shabd-logo

सत्तू के 5 बेहतरीन फायदे

6 जून 2019

187 बार देखा गया 187
featured image



सत्तू सामान्य रूप से चने और जौ के आटे का मिश्रण है इसे पानी में घोलकर या अन्य कई तरीकों से लिया जाता है |


  • गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण पसीना आता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। साथ ही एनर्जी लेवल भी कम हो जाता है। इस स्थिति में सत्तू पीने से सबसे ज्यादा एनर्जी मिलती है।
  • चने से बना सत्तू तपती धूप में राहत पाने के लिए लाभदायक होता है। सत्तू पीने से कब्ज और एसिडिटी से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही ये शरीर की पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाता है।
  • लीवर के लिए सत्तू बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। सत्तू में प्रोटीन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। गर्मी के मौसम में भारी-भरकम खाना खाने के बजाए, एक ग्लास सत्तू पीना चाहिए।
  • गर्मी में ज्यादातर लोगों को लूज मोशन की शिकायत होती है। यदि ठीक से पानी न पिया जाए तो शरीर में डीहाइड्रेशन (पानी की कमी) की समस्या भी हो जाती है। गर्मियों में सत्तू पीने से पेट ठंडा रहता है और शरीर को शीतलता मिलती है।
  • इस मौसम में एक समस्या जो बढ़ जाती है वो है मोटापा। सत्तू पीने से मोटापे को कम किया जा सकता है। दरअसल, चने से बना सत्तू पीने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। साथ ही इसके सेवन से आप हैवी डाइट के शिकार नहीं होंगे।
article-image


ये भी पढ़े

तरबूज खाने से होते हैं ये खास फायदे, लेकिन रात के समय भूलकर भी न करें इसका सेवन


अवधेश मांडलिक की अन्य किताबें

रवि कुमार

रवि कुमार

अच्छी जानकारी दी

7 जून 2019

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए