shabd-logo

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग:27

31 अक्टूबर 2021

49 बार देखा गया 49

शिवजी के समक्ष हताश अश्वत्थामा को उसके चित्त ने जब बल के स्थान पर स्वविवेक के प्रति जागरूक होने के लिए प्रोत्साहित किया, तब अश्वत्थामा में नई ऊर्जा का संचार  हुआ और उसने शिव जी समक्ष बल के स्थान पर अपनी बुद्धि के इस्तेमाल का निश्चय किया । प्रस्तुत है दीर्घ कविता "दुर्योधन कब मिट पाया " का सताईसवाँ भाग।


एक प्रत्यक्षण महाकाल का और भयाकुल ये व्यवहार?

मेघ गहन तम घोर घनेरे चित्त में क्योंकर है स्वीकार ?

जीत हार आते जाते पर जीवन कब रुकता रहता है?

एक जीत भी क्षण को हीं हार कहाँ भी टिक रहता है?


जीवन पथ की राहों पर घनघोर तूफ़ां जब भी आते हैं,

गहन हताशा  के अंधियारे  मानस पट पर छा जाते हैं।

इतिवृत  के मुख्य  पृष्ठ  पर  वो  अध्याय बना  पाते  हैं ,

कंटक राहों से होकर जो निज व्यवसाय चला पाते हैं।


अभी धरा पर घायल हो पर लक्ष्य प्रबल अनजान नहीं,

विजयअग्नि की शिखाशांत है पर तुम हो नाकाम नहीं।

दृष्टि के मात्र आवर्तन से सूक्ष्म विघ्न भी बढ़   जाती है,

स्वविवेक अभिज्ञान करो कैसी भी बाधा हो जाती   है।


जिस नदिया की नौका जाके नदिया के  ना  धार बहे ,

उस नौका का बचना मुश्किल कोई भी  पतवार रहे?

जिन्हें चाह है इस जीवन में ईक्छित एक उजाले की,

उन राहों पे स्वागत करते शूल जनित पग छाले भी।


पैरों  की  पीड़ा  छालों का संज्ञान अति आवश्यक है,

साहस श्रेयकर बिना ज्ञान के पर अभ्यास निरर्थक है।

व्यवधान  आते  रहते  हैं    पर   परित्राण  जरूरी   है,

द्वंद्व  कष्ट से  मुक्ति  कैसे  मन का  त्राण  जरूरी   है?


लड़कर वांछित प्राप्त नहीं तो अभिप्राय  इतना हीं है ,

अन्य मार्ग संधान आवश्यक तुच्छप्राय कितना हीं है।

सोचो देखो क्या मिलता  है नाहक शिव से लड़ने में ,

किंचित अब उपाय बचा  है मैं तजकर शिव हरने में। 


अजय अमिताभ सुमन:सर्वाधिकार सुरक्षित

9
रचनाएँ
दुर्योधन कब मिट पाया
0.0
महाभारत के इस पात्र के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती कविता
1

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग:27

31 अक्टूबर 2021
2
0
0

<p>शिवजी के समक्ष हताश अश्वत्थामा को उसके चित्त ने जब बल के स्थान पर स्वविवेक के प्रति जागरूक होने क

2

भाग:28

21 नवम्बर 2021
0
0
0

<p><br></p> <figure><img src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/611d425242f7ed561c89

3

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-29

5 दिसम्बर 2021
1
0
0

<p><br></p> <figure><img src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/611d425242f7ed561c89

4

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग:30

19 दिसम्बर 2021
0
0
0

<p>अश्वत्थामा दुर्योधन को आगे बताता है कि शिव जी के जल्दी प्रसन्न होने की प्रवृति का भान होने पर वो

5

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-31

16 जनवरी 2022
1
1
0

जिद चाहे सही हो या गलत  यदि उसमें अश्वत्थामा जैसा समर्पण हो तो उसे पूर्ण होने से कोई रोक नहीं सकता, यहाँ तक कि महादेव भी नहीं। जब पांडव पक्ष के बचे हुए योद्धाओं की रक्षा कर रहे जटाधर को अश्वत्थामा ने

6

दुर्योधन जब मिट पाया:भाग:32

23 जनवरी 2022
1
0
2

इस क्षणभंगुर संसार में जो नर निज पराक्रम की गाथा रच जन मानस के पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ जाता है उसी का जीवन सफल होता है। अश्वत्थामा का अद्भुत  पराक्रम देखकर कृतवर्मा और कृपाचार्य भी मरने मारने का निश्

7

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग:33

30 जनवरी 2022
1
0
0

अश्रेयकर लक्ष्य संधान हेतु क्रियाशील हुए व्यक्ति को अगर सहयोगियों का साथ मिल जाता है तब उचित या अनुचित का द्वंद्व क्षीण हो जाता है। अश्वत्थामा दुर्योधन को आगे बताता है कि कृतवर्मा और कृपाचार्य क

8

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग:35

1 मई 2022
1
0
2

किसी व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य जब मृत्यु के निकट पहुँच कर भी पूर्ण हो जाता है तब उसकी मृत्यु उसे ज्यादा परेशान नहीं कर पाती। अश्वत्थामा भी दुर्योधनको एक शांति पूर्ण मृत्यु&nbsp

9

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-36

15 मई 2022
1
0
2

द्रोण को सहसा अपने पुत्र अश्वत्थामा की मृत्यु के समाचार पर विश्वास नहीं हुआ। परंतु ये समाचार जब उन्होंने धर्मराज के मुख से सुना तब संदेह का कोई कारण नहीं बचा। इस समाचार को सुनकर गुरु द्रोणाचार्य के मन

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए