shabd-logo

ग्रह डालते हैं जीवन पर असर, इनके अनुसार करें बिजनेस

15 अक्टूबर 2019

480 बार देखा गया 480
featured image

ग्रह डालते हैं जीवन पर असर, इनके अनुसार करें बिजनेस

अगर आप एक बिजनेस मैन है और आपका बिजनेस ठीक से फल फूल नहीं रहा है तो इसके पीछे उसके ग्रह की स्थिति हो सकती है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि किसी भी व्यवसाय के पीछे कोई एक ग्रह जरूर होता है। अगर वह ग्रह अच्छा है तो व्यवसाय फलता-फूलता है और अगर ग्रह कमजोर हो तो कामकाज बंद होने की कगार पर आ जाता है। कभी-कभी किसी ग्रह के असर से व्यवसाय संबंधित ग्रह गड़बड़ा भी जाता है।

ऐसी दशा में कारोबार में उतार-चढ़ाव आने लगते हैं, इसलिए किसी भी काम को शुरू करने से पहले आवश्यक है कि आप व्यापार से संबंधित ग्रहों की स्थिति और उसकी दशा के बारे में ज़रूर पता कर लें। आपका व्यवसाय कितना फलेगा-फूलेगा, यह इसी पर निर्भर करेगा। जानिए किस प्रकार के व्यवसाय से कौन-सा ग्रह जुड़ा होता है और कौन-से उपाय आपके व्यापार में सफलता पहुंचा सकते हैं।

article-image

वस्त्रों का व्यवसाय-

यह व्यवसाय बहुत सारे ग्रहों से संबंध रखता है, लेकिन मुख्य रूप से यह शुक्र का व्यवसाय है। इस व्यवसाय को बेहतर करने के लिए सुबह और शाम शुक्र के मंत्र का जाप करें। स्फटिक की माला गले में धारण करें। हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफ़ेद मिठाई का भोग लगाएं। जहां तक हो सके काले रंग के प्रयोग से बचें।

article-image

खाने-पीने की चीज़ों का व्यवसाय-

अनाज का व्यवसाय मुख्य रूप से बृहस्पति से जुड़ा है। पके हुए भोजन के पीछे शुक्र की भूमिका होती है, वहीं जलीय खाद्य के पीछे मुख्य रूप से चन्द्रमा होता है। हर तरह के खाद्य पदार्थ के व्यवसाय में सफलता के लिए श्री कृष्ण की उपासना करें। सुबह और शाम 108 बार ‘ॐ क्लीं कृष्ण क्लीं’ का जाप करें। हर रोज़ माथे पर सफ़ेद या पीला चन्दन लगाएं। अपने पास पीले रंग का एक रेशमी रुमाल रखें|

article-image

मेकअप या महिलाओं से संबंधित व्यवसाय-

यह व्यवसाय शुद्ध रूप से शुक्र से संबंधित है। वैसे कभी-कभी इसमें चन्द्रमा की भूमिका भी आ जाती है। इस व्यवसाय में सफलता के लिए, कार्यस्थल पर देवी लक्ष्मी की स्थापना करें। हर सुबह मां लक्ष्मी को गुलाब की सुगंध वाला इत्र अर्पित करें। इसके बाद ॐ श्रीं श्रियै नमः’ का जाप करें। हर शुक्रवार शाम को देवी को सफ़ेद सुगंधित फूल अर्पित करें|

article-image

जमीन, निर्माण या ठेकेदारी का व्यवसाय-

इस व्यवसाय का मुख्य ग्रह है मंगल। अगर यह कमजोर हुआ तो व्यवसाय डूब जाता है या फिर मंगल के कमजोर होने पर कर्ज़ भी बढ़ता जाता है। इस व्यवसाय में सफलता के लिए लाल रंग के हनुमान जी की स्थापना करें। हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही बोल-बोलकर ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करें। मंगलवार को मजदूरों को हलवा पूरी बांटें।

article-image

शिक्षा, सलाहकारिता का व्यवसाय-

यह व्यवसाय बुध, बृहस्पति और शुक्र से संबंध रखता है, लेकिन मुख्य रूप से बृहस्पति का व्यवसाय है। इस व्यवसाय में सफलता के लिए भगवान शिव की उपासना कीजिए। हर सुबह शिव जी को सफ़ेद या पीले फूल चढ़ाएं। इसके बाद ‘ॐ आशुतोषाय नमः’ का जाप करें। अपने कार्यस्थल का रंग हल्का पीला या सफ़ेद रखें|

article-image

लोहे, कोयले या पेट्रोल का व्यवसाय-

यह व्यवसाय शनि और बहुत कुछ मंगल का है। इस व्यवसाय में सफलता के लिए एक लोहे का छल्ला जरूर धारण करें। दाहिनी कलाई में काला रेशमी धागा बांधें या फिर काली स्ट्रैप वाली घड़ी पहनें। रोज रात में 108 बार ‘ॐ शं शनैश्वराय नमः’ का जाप करें। शनिवार को तिलयुक्त भोजन का दान करें।

अगर आप कुछ व्यवसाय शुरू करने से जा रहे हैं तो अपनी कुंडली में इन ग्रहों को स्थिति और उनकी दशा के बारे में जरूर पता कर लें।

ग्रह डालते हैं जीवन पर असर, इनके अनुसार करें बिजनेस
1

25 सितम्बर से इन 6 राशियों में है राजयोग, बुध करेंगे मालामाल

24 सितम्बर 2019
0
0
0

25 सितम्बर बुधवार, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जातक की राशि में कोनसा ग्रह प्रवेश करेगा और उस ग्रह का क्या प्रभाव होगा है यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है। नवग्रहों की चाल में बदलाव के कारण 25 सितम्बर को बुध ग्रह 6 राशियों में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह के प्रवेश करने से इन ६ राशि के लोगो को राजसुख मिल सकता है

2

अश्विन मास है बहुत खास, करें मां शक्ति की उपासना, जानिए महत्व

25 सितम्बर 2019
0
0
0

हिन्दू धर्म में देखा जाये तो हर महीने का अपना खास महत्तव है। हिन्दू कैलेंडर तथा पंचांक के मुताबिक साल का सांतवा महीना अश्विन माह होता है। यह महीना देव पूजा और पितृ पूजा दोनों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस महीने से सूर्य का प्रभाव धीरे धीरे कमजोर होने लगता है, वही शनि और तमस का प्रभाव बढ़ने लगता है। इ

3

लव राशिफल :- 26 सितम्बर (गुरुवार) किस राशि को मिलेगा प्रेमी का साथ

26 सितम्बर 2019
0
1
0

२६ सितम्बर को प्रेम करने वाले किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथप्रेम, रोमांस , वैवाहिक दांपत्य जीवन वालो के लिए केसा रहेगा आज का दिन।मेष :- आज आपका मन किसी बातो को लेकर विचलित हो सकता है। आपके जीवनसाथी को धन लाभ या किसी और प्रकार से लाभ

4

भारत में एक ऐसा भी मंदिर है जहां गजमुख नहीं इंसान रूप में विराज है भगवान गणेश

30 सितम्बर 2019
0
1
0

भारत का एकमात्र मंदिर जहां गजमुख की नहीं इंसान रूप की होती है पूजादेश में गणेश चतुर्थी बड़े धूम धाम से मनाते है. गणेश चतुर्थी का पर्व पुरे देश में मनाया जाता है यह पर्व १० दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. आपने हमेशा गणेश जी को गजराज मुख

5

Scorpio Horoscope Today: Scorpio (वृश्चिक) Horoscope Today- 05-10-2019 (Friday)

5 अक्टूबर 2019
0
0
0

पॉजिटिव:- वृश्चिक राशि वालो के लिए आज का दिन शुभ, फलदायी होगा। परिवार में भी आज ठीक और आपके अनुकूल परिस्थति रहेगी। परिवार के बड़ो के साथ कुछ समय निकले आपको आनंद महसूस होगा। लम्बी यात्रा का प्लान बन सकता है। आप जो भी कार्य कर रहे है उसमे सफलता मिल सकती है जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है।

6

ग्रह डालते हैं जीवन पर असर, इनके अनुसार करें बिजनेस

15 अक्टूबर 2019
0
0
0

ग्रह डालते हैं जीवन पर असर, इनके अनुसार करें बिजनेसअगर आप एक बिजनेस मैन है और आपका बिजनेस ठीक से फल फूल नहीं रहा है तो इसके पीछे उसके ग्रह की स्थिति हो सकती है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि किसी भी व्यवसाय के पीछे कोई एक ग्रह जरूर होता है। अगर वह ग्रह अच्छा है तो व्यवस

7

१२ वर्षों बाद होगा अद्भुत चमत्कार, इन ८ राशियों को मिलेगा फल

6 नवम्बर 2019
0
0
0

लगभग १२ वर्षो के बाद शनि और बृहस्पति का मिलन एक ही राशि में होता है | इस बार गुरु की राशि धनु में वर्षो के बाद यह मिलन होगा | धनु राशि में पहले से शनि और केतु विद्यमान हैं | और बृहस्पति के अजाने के बाद तीनो गृह एक साथ हो जायेंगे| इस संयोग पर राहु और मंगल की दृष्टि पूर्ण र

8

लव रिलेशनशिप -: 8 नवम्बर से इन दो राशियों को मिलेगी अपनी अधूरी मोहब्बत

7 नवम्बर 2019
0
0
0

मकर राशिकल ८ नवंबर २०१९ मकर राशि वाले जातको के लिए बड़ा शुभ दिन है | इन राशि वालो को कल अपना सच्चा प्यार मिल सकता है जो आपकी भावनाओं की कद्र करेगा | जो आपके दुःख और सुख में आपका साथ देगा| आपके जीवन के अटके सभी कार्य में सफलता प्राप्त होगी| संतान की सफलता से आपका मन अत्यधिक

9

वृषभ(Taurus) राशि को इन तीन राशि से है खतरा - हो सकता है बड़ा नुकसान

16 नवम्बर 2019
0
0
0

वृषभ राशि वाले जातको के लिए कोनसी राशि के जातक मित्र है और कोनसी राशि के जातक शत्रु ,यह जानना बहुत जरुरी है| यदि आपकी राशि वृषभ है तो आपको किन राशि वालो से मित्रता करनी चाहिए और किन राशि वालो से दूर रहना चाहिए | यह भी वृषभ राशि वालो के लिए

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए