shabd-logo

हिंदी के प्रति अपने अवबोध को सुधारिए

14 अगस्त 2015

399 बार देखा गया 399
सामान्यतया हम जो भी वास्तविकता देखते हैं उसे अपने ज्ञान, विश्वास, संस्कार, प्रवृत्ति, मान्यताओं और आवश्यकता के आधार पर ढाल लेते हैं या मन में बसा लेते हैं या दिमाग में परिभाषित कर लेते हैं और उस वास्तविकता को उसी प्रकार व्याख्या कर समझते हैं| इसे हम नजरिया या दृष्टिकोण कहते हैं जिसे शुद्ध रूप से अवबोध अर्थात perception कहा जाता है| हमारी आयु, ज्ञानेन्द्रियाँ, संस्कार, समझ-शक्ति और समाज में हम किस भूमिका में हैं जैसे भाई/बहन, पति/पत्नी, विद्यार्थी/शिक्षक, अधिकारी/अधीनस्थ आदि, इन सबका इस अवबोध पर पूरा प्रभाव रहता है| इसी अवबोध के कारण सामान्यतया हम हर सफलता का श्रेय “मेरा श्रम, मैंने किया” जैसे आतंरिक तत्वों को और असफलता का दोष “भाग्य, उसकी गलती, उसने किया” जैसे बाहरी तत्वों को देते हैं| हिंदी अपनाने में भी मेरी राय में हमारा अनुचित अवबोध सबसे बड़ी अड़चन है| सरकारी कामकाज में हिंदी की समुचित प्रगति न हो पाने के लिए हम अक्सर सरकार और तंत्र को दोषी मानते हैं| यह नहीं देखते कि एक हिंदीतरभाषी हिंदी सीख कर कुछ तो हिंदी प्रगति में योगदान दे रहा है लेकिन एक हिंदीभाषी उसमें कितना योगदान दे रहा है| हेलो इफेक्ट एक सिद्धांत है जिसके अनुसार हम किसी एक गुण या अवगुण के आधार पर किसी के सम्पूर्ण व्यक्तित्व के बारे में राय बना लेते हैं| अंग्रेजी और अंग्रेजी के बिना काम नहीं चलेगा- यह अवबोध इसी हेलो इफेक्ट के कारण है| कई बार हमारा अवबोध “कही-सुनी” के आधार पर होता है- जिसे ही हम वास्तविकता समझ लेते हैं| हिंदी के बारे में कई दुराग्रह और अंग्रेजी के लिए कई आग्रह हम भारतीयों के ऐसे ही अनुचित अवबोध का परिणाम प्रतीत होते हैं| अवबोध के कारण ही जो भी सूचना हमें अपने विश्वास और प्रवृत्ति के अनुरूप लगती है, उसे हम पूरी तरह सही मान बैठते हैं और स्वीकार कर लेते हैं और शेष सूचनाओं पर ध्यान ही नहीं देते, अपने दिमाग को बंद कर लेते हैं, अविश्वासी हो जाते हैं, एकतरफा सोचकर तुरत निर्णय पर पंहुच जाते है| जब हमें यह अनुचित अवबोध हो गया है कि केवल अंग्रेजी से ही काम चलेगा तो उस विश्वास और प्रवृत्ति से हम हिंदी की वास्तविकताओं और क्षमताओं को पहचान नहीं पाते| इसलिए हिंदी भाषा अपने आप में सक्षम होते हुए और अधिकतर कर्मचारी हिंदी में निपुण होते हुए भी अंग्रेजी के पिछलग्गू बने रहते हैं, भले ही उसके लिए अंग्रेजी में दक्ष होने की या द्विभाषी कागजात तैयार करने की अतिरिक्त मेहनत करनी पड़े| इसलिए हिंदी के प्रति अपने अवबोध को सुधारने का प्रयत्न अवश्य करें और अधिक से अधिक हिंदी को अपने कामकाज में अपनाएं| जय हिंदी, जय हिंद|

महावीर शर्मा की अन्य किताबें

अनु्राग

अनु्राग

सही बात है । हिंदी को बढ़ना है तो पहली जिम्मेदारी हिंदी भाषियों की ही है |पर उससे बड़ा अफ़सोस ये है की जो हिंदी की सीढ़ी चढ़ कुछ बने हैं - अभिनेता और नेता विशेषकर - और जिन्हें हिंदी को आगे लाने की जिम्मेदारी लेनी लेनी चाहिए वही पद प्रतिष्ठा और पैसा मिलने के बाद अंग्रेज़ीदा बन जाते हैं

14 अगस्त 2015

1

विश्व में भारत की पहचान

13 अगस्त 2015
0
3
2

भारत के प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ में अपनी बात हिंदी में रख कर और भारतीय विद्या योग की महत्ता जता कर विश्व समुदाय को आश्वस्त किया कि योग आज की आवश्यकता है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को हर वर्ष मानाने का निर्णय करवाया| यह विश्व में भारत की पहचान स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कद

2

रावतभाटा अणु नगरी के पास प्राकृतिक झरना - पाडाझर , यहाँ प्राकृतिक गुफा में प्राकृतिक शिवलिंग है जिस पर प्राकृतिक जल की बुँदे टपकती है|

13 अगस्त 2015
0
8
2
3

आइए, देश के साथ चलें !

14 अगस्त 2015
0
2
1

भारत की जनता ने देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री चुन कर दिया जो स्वयं हिंदीतर भाषी है परन्तु अपने मन, विचार और कर्म से न सिर्फ अपने देश में बल्कि विदेश में भी बड़े ही आग्रह के साथ हिंदी का प्रयोग करते हुए विकास की लहर को और भी आगे बढाता चला जा रहा है| यह भारत का सौभाग्य है कि इस समय भारत का नेतृत्व एक ऐसे

4

हिंदी के प्रति अपने अवबोध को सुधारिए

14 अगस्त 2015
0
4
1

सामान्यतया हम जो भी वास्तविकता देखते हैं उसे अपने ज्ञान, विश्वास, संस्कार, प्रवृत्ति, मान्यताओं और आवश्यकता के आधार पर ढाल लेते हैं या मन में बसा लेते हैं या दिमाग में परिभाषित कर लेते हैं और उस वास्तविकता को उसी प्रकार व्याख्या कर समझते हैं| इसे हम नजरिया या दृष्टिकोण कहते हैं जिसे शुद्ध रूप से अवब

5

कृष्ण जन्म की कथा

21 अगस्त 2015
0
3
2

मेरे एक मित्र हैं, मार्क्सवादी विचारधारा के हैं| जब मैं उनके घर मिलने गया तो उनके पिताजी टीवी पर भागवत कथा सुन रहे थे| उन्होंने मेरा स्वागत किया और बिठाया| वे सेवानिवृत्त हो चुके थे| बातों ही बातों में उन्होंने बताया कि भागवत कथा में कृष्ण जन्म की कथा चल रही थी| स्वामी जी बता रहे थे कि जब संसार में

6

कार्यालय में कार्य के कारण तनाव

16 नवम्बर 2015
0
3
2

महावीर शर्मा हमारा शरीर ईश्वर प्रदत्त है और इसकी शारीरिकएवं मानसिक कार्यप्रणाली सर्वदा समस्थिति और संतुलन में रहने के लिए प्रेरित रहतीहै| यदि शरीर में कोई विजातीय और अवांछित तत्व या द्रव्य उत्पन्न हो जाते हैं या प्रवेश कर जाते हैं या गलती सेग्रहण कर लिए जाते हैं तो इसमें स्वाभाविक क्षमता होती है कि

7

बुरा वक़्त

16 नवम्बर 2015
0
5
3

8

अति सर्वत्र वर्जयेत

6 अप्रैल 2017
0
2
0

<!--[if gte mso 9]><xml> <o:OfficeDocumentSettings> <o:TargetScreenSize>800x600</o:TargetScreenSize> </o:OfficeDocumentSettings></xml><![endif]--><!--[if gte mso 9]><xml> <w:WordDocument> <w:View>Normal</w:View> <w:Zoom>0</w:Zoom> <w:TrackMoves/> <w:TrackFormatting/> <w:PunctuationKerning/> <

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए