shabd-logo

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022भाग2 इतिहास, समाज और मन की कुछ बातें

13 अप्रैल 2022

25 बार देखा गया 25

अप्रैल माह में  मैं अपनी डायरी आत्ममंथन में कुछ इतिहास की, कुछ समाज की और कुछ अपने मन की बेबाक बातें करने की कोशिश करूंगी मैं इसमें कहां तक सफल हो पातीं हूं इसका निर्णय मैं अपने आदरणीय विद्वान पाठकों पर छोड़ती हूं।
जब हम अपने इतिहास के पन्नों को पलटते हैं तो हमें भारतीय सभ्यता संस्कृति और संस्कारों का गौरवशाली इतिहास दिखाई देता है।
हमारे पूर्वजों ने देश, समाज, संस्कार अपनी परम्पराओं और संस्कृति को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाया और इसकी रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में देर नहीं लगाई
ऐसा नहीं था कि प्राचीन भारत में सभी लोग देश भक्त और बहुत अच्छे ही थे।उस समय भी हमारे समाज में देशद्रोही और बुरे लोग समाज में विद्यमान थे। हां हम यह कह सकते हैं कि इनकी संख्या कम थी।
हमारा इतिहास हमें यह बतलाता है कि, पहले के लोगों के मन में ईश्वरीय शक्तियों में विश्वास था। पाप पुण्य, धर्म अधर्म, और पुनर्जन्म को मानते थे और उसमें विश्वास भी करते थे।उस समय के लोगों की मान्यता थी कि,"बाढ़े पुत्र पिता के धर्मे, खेती उपजे अपने कर्मे" अर्थात पिता जैसा कर्म करता है उसका फल उसके पुत्र को प्राप्त होता है और जो व्यक्ति खेती यहां खेती का तात्पर्य कर्म अर्थात मेहनत से है इसलिए जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है उसका फल उसे अवश्य प्राप्त होता है।
बुरे कर्म का फल उसे और उसके परिजनों को भोगना पड़ेगा।
इसलिए पहले के लोग बुरे कर्म करने से डरते थे। उन्हें ईश्वर का डर था लोगों का डर था लोगों से तात्पर्य समाज का डर था कि, समाज में उनकी प्रतिष्ठा कम हो जाएगी।
दूसरी सबसे बड़ी बात यह थी की माता पिता और गुरु बच्चों को शुरू से ही नैतिकता का पाठ पढ़ाते थे। इसका सबसे बड़ा उदाहरण भरत और लक्ष्मण जी हैं जिन्हें अच्छी शिक्षा और नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया था।
दूसरी तरफ दुर्योधन था जिसको शुरू से ही उसके मामा और माता-पिता ने गलत शिक्षा दी जिसका परिणाम सभी को पता है।
कहने का तात्पर्य यह है कि हम अपने बच्चों के मन में शुरू से जिन विचारों का बीजारोपण करते हैं बडे़ होकर वह बच्चा वैसा ही व्यवहार करेगा।
इसलिए प्राचीन भारत में नैतिक मूल्यों और आदर्शों पर विशेष ध्यान दिया जाता था।
जिससे बच्चों में धर्म, कर्म और परंपराओं को मानने की प्रवृत्ति जागृत होती थी।
जब ऐसे व्यक्तियों से समाज का निर्माण होगा तो हमारा सामाजिक ढांचा उच्च कोटि का होगा इसमें कोई संदेह नहीं है।
आज इतना ही कल अपनी डायरी के पन्नों पर आगे के विचारों को व्यक्त करूंगी।

डॉ कंचन शुक्ला
स्वरचित मौलिक
2/4/2022


18
रचनाएँ
दैनदिंनी अप्रैल 2022
0.0
इस डायरी में अपने मन के विचारों को व्यक्त करने की कोशिश की हे
1

डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 भाग 1

5 अप्रैल 2022
2
1
0

डायरी आत्ममंथन भाग 1 दिन शुक्रवार 1/4/2022 तुम्हें तो पता ही है सखी की कल से नवरात्र का प्रारंभ हो रहा है और हमारे भारतीय नववर्ष का भी सभी को नववर्ष और नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं चैत्र

2

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022भाग2 इतिहास, समाज और मन की कुछ बातें

13 अप्रैल 2022
2
1
0

अप्रैल माह में मैं अपनी डायरी आत्ममंथन में कुछ इतिहास की, कुछ समाज की और कुछ अपने मन की बेबाक बातें करने की कोशिश करूंगी मैं इसमें कहां तक सफल हो पातीं हूं इसका निर्णय मैं अपने आदरणीय विद्वान पा

3

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 भाग 3 इतिहास, समाज और मन की कुछ बातें

14 अप्रैल 2022
3
2
2

मेरी डायरी आत्ममंथन इतिहास, समाज और मन की कुछ बातें भाग 3 डायरी के पिछले पन्नों पर मैंने नैतिक मूल्यों की बात की थी जो प्राचीन काल में हमारी शिक्षा प्रणाली के विशेष अंग थे जिनकी शिक्षा प्रत्येक

4

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 भाग 4 इतिहास, समाज और मन की कुछ बातें

15 अप्रैल 2022
0
0
0

मैंने कल अपनी डायरी में अपने घर काम करने वाली कमली की बातों का जिक्र किया था। उसकी बात सुनकर मैं उसके चेहरे को ध्यान से देखने लगी। मैंने उससे कहा क्या जिस लड़के से तुम्हारे पति ने तुम्हारे बेटी की शा

5

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 भाग 5 इतिहास, समाज और मन की कुछ बातें

16 अप्रैल 2022
2
0
2

आज मैं सुबह जल्दी उठ गई क्योंकि आए हुए मेहमानों को आज जाना था। उन लोगों को नाश्ता कराने के बाद विदा किया फिर कुछ घर के कामों को निपटाने के बाद मैं अपने लिए चाय बना कर बैठी ही थी कि कमली आ गई मैंने सम

6

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 भाग 6 इतिहास, समाज और मन की कुछ बातें

17 अप्रैल 2022
0
0
0

आज सुबह जल्दी उठने का मन नहीं हो रहा था क्योंकि कल देर रात तक मैं प्रतिलिपि पर एक लेख लिख रही थी लेख का शीर्षक है आधुनिक काल में वानप्रस्थाश्रम कितना प्रासंगिक हो सकता है। इसलिए सुबह उठने का मन नहीं

7

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 भाग 7 इतिहास, समाज और मन की कुछ बातें

18 अप्रैल 2022
0
0
0

आज सुबह मैं बहुत जल्दी उठ गई मुझे रात को ठीक से नींद नहीं आई थी।रह रहकर मेरी आंखों के सामने सिन्हा साहब की बहू का चेहरा आ जा रहा था वह ज्यादा घर से बाहर नहीं निकलती थी दो तीन बार ही उसे मैंने देखा था

8

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 भाग 8 इतिहास, समाज और मन की कुछ बातें

19 अप्रैल 2022
0
0
0

8/4/2022 आज सुबह उठते ही मुझे एक खुशखबरी सुनने को मिली दो तीन दिनों से मन बहुत दुखी था। इसलिए यह खबर सुनकर मैं बहुत खुश हो गई क्योंकि आज सुबह मेरे भैया ( मेरे मामा जी के बेटे) का फोन आया कि वह

9

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 भाग 9 इतिहास, समाज और मन की कुछ बातें

20 अप्रैल 2022
1
0
0

आज सुबह मुझे साहित्यनामा पत्रिका डाक द्वारा प्राप्त हुई।साहित्यनामा पत्रिका अदम्य प्रतियोगिता करवा चौथ के अवसर मेरा लेख चयनित हुआ था वह लेख उस पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।यह देखकर मुझे बहुत ख़ुशी मिल

10

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 भाग 10 इतिहास, समाज और मन की कुछ बातें

21 अप्रैल 2022
0
0
0

दिन बुधवार 10/2/2021 आज सुबह अखबार में एक ख़बर पढ़ी एक मां ने अपनी ही बेटी को शादी के नाम पर बेच दिया। फिर कुछ दिन बाद उस बेटी ने अपनी मां को मार दिया। यह ख़बर सुनकर मन बहुत दुखी हो गया और मन में यक्ष

11

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 भाग 11 इतिहास, समाज और मन की कुछ बातें

22 अप्रैल 2022
1
0
0

मेरी डायरी आज मैं कुछ पहले ही आ गई तुमसे मिलने कल देर से आई थी पर तुम्हें प्रकाशित नहीं कर सकी कल मैं बहुत खुश थी मेरी आंखों से खुशी के आंसू बह रहे थे मुझे खुश देखकर शायद कल इंद्रदेव भी प्रसन्न होकर

12

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022भाग 12 इतिहास समाज और मन की कुछ बातें

23 अप्रैल 2022
0
0
0

आज मैं अपनी डायरी में कुछ इतिहास और कुछ अपने मन की बात करूंगी।आज प्रतिलिपि ने वृद्धाश्रम विषय पर कुछ लिखने को कहा है मैंने आज 12 बजे जब इस विषय को देखा तो मेरे मन में द्वंद शुरू हो गया। क्या वृद्धाश्

13

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 भाग 13 इतिहास समाज और मन की कुछ बातें

24 अप्रैल 2022
0
0
0

दिन रविवार24/4/2022 आज मैं अपनी डायरी में कुछ मन की बात करूंगी आज सुबह से ही घर के कामों में उलझी रही फिर जब समय मिला तो प्रतिलिपि पर आज के विषय पर एक कहानी लिखी फिर खाना खाने के बाद मैं अपना मोबाइल ल

14

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 भाग 14 इतिहास समाज और मन की कुछ बातें

25 अप्रैल 2022
1
1
1

आज मैं अपनी डायरी में कल के अपने विचारों को आगे बढ़ाते हुए स्वयं से परिचर्चा करूंगी। क्योंकि जब हम स्वयं से परिचर्चा करते हैं तो उस समय हम मन से स्वतंत्र रहते हैं। हमें सामने वाले की नाराज़गी की डर न

15

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 इतिहास समाज और मन की कुछ बातें

25 अप्रैल 2022
2
1
4

आज मैं अपनी डायरी से अपने मन की भावनाएं व्यक्त करूंगी।आज प्रतिलिपि ने जादुई घर पर कुछ लिखने के लिए कहा है। यह तो हर व्यक्ति का सपना होता है पर कितनो के जीवन में यह सपना हकीकत बनता है??यह प्रश्न आज मेर

16

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 भाग 16 इतिहास समाज और मन की कुछ बातें

26 अप्रैल 2022
1
0
1

डायरी आज मैं प्रतिलिपि पर दिए गए शब्द पर कुछ बातें करने की चेष्टा करूंगी। आज का शब्द है बूढ़ी आंखें यह विषय विचारणीय है आज हर दूसरे घर में कोई बूढ़ी आंखें अपने मन के दर्द को आंखों से बयां करती

17

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 भाग 17 इतिहास समाज और मन की कुछ बातें

27 अप्रैल 2022
0
0
0

आज मैं तुमसे कुछ इतिहास समाज और अपने मन के उदगारों को व्यक्त करने की कोशिश कर रही हूं। आज प्रतिलिपि पर ऊंची इमारतों पर लिखने को कहा गया है। ऊंची इमारतें देखने में बहुत लुभावनी होती हैं,हम ऊंची ऊंची इ

18

मेरी डायरी आत्ममंथन अप्रैल 2022 भाग 18 इतिहास समाज और मन की कुछ बातें

27 अप्रैल 2022
0
0
0

मेरी डायरी आज मैं कुछ अपने मन की बात तुमसे करूंगी उसे सुनकर हंसना नहीं!! आज सुबह से तबीयत कुछ ठीक नहीं है इसलिए कुछ भी लिखने का मन नहीं कर रहा है। मैंने कुछ रचनाएं पढ़ी उन पर अपने विचारों को व्यक्त क

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए