shabd-logo

चंद्रयान 2 के चंद्रावतरण की वह रात

9 सितम्बर 2019

489 बार देखा गया 489
शुक्रवार 06 September की रात, शनिवार 07 September की सुबह, "इसरो" केंद्र बैंगलौर, चंद्रयान 2, विक्रम लैंडर , के. सिवान या फिर नरेंद्रमोदी अपनी पसंद का शीर्षक चुन लीजिये। मैं जो लिखने जा रहा हूँ, उसकी विषय वस्तु इन शीर्षकों के इर्द गिर्द है, या यूँ कहिये, बस एक ऐसी गड्डमड्ड खिचड़ी है जिसमें इनमें से कोई दाल है, कोई चावल, कोई रायता, कोई पापड़। उस दिन क्या क्या हुआ, यह सब लगभग सभी ने देखा, फिर कुछ लोग परेशान हुये, कुछ प्रसन्न, कुछ खिन्न हुये, कुछ झुंझलाये वगैरह वगैरह। मीम बने, इसकी और उसकी आई टी टीमें मुद्दे की फजीहते करती रहीं, और मीडिया "मोदी की मुट्ठी में चाँद " से "विक्रम बोल न यार" तक में झूलता रहा। मैं घटना क्रम के मंच के कुछ दृश्यों को अपनी नजर से प्रस्तुत करने की धृष्टता करूँगा, और चूँकि यह मेरा नजरिया होगा इसलिये हर तरह की टिप्पणी का बिना प्रतिकार सम्मान करूँगा! "अंगूठा" दिखा कर। प्रखर वैज्ञानिकों का एक समूह, आदरणीय चेयर मैन श्री के सीवान का नेतृत्व और पूरे देश या फिर विश्व के बड़े भाग की उम्मीदों का भार, संभवतः एक अरब से अधिक उम्मीदें, किसी भी व्यक्ति या संस्था ने इससे पहले यह दबाव शायद ही महसूस किया हो। तभी देश के निर्वाचित प्रमुख संस्था के सभागार में उपस्थित होते हैं। अब यह व्यवस्था अनायास नहीं बनी थी।और चूँकि यह व्यवस्था पहले से तय थी, तो प्रधानमंत्री, कब आयेंगे, कौन उनका स्वागत करेगा, कौन उनके साथ बैठेगा और कौन उन्हें ब्रीफ करेगा, यह उत्तरदायित्व पहले से ही तय थे। "विक्रम" तेजी से चंद्रतल की ओर चल रहा था, उसकी गति को सफलता पूर्वक मंदित कर लिया गया था, और उस कक्ष में सब उत्साहित थे, प्रधानमंत्री भी करतल ध्वनि करते हुये देखे गये। लेकिन यकायक एक सन्नाटा पसर गया। 2.1 किलोमीटर की ऊचाई पर विक्रम छुप गया, और मानो कहने लगा, ढूंढ़ सको तो ढूंढ़ लो। सब चिंतित थे। विश्व की उम्मीदें भी कुछ देर हाँफ रहीं थी। दर्शक दीर्घा में प्रधानमंत्री को किसी ने "पैनिक" देखा कि नहीं, पर मुझे वो अपने स्थान पर सूचना की प्रतीक्षा करते हुये दिखे, हाँ चिंतित वो भी थे, जैसे कि आप और हम। अब थोड़ा सा थमते हैं।और अपने दफ्तर, घर और आसपास के दृश्यों को खंगालते हैं। दफ्तर में एक टीम पूरे जोर से लक्ष्य पानें में लगी है, पूरे जोर के बावजूद लक्ष्य से 2.1 कदम पीछे रह जाती है, अब यह सूचना आगे देने का दायित्व किसका होगा - टीम मुखिया का, या टीम मुखिया किसी को भी आगे भेज दे , कि जाओ जो हमारे वरिष्ठ हैं परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनको बता आओ कि ऐसा हो गया है। पिता जी द्वारा निर्धारित लक्ष्य से 2.1% कम अंक आने पर, प्रयास यही करते हैं न कि मम्मी किसी तरह पापा को बता दें। हर जगह आसपास सफलता, असफलता का पैगाम मुखिया ही अपने वरिष्ठ तक पहुँचाने का स्वाभाविक उत्तरदायी समझा जाता है, व्यवहार में। इसी व्यावहारिक परंपरा में, मिशन के प्रमुख ने प्रधानमंत्री को सूचना दी, उन्होंने क्या कहा, यह तो संभवतः हम तभी जान पायेंगे जब उस संवाद का कोई पात्र अपनी "सच्ची आत्मकथा" लिखे। परन्तु उनका आशय कुछ यह रहा होगा कि हम अभी भी प्रयासरत और आशान्वित हैं। प्रधानमंत्री ने संभवतः सहमति दी, और मिशन प्रमुख वापस प्रबंधन/संचालन में व्यस्त हो गये।लगभग 03 बजे प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक दल को एक संक्षिप्त सांत्वनामय और उत्साहवर्धक संबोधन दिया और "Hope for the best" कह कर विश्राम के लिये चले गये। वैज्ञानिक दल इस अप्रत्याशित स्थिति का संचालन प्रबंधन करता रहा। लगभग 08 बजे प्रधानमंत्री ने मुख्यालय वापस आकर देश को, वैज्ञानिकों संबोधित किया।और फिर मुख्यालय से विदा होते समय एक दृश्य सामने आया, जिस पर कुछ इस तरह की टिप्पणियाँ आईं हैं अबतक "पनौती" मोदी के कारण मिशन असफल। "VIP Syndrome" का शिकार हुआ मिशन "कपड़े बदल" कर नाटक करने आये थे PM "कैमरे को दिखाने के लिये तमाशा किया है।" और भी बहुत कुछ। अब ये तमाशा था या जिम्मेदार नेतृत्व यह सिवान ही बता सकते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सिवान जी को संसार की बड़े से बड़ी सफलता प्रदान करे और यदि संभव हो तो उन्हें प्रेरित करें कि जब कभी समय आलोचकों की परिभाषा में "अनुकूल" हो तब वो अपने सच्चे भाव अवश्य प्रकट करें। #जय_श्री_राम #जय_ISRO विश्वस्य सेवार्थ़ अंतरिक्ष प्रद्यौगिकी

शैलेन्द्र दीक्षित की अन्य किताबें

1

भारत के विकास का कार्य प्रगति पर है पर रूकावट के लिए खेद है

27 सितम्बर 2016
0
1
0

दिनांक28अप्रैल2015 एक वर्ष पहले इस देश में एक ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ , जब १६वीं लोकसभा का चयन हुआ ,एक नयी सरकार चयनित हुई और देश में एक विचित्र लहर और ऊर्जा का संचार हुआ , घोटालों की चली आ रही एक सतत श्रखंला को फिलहाल एक विराम लगा , लोगों ने कुछ स्वप्न देखे , एक मूक कार्यालय में मानो प्राण संचारि

2

गांधी का भारत या गोडसे का भारत

27 सितम्बर 2016
0
1
0

दिनांक19मई2012 आजकल देश में चर्चाओ का एक दौर है जिसमे गांधी की जम के बुराई हो रही है , उन्हें आज देश की सारी समस्याओं की जड़ के रूप में देखा जाने लगा है , तथ्य भी है , साक्ष्य भी जुटाए जा रहे है , सूचना के अधिकार का प्रयोग भी हो रहा है , पर प्रश्न यह है की इस सबसे क्या

3

आस्था या अंध आस्था

7 अक्टूबर 2016
0
4
1

भारत का ज्ञान , संस्कृति, आध्यात्म , दर्शन और ऐतिहासिक विरासत आरम्भ से ही विश्व के लिए आकर्षण का कारण बनी रही है . प्रागैतिहासिक वैभव , ऐतिहासिक परिवर्तन , मध्य युगीन आक्रमण और आधुनिक वैज्ञानिक युग में भारत ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखी है , वैदिक समय का सामाजिक उत्क

4

रावण के महिमांडन का खंडन

11 अक्टूबर 2016
1
1
0

रावण के महिमामंडन का खंडन आजकल सोशल मिडिया पर एक चलन बहुत तेजी से चल पड़ा है , रावण के बखान..!! वो एक प्रकांड पंडित था जी....उसने माता सीता को कभी छुआ नहीं जी....अपनी बहन के अपमान के लिये पूरा कुल दाव पर लगा दिया जी.....!!!मेरे कुछ मित्र ब्राह्मण होने के कारण

5

अपना मन

12 जुलाई 2018
0
0
0

मैंने सागर की लहरों को जम कर बिखरते देखा है।उन टूटी बिखरी लहरों को फिर से पिघलते देखा है।।फिर पिघल पिघल कर ये पानी सागर में मिल जाता हैवापस लहरों का रूप लियेफिर हुंकार लगाता हैतपता और ठिठुरता हैउड़ता और ठहरता हैबरसता और मचलता हैजैसे अपना चंचल मन!!✍*कप्तान शैलेंद्र दीक्षित*2000 बैच

6

पाॅलीथीन पर प्रतिबंध

18 जुलाई 2018
0
0
0

हमारे बचपन और उससे थोड़ा पहले प्लास्टिक घरों की आदत नहीं था।प्लास्टिक स्वयं एक विकल्प था! कागज,कपड़े, काँच, मिट्टी एवं धातु की वस्तुओं का! और ये विकल्प कहीं चले नहीं गये।बस हमारे जैसे थोड़े बहुत सक्षम लोगों ने इनकी माँग घटा दी है इसलिये आपूर्ति प्रभावित है।भंडारण के लिये धातु, मिट्टी या काँच के पात्र ल

7

काकोरी क्रांति की वर्षगाँठ

9 अगस्त 2018
0
0
0

9 अगस्त यह तिथि इतिहास में कई कारणों से महत्वपूर्ण है।सन् 1942 में यह अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन का पहला दिन था, तो सन् 1945 में यह तिथि जापान के महानगर नागासाकी पर प्रलयाग्नि बन कर बरसी थी।द्वितीय विश्व युद्ध ने यूरोपीय देशों की कमर तोड़ दी और वो धीरे धीरे अपने उपनिवेशों से पलायन करने लगे। इस प्रका

8

संस्मरण:- माता प्रथम गुरु/ हांगकांग यात्रा वर्ष 2018

27 अगस्त 2018
0
0
0

हांगकांग यात्रा वैसे तो ज्यादा आनंददायक नहीं रही, फिर भी हर यात्रा कुछ न कुछ सिखा ही देती है।ऐसा ही कुछ इस यात्रा में भी हुआ।सोमवार का दिन था, मौसम में नमी थी, गहरे काले बादल घिरे हुये थे और हम तय कार्यक्रम के अनुसार “डिजनीलैंड” के लिये निकले थे। यह स्थान बच्चों के लिये विशेष महत्व का है,उनके मनोरं

9

शब्द जो बदनाम हो गये भाग 1

8 सितम्बर 2018
0
0
0

विश्व की प्राचीनतम एवं समृद्ध भाषा संस्कृत के बहुत से शब्द आज भारतीय समाज में बदनाम कर दिये गये हैं।यह श्रंखला संस्कृत शब्दों की हो रही इस दुर्दशा को सबके समक्ष लाने और उन शब्दों को सम्मान दिलाने का एक छोटा सा प्रयास है। आज के समय में बुद्धिजीवियों द्वारा सर्वाधिक तिरस्कृत एक शब्द अक्सर सुनाई देता

10

भारतीय मानक समय और ट्रैफिक

25 जुलाई 2019
0
0
0

हम सभी ने प्रायः यह वाक्यांश सुना होगा - "भारतीय मानक समय" या फिर अंग्रेजी में #IndianStandardTime इसका प्रयोग अक्सर देरी से पहुँचने वाले लोग मुस्कराकर अपनी देर से आने की शर्म को ढांकने के लिये करते हैं।पर जब सड़क पर चलिये - तो ऐसा लगता है कि सबको समय की बड़ी कीमत है।पैदल चलने वाला , चलती गाड़ियों

11

चंद्रयान 2 के चंद्रावतरण की वह रात

9 सितम्बर 2019
0
0
0

शुक्रवार 06 September की रात, शनिवार 07 September की सुबह, "इसरो" केंद्र बैंगलौर, चंद्रयान 2, विक्रम लैंडर , के. सिवान या फिर नरेंद्रमोदी अपनी पसंद का शीर्षक चुन लीजिये।मैं जो लिखने जा रहा हूँ, उसकी विषय वस्तु इन शीर्षकों के इर्द गिर्द है, या यूँ कहिये, बस एक ऐसी गड्डमड्ड खिचड़ी है जिसमें इनमें से क

---

किताब पढ़िए