shabd-logo

क्यों बार बार संकट आता है मालदीव पर?

28 मई 2022

15 बार देखा गया 15

पिछले कुछ दिनों से मालदीव के संकट में आ जाने के कारण वहाँ का राजनीतिक घटना क्रम बहुत तेजी से बदल रहा है। हुआ यह कि वहाँ के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने मालदीव के सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश और एक न्यायाधीश को गिरफ़्तार करके देश में आपातकाल की घोषणा कर दी। ऐसी स्थिति इसलिए बनी क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने राजनीतिक बंदियों – मुख्यतः विपक्षी नेताओं – को रिहा करने का निर्णय किया था। जबकि राष्ट्रपति यामीन ने न्यायाधीशों को ऐसा करने से रोका था। स्पष्ट है कि मालदीव की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

मुहम्मद नशीद ने, जो कि मालदीव के एकमात्र निर्वाचित राष्ट्रपति रहे हैं और आजकल निर्वासित जीवन जी रहे हैं, कहा है कि देश में की गई आपातकाल की घोषणा मार्शल लॉ लगाने जैसा है और यह भी कि राष्ट्रपति यामीन द्वारा उठाए गए सारे कदम अवैध व असंवैधानिक हैं। इसलिए मुहम्मद नशीद ने भारत से आग्रह किया है वह इस मामले में हस्तक्षेप करे। नशीद ने मालदीव में बढ़ते कट्टरपंथी तत्वों पर भी लगाम लगाने के लिए भारत से आग्रह किया है। नशीद ने कहा है कि भारत को दो कारणों से यामीन सरकार के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। ये दो कारण हैं – चीन द्वारा मालदीव की जमीन पर कब्जा करना और मालदीव में बढ़ता इस्लामी कट्टरपंथ। इस्लामी कट्टरपंथ के संबंध में नशीद ने कहा है कि भारत को इसको लेकर चिंतित होना चाहिए क्योंकि मालदीव के जो लड़ाकू सीरिया और इराक से लौट कर आए हैं वे पुलिस और फौज में शामिल हो गए हैं।

इस बीच राष्ट्रपति यामीन ने पहले इस मुद्दे पर बात करने के लिए अपना दूत भारत भेजने की घोषणा की। परंतु बाद में उन्होंने अपने दूत भारत को छोड़कर चीन, पाकिस्तान और सऊदी अरब भेजे। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि चीन ने अपनी राय स्पष्ट की है कि वह किसी भी तरह मालदीव को भारत और चीन के बीच एक और विवाद का विषय नहीं बनने देना चाहता।

यह पहली बार नहीं है जब मालदीव पर संकट आया है। ठीक तीन दशक पूर्व1988 में राजीव गाँधी सरकार के समय भी एक भीषण संकट आया था जब भाड़े के विदेशी सैनिकों ने इस पर आक्रमण कर दिया था। तब वहाँ के तत्कालीन राष्ट्रपति गयूम ने भारत से मदद माँगी थी। प्रत्युत्तर में भारत की सरकार ने तत्क्षण मदद की। भारत की सेना ने तत्काल जवाबी हमला करके सिर्फ नौ घंटे में ही स्थिति को काबू में किया। भारतीय सेना की इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन कैक्टस’ कहा गया। परंतु इस बार अभी कोई नहीं जानता कि कौन सा देश मालदीव की मदद के लिए आगे आएगा ? या यह भी हो सकता है कि मालदीव स्वयं स्थिति को नियंत्रित करने में सफल हो जाए। वैसे इस बारे में पूर्व राष्ट्रपति नशीद को संदेह है क्योंकि उनका साफ मानना है कि यदि बाहर से हस्तक्षेप नहीं किया गया तो स्थिति और भी बिगड़ जाएगी और अंततः वहाँ विद्रोह हो जाएगा। परंतु यहाँ मूल प्रश्न यह नहीं है कि कैसे मालदीव अपने वर्तमान संकट से उबरता है बल्कि यह कि क्या कारण है कि मालदीव को बार-बार अपने अस्तित्व के संकट का सामना करना पड़ता है ?

इस विषय की गहराई में जाने के लिए आवश्यक है कि हम पूरे दक्षिण एशिया के राजनीतिक इतिहास पर एक नजर डालें। दक्षेस के आठ सदस्य होने के नाते हम दक्षिण एशिया में आठ देश मानते हैं – अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और मालदीव। इन आठ देशों में चार मुस्लिम बहुल देश हैं और चार गैर-मुस्लिम बहुल। जहाँ चार गैर-मुस्लिम देश लोकतंत्र को स्थापित करने में बहुत हद तक सफल हुए हैं वहीं चारों मुस्लिम-बहुल देशों के लिए लोकतंत्र को स्थापित करना एक चुनौती रही है।

यदि हम पाकिस्तान से शुरू करें तो इस विषय को समझने में आसानी होगी क्योंकि पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा होता था और जहाँ भारत ने एक सफल लोकतांत्रिक देश होने का कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं पाकिस्तान अभी भी लोकतंत्र जैसी किसी व्यवस्था को क़ायम करने में ही जूझ रहा है। अपने सत्तर वर्ष के इतिहास में पाकिस्तान की सबसे बड़ी विडम्बना यह रही है कि वहाँ अब तक एक बार भी किसी निर्वाचित प्रधानमंत्री ने अपने पंचवर्षीय कार्यकाल को पूरा नहीं किया है। उससे भी अधिक लोकतंत्र को चोट पहुँचाने वाली बात यह है कि सत्तर वर्ष में फौज तथा निर्वाचित सरकारों ने ठीक आधे-आधे समय के लिए पाकिस्तान पर शासन किया है। बात यहीं पर समाप्त हो जाती तब भी गनीमत थी। पर दुर्भाग्य यह है कि जब कोई निर्वाचित सरकार काम कर रही होती है तब भी कहते हैं कि फौज सर्वशक्तिमान ही रहती है और अप्रत्यक्ष रूप से शासन भी करती है।

बांग्लादेश की हालत 1971 तक वैसी ही थी जैसी पाकिस्तान की क्योंकि तब तक वह पाकिस्तान का हिस्सा था और उसे पूर्वी पाकिस्तान कहा जाता था। 1971 में पाकिस्तान से आजादी मिलने के बाद शेख मुजिब उर रहमान सरकार के मुखिया बने लेकिन 1975 में फौज ने उनकी हत्या कर दी। यह कितनी बड़ी त्रासदी थी कि उस व्यक्ति की हत्या की गयी जिसे ‘राष्ट्रपिता’ और ‘बंगबंधु’ कहा गया।इसके बाद एक से अधिक बार वहाँ फौजी तानाशाह का शासन रहा। कालांतर में लोकतंत्र की बहाली हुई और रुक-रुक कर ही सही पर चुनाव होने लगे। आज चुनी हुई सरकार काम कर भी रही है। लेकिन लोकतंत्र अब तक अपना पैर नहीं जमा पाया है। वहाँ की स्थिति ऐसी है कि सरकार को चुनौती देने वाले ज्यादातर विपक्ष के नेता सलाखों के पीछे हैं। बिना विपक्ष का कैसा लोकतंत्र ! दूसरे, बांग्लादेश इस्लामी अतिवादी तत्वों से भी लगातार दो-चार हो रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि बांग्लादेश में स्वायत्त संस्थाओं का घोर अभाव है। अभी हाल तक जो मुख्य न्यायाधीश – सुरेन्द्र कुमार सिन्हा – सरकार को अनेक मामलों में उत्तरदायी होने पर विवश करते थे उनसे सरकार ने दबाव डालकर इस्तीफा ले लिया है। ऐसा ही हाल प्रेस की आजादी का है जो सरकार की आलोचना करने का साहस ही नहीं जुटा पाता। कुल मिलाकर एक लोकतांत्रिक देश के रूप में बांग्लादेश का प्रदर्शन निराशाजनक है। आश्चर्य नहीं कि जहाँ फ्रीडम हाउस, जिसने लोकतंत्र को मापने का पैमाना विकसित किया है, पाकिस्तान को 100 में से 43 अंक देता है वहीं बांग्लादेश को देश उससे मामूली ज्यादा यानी सिर्फ 45 अंक देता है। अर्थात लोकतंत्र के पैमाने पर पाकिस्तान और बांग्लादेश में अधिक अंतर नहीं है।

लोकतंत्र को लेकर अफगानिस्तान की स्थिति अत्यंत दयनीय है। अनेक कबीलों या जातियों के वजूद में होने के कारण यहाँ कभी भी ढंग की शांति नहीं रही। अफगानिस्तान शीत युद्ध का अखाड़ा भी रहा। यहाँ तक कि वर्तमान युग में इस पर विदेशी शासन भी क़ायम रहा। अभी हाल यह है कि पिछले 18 वर्षों से अमरीका के नेतृत्व में युद्ध जारी है। संभवत अफगानिस्तान पूरे विश्व में उन चंद देशों में गिना जाएगा जहाँ लम्बे समय से गृह युद्ध चल रहा है। अब तो अटकलें लगाई जा रही हैं कि देश के कितने प्रतिशत हिस्से पर काबुल का नियंत्रण है और कितने पर तालिबान या आइएसआइ का। ज़्यादातर जानकार यह मानते हैं कि 30 प्रतिशत से ज़्यादा हिस्से पर भी काबुल का शासन नहीं है। ऐसे में कल्पना ही की जा सकती है कि अमरीकी फौज के जाने के बाद वहाँ क्या होगा ! कोई आश्चर्य नहीं कि फ्रीडम हाउस की दृष्टि में यहाँ सबसे कम लोकतंत्र है और इसे 100 में सिर्फ 26 अंक ही मिले हैं।

मालदीव की तो विडम्बना यह है कि यहाँ बारहवीं शताब्दी से, जब इस्लाम का आगमन हुआ, अब तक लगभग तानाशाही ही चली है । पहले सुल्तानों का राज रहा। कालांतर में यहाँ डच और अंग्रेजों ने राज किया। अंग्रेजों से आजादी पाने के बाद भी तानाशाही ही चलती रही है। बहुत बाद में यानी 2008 में पहली बार मुहम्मद नशीद निर्वाचित राष्ट्रपति बने । परंतु उन्हें भी कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया और उनका तख्ता पलट हो गया। अर्थात प्रथम ग्रासे मक्षिका पात:। तब से नशीद अपने नसीब को रो रहे हैं। आश्चर्य नहीं कि फ्रीडम हाउस ने मालदीव को मात्र 35 अंक ही दिए हैं जो पूरे दक्षिण एशिया में सबसे कम और सिर्फ अफगानिस्तान से थोड़ा अधिक हैं।

दूसरी ओर गैर-मुस्लिम देशों को लें। दक्षिण एशिया के चारों गैर-मुस्लिम देशों में जिस देश को सबसे अधिक अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना पड़ा वह है श्रीलंका। श्रीलंका तीन दशकों से भी अधिक समय तक जातीय संघर्ष या गृह युद्ध का शिकार रहा। इस पर तरह तरह के संकट आए। लेकिन कभी भी सत्ता फौज के हाथ नहीं गयी। जबकि स्थिति फौजी शासन के अनुकूल बनी हुई थी। फ्रीडम हाउस श्रीलंका को 100 में 55 अंक देता है जो संतोषजनक है।

लगभग दो दशक हुए नेपाल ने राजतंत्र को समाप्त कर लोकतंत्र की स्थापना की। पर नेपाल को भी अनेक तरह के राजनीतिक संकटों का सामना करना पड़ा। यहाँ राजनीतिक स्थिरता एक चुनौती बनी रही। फिर भी फौज के हाथ सत्ता नहीं गयी। अभी हाल के चुनाव ने साबित कर दिया है कि वहाँ के लोकतंत्र की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। नेपाल अपना संविधान लिखने में भी सफल हुआ है । सबसे सुखद बात तो यह है कि अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लोकतंत्र को बरकरार रखने के लिए फ्रीडम हाउस ने इसे भी 100 में 55 अंक दिए हैं। नेपाल के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है क्योंकि अफगानिस्तान के बाद यह इस क्षेत्र का सबसे निर्धन देश है।

भूटान की तो बात ही निराली है क्योंकि वहाँ राजतंत्र के समय में भी किसी भी तरह का कोई उपद्रव नहीं हुआ। यह देश शांतिप्रिय रहा है। फिर भी वहाँ लोकतंत्र की स्थापना हुई और अब तो दो बार सफलतापूर्वक चुनाव कराकर भूटान ने लोकतंत्र चलाने का कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। इसके उत्तम प्रदर्शन को देखते हुए फ्रीडम हाउस ने भूटान को भी 55 अंक दिए हैं। किसी भी देश के लिए यह बड़े गर्व की बात होगी कि उसके लोकतंत्र को उसके शैशव काल में ही इस प्रकार सराहा जाए।

जहाँ तक भारत का प्रश्न है, तो हम जानते हैं कि भारत जापान और इस्राइल के साथ एशिया के तीन सबसे पुराने लोकतांत्रिक देशों में है। इसको विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र होने का भी गौरव प्राप्त है। यहाँ लोकतंत्र लोगों का एक स्वभाव है। दो वर्ष से भी कम समय के लिए जब यहाँ आपातकाल रहा, जो किसी भी तरह फौजी शासन नहीं था, तब भी जनता ने उसे बर्दाश्त नहीं किया और देशव्यापी आंदोलन चले। लाखों लोग जेल गए। अंततः चुनाव हुए और चुनी हुई सरकार फिर से काम करने लगी। यह ऐसा सबक बन गया कि शायद ही कोई सरकार आपातकाल के बारे में सोचने की हिम्मत जुटा पाएगी। फिर भी लोकतंत्र को लेकर और सुधार की गुंजाइश रहती है। आशा की जा सकती है कि शिक्षा के उत्तरोत्तर प्रसार से लोकतंत्र और गहरा होगा। परंतु भारत का लोकतांत्रिक प्रदर्शन इस अर्थ में बहुत महत्वपूर्ण है कि किसी भी विकासशील देश का प्रदर्शन इतना शानदार नहीं रहा है। बड़े गर्व की बात है कि फ्रीडम हाउस भारत को 77 अंक देता है। यदि अमरीका से हम तुलना करते है तो पाते हैं कि दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में गिना जाने वाला और अति शिक्षित देश फ्रीडम हाउस द्वारा दिए गए 86 अंक से भारत बहुत दूर नहीं है। भारत की उपलब्धि इस अर्थ में और भी प्रशंसनीय इसलिए हो जाती है कि जहाँ अमरीका में अठारहवीं शताब्दी से ही लोकतंत्र कार्यरत है वहाँ भारत के लोकतंत्र ने अभी सिर्फ सात दशक ही देखे हैं।

इसलिए प्रश्न उठता है कि मुस्लिम बहुल और गैर-मुस्लिम बहुल देशों के स्वभाव में इतना अंतर क्यों है ? इसका पहला कारण तो यह हो सकता है कि लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए लोगों में यह भाव होना चाहिए कि उनके पास इसके अलावा कोई और रास्ता ही नहीं है। यदि जनता लोकतंत्र को सर्वोपरि मान ले तो कोई कारण नहीं कि कोई इसकी अनदेखी करे। इसके बावजूद लोकतंत्र के लिए स्वायत्त संस्थाओं का होना बहुत मायने रखता है। इन संस्थाओं में न्यायपालिका, कार्यकारिणी, चुनाव आयोग, प्रेस या मीडिया आदि प्रमुख हैं। संस्थाओं के मूल में है प्रतिभा को उचित महत्व व सम्मान देना। और इसके लिए आवश्यक है प्रतिभा चयन प्रक्रिया का स्वायत्त होना। लोकतंत्र असल में उतना ही सशक्त होता है जितनी कि ये संस्थाएँ।

पर फिर प्रश्न यह उठ सकता है कि ऐसा क्यों है कि एक देश में संस्थाएँ मजबूती से काम कर लेती हैं लेकिन दूसरे में नहीं ? इसका उत्तर यही हो सकता है कि आख़िर उस देश की जनता चाहती क्या है ? अर्थात जनता की प्राथमिकताएँ क्या हैं ? आम तौर पर हम देखते हैं कि मुस्लिम देशों की प्राथमिकताएँ अलग होती हैं। वहाँ धार्मिक बातों को कहीं अधिक महत्व दिया जाता है। जिसके परिणामस्वरूप शासक वर्ग मान लेता है कि यदि लोकतंत्र से समझौता हो भी जाए तब भी जनता उसे बर्दाश्त कर लेगी। पाकिस्तान में इस्लाम से जुड़ा कोई न कोई मुद्दा सबसे ऊपर रहता है। उदाहरण के लिए कश्मीर को ही लें। पाकिस्तान अच्छी तरह जानता है कि वह कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकता। परंतु इस मुद्दे को जिंदा रखने से उसके कहीं अधिक महत्वपूर्ण मुद्दे पीछे छूट जाते हैं जिनमें लोकतंत्र भी शामिल होता है। जुल्फ़िकार अली भुट्टो का यह जुमला प्रसिद्ध है कि चाहे हमें दो हजार साल लड़ना पड़े पर हम कश्मीर लेकर रहेंगे।

लोकतंत्र के लिए समाज का धर्म निरपेक्ष या सेक्युलर होना अपरिहार्य माना जाता है। पर दुर्भाग्य यह है कि इसमें इस्लाम आड़े आता है। कुल मिलाकर मुस्लिम अपना बहुमूल्य समय और ऊर्जा इस्लामी विषयों पर ही व्यय करते हैं। इसीलिए सारे तो नहीं लेकिन बहुत सारे मुस्लिम आधुनिकता, धर्म निरपेक्षता और लोकतंत्र से संघर्ष करते हुए दिखते हैं। यह अकारण नहीं है कि पूरे विश्व में पचास से भी अधिक मुस्लिम-बहुल देश या तो बिल्कुल अलोकतांत्रिक हैं या फिर सीमित या अत्यंत सीमित रूप से लोकतांत्रिक। चूँकि विश्व की एक चौथाई आबादी मुस्लिम है इसलिए पूरा विश्व तब तक लोकतांत्रिक नहीं बन सकता जब तक कि सारे मुस्लिम बहुल देश लोकतांत्रिक नहीं बन जाते।

लेखक निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग , वित्त मंत्रालय ,भारत सरकार में संयुक्त सचिव हैं। लेख में व्यक्त विचार व्यक्तिगत हैं 

12 फरवरी, 2018


डॉ. शैलेन्द्र कुमार की अन्य किताबें

41
रचनाएँ
डॉ. शैलेन्द्र कुमार के आर्टिकल
0.0
डॉ. कुमार ने 1992 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करके और प्रशिक्षण प्राप्त करके भारत सरकार में पदासीन हुए ।
1

तुर्की : ईसाइयत और इस्लाम द्वारा सनातन धर्म का विनाश

28 मई 2022
1
0
0

डॉ. शैलेन्द्र कुमार तुर्की : एक परिचय इस्लाम की दृष्टि से तुर्की एक महत्वपूर्ण देश है । यह संसार के सभी मुसलमानों के मजहबी और राजनीतिक मुखिया — खलीफा का मुख्यालय भी रह चुका है ।1 तुर्की की सरकार के

2

तीन मुसलमान विद्वानों से बातचीत

28 मई 2022
2
0
0

इस्लाम का थोड़ा-बहुत अध्ययन करने के बाद मेरे मन में यह विचार आया कि देखें मुसलमान विद्वान इस्लाम के बारे में क्या सोचते हैं ? शताब्दियों से इस देश में रहते हुए भी मुसलमान अपनी पहचान को लेकर सदा इतने द

3

तिब्बतम शरणम गच्छामि

28 मई 2022
0
0
0

पिछले दो महीनों से हम चीन के साथ लद्दाख की गलवान घाटी में उलझे हुए हैं । पर जब तक बात केवल उलझने तक ही सीमित थी, तब तक तो सह्य थी । लेकिन अभी चार दिन पहले दोनों सेनाओं के बीच जमकर हाथपाई हुई और वह भी

4

मित्र संजय नहीं रहे

28 मई 2022
1
0
0

– प्रोफेसर डॉक्टर संजय जैन नहीं रहे!! – आज शुक्रवार की सुबह कैसी मनहूस सुबह थी, जब एक मित्र से इस अनपेक्षित, अप्रत्याशित और हृदय को क्षत-विक्षत करने वाली घटना का अत्यंत दुखद समाचार मिला । पल भर के लि

5

इन्दौर दौरे के बहाने

28 मई 2022
0
0
0

13 अभी पिछले सप्ताह मेरा इन्दौर का दो-दिवसीय दौरा हुआ। वहां राजभाषा संगोष्ठी थी। कहने को तो यह मेरा तीसरा दौरा था, लेकिन इन्दौर को थोड़ा ध्यान देकर पहली बार देखा। लगभग बीस लाख की जनसंख्या के साथ इन्दौ

6

जीते

28 मई 2022
1
0
1

एक दिन वसंत वाटिका में सुबह की सैर करके जब मैं घर लौट रहा था तो दाहिने  तलवे में थोड़ा दर्द महसूस हुआ। घर में कुर्सी पर बैठकर जब दाहिने पैर का जूता  उतारकर देखा तो पाया कि जूते की तल्ली का अग्रभाग घिस

7

ईरानी क्रांति के चालीस साल : क्या खोया, क्या पाया

28 मई 2022
0
0
0

वैसे तो ईरानी क्रांति जनवरी 1979 में ही शुरु हो गई थी, पर नई व्यवस्था की शुरुआत फरवरी में हुई। इस प्रकार क्रांति के चालीस वर्ष हो चुके हैं। आवश्यक है कि इसका लेखा-जोखा किया जाए। यह दुखद है कि इस ऐतिहा

8

28 जुलाई 2018 को द इंडियन एक्सप्रेस में हरबंस

28 मई 2022
0
0
0

28 जुलाई 2018 को द इंडियन एक्सप्रेस में हरबंस मुखिया ने एक लेख लिखा जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर इस बात पर घोर आपत्ति जताई है कि क्यों आजकल टीवी चैनलों पर ऐसी बात की जाती है कि भारत में मध्यकाल में तलवा

9

सर सैयद अहमद खां का वक्तव्य

28 मई 2022
0
0
0

1 अगस्त 2018 के जनसत्ता में आलोक मेहता का लेख ‘विश्वास का पुल’ पढ़ा। इसमें सर सैयद अहमद खां के जिस वक्तव्य को उद्धृत किया गया है उससे उनके व्यक्तित्व का सिर्फ एक पक्ष उजागर होता है, जबकि उनके व्यक्तित

10

संकट में आधुनिक चिकित्सा प्रणाली

28 मई 2022
0
0
0

संभवतः जब से मनुष्य इस धरा पर आया है तब से वह किसी न किसी तरह अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर रहा है। इसलिए प्राचीन काल से ही अनेक देशों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नाना प्रकार की खोजें हुईं। भारत में तो

11

एमएफएन का दर्जा और पाकिस्तान

28 मई 2022
1
0
1

पिछले दिनों उड़ी में अठारह भारतीय जवानों की आतंकवादियों द्वारा हत्या के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश चरम सीमा पर पहुँच गया। कहा यह भी जाने लगा कि यह आक्रोश 1965 के युद्ध जैसा था। फिर भारत की ओ

12

जेवर से उत्तर प्रदेश का भाग्योदय

28 मई 2022
0
0
0

भारत सरकार ने जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थापना की घोषणा करके न केवल बरसों पुरानी माँग को ही पूरा किया है बल्कि इससे उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास को अभूतपूर्व गति देने का भी काम किया है। वै

13

इस्लामी लकीर के फकीर

28 मई 2022
0
0
0

अभी पिछले दिनों पटना में एक मुस्लिम मंत्री ने जय श्रीराम का नारा लगाया। जिसके बाद एक मुफ्ती ने उन्हें काफिर करार दिया। मजबूरन उन्हें माफी माँगनी पड़ी, जिससे उनके पाप का प्रायश्चित हो गया और पुनर्मूषिको

14

विश्व व्यापार संगठन का नैरोबी मंत्रिसम्मेलन और भारत की भूमिका

28 मई 2022
0
0
0

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का दसवां मंत्रिसम्मेलन अफ़्रीकी देश केन्या की राजधानी नैरोबी में चार की जगह पांच दिनों (15-19 दिसंबर) में संपन्न हुआ। अफ़्रीकी महादेश में होनेवाला यह पहला मंत्रिसम्मेलन

15

जाति बंधन नहीं l

28 मई 2022
0
0
0

अमरीका के प्रतिष्ठित हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर स्टीवन पिंकर, जो हाल ही में भारत की यात्रा पर थे, की स्थापना है कि ‘हमें ऐसा लग सकता है कि विश्व में गिरावट आ रही है। परंतु यह हमारी समझ की समस्

16

दर्शनीय दुमका

28 मई 2022
0
0
0

”दर्शनीय दुमका ”आलेख के लिए सर्वप्रथम मैं अपने मित्र साकेश जी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने दुमका और उसके आसपास के दर्शनीय स्थलों, जैसे बासुकिनाथ धाम, मसानजोर बांध और रामगढ़ स्थित छिन्न

17

ईद, बकरीद और मुहर्रम

28 मई 2022
0
0
0

इस्लाम के तीन प्रमुख त्यौहार हैं — ईद, बकरीद और मुहर्रम । जहां ईद का संबंध इस्लाम के जन्मदाता मुहम्मद पैगंबर और कुरान से है, वहीं बकरीद का यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों  — तीनों के पहले पैगंबर यानी इ

18

मास्साहब

28 मई 2022
0
0
0

हमारे कस्बानुमा बड़े गांव — बथनाहा के पूर्वोत्तर में एक छोटा सा गांव है — बंगराहा । पता नहीं यह नाम कब रखा गया और इसका क्या अर्थ हो सकता है ? संभव है बंग से बंगाल शब्द का कोई लेना-देना हो । वैसे भी सद

19

राजा राममोहन राय -एक रहस्यमय व्यक्तित्व

28 मई 2022
0
0
0

राजा राममोहन राय, इस नाम से देश के सभी साक्षर और शिक्षित अवश्य परिचित होंगे, क्योंकि उनके विषय में इतिहास की विद्यालयी पुस्तकों में थोड़ा-बहुत उल्लेख अनिवार्यत: मिलता है। उन्हें भारतीय नवजागरण का अग्र

20

वो महिला

28 मई 2022
0
0
0

प्रातः बेला मैं तैयार होकर गुवाहाटी से शिवसागर, असम की पुरानी राजधानी, की यात्रा के लिए गाड़ी में बैठा। हमारा ड्राइवर असम का ही था। उसकी कद-काठी अच्छी थी। नाम था खगेश्वर बोरा। वह सहज रूप से हिन्दी बोल

21

जम्मू-कश्मीर को उर्दू नहीं हिन्दी, कश्मीरी और डोगरी चाहिए

28 मई 2022
0
0
0

यदि हम भारत के भाषायी परिदृश्य पर ध्यान दें तो हमें पता चलेगा कि जम्मू-कश्मीर जैसी अतिशोचनीय स्थिति किसी और राज्य की नहीं है। यहां एक ऐसी भाषा राजभाषा बनकर राज कर रही है जिसकी उपस्थिति उस राज्य में नग

22

अटेंडेंट

28 मई 2022
0
0
0

सूर्यास्त की बेला — मैं नहा धोकर बचे हुए पानी से गमलों के पौधों की सिंचाई में लग गया। देखा एक पौधा सिकुड़कर छोटा हो गया है और मुरझा गया है। मन में ग्लानि हुई कि यह मेरे ध्यान न देने का फल है। पानी ही

23

गौरी

28 मई 2022
0
0
0

चैत्र मास समाप्ति की ओर है। यद्यपि दोपहर के बाद तो अब सूर्यदेव अपना प्रचंड रूप दिखाने लगे हैं, परंतु प्रातः बेला अभी भी शीतल है। बालसूर्य की नयनाभिराम बेला। टहलने के लिए उपयुक्त समय। इसलिए इसी बेला मे

24

‘ लक्ष्मण टीला ‘ या ‘ टीले की मस्जिद ‘

28 मई 2022
0
0
0

लक्ष्मण टीला ‘ या ‘ टीले की मस्जिद ‘ लखनऊ की प्राचीन गाथा कहने का एक लघु किंतु क्रांतिकारी प्रयास डॉ शैलेन्द्र कुमार स्वतंत्रता पूर्व विदेशी इतिहासकारों और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हमारे इतिहासकार

25

बांग्लादेश : आहत लोकतंत्र

28 मई 2022
0
0
0

हाल ही में संपन्न हुए बांग्लादेश के चुनाव पर हमारे देश के हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्रों में जितने भी लेख छपे उनमें से अधिकतर में यह भाव मुखर था कि शेख हसीना की जीत भारत के लिए बहुत लाभकारी है। इस प्

26

अनावश्यक अजान और पांच बार नमाज की अनिवार्यता के परिणाम।

28 मई 2022
0
0
0

अनावश्यक अजान और पांच बार नमाज की अनिवार्यता के परिणाम। इन दिनों वाराणसी में गंगा नदी में नौका विहार करते हुए एक विदेशी पर्यटक का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल ( प्रचलित ) हुआ है। वीडियो में यह व

27

शेख अहमद सरहिन्दी : भारत में अलगाववादी विचारधारा का जन्मदाता

28 मई 2022
0
0
0

शेख अहमद सरहिन्दी : भारत में अलगाववादी विचारधारा का जन्मदाता डॉ शैलेन्द्र कुमार सारांश इस लेख का सर्वप्रधान उद्देश्य यह दर्शाना है कि भारत में अलगाववादी विचारधारा का जन्मदाता शेख अहमद सरहिंदी था। इ

28

गो रक्षण, जिन्ना और अम्बेडकर

28 मई 2022
1
0
0

शेख मुजिबुर रहमान, जो जामिया मिलिया इस्लामिया में पढ़ाते हैं, का पिछले 25 जून को ‘द हिंदू’ दैनिक में गो रक्षण के नाम पर घटित हिंसक घटनाओं को लेकर एक अतार्किक और अत्यंत आपत्तिजनक लेख प्रकाशित हुआ। इस स

29

मस्जिद की अनिवार्यता

28 मई 2022
0
0
0

फैजुर रहमान का 7 अगस्त के ‘द हिंदू’ दैनिक में ‘मस्जिद की अनिवार्यता’ विषय पर एक लेख प्रकाशित हुआ। रहमान एक इस्लामी मंच के महासचिव हैं जिसका उद्देश्य है संयत विचार को बढ़ाना या बढ़ावा देना। इस लेख का म

30

अनन्य हिंदी प्रेमी अटल बिहारी वाजपेयी

28 मई 2022
0
0
0

अटल बिहारी वाजपेयी भारत के राजनैतिक क्षितिज में पिछले कई दशकों से सर्वाधिक चमकता हुआ सितारा थे। अपनी मिलनसार प्रवृत्ति, विलक्षण वाकपटुता, मनमोहक वक्तृत्वकला और असाधारण प्रतिउत्पन्नमति के कारण सारे देश

31

स्वच्छ भारत की ओर निर्णायक कदम

28 मई 2022
0
0
0

हमारे देश में गाँव कविता के विषय के रूप में कवियों को आकर्षित करता रहा है। मैथिलीशरण गुप्त की ये पंक्तियाँ तो जगप्रसिद्ध रही हैं – “अहा ! ग्राम जीवन भी क्या है। क्यों न इसे सबका जी चाहे।“ इसी तरह सुमि

32

शैक्षणिक संस्थानों का देश के विकास में योगदान

28 मई 2022
0
0
0

आधी सदी पहले ही अर्थशास्त्रियों ने किसी भी देश के आर्थिक विकास में शिक्षा के महत्व को समझ लिया था। बाद में यह विचार फैलने लगा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति को स्थायी रूप से परिवर्तित कर देती है और उसे मान

33

पाकिस्तान में जनसंख्या विस्फोट के निहितार्थ

28 मई 2022
0
0
0

पिछले दिनों करीब दो दशक बाद पाकिस्तान की छठवीं जनगणना सम्पन्न हुई। इसके अनुसार आज पाकिस्तान की जनसंख्या 20 करोड़ 78 लाख है। 1998 में की गई पिछली जनगणना में पाकिस्तान की जनसंख्या लगभग 13 करोड़ थी और उस

34

हवाई यात्रा के लिए बिहार देश का छाया प्रदेश

28 मई 2022
0
0
0

किसी भी देश के विकास में यातायात और उसमें भी वायु यातायात का योगदान अन्यतम है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने एक अध्ययन के हवाले से बताया है कि किस तरह वायु सेवा से तेजी से आर्थिक विकास सम्भव होता है।

35

हिंदी साहित्याकाश में सूर्य की तरह चमकने वाले ‘दिनकर’

28 मई 2022
1
1
0

हिंदी साहित्याकाश में सूर्य की तरह चमकने वाले सचमुच में दिनकर ही थे। रामधारी सिंह दिनकर में साहित्य सर्जन के गुण नैसर्गिक रूप से विद्यमान थे। इसलिए आश्चर्य नहीं कि केवल पंद्रह वर्ष की आयु में ही उनका

36

क्यों बार बार संकट आता है मालदीव पर?

28 मई 2022
0
0
0

पिछले कुछ दिनों से मालदीव के संकट में आ जाने के कारण वहाँ का राजनीतिक घटना क्रम बहुत तेजी से बदल रहा है। हुआ यह कि वहाँ के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने मालदीव के सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश

37

क्यों नहीं मिल रहा रोजगार युवाओं को?

28 मई 2022
0
0
0

उन्नीस सौ नब्बे के दशक में आरंभ हुए आर्थिक उदारीकरण के परिणामस्वरूप माना जाता है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर में अभूतपूर्व तेजी आई। जबकि आजादी के बाद से 1980 तक भारत की आर्थिक वृद्धि दर औसतन सिर्फ 3.5

38

नेताजी का अमूल्य योगदान इतिहासकारों का मोहताज नहीं

28 मई 2022
0
0
0

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू की तरह हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के पहली पंक्ति के नेता थे। पर अपने आप को भारत माता पर उत्सर्ग करने की आतुरता में उनकी तुलना शहीद भगत सिंह जैसे वीरों

39

क्यों बार बार संकट आता है मालदीव पर ?

28 मई 2022
0
0
0

पिछले कुछ दिनों से मालदीव में राजनीतिक घटना क्रम बहुत तेजी से बदल रहा है। हुआ यह कि वहाँ के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने मालदीव के सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश तथा एक न्यायाधीश को गिरफ़्तार

40

भारत-अफ्रीका के गहराते संबंध और इनके निहितार्थ

28 मई 2022
0
0
0

भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मलेन के तीसरे संस्करण का आयोजन 26 से 29 अक्टूबर 2015 तक नई दिल्ली में होने जा रहा है। सभी 54 अफ़्रीकी देशों को निमंत्रण देकर भारत सरकार ने अफ्रीका से अपने संबंधों को आगे ले जा

41

1857 की क्रांति की 160वीं जयंती

28 मई 2022
1
0
0

आज ही के दिन ठीक एक सौ साठ साल पहले यानी 10 मई 1857 को जिस ऐतिहासिक क्रांति का सूत्रपात मेरठ से हुआ वह कई अर्थों में विलक्षण थी । क्रांति का क्षेत्र व्यापक था और इसका प्रभाव लम्बे समय तक महसूस किया गय

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए