दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां की जनसंख्या मात्र 27 है। जी हाँ, इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से करीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस देश का नाम सीलैंड है, जो खंडहर हो चुके एक समुद्री किले पर स्थित है।
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन द्वारा बनाए गए इस देश पर कई लोगों ने अपना हक जाहिर किया है। वहीं, वर्ष 2012 में रॉय बेट्स नाम के एक शख्स ने खुद को इस देश का राजकुमार घोषित कर दिया। रॉय बेट्स की मृत्यु के पश्चात अब सीलैंड पर उनके बेटे माइकल का शासन है।