shabd-logo

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-31

16 जनवरी 2022

25 बार देखा गया 25

जिद चाहे सही हो या गलत  यदि उसमें अश्वत्थामा जैसा समर्पण हो तो उसे पूर्ण होने से कोई रोक नहीं सकता, यहाँ तक कि महादेव भी नहीं। जब पांडव पक्ष के बचे हुए योद्धाओं की रक्षा कर रहे जटाधर को अश्वत्थामा ने यज्ञाग्नि में अपना सिर काटकर हवनकुंड में अर्पित कर दिया  तब उनको भी अश्वत्थामा के हठ की आगे झुकना पड़ा और पांडव पक्ष के बाकी बचे हुए योद्धाओं को अश्वत्थामा के हाथों मृत्यु प्राप्त करने के लिए छोड़ दिया ।

========

क्या  यत्न  करता उस क्षण

जब युक्ति समझ नहीं  आती थी,

त्रिकाग्निकाल से निज प्रज्ञा

मुक्ति का  मार्ग  दिखाती  थी।

========

अकिलेश्वर को हरना  दुश्कर

कार्य जटिल ना साध्य कहीं,

जटिल राह थी कठिन लक्ष्य था

मार्ग अति  दू:साध्य कहीं।

=========

अतिशय साहस संबल  संचय

करके भीषण लक्ष्य किया,

प्रण धरकर ये निश्चय लेकर

निजमस्तक हव भक्ष्य किया।

========

अति  वेदना  थी तन  में

निज  मस्तक  अग्नि  धरने  में ,

पर निज प्रण अपूर्णित करके

भी  क्या  रखा लड़ने  में?

========

जो उद्भट निज प्रण का किंचित

ना जीवन में मान रखे,

उस योद्धा का जीवन रण में

कोई  क्या  सम्मान रखे?

========

या अहन्त्य  को हरना था या

शिव के  हाथों मरना था,

या शिशार्पण यज्ञअग्नि को

मृत्यु आलिंगन करना था?

=========

हठ मेरा  वो सही गलत क्या

इसका मुझको ज्ञान नहीं,

कपर्दिन  को  जिद  मेरी थी

कैसी पर था  भान कहीं।

=========

हवन कुंड में जलने की पीड़ा

सह कर वर प्राप्त किया,

मंजिल से  बाधा हट जाने

का सुअवसर प्राप्त किया।

=========

त्रिपुरान्तक के हट जाने से

लक्ष्य  प्रबल आसान हुआ,

भीषण बाधा परिलक्षित थी

निश्चय हीं अवसान हुआ।

=========

गणादिप का संबल पा  था

यही समय कुछ करने का,

या पांडवजन को मृत्यु देने

या उनसे  लड़ मरने  का।

=========

अजय अमिताभ सुमन

सर्वाधिकार सुरक्षित

9
रचनाएँ
दुर्योधन कब मिट पाया
0.0
महाभारत के इस पात्र के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती कविता
1

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग:27

31 अक्टूबर 2021
2
0
0

<p>शिवजी के समक्ष हताश अश्वत्थामा को उसके चित्त ने जब बल के स्थान पर स्वविवेक के प्रति जागरूक होने क

2

भाग:28

21 नवम्बर 2021
0
0
0

<p><br></p> <figure><img src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/611d425242f7ed561c89

3

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-29

5 दिसम्बर 2021
1
0
0

<p><br></p> <figure><img src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/611d425242f7ed561c89

4

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग:30

19 दिसम्बर 2021
0
0
0

<p>अश्वत्थामा दुर्योधन को आगे बताता है कि शिव जी के जल्दी प्रसन्न होने की प्रवृति का भान होने पर वो

5

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-31

16 जनवरी 2022
1
1
0

जिद चाहे सही हो या गलत  यदि उसमें अश्वत्थामा जैसा समर्पण हो तो उसे पूर्ण होने से कोई रोक नहीं सकता, यहाँ तक कि महादेव भी नहीं। जब पांडव पक्ष के बचे हुए योद्धाओं की रक्षा कर रहे जटाधर को अश्वत्थामा ने

6

दुर्योधन जब मिट पाया:भाग:32

23 जनवरी 2022
1
0
2

इस क्षणभंगुर संसार में जो नर निज पराक्रम की गाथा रच जन मानस के पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ जाता है उसी का जीवन सफल होता है। अश्वत्थामा का अद्भुत  पराक्रम देखकर कृतवर्मा और कृपाचार्य भी मरने मारने का निश्

7

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग:33

30 जनवरी 2022
1
0
0

अश्रेयकर लक्ष्य संधान हेतु क्रियाशील हुए व्यक्ति को अगर सहयोगियों का साथ मिल जाता है तब उचित या अनुचित का द्वंद्व क्षीण हो जाता है। अश्वत्थामा दुर्योधन को आगे बताता है कि कृतवर्मा और कृपाचार्य क

8

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग:35

1 मई 2022
1
0
2

किसी व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य जब मृत्यु के निकट पहुँच कर भी पूर्ण हो जाता है तब उसकी मृत्यु उसे ज्यादा परेशान नहीं कर पाती। अश्वत्थामा भी दुर्योधनको एक शांति पूर्ण मृत्यु&nbsp

9

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-36

15 मई 2022
1
0
2

द्रोण को सहसा अपने पुत्र अश्वत्थामा की मृत्यु के समाचार पर विश्वास नहीं हुआ। परंतु ये समाचार जब उन्होंने धर्मराज के मुख से सुना तब संदेह का कोई कारण नहीं बचा। इस समाचार को सुनकर गुरु द्रोणाचार्य के मन

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए