shabd-logo

एक और मंदी के साये में दुनिया, भारतीय शेयर बाजार भी धड़ाम

24 अगस्त 2015

461 बार देखा गया 461
featured imageदुनिया भर के तमाम वित्तीय व कमोडिटी बाजार एक बार फिर वैश्विक मंदी के मुहाने पर खड़े हैं। पिछले कुछ दिनों से चीन की अर्थव्यवस्था के कमजोर होने के जो संकेत थम-थम कर मिल रहे थे उसकी आशंका और बढ़ गई है। इस आशंका में भारत के शेयर, मौद्रिक और कमोडिटी बाजार में भी जबरदस्त कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को मुंबई शेयर बाजार में अबतक की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 1624.51 अंक गिरकर 25,741.56 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 490.95 अंक गिरकर 7,809 पर बंद हुआ।। दो साल में पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपया 66 के पार है, लगभग 60 पैसे कमजोर होकर 66.42 रुपये के स्तर पर आ गया। बुलियन बाजार में भी जबरदस्त अस्थिरता का माहौल है। सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि दुनिया भर के तमाम देशों के वित्तीय और जींस बाजार में एक साथ इतनी बड़ी गिरावट को क्षणिक प्रतिक्रिया कह कर नहीं टाला जा सकता। शेयर बाजार में हाहाकर, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा और निफ्टी 8000 से नीचे असलियत में मंदी के इस माहौल के लिए चीन के बाजार को लेकर किए गए एक ताजे सर्वेक्षण को दोषी माना जा रहा है। इसके मुताबिक चीन का औद्योगिक उत्पादन पिछले कई वर्षों के न्यूनतम स्तर पर आ गया है और इसकी स्थिति में हाल फिलहाल सुधार की गुंजाइश भी कम नजर आ रही है। इसी आशंका में ही पिछले दिनों चीन की सरकार ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए अपनी मुद्रा युआन की कीमत का अवमूल्यन किया था। साथ ही विकसित देशों की मांग भी निराशानजक नहीं है। अमेरिका में कई वर्षों बाद ब्याज दरों को बढ़ाने की तैयारी है। यूरोप के अधिकांश देश अपनी अर्थव्यवस्था को संभालने में जुटे हुए हैं लेकिन यह कब तक पटरी पर आएगी, इसको लेकर कोई भी ठोसपूर्वक कहने को तैयार नहीं है। सोमवार को मुंबई शेयर बाजार 1055 अंकों की गिरावट के साथ खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज भी 334 अंकों की गिरावट के साथ 7965 अंकों पर आ गया था। शेयर बाजार की यह मंदी मुद्रा बाजार में भी देखी गई। रुपये डॉलर के मुकाबले 66.49 के स्तर पर पहुंच गया जो पिछले दो वर्षों का रुपये का सबसे न्यूनतम स्तर है। बाजारों की इस प्रतिक्रिया पर सरकार व रिजर्व बैंक की नजर भी है। यही वजह है कि मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर डॉ. रघुराम राजन ने बाजार को यह आश्वासन दिया कि देश के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है। इसलिए रुपये की कीमत में जो अस्थिरता आ रही है उससे घबड़ाने की जरूरत नहीं है। लेकिन दोपहर तक राजन के बयान का असर देश के बाजारों पर होता नहीं दिख रहा है। इस मंदी से भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी काफी असर पड़ने की संभावना है। वैसे अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में भारी मंदी से कुछ फायदा भी होगा। मसलन, कच्चे तेल की कीमतों के 40 डॉलर प्रति बैरल आ जाने से भारत का आयात बिल और कम होगा। साथ ही आम जनता को सस्ती कीमत पर पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस मिलेगी। लेकिन तेल कंपनियों के शेयरों का विनिवेश कर राजस्व घाटा पूरा करने की सरकार की मंशा को धक्का लग सकता है। वैसे भी आज शेयर बाजार में जो गिरावट का माहौल है उससे तेल कंपनियों के शेयरों की कीमतें काफी घटी है। वैसे रुपये के कमजोर होने से निर्यात बढ़ने की संभावना कम ही है क्योंकि दुनिया के तमाम देशों में मांग कम हो रही है और कई मुद्राओं के मुद्राओं के मुकाबले भारतीय रुपया हाल के दिनों में मजबूत हुआ है। हां, खाद्य तेलों के अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भी काफी गिरावट देखी जा रही है। इसका भी फायदा होगा।

कल्पनेश गुप्ता की अन्य किताबें

1

कृष्ण ही कृष्ण

15 मार्च 2015
0
2
4

कृष्ण ही कृष्ण- कृष्ण उठत कृष्ण चलत कृष्ण शाम भोर है, कृष्ण बुद्धि कृष्ण चित्त कृष्ण मन विभोर है। कृष्ण रात्रि कृष्ण दिवस कृष्ण स्वप्न शयन है, कृष्ण काल कृष्ण कला कृष्ण मास अयन है। कृष्ण शब्द कृष्ण अर्थ कृष्ण ही परमार्थ है, कृष्ण कर्म कृष्ण भाग्य कृष्णहि पुरुषार्थ है। कृष्ण स्नेह कृष्ण र

2

हाईकोर्ट के आदेश पर विवाद: क्या अब सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे अफसरों से बच्चे

24 अगस्त 2015
0
6
4

नई दिल्ली. यूपी के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में एक फैसले में सरकारी कर्मचारियों, नेताओं और जजों के लिए अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद एक बार फिर सरकारी स्कूलों की बदहाली और शिक्षा प्रणाली के स्तर पर बहस छिड़ गई है। शिक्षा के अधिकार के लिए लंबे समय से लड़ रह

3

एक और मंदी के साये में दुनिया, भारतीय शेयर बाजार भी धड़ाम

24 अगस्त 2015
0
2
0

दुनिया भर के तमाम वित्तीय व कमोडिटी बाजार एक बार फिर वैश्विक मंदी के मुहाने पर खड़े हैं। पिछले कुछ दिनों से चीन की अर्थव्यवस्था के कमजोर होने के जो संकेत थम-थम कर मिल रहे थे उसकी आशंका और बढ़ गई है। इस आशंका में भारत के शेयर, मौद्रिक और कमोडिटी बाजार में भी जबरदस्त कोहराम मचा हुआ है।सोमवार को मुंबई

4

टेम्स नदी के किनारे बना ‘इंडियन स्पाइस गार्डन’

26 अगस्त 2015
0
0
0

लंदन। भारत के साथ लंदन का समृद्ध समुद्री एवं कारोबारी इतिहास पुनर्जीवित करने के लिए शहर में टेम्स नदी के किनारे अपनी तरह का पहला ‘इंडियन स्पाइस गार्डन’ बनाया गया है।मध्य लंदन में स्थित कैरम रेस्तरां आग लगने के कारण अस्थायी रूप से बंद हो गया है। लजीज भारतीय व्यंजन के लिए जाने जाने वाले इस रेस्तरां ने

---

किताब पढ़िए