shabd-logo

नवाँ दृश्य

26 जनवरी 2022

22 बार देखा गया 22

स्थान-विल्वमठ, पुरश्री के घर का एक कमरा
(नरश्री एक नौकर के साथ आती है)

नरश्री : शीघ्रता करो; पर्दे को झटपट उठाओ; आर्यग्राम के राजकुमार शपथ ले चुके और सन्दूक चुनने के लिये पहुँचा ही चाहते हैं। (तुरहियाँ बजती हैं। पुरश्री और आर्यग्राम का राजकुमार अपने अपने मुसाहिबों के सहित आते हैं।)

पुरश्री : अवलोकन कीजिए, ऐ प्रसिद्ध राजकुमार, वह सन्दूक रक्खे हैं। यदि आपने उस मंजूषा को चुना जिसके भीतर मेरी छबि है तो अभी आप के साथ मेरे विवाह के उपचार हो जायँगे परन्तु यदि आप भ्रम में पड़े तो शीघ्र ही मुख से एक वर्ण उच्चारण किए बिना आप को यहाँ से चले जाना पड़ेगा।

आ. रा. : मुझे शपथ है कि प्रण के अनुसार तीन बातों का ध्यान रखना होगा। पहिले इस बात को किसी पर प्रकट न करना कि मैंने कौन सा सन्दूक चुना था; दूसरे यदि मैं लक्ष्य मंजूषा को न चुन सकूँ तो फिर अपनी अवस्था भर किसी स्त्री की ओर प्रणय की दृष्टि से न देखूँ , तीसरे यदि मैं सन्दूक के चुनने में त्रुटि करूँ तो शीघ्र ही तुमसे पृथक् हो कर अपनी राह लूँ।

पुरश्री : जो कोई मुझ अधम के प्राप्त करने का प्रयत्न करता है उसे इन्हीं प्रणों के अनुसरण करने की सौगन्ध खानी पड़ती है।

आ. रा. : और मैं भी तो उसी को अनुकूल कर चुका। हे ईश्वर मेरे मन का मनोरथ पूरा कर!-सोना, चाँदी और तुच्छ सीसा। "जो कोई मुझे चाहे वह अपनी सब वस्तुओं को विघ्न में डाले और उनसे हाथ धो बैठे।"

वाह, इसी रूप पर? नेक अपने मुख की श्यामता को धो ले सब विघ्न डालने और हाथ धोने की सुना और सोने का सन्दूक क्या कहता है? तनिक देखूँ तो सही; "जो कोई मुझे चाहेगा वह उस पदार्थ को पावेगा जिसकी बहुत लोग इच्छा रखते हैं।"

जिसकी बहुत लोग इच्छा रखते हैं। सम्भव है कि इस 'बहुत' का संकेत मूर्खों की ओर हो जो कि बाहरी चमक दमक पर जाते हैं और दृष्टि के ऐसे स्थूल होते हैं कि किसी वस्तु की आन्तरिक अवस्था को कदापि नहीं ज्ञात कर सकते, वरंच गोला कबूतर की भाँति अपने खोते को भय स्थान में घर की बाहरी दीवार पर बनाते हैं जहाँ कि हर समय भय रहता है। मैं उस वस्तु को नहीं चाहूँगा जिसकी बहुत लोग इच्छा रखते हैं क्योंकि मैं सर्वसाधारण के तुल्य नहीं हुआ चाहता और गँवार लोगों की सहायता नहीं किया चाहता। तो अब मैं तेरी ओर ध्यान देता हूँ ऐ चाँदी के सन्दूक, एक बार फिर तो बता तेरा क्या प्रण है, "जो कोई मुझे चाहेगा वह उतना पावेगा जितने के वह योग्य है।" भई सच्ची सच्ची तूने इसमें कही क्योंकि निज की योग्यता बिना कौन प्रतिष्ठा लाभ कर सकता है और कौन बड़ा हो सकता है। किसी मनुष्य को अपनी योग्यता से अधिक अधिकार पाने का साहस न करना चाहिए। अहा! कैसा अच्छा होता यदि अधिकार, उपाधि और पद उत्कोच से न मिल सकते और प्रतिष्ठा निष्कलंक बनी रहती अर्थात् केवल पाने वाले की योग्यता से मोल ली जा सकती। फिर कितने सिर जो अब मान सूचन में नंगे दिखलाई देते हैं टोपी से ढके हुए दृष्टि पड़ते। कितने लोग जो अब हाकिम हैं महकूम होते। कितने कमीन जो बड़े बन बैठे हैं मानियों में से दूध की मक्खी की भाँति निकाल दिए जाते और कितने प्रतिष्ठित जो समय के हेरफेर से साधारण में मिल गए हैं भूसी में से अन्न की भाँति छाँट कर बड़े पद तक पहुँचा दिए जाते। अस्तु, किन्तु मैं अपना काम देखूँ।

"जो कोई मुझे चाहेगा वह उतना पावेगा जितने के वह योग्य है।" मैं अपनी योग्यता को मान लेता हूँ। मुझे इसकी कुंजी दो तो मैं इसे तुरन्त खोलकर अपने भाग्य की परीक्षा करूँ।

(चाँदी के सन्दूक को खोलता है)

पुरश्री : क्या निकला? आह इतना क्यों रुके हैं?

आ. रा. : ऐं यह क्या है? एक झूंठे अंधे का चित्र जो मुझे एक पत्र दे रहा है! मैं इसे पढूँगा। हाँ! मुझमें और पुरश्री के स्वरूप में क्यों सादृश्य। और मुझसे और मेरी आशाएँ और योग्यता से क्या सम्बन्ध।

'जो कोई मुझे चाहेगा वह उतना पावेगा जिसके वह योग्य है।'

क्या मेरे मुँह के योग्य यही मूर्ख का मस्तक है? क्या मेरे लिये यही पारितोषिक है? क्या मेरी योग्यता इससे अधिक नहीं है।

पुरश्री : अपराध करना, और न्याय करना दो विरुद्ध बाते हैं और एक दूसरे के प्रतिकूल।

आ. रा. : इसमें लिखा क्या है?

(पढ़ता है)

जिमि यह उज्जल रजत सुहायो।
तिमि यह बुद्धिहु बहुत बिधि जाँची।
ऐसे बहु मूरख जग माँही।
पै कहूँ तिन को आस पुराई।
जो सुख छायहिं अंक लगाए।
ऐसे बहुत जग न अज्ञाना।
पै नहिं बुद्धि तिनहिं अछु आई।
जो रहिहै तुअ होइ निसानी।
ब्याहहु जाइ औरही काहू।

मैं जितनी देर तक यहाँ ठहरूँगा उतना ही अधिक मूर्ख बनूँगा, एक मूढ़ का सिर लेकर तो मैं ब्याह करने को आया पर अब दो लेकर जाता हूँ। प्यारी ईश्वर रक्षा करै! मैं अपनी सौगन्ध पर स्थिर रहूँगा और सन्तोष के साथ अपने दुःख को खाऊँगा।

(आर्यग्राम का राजकुमार अपने साथियों के सहित जाता है)

पुरश्री : वाह इस कर्पूरवर्ति का ने तो अच्छे उस पतंग के पंख जला दिए। समझदार मूर्ख ऐसों ही को कहते हैं। जिस समय वह सन्दूकों को चुनते हैं तो अपने मन की स्फूर्ति में सब बुद्धि को खो देते हैं।

नरश्री : यह पुरानी कहावत मिथ्या नहीं है-फाँसी और स्त्री दोनों का मिलना भाग्य से होता है।

पुरश्री : नरश्री आओ पर्दे को गिराओ।

(एक भृत्य आता है)

भृत्य : रानी साहिब कहाँ हैं?

पुरश्री : इधर, राजा साहिब क्या आज्ञा करते हैं?

भृत्य : सर्कार की डेवढ़ी पर वंशनगर का एक नवयुवक अपने स्वामी के आगमन का समाचार लेकर आया है। यह मनुष्य अपने स्वामी के प्रणाम के साथ बहुमूल्य सौगात भी लाया है। अब तक मैंने अभिलाष का ऐसा मनोहर दूत न देखा था। बसन्त ऋतु जो कि सुहावन ग्रीष्म के आगमन का समाचार देता है ऐसा प्रिय नहीं प्रतीत होता जैसा कि यह दूत जो अपने स्वामी के पहुँचने का समाचार लाया है।

पुरश्री : किसी भाँति चुप भी रह; मैं सोचती हूँ कि थोड़ी ही देर में तेरे मुँह से सुनूँगी कि वह मनुष्य तेरा कोई सम्बन्धी है क्योंकि उसकी प्रशंसा तू अत्यन्त कर रहा है। आओ नरश्री आओ; मैं इस अभिलाष के दूत को जो ऐसी नम्रता के साथ आता है अभी देखा चाहती हूँ।

नरश्री : ऐ कामदेव वह मनुष्य बसन्त का हो? जाती है,

। इति 

20
रचनाएँ
दुर्लभ बन्धु
0.0
उन्होंने कई नाटक, रोजमर्रा की जिंदगी का चित्रण, और सफरनामे लिखे। लेकिन, हरिश्चंद्र की सबसे उल्लेखनीय रचनाएँ आम लोगों की परेशानियों, गरीबी, शोषण, मध्यम वर्ग की अशांति को संबोधित करती हैं, और राष्ट्रीय प्रगति के लिए आग्रह करती हैं। अपने जीवनकाल में, हरिश्चंद्र ने सक्रिय रूप से हिंदी साहित्य के पुनरुद्धार को बढ़ावा दिया और जनता की राय को आकार देने के प्रयास में अपने नाटकों का इस्तेमाल किया।
1

प्रथम अंक : पहला दृश्य

26 जनवरी 2022
1
0
0

स्थान-वंशपुर की सड़क (अनन्त, सरल और सलोने आते हैं) अनन्त : सचमुच न जाने मेरा जी इतना क्यों उदास रहता है, इससे मैं तो व्याकुल हो ही गया हूँ पर तुम कहते हो कि तुम लोग भी घबड़ा गए। हा, न जाने यह उदासी कै

2

दूसरा दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-विल्वमठ में पुरश्री के घर का एक कमरा (पुरश्री और नरश्री आती हैं) पुरश्री : नरश्री मैं सच कहती हूँ कि मेरा नन्हा सा जी इतने बड़े संसार से बहुत ही दुःखी आ गया है। नरश्री : मेरी प्यारी सखी यह बात

3

तीसरा दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

(बसन्त और शैलाक्ष आते हैं) शैलाक्ष : छः सहस्र मुद्रा-हूँ। बसन्त : हाँ साहिब-तीन महीने के वादे पर। शैलाक्ष : तीन महीने का वादा-हूँ। बसन्त : और इसके लिये, जैसा कि मैं आप से कह चुका हूँ, अनन्त जामिन

4

द्वितीय अंक : पहला दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-विल्वमठ। पुरश्री के घर का एक कमरा (तुरहियाँ बजती हैं। मोरकुटी का राजकुमार अपने सभासदों के सहित और पुरश्री, नरश्री और अपनी दूसरे सहेलियों के संग आती है।) मोरकुटी : मेरी रंगत देखकर मुझसे घृणा न

5

दूसरा दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-बंशनगर-एक सड़क (गोप आता है) गोप : निस्सन्देह मेरा धर्म मुझे इस जैन अपने स्वामी के पास से भाग जाने की सम्मति देगा। प्रेत मेरे पीछे लगा है और मुझे बहकाता है कि गोप, मेरे अच्छे गोप, पाँव उठाओ, आग

6

तीसरा दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-वंशनगर, शैलाक्ष के घर की एक कोठरी (जसोदा और गोप आते हैं) जसोदा : मुझे खेद है कि तू मेरे बाप की नौकरी छोड़ता है। यह घर मुझे नरक समान लगता है पर तुझ ऐसे हँसमुख भूत के कारण थोड़ा बहुत जी बहल जाता

7

चौथा दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-वंशनगर-एक सड़क (गिरीश, लवंग, सलारन और सलोने आते हैं) लवंग : नहीं, वरंच हम लोग खाने के समय खिसक देंगे और मेरे घर पर आकर भेस बदल कर सब लोग लौट आवेंगे। एक घंटे में सब काम हो जायगा। गिरीश : हम लो

8

पाँचवाँ दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-वंशनगर-शैलाक्ष के घर के सामने (शैलाक्ष और गोप आते हैं) शैलाक्ष : अच्छा तो तू देखेगा, तेरी आँखें आप ही इस बात का न्याय करेंगी कि वृद्ध शैलाक्ष और बसन्त में कितना अन्तर है। अरी जसोदा! जैसा तू मे

9

छठा दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

(स्थान-शैलाक्ष के घर के सामने) (गिरीश और सलारन भेस बदले हुए आते हैं) गिरीश : यही बरामदा है जिसके नीचे लवंग ने हमें खड़े रहने को कहा था। सलारन : उनका समय तो हो गया। गिरीश : आश्चर्य है कि उन्होंने द

10

सातवाँ दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-विल्वमठ, पुरश्री के घर का एक कमरा, (तुरहियाँ बजती हैं। पुरश्री और मोरकुटी का राजुकुमार अपने अपने साथियों के साथ आते हैं) पुरश्री : जाओ, पर्दे उठाओ और इस प्रतिष्ठित राजकुमार को तीनों सन्दूक दिख

11

आठवाँ दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-वंशनगर, एक सड़क (सलारन और सलोने आते हैं) सलारन : अजी मैंने स्वयं बसन्त को जहाज पर जाते देखा; उन्हीं के साथ गिरीश भी गया है, पर मुझे विश्वास है कि उस जहाज में लवंग कदापि नहीं है। सलोने : उस दु

12

नवाँ दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-विल्वमठ, पुरश्री के घर का एक कमरा (नरश्री एक नौकर के साथ आती है) नरश्री : शीघ्रता करो; पर्दे को झटपट उठाओ; आर्यग्राम के राजकुमार शपथ ले चुके और सन्दूक चुनने के लिये पहुँचा ही चाहते हैं। (तुरहि

13

तीसरा अंक : पहला दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-वंशनगर, एक सड़क (सलोने और सलारन आते हैं) सलोने : कहो बाजार का कोई नया समाचार है? सलारन : इस बात का अब तक वहाँ बड़ा कोलाहल है कि अनन्त का एक अनमोल माल से लदा हुआ जहाज उस छोटे समुद्र में नष्ट हो

14

दूसरा दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-विल्वमठ, पुरश्री के घर का एक कमरा (बसन्त, पुरश्री, गिरीश, नरश्री, और उनके साथी आते हैं। सन्दूक रक्खे जाते हैं) पुरश्री : भगवान के निहोरे थोड़ा ठहर जाइए। भला अपने भाग्य की परीक्षा के पहले एक दो

15

तीसरा दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-वंशनगर की एक सड़क (शैलाक्ष, सलारन, अनन्त और कारागार के प्रधान आते हैं) शैलाक्ष : प्रधान इससे सचेत रहो; मुझसे दया का नाम न लो। यही वह मूर्ख है जो लोगों को बिना ब्याज रुपये ऋण दिया करता था। प्रधा

16

चौथा दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-विल्वमठ पुरश्री के घर का एक कमरा (पुरश्री, लवंग, जसोदा और बालेसर आते हैं) लवंग : प्यारी यद्यपि आप के मुँह पर कहना सुश्रूषा है पर आप में ठीक देवताओं का सा सच्चा और पवित्र प्रेम पाया जाता है और

17

पाँचवाँ दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-विल्वमठ-एक उद्यान (गोप और जसोदा आते हैं) गोप : हाँ बेशक-तुम जानती हो कि पिता के पापों का दण्ड उसके बच्चों को भोगना पड़ता है। इसलिये मैं सच कहता हूँ कि मुझे तुम्हारा अमंगल दृष्टि आता है। मैंने त

18

चौथा अंक : पहला दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-वंशनगर राजद्वार (मण्डलेश्वर वंशनगर, प्रधान लोग, अनन्त, बसन्त, गिरीश, सलारन, सलोने और दूसरे लोग आते हैं) मण्डलेश्वर : अनन्त आ गए हैं? अनन्त : धर्मावतार उपस्थित हूँ! मण्डलेश्वर : मुझे तुम पर अ

19

दूसरा दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-वंशनगर की एक सड़क (पुरश्री और नरश्री आती हैं) पुरश्री : जैन के घर का पता लगा कर उससे झटपट इस पाण्डुलिपि पर हस्ताक्षर करा लो। हम लोग आज ही रात को चलते होंगे, जिसमें अपने पति से एक दिन पहले घर पह

20

पाँचवाँ अंक : पहिला दृश्य

26 जनवरी 2022
0
0
0

स्थान-विल्वमठ, पुश्री के घर का प्रवेशद्वार (लवंग और जसोदा आते हैं) लवंग : आहा! चाँदनी क्या आनन्द दिखा रही है! मेरे जान ऐसी ही रात में जब कि वायु इतना मन्द चल रहा था कि वृक्षों के पत्तों का शब्द तक स

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए