केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने देश में उन 10 शहरों की लिस्ट जारी की है जो देशभर में रहन सहन के मामले यानि Ease of Living Index में शीर्ष पर हैं। इन 10 शहरों में दिल्ली या फिर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का कोई भी शहर शामिल नहीं है। इस इंडेक्स में देशभर के 111 शहरों का सर्वे किया गया है।
Ease of Living Index की लिस्ट के लिए पहले 4 मुख्य स्तंभों को आधार माना गया है। ये चार मुख्य स्तंभ हैं शहर के संस्थान, शहर का सामाजिक दायरा, शहर की अर्थव्यवस्था और शहर का ढांचा। इन 4 स्तंभों के अलावा 15 अन्य श्रेणियों को भी देखा गया और उन श्रेणियों में संबधित शहर के प्रदर्शन को देखा गया। इन 15 श्रेणियों में सबसे पहले गवर्नेंस, दूसरे नंबर पर संस्कृति, तीसरे पर शिक्षा, चौथे पर अर्थव्यवस्था और रोजगार, पांचवें पर वाटर वेस्ट मैनेजमेंट, छठे पर सॉलिट वेस्ट मैनेजमेंट, सातवें पर स्वास्थ्य, प्रदूण नियंत्रण, बिजली सप्लाई, पानी सप्लाई, पब्लिक के लिए खुला स्थान, सुरक्षा और ट्रांस्पोर्टेशन जैसी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखा गया है।
Ease of Living Index में पहले स्थान पर पुणे, दूसरे पर नवी मुंबई, तीसरे पर ग्रेटर मुंबई, चौथे पर तिरुपती, पांचवें पर चंडीगढ़, छठे पर थाणे, सातवें पर रायपुर, आठवें पर इंदौर, नौवें पर विजयवाड़ा और 10वें पर भोपाल को रख गया है।
यह है पूरी लिस्ट :
1. पुणे
2. नवी मुंबई
3. ग्रेटर मुंबई
4. तिरुपति
5. चंडीगढ़
6. ठाणे
7. रायपुर
8. इंदौर
9. विजयवाड़ा
10. भोपाल
11. करीम नगर
12. तिरुचिराप्पली
13. बिलासपुर
14. चेन्नई
15. जबलपुर
16. अमरावती
17. विशाखापत्तनम
18. भुवनेश्वर
19. सूरत
20. वसई-विरार सिटी
21. नाशिक
22. सोलापुर
23. अहमदाबाद
24. उज्जैन
25. कोयंबटूर
26. ईरोड
27. हैदराबाद
28. मदुरै
2 9। तिरुपुर
30. जयपुर
31. नागपुर
32. ग्वालियर
33. वाराणसी
34. झांसी
35. लुधियाना
36. वडोदरा
37. तिरुनेलवेली
38. राजकोट
39. गांधीनगर
40. डिंडीगुल
41. मंगलुरु
42. सलेम
43. तंजावुर
44. थूथुकुड़ी
45. कोच्चि
46. गाजियाबाद
47. दीव
48. वेल्लोर
49. रायबरेली
50. कल्याण-डोंबिवली
51. अजमेर
52. बेलगावी
53. जोधपुर
54. उदयपुर
55. आगरा
56. धर्मशाला
57. हुब्बाली-धारवाड़
58. बेंगलुरु
59. कोटा
60. पुडुचेरी
61. वारंगल
62. सतना
63. मुजफ्फरपुर
64. काकीनाडा
65. नई दिल्ली
66. सागर
67. शिवमोग्गा
68. रांची
69. पिंपरी चिंचवाड़
70. तुमाकुरु
71. तिरुवनंतपुरम
72. फरीदाबाद
73. लखनऊ
74. गंगटोक
75. कानपुर
76. अमृतसर
77. जलंधर
78. पोर्ट ब्लेयर
79. दाहोद
80. देहरादून
81. बरेली
82. करनाल
83. दावणगेरे
84. ऐजोल
85. गुवाहाटी
86. अलीगढ़
87. राउरकेला
88. गुरुग्राम
89. मोरादाबाद
90. पणजी
91. इम्फाल
92. शिमला
93. अगरतला
94. धनबाद
95. जम्मू
96. इलाहाबाद
97. औरंगाबाद
98. शिलांग
99. नमची
100. श्रीनगर
101. मेरठ
102. सिल्वास
103. सहारनपुर
104. कवारट्टी
105. पासीघाट
106. इटानगर
107. भागलपुर
108. बिहार शरीफ
109. पटना
110. कोहिमा
111. रामपुर
Source : इंडिया टीवी