आपने अटल बिहारी वाजपेयी, श्रीदेवी, जयललिता, करुणानिधि और शहीद हुए हमारे वीर जवानों के शव तिरंगे में जरूर लिपटे देखे होंगे लेकिन क्या आपको मालूम है जिस तिरंगे में देश के सपूतों को लपेटा जाता है उस तिरंगे का क्या किया जाता है।
फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 के अनुसार पदम् भूषण, पदम् विभूषण, भारत रत्न प्राप्त कर चुके विशिष्ट नागरिकों और भारत के पूर्व व वर्तमान प्रधानमंत्री, गवर्नर, लेफ्टिनेंट गवर्नर, राष्ट्रपति, सेंट्रल मिनिस्टर, चीफ मिनिस्टर के देहांत और शहीद हुए हमारे जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।
गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान राष्ट्रध्वज को आधा झुका दिया जाता है, इसके साथ ही पुण्य शरीर को तिरंगे में लिपेटा जाता है। स्टेट पुलिस और सेना के तीनों दल ‘जल, थल और वायु’ के सैनिकों द्वारा उन्हें सलामी दी जाती है।
स्टेट पुलिस और सैनिकों द्वारा मृत शरीर के ऊपर जो तिरंगा लिपटा होता है, उसे पुण्य शरीर से हटाया जाता है और सम्मान पूर्वक फोल्ड करके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाता है।
अपने राष्ट्र ध्वज को काटना, फाड़ना, जलाना या किसी भी प्रकार का हानि पहुंचाना राष्ट्रीय दंड अपराध माना जाता है। यह तिरंगा विश्व जन को शांति का प्रतीक है, यह तिरंगा कह रहा है भारत अमर देश है. यह तिरंगा हमारे देश की हजारों कुर्बानियों का संदेश है. यह ‘बनारस’ की सुबह है ‘अवध’ की शाम है।
Source: Live Bihar
आखिर क्या किया जाता है मृतक के शरीर पर लपेटे गए तिरंगे का-हर भारतीय के लिए जानना है बेहद जरूरी