जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का दैनिक राशिफल 07-08-2019 को.. rashifal 2019
##मेष :- आज कामकाज की अधिकता होने के कारण कुछ चिंतित रहेंगे। कामकाज में आशानुरूप सफलता मिलेगी। मित्र सहयोग करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।
##वृषभ :- आज का दिन युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकते है। कामकाज में बरकत होगी। शुभ फलों की प्रधानता बनी रहेगी। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्न वातावरण बना रहेगा।
##मिथुन :- आज आपको किसी भी कार्य में सफलता परिश्रम के अनुसार मिलेगी। परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा। खर्चे की अधिकता रहेगी। मन कुछ चिंतित रहेगा।
##कर्क :-आज कामकाज में लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
##सिंह :-नई योजना शुरू करने का अनुकूल समय है।कामकाज ठीक-ठाक रहेगा। बातचीत में नरमी बरतें। व्यर्थ में किसी से मन-मुटाव हो सकता है। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी।
##कन्या :- कामकाज सामान्य बना रहेगा। जल्द बजी में निर्णय लेने से बचें। अधिकारी कार्य से प्रसन्न रहेंगे। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
##तुला :-आज आपके अंदर चुस्ती-फूर्ति बनी रहेगी। परिवार का सुख मिलेगा। कामकाज में धन लाभ होगा। मन में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा।
##वृश्चिक :- आज काम काज सामान्य रहेगा।स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी। शिक्षा के क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम मिल सकते है। रूपए-पैसे की चिंता बन सकती है।
##धनु :-आज रूके हुए काम कोशिश करने से पूर्ण हो सकते है। कामकाज के प्रति मन में नई उमंग जागृत होगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का अच्छा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
##मकर :- काम काज से लाभ मिलता रहेगा । निवेश की योजना बन सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
##कुंभ :-आज वयर्थ चिंताएं हो सकती है। मित्र सहयोग करेंगे। कामकाज में धन-लाभ होगा। स्वास्थ्य खराबी हो सकती है। बेवजह का किसी से विवाद हो सकता है। क्रोध से बचें।
##मीन :-आज वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ पर ध्यान दें। कामकाज में आशानुरूप सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। कार्य में बदलाव की सोच सकते है।