shabd-logo

एक पत्र भारतीय जल सेना के नाम

28 नवम्बर 2021

74 बार देखा गया 74
हमारे प्यारे सैनिको,
बडों को प्रणाम, छोटों को खूब सारा प्यार व आशीर्वाद
आप सभी को विजय दिवस की पचासवीं वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं 🙏🏻 🌹 🙏🏻
ठाकुर जी करें कि ऐसे अनेकों विजय दिवस आपके जीवन में आयें। शत्रु दल आपका नाम सुनकर ही दहल जाए। और युगों युगों तक भारत का परचम इस दुनियां में लहराता रहे। आपका शौर्य, ओज और पराक्रम दिनोदिन शत्रु हिय में भय का सिंचन करता रहे।

हमारे प्यारे सैनिकों, आप सब अपार जलराशि में भी भारत का तिरंगा वायुमंडल में इस प्रकार स्थापित किए हुए हो जैसे सिंह समूचे जंगल में अपना आधिपत्य जमाये रहता है।

चाहे अरब सागर हो या बंगाल की खाड़ी या फिर हिंद महासागर हर ओर शत्रु के हृदय में भय का संचार करते हुए आप डटे हुए हैं और हमें सुरक्षा का एहसास दिलाए हुए हो। हमें याद हैं जब आपने कई बार समुद्री रास्तों से आते हुए शत्रुओं का मार्ग रोक कर उन्हें यमलोक का मार्ग दिखाया था। हर बार आपने शत्रुओं को नाको चने चबवाये हैं।

धरा और जल ही नहीं गगन में भी आपने अपना परचम लहराया है। चाहे सन 71 का महा भयंकर समर हो, जैसलमेर का युद्ध हो या कारगिल युद्ध, हर वायु सेना के वीर जवानों ने हमारी दूसरी सेनाओं को सदैव ही बल प्रदान किया है। हमारी तीनों सेनाएँ एक दूसरे की ताकत ही बनतीं आई हैं।

भारत देश के समस्त नागरिक आपके त्याग, पराक्रम, बल, पौरुष, शौर्य, ओज, परोपकार, सहृदयता आदि गुणों के समक्ष सदैव नतमस्तक हैं। आपके देश प्रेम और निष्ठा का ऋण चुकाने के विषय में हम सोच भी नहीं सकते।

वीरता, कौशल नहीं, मानवता भी तेरी सर्वत्र व्याप्त है।
धरती फटे, अम्बर गिरे, आई सुनामी भयंकर ये उत्पात है।
धूल - बर्फ भरा तूफान कहीं, कहीं आया चक्रवात है।
पर तेरे हौसलों के आगे सब आपदा समाप्त है।

हे मेरे भारत के वीर सपूतों, सदैव माँ भारती आप पर अपना अनन्य प्रेम लुटाती रहें।

वंदे मातरम... वंदे मातरम... 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
भारत माता की जय 🙏🏻 🇮🇳 🙏🏻
जय भारत... जय भारत की सेना 🙏🏻 🇮🇳🙏🏻🇮🇳🙏🏻

आप सभी की माता समान, बहन समान, पुत्री समान
एक तुच्छ सी नागरिक
राधा श्री शर्मा

संजय पाटील

संजय पाटील

जय हिन्द जय भारत | बहुत ही शानदार लिखा है आपने

7 दिसम्बर 2021

Artee

Artee

बेहतरीन

30 नवम्बर 2021

रेखा रानी शर्मा

रेखा रानी शर्मा

बहुत सुन्दर पत्र जय हिंद 🇮🇳 🙏🏻 🇮🇳 जय भारत 🙏🏻 🇮🇳 🙏🏻

29 नवम्बर 2021

Papiya

Papiya

शानदार 👍🏼

28 नवम्बर 2021

काव्या सोनी

काव्या सोनी

Bahutttttttt khub likha aapne 👌👌

28 नवम्बर 2021

8
रचनाएँ
साप्ताहिक प्रतियोगिताएं
0.0
यहां हम विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले लेख और कहानियां प्रकाशित करेंगे।
1

एक पत्र भारतीय जल सेना के नाम

28 नवम्बर 2021
14
11
5

हमारे प्यारे सैनिको,
बडों को प्रणाम, छोटों को खूब सारा प्यार व आशीर्वाद

2

लेखक और कलम - 1

6 दिसम्बर 2021
3
3
2

राधे राधे सुरीली 🙏🏻 🌹 🙏🏻

कैसी हो? हाँ, हम तो सकुशल हैं। परि

3

लेखक और कलम - 2

7 दिसम्बर 2021
3
2
1

सुरीली मनसा - लेखक और कलम (2)

दिनाँक — ०७

4

सुरीली — 26 जनवरी, 2021

11 दिसम्बर 2021
1
2
0

राधे राधे सुरीली 🙏🏻 🌹 🙏🏻
कैसी हो... अच्छी तो हो ना.. 😊

हाँ आज ह

5

सुरीली मनसा - महाराज जनक

12 दिसम्बर 2021
3
2
1

दिनाँक - १२ / १२ / २०२१

6

सुरीली मनसा - लोकगीत और उनके अर्थ

14 दिसम्बर 2021
1
1
0

सुरीली मनसा - लोकगीत और उनके अर्थ

<p dir="lt

7

सुरीली - रेडियो दिवस और डायरी

15 दिसम्बर 2021
5
5
1

राधे राधे सुरीली 🙏🏻 🌹 🙏🏻
कैसी हो... अच्छी हो ना..

अरे नाराज ना ह

8

गोस्वामी तुलसीदास जी और माता रत्नावली

24 फरवरी 2022
5
0
0

गोस्वामी तुलसीदास जी और माता रत्नावली गोस्वामी तुलसीदास जी अर्थात रामबोला के बारे में आज शायद ही कोई अनभिज्ञ होगा। उन्हें राम बोला इसी लिये कहा जाता था क्योंकि उन्होंने जन्म लेते ही राम शब्द का उ

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए