जी हाँ! आपका देखने का तरीका लड़कों को आपका दीवाना बना सकता है। लड़की जब कातिलाना अदाओं से लड़के की तरफ देखती है तो लड़का उन आँखों में डूबता चला जाता है। अगर आप किसी को वाकई पसंद करती हैं तो उन्हें भरपूर निगाहों से देखना तो बनता है।
जी हाँ। लड़की के लुक्स भले ही बहुत ज्यादा सुन्दर न हो, लेकिन उसके चेहरे और उसकी पर्सनालिटी से कॉन्फिडेंस झलकना चाहिए। लड़के, कॉन्फिडेंट लड़की की ओर बहुत जल्द आकर्षित हो जाते हैं। आगे की स्लाइड में है ऐसा कुछ जिससे लड़के हो जाते हैं आप पर फिदा।
लड़कों को सबसे ज्यादा जो चीज आकर्षित करती है, वो है आपकी हंसी। वो हंसी नहीं जब आप मुंह पर हाथ रख लेती हैं। बल्कि एकदम 'Happydent' वाली हंसी।
'जब वी मेट' मूवी देखी है,आपने? वही जिसका डायलॉग है 'मैं तो अपनी फेवरेट हूँ'। लड़कों को 'गीत' टाइप की लड़कियां बहुत आकर्षित करती हैं। हंसती-खिलखिलाती, चुलबुली सी। आगे की स्लाइड में जो बताया गया है उसका ध्यान तो हर लड़की को रखना चाहिए।
ये बात तो सभी पर लागू होती है। बदबू से सब दूर भागते हैं। फिर लड़के किस खेत की मूली हैं। लड़कों को आपका महकता हुआ बॉडी ओडर बहुत अट्रैक्ट करता है।
लड़कों को ऐसी लड़कियां बहुत पसंद होती हैं, जिन्हें हर वक्त attention की जरूरत नहीं होती। वो लड़कियां जो दोस्ती के दो-चार दिन बाद ही प्यार को लेकर इमोशनल हो जाती हैं, उनसे लड़के जरा दूर रहना ही पसंद करते हैं। आगे की स्लाइड में है ऐसा कुछ जो आपको पता होना जरूरी है।
लड़कों को आपकी तरफ आकर्षित करने के लिए आपका 'passion' भी काफी होता है। लड़कों को वो लड़कियां पसंद आती हैं, जो लाइफ में कुछ करना चाहती हैं।
आपकी सादगी भी लड़कों को आपकी तरफ आकर्षित करती है। लड़कों को ड्रामा क्वीन लड़कियां पसंद नहीं होती। उन्हें हर बात और काम सिंपल और सीधे-सीधे समझ आता है। आगे जो दो क्वालिटीज हैं, उसे अपने अंदर जरूर लाइए।
अगर आप फूडी हैं तो ये अच्छी बात है। लेकिन खाना सामने देखकर एकदम टूट पड़ती हैं तो ये अच्छा नहीं है। लड़कों को सलीके से खाना खाने वाली लड़कियां बहुत पसंद होती हैं।
लड़कों को ऐसी लड़कियां पसंद होती हैं जो बेफिजूल की डिमांड नहीं करती। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा नहीं करतीं। और तो और हर गलतफहमी को सुलझाने की कोशिश करती हैं।