shabd-logo

शब्द जो बदनाम हो गये भाग 1

8 सितम्बर 2018

119 बार देखा गया 119
विश्व की प्राचीनतम एवं समृद्ध भाषा संस्कृत के बहुत से शब्द आज भारतीय समाज में बदनाम कर दिये गये हैं।यह श्रंखला संस्कृत शब्दों की हो रही इस दुर्दशा को सबके समक्ष लाने और उन शब्दों को सम्मान दिलाने का एक छोटा सा प्रयास है। आज के समय में बुद्धिजीवियों द्वारा सर्वाधिक तिरस्कृत एक शब्द अक्सर सुनाई देता है वह है “धर्म”। धर्म के नाम पर हिंसा होती है, धर्म गुरू दुराचार करते पाये जाते हैं। धर्म या संविधान में श्रेष्ठता की एक होड़ लगी रहती है।कोई हिंदू धर्म को श्रेष्ठ सिद्ध करने में जीवन होम कर रहा है तो कोई इस्लाम के लिये कुर्बान हुआ पड़ा है। आज जब किसी शब्द के आगे पीछे धर्म लग जाता है या किसी वाक्य में धर्म का प्रयोग होता है तो समाज उस वाक्य में शंका और घृणा खोजता है। ऐसा क्यों हुआ, कैसे हुआ इन प्रश्नों के उत्तर जानने और समझने की आवश्यकता है। अगर देखा जाये तो अंग्रेजी भाषा के शब्द Religion(रिलीजन) भारतीय संविधान में अंगीकृत धर्म निरपेक्षता तथा वर्तमान समाज में ज्ञान पुंज के रूप में प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने इस शब्द और इसके भाव को सर्वाधिक क्षति पहुंचाई है और इस सम्मानित शब्द को समस्याओं का मूल समझने और समझाने लगे हैं। धर्म वास्तव में संस्कृत भाषा का एक शब्द है अपने इसी स्वरूप में हिंदी तथा कुछ अन्य भारतीय भाषाओं में लिखा पढ़ा अर्थात् प्रयोग किया जाता है।आज की आम बोलचाल में जब हम किसी से पूछते हैं कि आपका धर्म क्या है तो निम्न उत्तर प्राप्त होते हैं- हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध मुस्लिम, यहूदी आदि आदि।अगर सही मायने में इसे समझा जाये तो ये सभी आपको अपनी अपनी उपासना पद्धति, अपनी अपनी आस्था, अपनी अपनी परंपरा, अपने अपने विश्वास और कुछ संदर्भों में अपनी अपनी वेषभूषा, रूप और जीवनशैली का परिचय दे रहे हैं। हम सभी मनुष्यों का धर्म तो एक ही है, चाहे तो उसे सनातन कह लीजिये या उसे मानव धर्म कह लीजिए।मेरे विचार से मानव धर्म अधिक उपयुक्त है क्योंकि सनातन तो केवल प्रकृति है।सृजन, पोषण और विनाश तो केवल संस्कृति का होता है। अब प्रश्न यह है कि धर्म शब्द को लेकर इतना भ्रम क्यों है? मुख्य व्यावहारिक कारण है अनुवाद या यूँ कहें हिंदी भाषा का अंग्रेजीकरण , और इसका प्रमाण यह है कि आज हम व्यवहार में धर्म को Religion(रिलीजन) समझने लगे हैं।वास्तविक अर्थों में इन दोनों शब्दों में कोई साम्य नहीं है। *धर्म का संबंध है – कर्तव्य से* *Religion(रिलीजन) का संबंध है – आस्था से* कर्तव्य, आस्था से परे है, आस्था संकुचित है और कर्तव्य विस्तृत। आस्था का क्षेत्र छोटा और कर्तव्य असीम है।अंग्रेजी भाषा के शब्द Duty(ड्यूटी) और Responsibility(रेस्पान्सिबिलिटी) भारतीय शब्द धर्म के सबसे निकट माने जा सकते हैं परन्तु सही अर्थों में ये शब्द भी शत प्रतिशत धर्म की व्याख्या करने में समर्थ नहीं है। अब आप पूछेंगे कि यदि उपासना पद्धति, वेशभूषा, दिनचर्या इत्यादि धर्म के लक्षण नहीं तो फिर क्या हैं? अलग-अलग संदर्भों में धर्म के स्पष्ट लक्षण कहे गये हैं। *धृतिः क्षमा दमोऽस्तेयं* *शौचमिन्द्रियनिग्रहम।* *धीर्विद्या सत्यम अक्रोधो दशकं धर्म लक्षणम।।*(मनु स्मृति 6•92) धैर्य, क्षमा, दम, अस्तेय(चोरी न करना), शौच(आंतरिक एवं बाह्य पवित्रता), इंद्रियनिग्रह, धी(सत्कर्मों द्वारा बुद्धि को बढ़ाना), विद्या, सत्य और अक्रोध धर्म के ये दस लक्षण हैं मनुस्मृति स्वतंत्र भारत में कलंक का एक पर्याय बन चुका है, पर इस पर विवाद करना अभी उचित नहीं होगा अन्यथा तर्कों और कुतर्को की एक लंबी श्रंखला चल पड़ेगी और तथाकथित वामपंथी बुद्धिजीवियों के द्वारा दुष्प्रचारित मनुवाद की बहस का पोषण आरंभ हो जायेगा।मनुस्मृति विवादित हो अथवा न हो फिर भी धर्म के ये लक्षण मानवीयता के कर्तव्य ही तो हैं। *अहिंसा सत्यमस्तेयं शौचमिन्द्रिय निग्रह।* *दानं दमो दया शांतिः सर्वेषां धर्मसाधनम।।*(याज्ञवल्क्य) ईश्वर की कृपा है कि याज्ञवल्क्य जी मनु महाराज की तरह कलंकित नहीं है,अतः संभव है कि इनके द्वारा बताये गये 9 धर्म लक्षण समाज को स्वीकार्य हो और उन पर मनुवाद का दोष न लगे। *महात्मा विदुर*(संयोग से वे स्वयं दासी पुत्र हैं) संभवतः आधुनिक समाज में ब्राह्मण ॠषियों की तुलना में अधिक सलीके से सुने और समझे जायेंगे और ब्राह्मणवाद तथा मनुवाद जैसे बहाने यहाँ काम न आ पायेंगे।उनके अनुसार धर्म के लक्षण दो श्रेणियों में बाँटे जा सकते है- एक) प्रदर्शन >अध्ययन, दान, तप और यज्ञ दो) आचरण>सत्य, दया, क्षमा और अलोभ। इसके अतिरिक्त *गोस्वामी तुलसीदास* द्वारा रचित धर्मरथ की चौपाइयाँ जो रामचरितमानस का अंश हैं के अनुसार सौरज(शौर्य), धीरज(धैर्य), सत्य, शील, बल, विवेक, दम(संयम), परहित, क्षमा, कृपा, समता, ईश भजन, संतोष, वैराग्य, दान, बुद्धि, विज्ञान, अमल अचल मन, यम-नियम, गुरु का आदर आदि। सार यह कि वर्तमान में जो धर्म शब्द की समझ लोगों में व्याप्त है, वास्तविकता उससे बहुत भिन्न है। निक्षेप यह कि आप नमाज़ अदा करते हैं, या संध्योपासन, या अरदास करने गुरुद्वारे जाते हैं या मोमबत्ती जलाते हैं।आप दिशाओं को वस्त्र मानकर यूँ ही घूमते हैं या तिचीवर धारण कर धम्म की शरण में हैं।ये सभी चिन्ह, मानक आपकी आस्था आपके मत आपके सम्प्रदाय,आपके मजहब, आपके Religion( रिलीजन) को प्रकट कर सकते हैं परन्तु ये आपके धर्म को परिभाषित नहीं करते।क्योंकि धर्म आपके रंग रूप और दिनचर्या से नहीं वरन आपके व्यक्तित्व के लक्षणों से परिभाषित होता है। कभी शांत चित्त हो कर विचार किया जाये तो यह समझ आयेगा धर्म शब्द का पतन तब से हुआ जब उसे मजहब से जोड़ा गया।धीरे-धीरे हमारी भाषा पर थोपा गया ये शब्द मजहब हमारी समझ में धर्म बन गया और जब भारतीयता का अंग्रेजीकरण हुआ तब धर्म को Religion बना दिया गया। Religion शब्द को संविधान, व्यवस्था और लोकतंत्र ने अपने भीतर इस तरह सोखा कि संस्कृत भाषा के शब्द धर्म के सही अर्थों की हत्या ही हो गयी, मानवीय कर्तव्यों को अपने मृत अर्थों के कफन में लपेटे हुये यह शब्द बदनामी के कब्रिस्तान में दफन होता जा रहा है। - 🖋कप्तान शैलेन्द्र दीक्षित

शैलेन्द्र दीक्षित की अन्य किताबें

1

भारत के विकास का कार्य प्रगति पर है पर रूकावट के लिए खेद है

27 सितम्बर 2016
0
1
0

दिनांक28अप्रैल2015 एक वर्ष पहले इस देश में एक ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ , जब १६वीं लोकसभा का चयन हुआ ,एक नयी सरकार चयनित हुई और देश में एक विचित्र लहर और ऊर्जा का संचार हुआ , घोटालों की चली आ रही एक सतत श्रखंला को फिलहाल एक विराम लगा , लोगों ने कुछ स्वप्न देखे , एक मूक कार्यालय में मानो प्राण संचारि

2

गांधी का भारत या गोडसे का भारत

27 सितम्बर 2016
0
1
0

दिनांक19मई2012 आजकल देश में चर्चाओ का एक दौर है जिसमे गांधी की जम के बुराई हो रही है , उन्हें आज देश की सारी समस्याओं की जड़ के रूप में देखा जाने लगा है , तथ्य भी है , साक्ष्य भी जुटाए जा रहे है , सूचना के अधिकार का प्रयोग भी हो रहा है , पर प्रश्न यह है की इस सबसे क्या

3

आस्था या अंध आस्था

7 अक्टूबर 2016
0
4
1

भारत का ज्ञान , संस्कृति, आध्यात्म , दर्शन और ऐतिहासिक विरासत आरम्भ से ही विश्व के लिए आकर्षण का कारण बनी रही है . प्रागैतिहासिक वैभव , ऐतिहासिक परिवर्तन , मध्य युगीन आक्रमण और आधुनिक वैज्ञानिक युग में भारत ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखी है , वैदिक समय का सामाजिक उत्क

4

रावण के महिमांडन का खंडन

11 अक्टूबर 2016
1
1
0

रावण के महिमामंडन का खंडन आजकल सोशल मिडिया पर एक चलन बहुत तेजी से चल पड़ा है , रावण के बखान..!! वो एक प्रकांड पंडित था जी....उसने माता सीता को कभी छुआ नहीं जी....अपनी बहन के अपमान के लिये पूरा कुल दाव पर लगा दिया जी.....!!!मेरे कुछ मित्र ब्राह्मण होने के कारण

5

अपना मन

12 जुलाई 2018
0
0
0

मैंने सागर की लहरों को जम कर बिखरते देखा है।उन टूटी बिखरी लहरों को फिर से पिघलते देखा है।।फिर पिघल पिघल कर ये पानी सागर में मिल जाता हैवापस लहरों का रूप लियेफिर हुंकार लगाता हैतपता और ठिठुरता हैउड़ता और ठहरता हैबरसता और मचलता हैजैसे अपना चंचल मन!!✍*कप्तान शैलेंद्र दीक्षित*2000 बैच

6

पाॅलीथीन पर प्रतिबंध

18 जुलाई 2018
0
0
0

हमारे बचपन और उससे थोड़ा पहले प्लास्टिक घरों की आदत नहीं था।प्लास्टिक स्वयं एक विकल्प था! कागज,कपड़े, काँच, मिट्टी एवं धातु की वस्तुओं का! और ये विकल्प कहीं चले नहीं गये।बस हमारे जैसे थोड़े बहुत सक्षम लोगों ने इनकी माँग घटा दी है इसलिये आपूर्ति प्रभावित है।भंडारण के लिये धातु, मिट्टी या काँच के पात्र ल

7

काकोरी क्रांति की वर्षगाँठ

9 अगस्त 2018
0
0
0

9 अगस्त यह तिथि इतिहास में कई कारणों से महत्वपूर्ण है।सन् 1942 में यह अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन का पहला दिन था, तो सन् 1945 में यह तिथि जापान के महानगर नागासाकी पर प्रलयाग्नि बन कर बरसी थी।द्वितीय विश्व युद्ध ने यूरोपीय देशों की कमर तोड़ दी और वो धीरे धीरे अपने उपनिवेशों से पलायन करने लगे। इस प्रका

8

संस्मरण:- माता प्रथम गुरु/ हांगकांग यात्रा वर्ष 2018

27 अगस्त 2018
0
0
0

हांगकांग यात्रा वैसे तो ज्यादा आनंददायक नहीं रही, फिर भी हर यात्रा कुछ न कुछ सिखा ही देती है।ऐसा ही कुछ इस यात्रा में भी हुआ।सोमवार का दिन था, मौसम में नमी थी, गहरे काले बादल घिरे हुये थे और हम तय कार्यक्रम के अनुसार “डिजनीलैंड” के लिये निकले थे। यह स्थान बच्चों के लिये विशेष महत्व का है,उनके मनोरं

9

शब्द जो बदनाम हो गये भाग 1

8 सितम्बर 2018
0
0
0

विश्व की प्राचीनतम एवं समृद्ध भाषा संस्कृत के बहुत से शब्द आज भारतीय समाज में बदनाम कर दिये गये हैं।यह श्रंखला संस्कृत शब्दों की हो रही इस दुर्दशा को सबके समक्ष लाने और उन शब्दों को सम्मान दिलाने का एक छोटा सा प्रयास है। आज के समय में बुद्धिजीवियों द्वारा सर्वाधिक तिरस्कृत एक शब्द अक्सर सुनाई देता

10

भारतीय मानक समय और ट्रैफिक

25 जुलाई 2019
0
0
0

हम सभी ने प्रायः यह वाक्यांश सुना होगा - "भारतीय मानक समय" या फिर अंग्रेजी में #IndianStandardTime इसका प्रयोग अक्सर देरी से पहुँचने वाले लोग मुस्कराकर अपनी देर से आने की शर्म को ढांकने के लिये करते हैं।पर जब सड़क पर चलिये - तो ऐसा लगता है कि सबको समय की बड़ी कीमत है।पैदल चलने वाला , चलती गाड़ियों

11

चंद्रयान 2 के चंद्रावतरण की वह रात

9 सितम्बर 2019
0
0
0

शुक्रवार 06 September की रात, शनिवार 07 September की सुबह, "इसरो" केंद्र बैंगलौर, चंद्रयान 2, विक्रम लैंडर , के. सिवान या फिर नरेंद्रमोदी अपनी पसंद का शीर्षक चुन लीजिये।मैं जो लिखने जा रहा हूँ, उसकी विषय वस्तु इन शीर्षकों के इर्द गिर्द है, या यूँ कहिये, बस एक ऐसी गड्डमड्ड खिचड़ी है जिसमें इनमें से क

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए