*भारतीय जनता पार्टी के बारे जानिये :*
*पार्टी की स्थापना:६ अप्रैल १९८०*
*पार्टी का चुनाव चिन्ह : कमल का फूल*
*भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष : अटल बिहारी वाजपेयी*
*भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष : जगत प्रकाश नड्डा*
*भाजपा के मूल सिद्धांत :*
*१. एकात्म मानववाद*
*२. राष्ट्रवाद (हिंदुत्व)*
*३. लोकतंत्र (आंतरिक)*
*४. राष्ट्रीय अखंडता*
*५. मूल्याधारित अर्थनीति*
*पार्टी की वर्तमान स्थिति :*
*१. १२ करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल;*
*२. केंद्र में अपनी सरकार;*
*३. २० राज्यों में अपनी या मिली जुली सरकार;*
*४. ३०३ सांसद;*
*५. देश भर में १,००० से अधिक विधायक;*
*यूं तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना साल १९८० में हुई थी, लेकिन इसके मूल में श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में १९५१ में निर्मित भारतीय जनसंघ ही है, जिसके पहले महामंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूल अवधारणा अंत्योदय, प्रखर राष्ट्रवाद के सिद्धांतों के साथ निरन्तर आगे बढ़ रही है!*
*भाजपा : देश का एकमात्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करने वाला, जनमानस को साथ ले, कार्यकर्ता आधारित, समर्पित कैडर बेस्ड, राजनीतिक संगठन है!*
*इसके मूल में १९२५ में डॉ. हेडगेवार जी द्वारा गठित हिंदुत्त्ववादी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) है!*
*इसके संस्थापक- अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी रहे! तब से लेकर, अब तक, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनकी कार्यावधि इस प्रकार है :*
*क्र. अध्यक्ष कार्यकाल*
*१. अटल बिहारी वाजपेयी (१९८० से १९८६)*
*२. लाल कृष्ण आडवाणी (१९८६ से १९९१)*
*३. डॉ. मुरली मनोहर जोशी (१९९१ से १९९३)*
*४. लाल कृष्ण आडवाणी (१९९३ से १९९८)*
*५. कुशाभाऊ ठाकरे (१९९८ से २०००)*
*६. बंगारू लक्ष्मण (२००० से २००१)*
*७. जना कृष्णमूर्ति (२००१ से २००२)*
*८. वेंकैया नायडू (२००२ से २००४)*
*९. लाल कृष्ण आडवाणी (२००४ से २००५)*
*१०. राजनाथ सिंह (२००५ से २००९)*
*११. नितिन गडकरी (२००९ से २०१३)*
*१२. राजनाथ सिंह (२०१३ से २०१४)*
*१३. अमित शाह (२०१४ से २०२०)*
*१४. जगत प्रकाश नड्डा (२०२० से कार्यरत)*
*४० वर्ष पहले भाजपा की स्थापना हुई! तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा, कि पार्टी शोहरत और सफलता के इस मुकाम पर पहुंचेगी!*
*जनसंघ से भाजपा तक;*
*अटल युग से मोदी युग;*
*३ सांसदों से ३०३ सांसद तक;*
*वर्ष* *सांसद* *दल* *लोकसभा*
*१९५२ ३ जनसंघ पहली*
*१९५७ ४ जनसंघ दूसरी*
*१९६२ १४ जनसंघ तीसरी*
*१९६७ ३५ जनसंघ चौथी*
*१९७१ २१ जनसंघ पांचवीं*
*१९७७ में जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हो गया;*
*१९७७ छट्ठी*
*१९८० सातवीं*
*१९८० में भाजपा की स्थापना उपरांत -*
*१९८४ २ भाजपा आठवीं*
*१९८९ ८६ भाजपा नोंवी*
*१९९१ ११९ भाजपा दसवीं*
*१९९६ १६१ भाजपा ग्यारहवीं*
*१९९८ १८२ भाजपा बारहवीं*
1
*१९९९ १८२ भाजपा तेहरवीं*
*२००४ १३८ भाजपा चौदहवीं*
*२००९ ११६ भाजपा पंद्रहवी*
*२०१४ २८२ भाजपा सोलहवीं*
*२०१९ ३०३ भाजपा सत्रहवीं*
*भाजपा - ए पार्टी विथ ए डिफरेंस :*
*जब यह बात कही जाती है कि भारतीय जनता पार्टी दूसरी राजनीतिक पार्टियों से भिन्न, एक विशेष विचारधारा वाली पार्टी है, तो यह बात केवल कहने भर की नहीं है!*
*वास्तव में भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं, एक सतत चिन्तन वाली विचारधारा, समर्पित कैडर, विशेष कार्यशैली, जनलोक- कल्याणकारी नीतियां इसका मुख्य आधार संतभ हैं!*
*यदि हम भाजपा की तुलना अन्य पार्टियों से करें, तो हम पाएंगे कि वास्तव में भारतीय जनता पार्टी ही केवल एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो मर्यादित राजनीतिक पार्टी के रूप में हर कसौटी पर खरी उतरती है!*
*जहां देश की अधिकतर राजनीतिक पार्टियां कुनबा परस्ती, भाई-भतीजावाद व वंशवाद की पोशक बन कर रही गई हैं, और सत्ता प्राप्ति ही उनका केवल एक मात्र लक्ष्य बन कर रह गया है!*
*आज जहां भारतीय राजनीति भ्रष्टाचार, अत्याचार, जातीय संघर्ष, वर्ग संघर्ष, सम्प्रदाय संघर्ष, धनतंत्र, बलतंत्र, अपराध तंत्र एवं अनुशासन हीनता की शिकार बन गई हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी अपने समर्पित कैडर और वरिष्ठ विचारधारा के आधार पर निरंतर आगे बढ़ती जा रही है!*
*देश भर में ऐसे सैंकडों समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो जीवन भर अविवाहित रह कर, घर-परिवार व ऐश्वर्यपूर्ण जीवन का त्याग करके, एक सन्यासी के भांति, इस पार्टी के माध्यम से राष्ट्र को एक मां के रूप में स्वीकार करते हुए, यह सोच रखते हैं, कि सभी भारतवासी उसके पुत्र, हैं व भारत माता के रूप में इसका वंदन भी करते हैं!*
*पार्टी के चाल-चरित्र और चेहरा दूसरी पार्टियों से बिल्कुल भिन्न हैं! भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद इसका मूलमंत्र है!*
*हमारा देश सुरक्षा की दृष्टि से आत्मनिर्भर और पूर्ण शक्तिशाली राष्ट्र बने! परमाणु नीति और कार्यक्रम इसी सोच के प्रमाण हैं!*
*हमारा राष्ट्र विश्व में अध्यात्मिक गुरू रहा है, वही स्थान और प्रतिष्ठा भारत की पुनः स्थापित हो, ऐसा चिंतन इस पार्टी का है!*
*हमारा राष्ट्र अतीत में "सोने की चिडि़या" कहा जाता था! इसी के अनुरूप भाजपा परम वैभवशाली राष्ट्र का सपना संजोये हुऐ है!*
*पार्टी चाहती है कि भारत एक सुख-समृद्धिशाली राष्ट्र बने!*
*भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों में पार्टी की गहन आस्था और विश्वास है!*
*इन मूल्यों को किसी प्रकार की ठेस ना पहुंचे, ऐसा प्रयास भारतीय जनता पार्टी का रहता है!*
*समाज के सभी वर्गों का हित हो, किसी भी एक वर्ग का तुष्टिकरण व वोट बैंक की राजनीति पार्टी को कतई स्वीकार नहीं है!*
*समाज के अति वंचित वर्ग का उत्थान प