shabd-logo

चेतावनी प्रकृति की: २०१३ की उत्तराखण्ड आपदा के अनुभव १

11 जुलाई 2016

331 बार देखा गया 331

शब्दनगरी के सभी मान्यवरों को प्रणाम! २०१३ की उत्तराखण्ड आपदा के अनुभव आज भी

प्रासंगिक हैं| उन अनुभवों को आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूँ| धन्यवाद|



.      बादल तो केदारनाथ में फटें थे, फिर पिथौरागढ़ जाकर क्या करोगे?

.     अब तो सभी लोग निकाले गए हैं, रिलिफ कार्य समाप्त हुआ है, अब वहाँ जाकर करोगे क्या?

.      बाढ़ तो उत्तरांचल में आयी थी, उत्तराखण्ड क्यों जा रहे हो?



ये सवाल हमारे देश के प्रति हमारा घोर अज्ञान दर्शाते हैं। हमारे देश मे घट रही घटनाओं के प्रति हमारी सोच दर्शाते हैं। जब ये सवाल पूछें गए, तो अज्ञान का जो एहसास हुआ, करीब करीब वैसा ही एहसास धरातल स्थिति का अनुभव करने पर हुआ.........


article-image

पहाड़ के रखवाले पेड़



.... कई संस्थाएँ और माध्यमों से प्रयास करने के पश्चात्पुणे की मैत्री संस्था द्वारा उत्तराखण्ड सहायता कार्य में सम्मीलित होने का अवसर मिला। यह लेखन करते समय सर्वप्रथम मैत्री संस्था और सभी सदस्यों को मन:पूर्वक धन्यवाद। मैत्री वह माध्यम था, जिसके द्वारा पीडित लोगों तक पहुँचा जा सका और उनका थोडा साथ दिया जा सका। मैत्री यह कार्य आपदा होने के तुरन्त बाद से अब तक कर रही है और अगले कुछ महिनों तक करेगी। भुज भूकम्प २००१, त्सुनामी २००४, लेह फ्लॅश फ्लड २००९ आदि कई आपदाओं में मैत्री संस्था ने राहत और निर्माण कार्य में पहल की थी।



.... २६ जुलाई को पुणे से पाँच सदस्य निकलें। और एक सदस्य तथा टीम के लीडर दूसरे दिन दिल्ली में जुड़नेवाले थे। जब ऐसे किसी काम के लिए लोग साथ आते हैं, तो कितने भी अनजान होते हुए भी दोस्ती हो ही जाती है। अलग अलग व्यवसाय और सामाजिक पृष्ठभूमि से आए हुए वे पाँच लोग- जिनमें दो डॉक्टर थे- अगले दिन दिल्ली पहुँचने तक अच्छे दोस्त बन गए। एक दूसरे के अनुभव बताए गए। सामान साथ मिल कर उठाया। दिल्ली में और दो लोग जुड़ गए और कारवाँ निकल पडा काठगोदाम की ओर। 



दिल्ली से काठगोदाम की यात्रा में एक सहयात्री मिले जो हल्द्वानी के निवासी थे। वे मर्चंट नेव्ही में थे और चार महिनों बाद स्वदेस लौट कर घर जा रहे थे। उन्हे आपदा के बारे में अधिक सूचना नही थी, फिर भी चिंतित हो कर घर जा रहे थे। महाराष्ट्र से सहायता हेतु आए समूह को देख कर उन्हे अचरज हुआ। सहायता करने की तत्परता उन्होने दर्शायी। करीब यही अनुभव बार बार आता रहा। यात्रा आरम्भ करने से पहले भी जब तैयारी के लिए कुछ सामान खरीदा जा रहा था, तब कई मौकों पर नि:शुल्क मिला। जैसे ही दुकानदार को पता चलता की यह उत्तराखण्ड सहायता सामग्री के लिए जा रहा है, तो वह पैसे नही लेता था..... यात्रा में पता चल गया की पिथौरागढ़ जनपद के अस्कोट तथा धारचुला गाँवों के परिसर में सहायता कार्य करना है। छब्बीस जुलाई को देर रात काठगोदाम पहुँच गए। वहीं तुरन्त आगे जाने की योजना बनी। काठगोदाम में आसमान बिलकुल साफ था। बादलों की अनुपस्थिति में आकाश तारों से जगमगा रहा था। 

 

काठगोदाम रेल्वे का अंतिम स्टेशन है। इसके बाद पहाड़ शुरू हो जाता है। झुलाघाट के पास रहनेवाले हमारे चालक आए। जीप तैयार खडी थी। सभी होटल बन्द होने के कारण भोजन के लिए हल्द्वानी जाना पडा। जैसे तैसे खाना खा लिया। तुरन्त आगे जाने के लिए चल पडें। पिथौरागढ़ जल्दी पहुँचने का प्रयास था जिससे कार्य जल्दी शुरू किया जा सकता था। वैसे तो पहाड़ के रास्तों पर रात में यातायात नही होती हैं, पर कुछ लोग चल पडते हैं। करीब रात को बारा बजे काठगोदाम से निकल पडें। सात जन और काफी सामान था। डॉक्टरों के शिविरों के लिए काफी दवाईयाँ भी थी। हमारे चालक महोदय भट्ट जी काफी साहसी चालक थे। उन्होंने पूरी रफ्तार के साथ गाडी दौडाना शुरू किया। काठगोदाम के बाद तुरन्त पहाड़ शुरू होता है और फिर निरंतर मोड और चढाई- ढलानों का सिलसिला चलता रहता है। दो कदम भी गाडी सीधी नही चलती। थोडा आगे गए की बाएँ या दाएँ नही तो उपर या नीचे जाना पडता ही है। और महाशय काफी गति से भी चला रहे थे। अंधेरा और थकान के बावजूद समझ में रहा था, कि कितनी तेजी से गाडी जा रही है। वाहनों की आवाजाही लगभग के बराबर थी। एक घण्टे बाद कुछ ट्रक रूके मिले। एक सज्जन ट्रक को रास्ते में ही लगा करा बैठ गए थे। फिर उन्होनें उसे हटाया।



निकलते ही जीप के अंदर और फिर पेट में भी बहुत उथल पुथल होने लगी। यदि सफर कम गति से होता हो, तो शरीर अनुकूल होता जाता है। पर एकदम से उथल पुथल होने के कारण धीरे धीरे शरीर में प्रतिक्रिया आने लगी। उल्टी की भावना होने लगी। कुछ नियंत्रण तो कर लिया, पर फिर शरीर ने निर्णय किया। एक के बाद एक लोग उल्टी करने लगे। उल्टी ऐसी चीज है, जो दबायी नही जानी चाहिए। क्यों कि यह समस्या नही, अपितु समाधान है। शरीर उस स्थिति में संतुलन बनाता है। इसलिए यदि शरीर संकेत देता है, तो उसे टालना नही चाहिए। और यह भी एक अभ्यस्त होने का चरण है। शरीर ऐसे रास्ते और ऐसे सफर के लिए खुदको अभ्यस्त कर रहा है। खैर, सभी खाना उल्टी में चला गया। सात में से केवल तीन जन इससे बच गए! शरीर के सामने चुनौती चुकी थी। हर एक के फिटनेस लेवल की आजमाईश शुरू होने जा रही थी।



रात में जीप जिस रास्ते से जा रही थी- काठगोदाम- भीमताल- शहर फाटक- दन्या- घाट- गुरना- पिथौरागढ़- उस रास्ते पर जाडे के दिनों में दिन में साफ रूप से हिमालय की बर्फिली चोटियों का दूरदर्शन होता है। रात में भी वे स्थान दिखाई दिए, जहाँ से बर्फिली चोटियाँ दिखती हैं.... सफर वाकई में हिन्दी के साथ अंग्रेजी सफरभी था। नींद लेने का तो सवाल ही नही था। क्यों कि बिलकुल भी स्थिरता नही थी। हिन्दी और अंग्रेजी सफर चलता रहा। आखिर कर शरीर को कुछ राहत मिली और नीन्द नही पर कम से कम झपकी का लाभ मिला। जैसे ही ब्रेक दबाया जाता, एक झटके से शरीर जाग जाता। सामने रास्ते पर बादल दिखाईं दे रहे थे। और चालक महाशय तेजी से चलाए जा रहे थे। रास्ता बीच बीच में कच्चा था और उसकी कुछ टूट-फूट भी हुई थी। बरसात के मौसम के अलावा भी यह रास्ता वैसे सुनसान ही रहता है। इस पर कोई भी बडा शहर नही है। अल्मोडा शहर के कुछ दूरी से जानेवाला रास्ता सुनसान ही रहता है। फिर आगे घाट में यह रास्ता टनकपूर- पिथौरागढ़ मार्ग से जुड़ता है।



सुबह के चार होने तक दन्या गया। यहाँ कुछ होटलवाले जागते मिलें और चाय भी मिली। सोचा था कि शरीर अब उल्टी से बाहर गया होगा, इसलिए चाय पिने का साहस किया। जैसे ही आगे निकले, पूरी की पूरी चाय उलट गई। बिलकुल भी नसीब नही हुईं। अब तक उलटियों की बौछारों से जीप की बाहरी दिवारों का रंग भी बदल गया था। लेकिन चालक महोदय बिल्कुल खफा नही थे। बडी सरलता से वह कह रहे थे, कोई बात नही, गाडी वैसे भी धोनी ही है। पहाडी सरलता का यह मात्र पहला प्रसंग था। जैसे पूरब प्रकाशित होने लगी, नजारा दिखाई पडने लगा। चारो तरफ ऊँचाईयाँ और पहाड़ के तल में से बहनेवाली रामगंगा! यहाँ कई बार पहले आने के कारण परिसर परिचित था। घाट, गूरना और फिर पिथौरागढ़ ही गया। यहाँ थोडी देर रूके। जीप यहीं तक थी। दूसरी जीप का इंतजाम होने पर अस्कोट के लिए चल दिए। यहाँ से जाडों में बर्फाच्छादित पहाड़ अच्छी तरफ दिखते है। पर बादलों की मोटी पर्त ने निराश किया। पिथौरागढ़ में खाने का ही नही, कुछ पिने का भी साहस नही हो पाया।

लेकिन आगे टीम लीडर सर ने बताया की चाहे, उल्टी आती रहें, कुछ तो खाना चाहिए। आगे अस्कोट बेस कँप में कुछ मिलेगा या नही भी मिलेगा। इसलिए रास्ते पर एक जगह पराठे का नाश्ता कर लिया। पिथौरागढ़ से अस्कोट वैसे लगभग पचास किलोमीटर दूर है। पर बरसात में रास्तों का काफी नुकसान होने से दो घण्टों से अधिक समय लगता है। रास्ते में आयटीबीपी अर्थात्इंडो तिबेटन बॉर्डर पोलिस के कई केन्द्र आते हैं। रास्ते बुरी तरह धराशायी हुए थे। पिथौरागढ़ से बीआरओ अर्थात्बॉर्डर रोडस ऑर्गनायजेशन की हिरक परियोजना का आगाज़ होता है। यहाँ से आगे की यात्रा बीआरओ एवम्अन्य सेना के दलों के साथ ही होती है....... 




article-image

प्रकृति की गोद में.....

अस्कोट से लगभग पाँच किलोमीटर पहले दायी तरफ एक पट्ट दिखाई दिया- अर्पण संस्था (Association for Rural Planning and Action) यह हेल्पिया गिरीग्राम में बंसी एक जमिनी स्तर पर कार्यरत संस्था है। इसीके कँपस में बेस कँप था। यही मुख्य केंद्र था। यहीं से आगे का काम शुरू करना था। नितांत रमणीय कँपस पर जाते ही थकान कम हो गयी। पहाडों की शांती और सुकून! यहाँ कुछ मित्रों के मोबाईल नेटवर्क पर नेपाल दिखाई दिया! जी हाँ, यह परिसर नेपाल से सटा हुआ ही तो है!


article-image

हेल्पिया की अर्पण संस्था के परिसर से दिखनेवाला नजारा



बेस कँप में कुछ विश्राम के बाद शाम को थोडी देर पैरों को वॉर्म अप करने के लिए एक मंदीर तक गए। चढाई बहुत हल्की थी। यहाँ पर टीम लीडर सर ने सभी को सूचनाएँ दी। जानकारी दी। योजना बतायी। आते समय बरसात शुरू हुई। एक समूह होना कितना सार्थक होता है, यह पता चला। जिसके पास रेनकोट या छाता नही था, उसे छाता मिल गया। जिसकी बॅग भिगनेवाली थी, उसे एक मित्र के पोंचू का संरक्षण मिल गया। किसी को बॅटरी मिल गई। समूह की अपनी ताकत होती है। इसकी प्रचिति अब बार बार आनेवाली थी। अगले दिन यानी २९ जुलाई को कार्य आरम्भ करने के विचार के साथ और अर्पण के साथीयों से परिचय करने के साथ वह शाम बीत गईं। मन में विचार थे तो बस शुरू होनेवाले कार्य के। 




निरंजन की अन्य किताबें

1

प्रकृति, पर्यावरण और हम: पानीवाले बाबा: राजेंद्रसिंह राणा

23 मई 2016
0
2
0

p { margin-bottom: 0.25cm; direction: ltr; color: rgb(0, 0, 10); line-height: 120%; text-align: left; }p.western { font-family: "Liberation Serif","Times New Roman",serif; font-size: 12pt; }p.cjk { font-family: "Arial Unicode MS",sans-serif; font-size: 12pt; }p.ctl { font-family: "Lohit Marathi"

2

फॉरेस्ट मॅन: जादव पायेंग

27 मई 2016
0
2
0

कई बार हम कहते हैं कि अकेला इन्सान क्या कर सकता है? जो कुछ भी परिवर्तन करना हो, वह 'अकेला' कर ही नही सकता है, यह काम तो सरकार का है; यह हमारी बहुत गहरी धारणा है| लेकिन जिन लोगों को उनकी क्षमता का एहसास होता है, वे अकेले ही बहुत कुछ कर सकते हैं| उनकी पहल शुरू तो अकेले होती है, लेकिन धीरे धीरे बड़ा क़ाफ

3

प्रकृति, पर्यावरण और हम ७: कुछ अनाम पर्यावरण प्रेमी!

31 मई 2016
0
3
0

कुछ अनाम पर्यावरण प्रेमी!एक बार एक सज्जन पहाडों में चढाई कर रहे थे| उनके पास उनका भारी थैला था| थके माँदे बड़ी मुश्किल से एक एक कदम चढ रहे थे| तभी उनके पास से एक छोटी लड़की गुजरी| उसने अपने छोटे भाई को कन्धे पर उठाया था और बड़ी सरलता से आगे बढ़ रही थी| इन सज्जन को बहुत आश्चर्य हुआ| कैसे यह लड़की भाई का ब

4

प्रकृति, पर्यावरण और हम ८: इस्राएल का जल- संवर्धन

6 जून 2016
0
0
0

इस्राएल! एक छोटासा लेकिन बहुत विशिष्ट देश! दुनिया के सबसे खास देशों में से एक! इस्राएल के जल संवर्धन की चर्चा करने के पहले इस्राएल देश को समझना होगा| पूरी दुनिया में फैले यहुदियों का यह देश है| एक जमाने में अमरिका से ले कर युरोप- एशिया तक यहुदी फैले थे और स्थानिय लोग उन्हे अक्सर 'बिना देश का समाज' क

5

दुनिया के प्रमुख देशों में पर्यावरण की स्थिति

13 जून 2016
0
0
0

इस्राएल की बात हमने पीछले लेख में की| इस्राएल जल संवर्धन का रोल मॉडेल हो चुका है| दुनिया में अन्य ऐसे कुछ देश है| जो देश पर्यावरण के सम्बन्ध में दुनिया के मुख्य देश हैं, उनके बारे में बात करते हैं| एनवायरनमेंटल परफार्मंस इंडेक्स ने दुनिया के १८० देशों में पर्यावरण की स्थिति की रैंकिंग की है| देशों म

6

प्रकृति, पर्यावरण और हम: कुछ कड़वे प्रश्न और कुछ कड़वे उत्तर

28 जून 2016
0
0
0

पर्यावरण के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए हमने कई पहलू देखे| वन, पानी और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के कई प्रयासों पर संक्षेप में चर्चा भी की| कई व्यक्ति, गाँव तथा संस्थान इस दिशा में अच्छा कार्य कर रहे हैं| लेकिन जब हम इस सारे विषय को इकठ्ठा देखते हैं, तो हमारे सामने कई अप्रिय प्रश्न उपस्थित ह

7

इन्सान ही प्रश्न और इन्सान ही उत्तर

4 जुलाई 2016
0
3
0

उत्तराखण्ड में हो रही‌ तबाही २०१३ के प्रलय की याद दिला रही है| एक तरह से वही विपदा फिर आयी है| देखा जाए तो इसमें अप्रत्याशित कुछ भी नही है| जो हो रहा है, वह बिल्कुल साधारण नही है, लेकिन पीछले छह- सात सालों में निरंतर होता जा रहा है| हर बरसात के सीजन में लैंड स्लाईडस, बादल फटना, नदियों को बाढ और जान-

8

चेतावनी प्रकृति की: २०१३ की उत्तराखण्ड आपदा के अनुभव १

11 जुलाई 2016
0
1
0

शब्दनगरी के सभी मान्यवरों को प्रणाम! २०१३ की उत्तराखण्ड आपदा के अनुभव आज भी प्रासंगिक हैं| उन अनुभवों को आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूँ| धन्यवाद|

9

चेतावनी प्रकृति की: २०१३ की उत्तराखण्ड आपदा के अनुभव २

14 जुलाई 2016
0
0
0

td p { margin-bottom: 0cm; direction: ltr; color: rgb(0, 0, 0); }td p.western { font-family: "Liberation Serif","Times New Roman",serif; font-size: 12pt; }td p.cjk { font-family: "Arial Unicode MS",sans-serif; font-size: 12pt; }td p.ctl { font-family: "Lohit Marathi"; font-size: 12pt; }h3 { dire

10

चेतावनी प्रकृति की: २०१३ की उत्तराखण्ड आपदा के अनुभव ३

19 जुलाई 2016
0
0
0

h3 { direction: ltr; color: rgb(0, 0, 0); }h3.western { font-family: "Liberation Sans","Arial",sans-serif; }h3.cjk { font-family: "Arial Unicode MS",sans-serif; }h3.ctl { font-family: "Lohit Marathi"; }p { margin-bottom: 0.25cm; direction: ltr; color: rgb(0, 0, 0); line-height: 120%; }p.western

11

चेतावनी प्रकृति की: २०१३ की उत्तराखण्ड आपदा के अनुभव ४

25 सितम्बर 2016
0
1
0

td p { margin-bottom: 0cm; direction: ltr; color: rgb(0, 0, 0); }td p.western { font-family: "Liberation Serif","Times New Roman",serif; font-size: 12pt; }td p.cjk { font-family: "Arial Unicode MS",sans-serif; font-size: 12pt; }td p.ctl { font-family: "Lohit Marathi"; font-size: 12pt; }h3 { dire

12

चेतावनी प्रकृति की: २०१३ की उत्तराखण्ड आपदा के अनुभव ५

28 सितम्बर 2016
0
0
0

td p { margin-bottom: 0cm; direction: ltr; color: rgb(0, 0, 0); }td p.western { font-family: "Liberation Serif","Times New Roman",serif; font-size: 12pt; }td p.cjk { font-family: "Arial Unicode MS",sans-serif; font-size: 12pt; }td p.ctl { font-family: "Lohit Marathi"; font-size: 12pt; }p { margi

13

चेतावनी प्रकृति की:२०१३की उत्तराखण्ड आपदा के अनुभव ६

10 अक्टूबर 2016
0
0
0

td p { margin-bottom: 0cm; direction: ltr; color: rgb(0, 0, 0); }td p.western { font-family: "Liberation Serif","Times New Roman",serif; font-size: 12pt; }td p.cjk { font-family: "Arial Unicode MS",sans-serif; font-size: 12pt; }td p

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए