shabd-logo

गीत

20 जून 2019

77 बार देखा गया 77

शादी के बाद ससुराल से एक बेटी की अपनी माँ को भावनात्मक पाती --

गीत

जिसकी रज ने गोद खिलाया ,

पैरों को चलना सिखलाया .

जहाँ प्यार ही प्यार भरा था - वह आंगन बहुत याद आता है |

सुबह सुबह आँखें खुलते ही ,

तेरा वह पावन सा चुम्बन |

फिर दोनों बांहों में भरकर.

हलका हलका सा आलिंगन |

बाबा की मीठी सी गोदी ,

दादी का हंस हंस बतियाना |

पापा का कांधों पर लेकर .

बाहर फूलों से बहलाना |

कैसे सब घर परिधि बनाकर ,

मेरे लिए खेल रचता था |

और जरा सा गिर जाने पर ,

चींटी के सौ शव गिनता था |

तुम पल्लू से गात पोंछ कर ,

कैसे मुझको चिपटाती थी |

मेरी पीड़ा दुलराने को ,

भू को कितना डटियाती थी |

माँ वह बेलों , बूटे वाला ,

पावन मंगल गोटे वाला ,

जिसने मेरे आंसू पोंछे - वह दामन बहुत याद आता है |

कैसे मधुरिम थे वो सब दिन ,

कितनी प्यारी सी सखियाँ थीं |

कैसे चिता रहित विचरते ,

हर पग पर बिखरी खुशियाँ थीं |

कभी खेलते आँख मिचोनी ,

गुड़ियों की हम शादी करते |

झूठ मूठ के व्यंजन रच कर ,

सबसे आ खाने को कहते |

रक्षाबन्धन के दिन सबका ,

कितना चरम प्यार मिलता था |

और जनम दिन की संध्या पर ,

कैसा घर उत्सव मनता था |

तीजें आतीं , महदी रचती ,

पेड़ों पर नव झूले पड़ते |

सखियाँ मेघ मल्हारें गाती ,

हम पेंगों से नभ को छूते |

माँ वह मधुर बयारों वाला ,

शीतल मंद फुहारों वाला ,

जिसमें जीवन के सब रंग थे - वो सावन बहुत याद आता है |

मुझे पता था तितली जुगनू ,

तुम्हें बहुत करुण लगते हैं |

उन्हें पकड़ना , बंदी रखना ,

तुम्हें बहुत आहत करते हैं |

फिर भी छूने के लालच वश ,

मैं जब इनके लिए मचलती |

तो अगाध ममता के कारण ,

कभी न क्रोध जरा सा करतीं |

कितना दिल था बड़ा तुम्हारा ,

कैसे सबका मन रखती थीं |

मैं थोड़ा भी सुस्त दिखूं तो ,

सारी रात साथ जगती थीं |

बीस बरस जो हर पल पाया ,

कैसे अब वह प्यार भुलाऊँ |

किसकी गोदी में सर रख कर ,

अपनी हर पीड़ा दुलराऊँ |

माँ वह तेरा भोला भाला ,

सबकी चिंता करने वाला ,

जिसमें ममता ही ममता थी , वो आनन बहुत याद आता है |

रचयिता आलोक सिन्हा

1

गीत ---आलोक सिन्हा

2 जून 2017
0
3
4

दूर हैं हमसे हमा

2

चार मुक्तक ----- अलोक सिन्हा

12 जून 2017
0
3
1

1 आंसुओं के घर शमा रात भर नहीं जलती , आंधियां हों तो कली डाल पर नहीं खिलती | धन से हर

3

गीत ---- गोपालदास नीरज

14 जून 2017
0
2
1

धनियों के तो धन हैं लाखों ,मुझ निर्धन के धन बस तुम हो | कोई पहने माणिक माला , कोई लाल जडावे | कोई रचे महावर मेहदी , मुतियन मांग भरावे |सोने वाले , चांदी वाले , पानी वाले पत्थर वाले ,तन के तो सौ सौ सिंगार हैं , मन के आभूषण बस तुम हो | कोई ज

4

गीत -- आलोक सिन्हा

20 जून 2017
0
2
1

5

गीत --- आलोक सिन्हा

26 जून 2017
0
2
1

काग बोला है मुडेरी | क्या तुम्हें हम याद आये ,और तुमनें पग बढाये ,पर अभी टू

6

गीत -- अलोक सिन्हा

18 जून 2018
0
1
0

कब तक आशा –दीप जलाऊँ , इस अल्लढ़ मन को समझाऊँ | जनम जनम से मन की राधा , खोज रही अपना मन भावन | तृष्णा नहीं मिटी दर्शन की , रीत गया यह सारा जीवन

7

कविता

2 अक्टूबर 2018
0
3
1

गांधी बाबा के स्वराज में सुरा बहुत है राज नहीं है | राज बहुत खुलते हैं लेकिन खिलता यहां समाज नहीं है | यह देखो कैसी विडंबना राजनीति में नीति नहीं है और राजनैतिक लोगों को नैतिकता

8

गीत

20 जून 2019
0
3
0

शादी के बाद ससुराल से एक बेटी की अपनी माँ को भावनात्मकपाती -- गीत जिसकी रज ने गोद खिलाया , पैरों को चलना सिखलाया . जहाँ प्यार ही प्यारभरा था - वह आंगन बहुत याद आता है | सुबहसुबह आँखें खुलते ही , तेरा वहपावन सा चुम्बन | फिरदोनों बांहों में भरकर. हल

---

किताब पढ़िए