सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियां हों, खिलाड़ी हों, या फिर स्टार किड्स आये दिन सुर्ख़ियों में बने रहते हैं।इन दिनों इंस्टाग्राम पर पापा महेंद्र सिंह धोनी के साथ बेटी जीवा ने धूम मचाई हुई है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इन दिनों आराम कर रहे हैं। वो फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। इसलिए धोनी अपना समय परिवार और बेटी जीवा का साथ खूब एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में पत्नी साक्षी की बर्थडे पार्टी में मस्ती करने के बाद कैप्टन कूल धोनी कूल डैड की तरह अपनी 3 साल की बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। माही ने इंस्टाग्राम पर जीवा के साथ एक वीडियो शेयर किया है इसमें जीवा धोनी को गाजर खिला रही है और माही खरगोश की तरह आराम से गाजर खा रहे हैं। धोनी ने इस वीडियो का कैप्शन दिया है, ‘जीवा का बिग बनी’। सिर्फ 20 मिनट में ही इस वीडियो को 3.5 लाख से ज़्यादा लोग देख और कमेंट कर चुके हैं। धोनी ने एक वीडियो डाला है, जिसमें धोनी और ज़ीवा रिलैक्स्ड होकर मस्ती कर रहे हैं। जीवा सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर है। अक्सर उनके वीडियो आते रहते हैं जिसे लोग खूब पसंद करते हैं।इससे पहले धोनी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो बेटी के बाल सुलझा रहे थे और उन्होंने खुद को जीवा का हेयर ड्रेसर बताया था। जीवा भी अपनी मासूम अदाओं से लोगों का दिल जीतती रहती है। धोनी और जीवा की बॉन्डिंग देखकर लगता है कि धोनी न सिर्फ बेस्ट कैप्टन और खिलाड़ी हैं, बल्कि बेस्ट डैडी भी हैं। फिलहाल खेल से ब्रेक मिलने पर वो अपना पूरा समय परिवार के साथ बिता रहे हैं।