shabd-logo

कुणजा के पौधा

25 जून 2022

279 बार देखा गया 279


article-image

कल मैंने आपको हमारे बाग़-बगीचे में उगाई कंडाली के पौधे के बारे में कुछ बातें बताई। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज मैं आपको हमारे उत्तराखंड से लाकर बगीचे में लगाए कुणजा के पौधे के बारे में बताती हूँ।  बचपन में हम बच्चे पहले अपनी लकड़ी की तख्ती (पाटी) में इसकी पत्तियों को पीसकर घोटा लगाकर चमकाते थे और फिर चॉक से उसमें सुन्दर अक्षरों में स्वर-व्यंजन या अक्षर लिखकर मास्टर जी को दिखाकर उनसे शाबासी लिया करते थे। इसके अलावा जब भी घर में कोई भी पूजा-पाठ या कोई धार्मिक अनुष्ठान होता था तो हम बच्चे ही पूजा के लिए दौड़-दौड़ कर इसकी पत्तियों को तोड़कर देते थे, क्योंकि गांव में इसकी पत्तियों के बिना कोई भी धार्मिक अनुष्ठान अधूरा समझा जाता था। हमें इस पौधे की पत्तियों को तोड़कर सूंघना बड़ा अच्छा लगता था, क्योँकि उसकी सुगंध से मन प्रफुल्लित हो उठता था।  तब हमें पता न था कि जिस पौधे की पत्तियों को पीसकर हम बच्चे अपनी-अपनी पाटी घोंटते हैं, वह एक औषधीय पौधा है। यद्यपि बड़े-बूढ़ों को जरूर इसकी पत्तियों को दाद, खाज, खुजली में पीसकर लोगों को लगाने के लिए देते हुए जरूर देखते थे लेकिन तब इतनी समझ नहीं थी। आज जब मैंने अपने बग़ीचे में यह पौधा लगाया है तो इसके औषधीय गुणों के बारे में जानकार हैरानी होती है कि जो पौधा बिना परिश्रम के ही हमें गांव में उधर-उधर आसानी से मिल जाया करता था, वह एक ऐसा औषधीय पौधा भी हो सकता है, जिससे हमारे पडोसी देश चीन के लोगों ने अपनी आर्थिकी का जरिया बना रखा है। वहाँ के लोग इसे 'मुगवर्ट' नाम से जानते हैं, जिससे वे तेल निकालकर हज़ार रुपए से भी अधिक कीमत में बेचते हैं, जबकि हमारे उत्तराखंड में इसकी सुलभता होने के बाद भी कोई कीमत नहीं है। हमारे उत्तराखंडी लोगों की शिकायत रहती है कि वे जो कुछ भी खेतों में उगाते हैं उसे बंदर, सूअर खा जाते हैं, इसलिए वे करें तो क्या करें?  लेकिन यदि वे गंभीरता विचार करते हुए इस पौधे को चीन की तरह अपनी आर्थिकी का जरिया बनाने की पहल करे तो निश्चित ही उन्हें जंगली जानवरों का भय भी नहीं सताएगा और उन्हें चीन के लोगों की तरह ही आर्थिक लाभ होगा। क्योँकि कोई भी जानवर इस पौधे को नहीं खाता है, इसलिए उन्हें बेफिक्र होकर इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन कर लाभ का साधन बनाना चाहिए।

आज के लिए इतना ही,फिर मिलते ही  ......

Dr.k. S .Chandel

Dr.k. S .Chandel

वनौषधियों की जानकारी इसी प्रकार से देते रहीये ये जनोपयोगी कार्य है ।

15 अगस्त 2022

कविता रावत

कविता रावत

15 अगस्त 2022

जी, बहुत अच्छा लगता है जब कोई इन वनौषिधियों के बारे में जानना चाहता है। हम भी चाहते हैं ऐसी जानकारियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

भारती

भारती

बड़ी अनोखी है आपकी बगिया और उसके पेड़ पौधे बड़े निराले हैं..

