shabd-logo

“हिंदी क्या करेगी? सिर्फ हमें शूद्र बनाएगी”

10 जून 2022

37 बार देखा गया 37
दिनाँक : 09.06.2022
समय : दोपहर 1 बजे

प्रिय सखी,

शीर्षक पढ़कर चौन्क गई क्या?

द्रमुक नेता और राज्यसभा सदस्य टीकेएस एलनगोवन ने अपने एक विवदास्पद बयान में दावा किया है कि हिंदी तमिलों का दर्जा घटाकर ‘शूद्र’ कर देगी और कहा कि हिंदी भाषी राज्य देश के विकसित प्रदेश नहीं हैं जबकि जिन राज्यों की मातृ ज़बान स्थानीय भाषा है, वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। एलनगोवन ने हिंदी भाषा थोपने को लेकर द्रविड़र कझगम की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि ‘हिंदी को लादकर मनुवादी विचार थोपने’ की कोशिश की जा रही है। 

द्रमुक नेता ने हिंदी की पैरवी करने के लिए अमित शाह की भी अलोचना की। उन्होंने कहा, 

“ हिंदी क्या करेगी? सिर्फ हमें शूद्र बनाएगी। यह हमें फायदा नहीं देगी।” 

एलनगोवन ने पूछा कि गैर हिंदी भाषी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात क्या विकसित राज्य हैं या नहीं? मैं यह इसलिए पूछ रहा हूं, क्योंकि इन राज्यों की मातृभाषा हिंदी नहीं है। अविकसित राज्य (हिंदी भाषी) मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और नव निर्मित राज्य ( उत्तराखंड) है। मैं हिंदू क्यों सीखूं?

एलनगोवन ने कहा कि तमिल गौरव 2000 साल पुराना है और इसकी संस्कृति हमेशा समानता का पालन करने वाली रही है। “ वे संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं और हिंदी के जरिए मनुवादी विचार थोपने की कोशिश कर रहे हैं…. इसकी इजाज़त नहीं देनी चाहिए… अगर हमने दी तो हम गुलाम होंगे, शूद्र होंगे।”

इसे पहले तमिलनाडु राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी ने  भी तंज कसा था कि हिंदी भाषी लोग राज्य में ‘पानी पुरी’ बेचते हैं। उनकी यह टिप्पणी इस दावे के जवाब में आई थी कि हिंदी सीखने से अधिक नौकरियां मिलेंगी। 

इसके साथ आपने बॉलीवुड और साउथ की मूवीज का विवाद तो सुना ही होगा। 

सखी ये क्या हो रहा है? जाति, भाषा, धर्म, कश्मीरी पंडित, सरदार खुले आम हथियार चलाना सिखेगे!!!!!

ये हम कहाँ जा रहे हैं????

आप के पास जवाब है? तो दीजिए।

गीता भदौरिया

कविता रावत

कविता रावत

बुद्धिजीवी जनमानस उन लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते जो अपने मतलब के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं। अरे उनका काम तो बोलना ही है उसी की तो वे खाते हैं फिर क्या फर्क पड़ता है हिंदी को। देखो आज विश्व में कौन ऐसा देश हैं जहाँ हिंदी बोलने और पढ़ने-लिखने वाले नहीं मिलेंगे? जाति, भाषा, धर्म के नाम पर लाख कोई बरगलाये, आपस में फूट डाले कोई लेकिन समझदार इंसान जो अपने विवेक से काम लेते हैं, वे कभी इनकी बातों में कभी नहीं आते हैं, यह वे भी जानते हैं, फिर भी अपनी रोटियां सेंकनी होती हैं उन्हें, लेकिन एक दिन उनका ही तवा उल्टा पड़ जाता है।

10 जून 2022

गीता भदौरिया

गीता भदौरिया

10 जून 2022

एक अत्यंत न्यायप्रिय समीक्षा के लिए धन्यवाद🙏

13
रचनाएँ
जून 2022 डायरी
0.0
समसामयिक विषयों पर मन की बातें साझा कर लेती हूँ। ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर।।
1

4 साल का जवान !!!!

10 जून 2022
5
3
1

दिनाँक : 10 जून, 2022समय : दोपहर एक बजेप्रिय सखी,कल आप सभी ने जो सलाह और संवेदना दी, आज मेरे स्वास्थ्य पर उसका असर सिखाई दे रहा है। आज फीवर भी नहीं आया। पर गला अभी इन्फेक्टेड है। लगता है 3

2

“हिंदी क्या करेगी? सिर्फ हमें शूद्र बनाएगी”

10 जून 2022
6
2
2

दिनाँक : 09.06.2022समय : दोपहर 1 बजेप्रिय सखी,शीर्षक पढ़कर चौन्क गई क्या?द्रमुक नेता और राज्यसभा सदस्य टीकेएस एलनगोवन ने अपने एक विवदास्पद बयान में दावा किया है कि हिंदी तमिलों का दर्जा घटाकर ‘शूद्र’ क

3

तू कौन ? मैं खामखां!

11 जून 2022
5
2
2

दिनाँक : 11.06.2022समय : शाम 6 बजेप्रिय सखी,आजकल कुछ नेताओं को 3 जून और 4 जून की रोटी भी नसीब हो रही है..... जेल में। कौन सफेदपोश है और कौन नकाबपोश है ये तो पता नहीं, पर जब एक ही थाली के बेगनों

4

इवेंट मैनेजमेंट बनाम राजनीति

13 जून 2022
4
1
1

दिनाँक: 13.06.2022समय : रात 11 बजेसखी,पहले बड़े- बड़े बिज़नेस हाउस इवेंट मैनेजमेंट करते थे। आजकल देश की राजनीति ही इवेंट मैनेजमेंट का घर बन गई है। साहब हर इवेंट के लिए पोशाक बदलते है। तो भला ब

5

कोविशील्ड माने नो शील्ड😢 आप खुद जिम्मेदार हैं

14 जून 2022
2
1
0

दिनांक: 14.06.2022समय : शाम 7 बजे।प्रिय सखी,पता है! मेरी कलीग को और मुझे, एक साथ फीवर आया। उसने कोरोना का टेस्ट कराया तो पॉजिटिव आया तो कल मैने भी टेस्ट कराया। आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। दोस्ती हो

6

सांसद अग्निवीर योजना

17 जून 2022
5
3
6

दिनाँक: 17.06.2022समय : शाम 10:30 बजेप्रिय सखी,शुभ संध्या!आफिस से आकर गर्म चाय के साथ गर्मागर्म आईडिया आया है। क्यों ना जनता एक योजना बनाये और सरकार से गुजारिश करे कि-1. सांसद ठ

7

नेताओं के वादे माने चटपटे गोलगप्पे

19 जून 2022
4
3
2

"आपको पता है, नेताओं को ना तो बैकवर्ड से कोई मतलब है, ना फारवर्ड से। उन्हें केवल वोट बैंक से मतलब है। वे जिसे वोटों के लिए भरमा सकते है, उन्हें आरक्षण का झुनझुना पकड़ाकर वोट लेते हैं। जिन्हें वोट बैंक

8

कौन पॉवरफुल? मॉनिटर, टीचर या प्रिंसिपल

22 जून 2022
3
1
0

दिनांक: 22.06.2022समय : शाम 7 बजेप्रिय सखी,12th में हमारी क्लास में सुनीता नाम की लड़की को टीचर ने मॉनिटर बनाया। वह ना तो पढ़ाई में टॉपर थी और ना व्यवहार मे बहुत अच्छी थी। हाँ! लम्बी तगड़ी सु

9

क्या आप सुपर क्लास से आते है?

23 जून 2022
5
2
1

दिनाँक: 23.06.2022समय: शाम 7:30 बजे। प्रिय सखी,यह देश हमारा है और इसको समर्थ बनाने में हम तन, मन और धन से पूरा योगदान करते हैं। यानी मन लगाकर काम करते हैं और धन देकर टैक्स भरते हैं। ताकि दे

10

साम दाम दंड भेद

24 जून 2022
3
1
0

दिनाँक : 24.06.2022समय: रात 8 बजेप्रिय सखी,भारत में चाणक्य को राजनीति का पुरोधा कहा जाता है। कौटिल्य या चाणक्य ने युद्ध की स्थितियों से बचने के लिए राज्य की राजनीति में समाधान लाने क

11

आज के चाणक्य

28 जून 2022
3
1
0

दिनाँक: 27.06.2022समय : रात 12 बजेप्रिय सखी,सुना था कि राजनीति बड़ी कमबख्त चीज होती है। फिर सुना कि बिजनेस बड़ी कुत्ती चीज होती है। ऐसा कोई सगा नहीं होता, जिसको बिजनेसमैन ने ठगा नहीं होता। ले

12

एबॉर्शन अधिकार या मेडिकल इमरजेंसी

28 जून 2022
1
1
0

दिनाँक : 28.06.2022समय : रात 8 बजेप्रिय सखी,3-4 दिन से अमेरिका की महिलाएं सड़कों पर हैं। एबॉर्शन का अधिकार कोर्ट द्वारा वापिस लेंने के फैंसले के खिलाफ पहले आंदोलन कर रहीं थीं। अब उन्होंने ध

13

शब्दों की ताकत और कमजोरी

29 जून 2022
3
1
2

दिनाँक: 29.06.2022समय: शाम 7 बजेप्रिय सखी,पता है रिश्ते बहुत नाजुक होते हैं और कुछ ही गलतफहमियां बड़ी समस्यायों की जड़ हो सकती हैं। कई बार हम अनजाने में अपनों को हर्ट कर देते हैं और आपको इस बात क

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए