shabd-logo

चांद फतह करने को तैयार चंद्रयान-2, ISRO की इस बार दमदार तैयारी

21 जुलाई 2019

605 बार देखा गया 605
featured image

चंद्रयान-2 की लॉन्च रिहर्सल सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है. इस दौरान सबकुछ नॉर्मल रहा. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक चंद्रयान-2 को पूर्व निर्धारित समय के 7 दिन बाद 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. इससे पहले 15 जुलाई को चंद्रयान-2 तकनीकी खामी पाए जाने के बाद रॉकेट को लॉन्च से एक घंटा पहले रोक दिया गया था.

इसके बाद इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने ट्वीट किया, 'तकनीकी गड़बड़ी के कारण 15 जुलाई 2019 को रोका गया चंद्रयान-2 का लॉन्च अब भारतीय समय के अनुसार सोमवार 22 जुलाई 2019 को दोपहर 2.43 बजे तय किया गया है'. इसरो ने अपने जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क थर्ड (जीएसएलवी-एमके थर्ड) में आई तकनीकी खामी दूर करने के बाद लॉन्च के लिए संशोधित समय तय किया है.

वक्त रहते तकनीकी खामी का पता लगाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने इसरो की तारीफ भी की थी. लोगों ने कहा था कि कभी नहीं से बेहतर कुछ वक्त की देरी होती है. चंद्रयान-2 का बजट 978 करोड़ रुपये है और इसका मकसद भारत को चंद्रमा की सतह पर उतरने और उस पर चलने वाले देशों में शामिल करना है.

आगे बढ़ने के लिये click चांद फतह करने को तैयार चंद्रयान-2

अभिषेक कुमार विश्वकर्मा की अन्य किताबें

सौरभ श्रीवास्तव

सौरभ श्रीवास्तव

यह भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है

22 जुलाई 2019

किताब पढ़िए