25 जून 2022

कविता रावत

कविता रावत

26 जून 2022

बिल्कुल , पौधे हमारे पहाड़ी गांव के जो है, जिनके महत्व वहां बहुत कम लोग जानते हैं, उन्हें इन पौधों का ज्ञान हो और उन्हें लाभ मिले यही मेरी कोशिश है, क्योंकि आजकल इंटरनेट से लोग बहुत कुछ सीख रहे है और उसका लाभ उठा रहे हैं

16
रचनाएँ
बाग़-बगीचे की बातें (दैनन्दिनी-जून, 2022)
5.0
जून माह की दैनन्दिनी में मैं केवल आपसे बाग़-बगीचे की बातें करूँगी। इस माह 5 तारीख को विश्व पर्यावरण दिवस भी आता है, तो मैंने सोचा क्यों न इस माह प्रकृति से अपने जुड़ाव की बातें साझा करती चलूँ। प्रकृति की गोद में मुझे बड़ा सुकून मिलता है, इसीलिए मैंने अपने घर के पास एक ऐसा छोटा सा बाग़-बगीचा बनाया हैं, जहाँ कुछ छोटे-बड़े अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे और थोड़ी-बहुत ताज़ी साग-सब्जी भी उगा लेती हूँ। इस दैनन्दिनी में आप मेरे इसी बाग़-बगीचे में उगे पेड़-पौधों की बारे में जानिए और मेरे साथ-साथ चलते रहिए।
1

बाग़-बगीचे की दुनिया की सैर

4 जून 2022
3
2
1

आज जून माह की ४ तारीख हो गयी हैं।  इन चार दिन में सोच रही थी कि इस माह की दैनन्दिनी में क्या लिखूं।  इसी उधेड़बुन में जब कल मैंने समाचार पत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में कुछ लेख पढ़े तो मेरे

2

पर्यावरण-प्रदूषण रोकथाम हेतु पेड़-पौधे लगाना जरुरी है

5 जून 2022
5
3
0

आज विश्व पर्यावरण दिवस है। हमारे जीवन के अस्तित्व, निर्वाह, विकास आदि को दूषित करने वाली स्थिति को पर्यावरण-प्रदूषण कहा जाता है।  जैसे-जैसे महानगरों के विस्तार के साथ ही नए-नए उद्योग-धंधों का अनियंत

3

फल-ककड़ी चोरी पर मिली गालियों की यादें

7 जून 2022
4
1
2

  इन दिनों हमारे बग़ीचे की बॉउंड्री में ककड़ी , कद्दू, लौकी, तोरई और सेम की छोटी-छोटी बेलें फ़ैल रही हैं। इनमें कद्दू, सेम और ककड़ी मैंने अपने गांव से बीज मँगवाकर लगाए हैं। हर दिन जब इन बेल को धीरे-धीर

4

तुलसी का पौधा जन्मदिन का उपहार

8 जून 2022
2
2
3

आज सुबह उठते ही पतिदेव ने मुझे मिनिरल बॉटल को काटकर उसमें लगाए तुलसी के पौधे को मेरे जन्मदिन का उपहार कहकर दिया तो मैंने उनसे कहा कि लोग अपनी पत्नी को उसके जन्मदिन पर महँगे से महँगा उपहार देते हैं और

5

जंगल जलेबी का पेड़

9 जून 2022
3
3
1

गर्मियों में सुबह-सुबह की सैर का अपना एक अलग ही आनंद है। इस सैर में यदि सुबह-सुबह कुछ प्रोटीन, वसा, कार्बोहैड्रेट, केल्शियम, फास्फोरस, लौह, थायामिन, रिबोफ्लेविन आदि तत्वों से भरपूर कुछ मुफ्त में ख

6

भीषण गर्मीं में भी फल देते केले और पपीते के पेड़

10 जून 2022
3
3
3

आजकल गर्मी के तेवर बड़े तीखे हैं। नौतपा आकर चला गया लेकिन मौसम का मिजाज कम होने के स्थान पर और भी अधिक गरमाया हुआ है। इंसान तो इंसान प्रकृति के जीव-जंतु, पेड़-पौधे, फूल-पत्ते कुछ मुरझाते तो कुछ सूखत

7

पहली फुहार आयी बहार

12 जून 2022
4
2
0

भीषण गर्मी में जब आसमान से बादल उमड़-घुमड़ कर बरसने लगते हैं, तब बरसती बूंदों की तरह ही मन भी ख़ुशी के मारे उछल पड़ता है। कल शाम को पहली बार जैसे ही बादलों से कुछ बूँदें जमीन पर आकर गिरी तो प्रकृति में एक

8

बगीचे के नीम पेड़ पर चढ़ा सांप

14 जून 2022
3
2
1

आज शाम जैसे ही ऑफिस से घर पहुँची तो मोहल्ले में बड़ा हो-हल्ला मचा था। मोहल्ले के कुछ लोग अपनी बालकनी तो कुछ छत से हमारे बग़ीचे के नीम के पेड़ को किसी अजूबे की तरह उचक-उचक कर देखते हुए शोरगुल कर रहे थे। उ

9

जब उमड़-घुमड़ बरसे पानी

16 जून 2022
5
5
1

मुरझाये पौधे भी खिल उठते जब उमड़-घुमड़ बरसे पानी। आह! इन बादलों की देखो अजब-गजब की मनमानी।। देख बरसते बादलों को ऊपर पेड़-पौधे खिल-खिल उठते हैं। जब बरसते बादल बूंद- बूंद तब अद्भुत छटा बिखेरते

10

बगीचे का पितृ वृक्ष नीम

19 जून 2022
4
4
2

आज मैं आपको हमारे बगीचे के पितृ वृक्ष नीम से मिलाती हूँ। आज से लगभग ७ वर्ष पूर्व जब हम इस सरकारी आवास में आये तो यहाँ बाहर यही एक एकलौता  नीम का वृक्ष था।  उसके आस-पास अन्य कोई पेड़-पौधे नहीं थे। अधि

11

बगिया की वन तुलसी

22 जून 2022
1
1
0

बरसात का मौसम आते ही हमारे बगीचे में राम और श्याम तुलसी के पौधों की संख्या बहुत बढ़ जाती है। लेकिन जैसे ही ठण्ड का मौसम आता है तो इनमें से कुछ को पाला मार जाता है और फिर जैसे ही गर्मी का मौसम आया औ

12

कंडाली का पौधा

24 जून 2022
6
3
1

अभी दो दिन पहले मैंने आपको अपने बगीचे में उगाई वन तुलसी की बारे में जानकारी दी। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज मैं अपने बग़ीचे में उगाये हमारे पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के एक ऐसे औषधीय पौधे के बारे में जो

13

कुणजा के पौधा

25 जून 2022
3
2
4

कल मैंने आपको हमारे बाग़-बगीचे में उगाई कंडाली के पौधे के बारे में कुछ बातें बताई। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज मैं आपको हमारे उत्तराखंड से लाकर बगीचे में लगाए कुणजा के पौधे के बारे में बताती हूँ।  बचपन

14

दाल-सब्जी का तड़का जख्या और दुतपंगुरु

27 जून 2022
1
1
0

आज भी जब कभी अपना कोई रिश्तेदार या निकट सम्बन्धी गांव जाकर वहाँ से मौसमी फल अखरोट, आड़ू, काफल, च्यूड़े, नारंगी या माल्टा के साथ ही गैथ की दाल, भट्ट, छीमी, रयांश, मंडुवे का आटा, कौणी, झंगोरा आदि लाक

15

सतवारी और भृंगराज

28 जून 2022
2
1
3

आज मैं आपको अपने बाग़-बगीचे में लगी सतावरी और भृंगराज के बारे में बताती हूँ। हमने इन्हें हमारे बगीचे की बाउंड्री में लगा रखा है।  भृंगराज सड़क के किनारे वाली बॉउंड्री पर तो सतावरी सड़क से बिल्डिंग के

16

बाग़-बगीचे की रंगत में

29 जून 2022
1
1
0

इस माह  दैनन्दिनी  'बाग़-बगीचे की बातें' के अंतर्गत मैंने अपने बाग़-बगीचे के कुछ जरुरी पेड़-पौधों के बारे में आपको कुछ जानकारी साझा दी। इसमें बाग़-बगीचे के सभी पेड़-पौधों की बारे में समयाभाव के कारण बत

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए