shabd-logo

शब्द.इन पुस्तक लेखन प्रतियोगिता 2021

31 अगस्त 2021

4351 बार देखा गया 4351
article-image

शब्द.इन आप सभी लेखकों के लिए एक अनोखा पुस्तक लेखन प्रतियोगिता लेकर आया है जिसमे शामिल होकर आप 200000 तक के पुरस्कार जीत सकते है | शब्द.इन सभी पुरस्कृत पुस्तकों को हार्ड कॉपी किताब के रूप में नि-शुल्क प्रकाशित करेगा |

प्रतियोगिता  मे भाग लेने की प्रक्रिया

• प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपको अपनी मौलिक रचनाओ को शब्द.इन पर नि-शल्क पुस्तक की श्रेणी में प्रकाशित करनी होगी और पुस्तक को "पुस्तक लेखन प्रतियोगिता" श्रेणी के अंदर रखना होगा | पुरस्कारों कि घोषणा के उपरांत आप पुस्तक कि कीमत तय कर सकते है |

• शब्द.इन का उदेश्य लेखकों की पुस्तकों को कीमत के साथ प्रकाशित करना है लेकिन प्रतियोगता में शमिल होने के लिए शुरुवात में नि-शुल्क होना जरुरी है ताकि अधिक से अधिक पाठक प्रतियोगिता मे सम्मिलित लेखकों की रचनाओ को पढ़ सके और समीक्षा लिख सके |

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्या है ? :

इस प्रतोयोगिता का मुख्य उदेश्य लेखको के रचनाओ को हिंदी के अधिकतम पाठको तक पहुँचाना और उनको शब्द.इन पर किताबे प्रकाशित करने के लिए प्रेरित करना है ताकि लेखक और उनकी रचनाओ को उचित सम्मान और पारिश्रमिक मिल सके |

समय सीमा

• प्रतियोगिता 14 सितंबर से प्रांरंभ हो चुकी है, जिसमें आप 14 दिंसबर से पहले कभी भी भाग ले सकते हैं।

• प्रतियोगिता में शामिल पुस्तक के पूर्ण होने की तिथि १४ दिसंबर २०२१ है।

• प्रतियोगिता के परिणाम १४ जनवरी २०२२ को घोषित किये जाएंगे

आवश्यक बिंदु -:

1- आपकी पुस्तक के अंदर के लेख (अध्याय) किसी भी विधा के हो सकते हैं, परंतु उस पुस्तक के सभी लेख एक ही विधा में होने चाहिए। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली पुस्तकों को आप 14 दिसंबर से पूर्व कभी भी लिखकर प्रकाशित कर सकते हैं।

2- आपकी रचना मौलिक (जिसपर सिर्फ और सिर्फ आपका ही कॉपी राइट) होना चाहिए।

3- यदि आपकी पुस्तक की विधा गद्द से संबंधित हों तो शब्द सीमा शब्द न्यूनतम १०००० होने चाहिए और पद्द से संबंधित हो तो न्यूनतम शब्द सीमा ५००० होने चाहिए।

4 - यह पुस्तक आपको 'शब्द डॉट इन के प्लेटफॉर्म  पर निःशुल्क प्रकाशित करनी होगी , ताकि अधिक से अधिक लोग आपकी पुस्तक को समीक्षा दे पाएं। प्रतियोगिता समाप्त होने के पश्चात आप पुस्तक
पर आगे के पाठकों के लिए कोई शुल्क निर्धारित कर सकते है।

5 - पुस्तक लेखन प्रतियोगिता के अंतर्गत एक लेखक एक से ज्यादा पुस्तकें लिख सकता है (सभी पुस्तकों के प्रकार में पुस्तक लेखन प्रतियोगिता चुनना होगा।) किंतु उसकी सभी पुस्तकें पूर्ण होनी चाहिए क्योंकि अधूरी पुस्तक को प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।

6 - पुस्तक को "पुस्तक लेखन प्रतियोगिता" श्रेणी के अंदर रखना होगा

पुरस्कार विवरण

• प्रथम : रु 41०००/-

• द्वितीय : रु 21०००/-

• तृतीय : रु 11०००/-

• उत्कृष्ट लेखन पुरस्कार : रु 4००० ( 7 लेखकों
को )

विजेता का चुनाव -:

आदरणीय लेखकों विजेता का चुनाव हम और आप मिलकर करेंगे।

१ -(रीडर्स चॉइस) समस्त प्रविष्टियों में अधिकतम पढ़ी गयी, ५० पुस्तकों को चुना जायेगा।

२ - (एडिटर्स चॉइस) इन ५० पुस्तकों के कुछ चुनिंदा पन्नो, पंक्तियों व भाषा तथा अन्य बारीकियों को 'शब्द डॉट इन' मार्गदर्शक मंडल द्वारा ध्यान से देखा जाएगा, और इसी आधार पर तीन विजेता व सात अन्य बहुमत प्राप्त लेखकों का चुनाव करेंगे। 'शब्द.इन' इन दस पसंदीदा रचनाओं को अपनी ओर से पुरस्कार
धनराशि, विजेता प्रमाणपत्र के साथ सभी रचनाओ को हार्डकॉपी किताब के रूप में प्रकाशित करेगी।

प्रतियोगिता से संबंधित अधिकांश: पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर-

प्रश्न- प्रतियोगिता चल रही है तो क्या मैं बीच से भाग ले सकता/सकती हूं?

उत्तर- जी हां बिल्कुल, प्रतियोगिता चल रही है लेकिन आप अपनी किताब 14 दिसंबर से पहले प्रकाशित करें।

प्रश्न- प्रतियोगिता में मैं अपने पहले से प्रकाशित लेख या रचनाएं लिख सकता हूं?

उत्तर-  जी हां बिल्कुल,सिर्फ रचनाएं मौलिक होना चाहिए और उसमें सिर्फ आपका कॉपीराइट होना चाहिए।

प्रश्न- क्या मैं प्रतियोगिता में एक से ज्यादा पुस्तक बनाकर भाग ले सकता/सकती हूं?

उत्तर-  जी हां अगर आपकी इच्छा है तो आप कर सकते हैं।

प्रश्न- क्या एक लेखक एक से ज्यादा विधा में भाग ले सकता है, अगर हम चाहें तो क्या कविता और कहानी दोनों विधाओं में अपनी रचनाएं भेज सकते हैं?

उत्तर-  बिल्कुल पर अलग अलग विधाओं के लिये आपको अलग अलग पुस्तक प्रतियोगिता में डालनी होगी

प्रश्न- क्या मैं किसी भी श्रेणी में लिख सकती हूं या इसके प्रतियोगिता के लिए एक ही श्रेणी तय है?

उत्तर-  जी बिल्कुल, आप इस प्रतियोगिता में किसी भी श्रेणी पर लेख लिख सकती हैं।

प्रश्न- प्रतियोगिता में पुरस्कृत पुस्तकों को हार्ड कॉपी में भी प्रकाशिक किया जाएगा?

उत्तर-  'शब्द.इन' टॉप-10 पसंदीदा रचनाओं को अपनी ओर से पुरस्कार धनराशि, विजेता प्रमाणपत्र के साथ सभी रचनाओ को हार्डकॉपी किताब के रूप में प्रकाशित करेगी

प्रश्न- प्रतियोगिता के परिणाम कब तक घोषित किए जाएंगे?

उत्तर- परिणाम 14 जनवरी, 2022 को घोषित किए जाएंगे।

प्रश्न- प्रतियोगिता में प्रस्तुत पुस्तक को भाग दर भाग प्रकाशित करें या एक ही बार में संपूर्ण रचना पेश करनी होगी?

उत्तर-ये आपकी इच्छा पर है पर अगर आप भाग दर भाग पेश करते हैं तो उस बुक में आपके अध्यायों की संख्या बढ़ेगी साथ ही साथ पाठकों में एक लगाव बनता है वो आपकीं रचना के अगले भाग का की प्रतीक्षा करते हैं।

प्रश्न- हम अपनी पुस्तक का कवर फोटो कैसे डाल सकते है?

उत्तर- अगर आप बुक पहले से प्रकाशित कर चुके हैं तो आपकीं किताबों में जाइये और वहां जिस पुस्तक मेंकवर फ़ोटो डालनी है उसको ओपन करके एडिट करिये वहां से तीसरा ऑप्शन आपको मिल जाएगा पुस्तक पर कवर फ़ोटो डालने का।

प्रश्न- दस हजार वर्ड में कहानी या कविता जो लिखनी है उसमें इतनी लम्बी एक ही कहानी या कविता लिखनीहै या कई कहानी और कविता लिख सकते हैं?

उत्तर- जो शब्द सीमा तय की गई है वह न्यूनतम शब्द सीमा है। अधिकतम आपके ऊपर निर्भर करता है।

पूछताछ

• प्रतियोगिता से सम्बंधित कोई अन्य समाधान हो तो कृपया आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन कीजिये और यहाँ पूछिए :  https://chat.whatsapp.com/GV4EPtV1Cuj3RcbSA1yJjG

  • आप अपने सवाल इस प्रतिक्रिया  सेक्शन में भी पूछ सकते है
प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये जा चुके हैं देखने के लिए दिए लिंक पर जाएं










Dr.k. S .Chandel

Dr.k. S .Chandel

इस प्रतियोगिता की तारीख निकल चुकी है क्याा मै इसमें भाग ले सकता हूं । मेरी पुस्त‍क होम्योिपैथिक चिकित्साद पर है क्याि आप स्वाखस्य्है से सम्बान्धित पुस्तरके भी प्रकाशित करते है या केवल हिन्दीस साहित्यि पर

10 जून 2022

sayyeda khatoon

sayyeda khatoon

कृपया मेरा मार्गदर्शन करें रचनाएं क्यों कम हो रही हैं।

5 फरवरी 2022

sayyeda khatoon

sayyeda khatoon

सक्रिय लेखकों की लिस्ट में जो नाम है उनके आगे जो संख्या आप शो करते हैं वह रोज़ कम क्यों हो रही है पहले मेरे 267लेख शो हो रहे थे कम होते-होते अब 200ही रह गए हैं..😊 औरों के भी कम हो रहें है।मैं जानना चाहूंगी कृपा। बताने का कष्ट करें धन्यवाद

4 फरवरी 2022

ओंकार नाथ त्रिपाठी

ओंकार नाथ त्रिपाठी

क्या मेरी पुस्तक 'शब्द वाटिका' प्रतियोगिता में सम्मिलित है?

19 जनवरी 2022

Lucky

Lucky

Bahut sundar

28 दिसम्बर 2021

Pragya pandey

Pragya pandey

मैंने अपनी एक कहानी बिंदु एक संघर्ष पुस्तक लेखन प्रतियोगिता मे डाला था लेकिन वो पुस्तक लेखन प्रतियोगिता के कॉलम मे नही दिख रही है इसका कारण क्या है???

16 दिसम्बर 2021

शब्द.इन

शब्द.इन

17 दिसम्बर 2021

इस समस्या पर हमारी तकनीकी टीम जांच कर रही है आपकी पुस्तक हमारी प्रतियोगिता में सम्मिलित है निश्चिन्त रहें |

देवी

देवी

मेरी पुस्तक पूर्ण हो गई है अब आगे क्या करना है?

13 दिसम्बर 2021

शब्द.इन

शब्द.इन

13 दिसम्बर 2021

आप अंतिम भाग के लेख के अंत मे समाप्त लिख सकती हैं जल्द ही बुक एंड मार्क का ऑप्शन आ जायेगा

sayyeda khatoon

sayyeda khatoon

मेरी पुस्तक आरज़ू में कुछ कविताएं और कुछ लेख हैं और वह पुस्तक प्रतियोगिता में सम्मिलित है क्या एक पुस्तक में विभिन्न विद्याओं के लेख हो सकते कृपया समय रहते जवाब दे दें ताकि मैं ठीक करता हूं

7 दिसम्बर 2021

शब्द.इन

शब्द.इन

13 दिसम्बर 2021

पुस्तक किसी एक विधा की ही होनी चाहिए उस विधा के आप कई लेख डाल सकते हैं अलग अलग

Himanshi

Himanshi

Agar kisi book ko reader hi n mil paye to...Readers ko badhane ke liye kya krna hoga

5 दिसम्बर 2021

शब्द.इन

शब्द.इन

6 दिसम्बर 2021

आप उस बुक का लिंक अपने जान पहचान वालों से शेयर कर सकते हैं , शब्द.इन पर लोगो को फोलो कर सकते है

अनीता अरोड़ा

अनीता अरोड़ा

जी आदरणीय यह कैसे जाने कि कविताओं में लिखे गए शब्दो की संख्या पूर्ण हो चुकी है कृपया समाधान करे मैने पहले भी इस प्रश्न का उत्तर मांगा था नही मिला🙏

29 नवम्बर 2021

8
रचनाएँ
प्रतियोगिताएं
4.6
शब्द.इन की सभी चल रही प्रतियोगिताओ और पिछले प्रतियोगिताओ की जानकारी के लिए क्लिक कीजिये
1

पुस्तक लेखन प्रतियोगिता - 2023

18 अप्रैल 2023
362
25
10

शब्द.इन आप सभी लेखकों के लिए भारत की सबसे बड़ी पुस्तक लेखन प्रतियोगिता लेकर आया है जिसमे शामिल होकर आप 2.5 लाख तक के पुरस्कार जीत सकते है। शब्द.इन सभी पुरस्कृत पुस्तकों को एक्सपर्ट पैकेज के

2

मासिक बेस्ट सेलर प्रतियोगिता जनवरी 2023

12 मार्च 2022
1889
32
47

शब्द.इन आप सभी लेखकों के लिए मासिक बेस्ट सेलर प्रतियोगिता लेकर आया है जिसमे शामिल होकर आप 25000 रुपये की वैल्यू का शब्द.इन का एक्सपर्ट पब्लिशिंग पैकेज जीत सकते हैं| जिसके तहत आपकी पुस्तक का पेपर बैक प

3

पुस्तक लेखन प्रतियोगिता जनवरी 2023

2 मार्च 2022
859
17
18

शब्द.इन आप सभी लेखकों के लिए पुस्तक लेखन प्रतियोगिता लेकर आया है जिसमे शामिल होकर आप शब्द.इन का 25000 रुपये की मूल्य का एक्सपर्ट पब्लिशिंग पैकेज जीत सकते हैं| जिसके तहत आपकी पुस्तक का मुफ्त पेपरबैक प्

4

मासिक डायरी लेखन प्रतियोगिता 2023

19 जनवरी 2022
500
7
7

दैनन्दिनी सही अर्थ में एक 'सच्चे मित्र' की तरह होती है, जिसमें हम सब कुछ बता सकते हैं। इसमें प्रतिदिन की विशेष घटनाओं को लिखकर हम उन्हें यादगार बना लेते हैं। अतः शब्द.इन आपके लिए मासिक डायरी लेखन प

5

दैनिक लेखन प्रतियोगिता

14 अक्टूबर 2021
1067
31
37

प्रिय लेखकगण, शब्द.इन आपके लिए दैनिक लेखन प्रतियोगिता लेकर आया है, जिसमे आपको एक विषय दिया जाएगा जो होमपेज पर आपको डिस्प्ले होगा। इसपर आपको अपने लेख लिखने होंगे। रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्लिक करें

6

पेड पुस्तक लेखन प्रतियोगिता (फरवरी-मार्च 2022)

25 जनवरी 2022
298
8
0

शब्द.इन आप सभी लेखकों के लिए पेड पुस्तक लेखन प्रतियोगिता लेकर आया है जिसमे शामिल होकर आप शब्द.इन का स्टैंडर्ड पब्लिशिंग पैकेज जीत सकते हैं| प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम और शर्तें ● प्रतियोगि

7

शब्द.इन पुस्तक लेखन प्रतियोगिता 2021

31 अगस्त 2021
975
34
92

शब्द.इन आप सभी लेखकों के लिए एक अनोखा पुस्तक लेखन प्रतियोगिता लेकर आया है जिसमे शामिल होकर आप 200000 तक के पुरस्कार जीत सकते है | शब्द.इन सभी पुरस्कृत पुस्तकों को हार्ड कॉपी किताब के रूप में नि-शुल्क

8

पुस्तक समीक्षा लेखन प्रतियोगिता

18 अक्टूबर 2022
77
2
0

समीक्षाएं किताब को कम शब्दों में बयाँ कर देती हैं और पाठक उस पुस्तक पर की गई समीक्षाओं के आधार पर ही तय करता है कि उसको पुस्तक पढ़नी चाहिए या नही। शब्द.इन आप सभी के लिए पुस्तक समीक्षा लेखन प्रतियो

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए