shabd-logo

आज का शब्द (३)

28 अगस्त 2015

263 बार देखा गया 263
featured imageरजत : १-चांदी, रूपा; २-हाथी दांत; ३-मुक्ताहार; ४-धवल रंग; ५-चांदी का बना हुआ, चांदी के रंग का, उज्जवल, शुभ: प्रयोग: तैराकी प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों को रजत पदक से सम्मानित किया गया I
31
रचनाएँ
hindiword
0.0
इस आयाम के अंतर्गत आप हिन्दी के कुछ शब्दों को उनके अर्थ एवं प्रयोग के साथ पढ़ सकते हैं.
1

आज का शब्द (१)

26 अगस्त 2015
0
3
0

किंकर्तव्यविमूढ़ :१-दुविधा की स्थिति,२-भौचक्का या अवाक रह जाना,३-जो यह न समझ सके कि उसे अब क्या करना चाहिएप्रयोग-आपको कोई एक निर्णय तो लेना ही होगा कि जीवन में नौकरी करोगे या व्यापार, लेकिन इस तरह किंकर्तव्यविमूढ़ होकर बैठने से कोई लाभ नहीं होगा I

2

आज का शब्द (२)

26 अगस्त 2015
0
4
0

लब्बोलुआब :१-सारांश, सार, निचोड़, संक्षेप;२-भावार्थ, तात्पर्य;प्रयोग: उन लोगों की पूरी बात का लब्बोलुआब बस यही है कि उन्हें अधिक से अधिक पैसा चाहिए.

3

आज का शब्द (३)

28 अगस्त 2015
0
3
0

रजत :१-चांदी, रूपा;२-हाथी दांत;३-मुक्ताहार;४-धवल रंग;५-चांदी का बना हुआ, चांदी के रंग का, उज्जवल, शुभ:प्रयोग: तैराकी प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों को रजत पदक से सम्मानित किया गया I

4

आज का शब्द (४)

28 अगस्त 2015
0
3
0

पाचक :१- रसोइया, बावर्ची, खानसामा;प्रयोग : हमारा पाचक अत्यंत स्वादिष्ट भोजन बनाता है I२-वह पदार्थ जो खाई हुई चीज़ को पचाता हो या पाचन शक्ति बढ़ाता हो;प्रयोग : प्राकृतिक वस्तुओं से बना अवलेह सर्वोत्तम पाचक होता है I►अवलेह का अर्थ होता है, किसी वस्तु का गाढ़ा लसीला रूप जैसे गाढ़ी औषधि आदि;३-शरीर के अंदर

5

आज का शब्द (५)

28 अगस्त 2015
0
5
0

अप्रतिम :१- जिसकी तुलना या बराबरी का दूसरा न हो२- बेजोड़३- अनुपमप्रयोग: विविध झांकियों की अप्रतिम सुंदरता ने दर्शकों का मन मोह लिया I

6

आज का शब्द (६)

31 अगस्त 2015
0
4
0

अभिलेख : किसी घटना, विषय, व्यक्ति आदि से संबंधित लिखित प्रामाणिक सामग्री;प्रयोग: अभिलेखों से ज्ञात होता है कि विज्ञान के क्षेत्र में मनुष्य पहले भी कमज़ोर नहीं था I

7

आज का शब्द (७)

31 अगस्त 2015
0
4
0

पथ्य : १- शीघ्र पचने वाला भोजन जो रोगी को दिया जाता है.२- संयमित आहार ३- पथ अथवा मार्ग सम्बन्धी प्रयोग:१- रोज़-रोज़ पथ्य खाकर रोगी उकता जाता है I २-स्वस्थ रहने के लिए पथ्य अति आवश्यक है I३- पथ्य कार्य के कारण, इन दिनों इस मार्ग पर अधिक भीड़ रहती है I

8

आज का शब्द (८)

1 सितम्बर 2015
0
5
0

अनन्यमनस्क : १-एकाग्रचित्त२-स्थिरचित्त ३- तन्मय४- एकतान ५- अनन्यचित्त प्रयोग : अनन्यमनस्क होकर कंठस्थ किया हुआ पाठ सहज ही याद हो जाता है I

9

आज का शब्द (९)

2 सितम्बर 2015
0
3
0

पल्लवी : १- जड़, तने, शाखा तथा पत्तियों से युक्त बहुवर्षीय वनस्पति,२- नए पत्तों से युक्त३- पेड़, वृक्ष, पादप, तरु प्रयोग : पूजा-गृह के पास पल्लवी पर पीले प्रसून अति सुन्दर प्रतीत हो रहे हैं I

10

आज का शब्द (१०)

2 सितम्बर 2015
0
4
0

कनक : 1- एक बहुमूल्य पीली धातु जिसके गहने आदि बनते हैं,2- स्वर्ण, कंचन, हेम, कनक, सुवरन, कांचन, सुवर्ण, कञ्चन, 3- धतूरा, मंदार, मन्दार, शिवप्रिय, स्वर्णफल, धत्तूर,4- गेहूँ, कनक, गोधूम, गन्दुम, शुक्रद, बहुदुग्ध5- पलाश, पलास, किंशुक, टेसू, टेसुआ, ढाक,6- खजूर, खर्जूर, खरजूर, कनक, महारसप्रयोग: अत्यंत सु

11

आज का शब्द (११)

14 सितम्बर 2015
0
6
2

निर्निमेष :१- बिना पलक झपकाए२- टकटकी बांधे हुए३- एकटक निगाह से प्रयोग : वह वृद्ध स्त्री अपनी ही उधेड़-बुन में गुम, शून्य में निर्निमेष निहारती रही बड़ी देर तक...

12

आज का शब्द (१२)

15 सितम्बर 2015
0
0
0

विहग :१- पक्षी२- पखेरू ३- नीड़ज ४- खग५- विहंग प्रयोग : रंग-बिरंगे विहग देखकर बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा ।

13

आज का शब्द (१३)

15 सितम्बर 2015
0
0
0

आविर्भाव :१- उत्पत्ति २- उद्भव ३- प्राकट्य ४- जन्म ५- उद्गम प्रयोग : पृथ्वी पर सबसे पहले एककोशीय जीवों का आविर्भाव हुआ ।

14

आज का शब्द (१४)

15 सितम्बर 2015
0
2
0

कौमुदी :१- चाँदनी२- ज्योत्सना३- चंद्रप्रभा४- चन्द्रिका५- मालतीप्रयोग : बर्फ़ से ढकी, कौमुदी में नहाई घाटी ऐसी चमक रही थी मानो चाँद धरा पर उतर आया हो।

15

आज का शब्द (१५)

17 सितम्बर 2015
0
5
0

नैहर : १- विवाहित स्त्रियों के लिए उनके माता-पिता का घर२- मायका, ३- पीहर,४- मैहर, ५- प्योसारप्रयोग : ससुराल में चाहे महलों का सुख मिल जाए लेकिन बेटियों को नैहर जैसा सुख शायद ही कभी महसूस हो I

16

आज का शब्द (१६)

18 सितम्बर 2015
0
5
1

शैलेन्द्र : १- हिमालय, हिमांचल, हिमवान्, हिमाद्रि, २- गिरिपति, गिरीश, गिरिराज, ३- शैलेन्द्र, शैलेंद्र, शैलाधिप, शैलाधिराज, ४- उदगद्रि, तुहिनाद्रि, तुहिनाचल, तुहिनगिरि, तुहिनशैल, ५- मेनाधव, प्रालेयाद्रिप्रयोग : “पूर्व दिशा का दिग्गज समझो, ऐरावत कहो गजेन्द्र,शीश-मुकुट-मणि-मस्तक भारत, कहलाए शैलेन्द्र ।

17

आज का शब्द (१७)

18 सितम्बर 2015
0
6
1

मूर्द्धन्य : १- वह वर्ण जिसका उच्चारण मूर्द्धा से होता है जैसे ‘ट’ वर्ग के सभी वर्ण मूर्द्धन्य हैं I २- जो बहुत बड़ा या अच्छा हो, श्रेष्ठ, उदात्त, अध्यारूढ़;जैसे : पं0 महामना मदन मोहन मालवीय मूर्द्धन्य विद्वान थे I ३- मस्तक में स्थित;जैसे : शिव भक्त स्वामी जी का मूर्द्धन्य तिलक उन पर बहुत फबता है I

18

आज का शब्द (१८)

19 सितम्बर 2015
0
4
0

किंवदंती : १- ऐसी बात जो लोग परंपरा से सुनते आये हों, पर जिसके ठीक होने का कोई पुष्ट प्रमाण न हो२- दंतकथा, ३- लोक-कथनप्रयोग: कुछ कलाकार अपने जीवनकाल में इतने प्रसिद्द हो जाते हैं कि हम उन्हें जीवित किंवदंती कहा करते हैं ।

19

आज का शब्द (१९)

19 सितम्बर 2015
0
4
0

अभिराम : १- सुन्दर २- आकर्षक ३- मनोरम ४- चित्ताकर्षक ५- सुरम्य ६- मनोरम ७- अभिरम्य ८- मञ्जु९- ललित १०- प्रियदर्शन प्रयोग : कतिपय चितेरों की ललित कृतियाँ अत्यंत मनोरम एवं अभिराम प्रतीत होती हैं I

20

आज का शब्द (२०)

19 सितम्बर 2015
0
5
0

उत्कर्ष : १- प्रकर्ष२- प्रकर्षण ३- उत्कर्षण४- भाव, मूल्य, महत्व आदि की सबसे बढ़ी हुई अवस्थाप्रयोग : सेठ करोड़ीमल का व्यापार इन दिनों सफलता के उत्कर्ष पर है ।

21

आज का शब्द

22 सितम्बर 2015
0
3
0

निरूपण :1- कोई विचार किसी के सम्मुख प्रस्तुत करने की क्रिया या भाव 2- निर्वचन प्रयोग : भाषा बुद्धि का एक उपकरण है । सम्यक निरूपण या वर्णन का माध्यम है ।

22

आज का शब्द (२१)

23 सितम्बर 2015
0
4
0

विभव : १- वैभव २- ऐश्वर्य३- धन-दौलत ४- अर्थ ५- वित्त प्रयोग: हमारे सत्कर्म हमें किसी न किसी प्रकार के विभव की प्राप्ति कराते हैं ।

23

आज का शब्द (२२)

23 सितम्बर 2015
0
3
1

निखिल : १- सम्पूर्ण २- अशेष ३- आद्योपांत ४- अखिल ५- समग्र प्रयोग : स्वामी विवेकानंद जैसा महान योगी एवं विद्वान, निखिल संसार में ढूंढना कठिन है ।

24

आज का शब्द (२३)

24 सितम्बर 2015
0
4
0

विज्ञ : १- प्रबुद्ध, २- कोविद, विद्वत् , ३- वेत्ता, बुद्ध, भिज्ञ, ४- अभिजात, विज्ञ, अभिज्ञ, ५- सुप्रकेत, युक्तार्थ, विशारद, प्रयोग : पं० महामना मदनमोहन मालवीय अत्यंत विज्ञ पुरुष थे ।

25

आज का शब्द (२४)

24 सितम्बर 2015
0
5
0

वैविध्य : १- विविधता, २- अनेकता, ३- विभिन्नता, ४- अनेकत्व, ५- वैभिन्यप्रयोग : भारतीय संस्कृति में कितना वैविध्य है फिर भी अप्रतिम एकता I

26

आज का शब्द (२५)

26 सितम्बर 2015
0
2
0

तरुण : १- युवक २- जवान ३- तलुन४- मुटियार५- वयोधाप्रयोग : तरुणों के लिए जैसे भविष्य उज्जवल होता है, वैसे ही वृद्धों के लिए अतीत ।

27

आज का शब्द (२६)

26 सितम्बर 2015
0
4
0

प्रमुदित : १- प्रसन्न २- आह्लादित ३- प्रफुल्ल ४- प्रहर्षित ५- पुलकित प्रयोग : सागर निज छाती पर जिनके,अगणित अर्णव-पोत उठाकर । पंहुचाया करता था प्रमुदित,भूमण्डल के सकल तटों पर ।। -पं0 रामनरेश त्रिपाठी

28

आज का शब्द (27)

8 अक्टूबर 2015
0
2
0

<!--[if gte mso 9]><xml> <w:WordDocument> <w:View>Normal</w:View> <w:Zoom>0</w:Zoom> <w:TrackMoves/> <w:TrackFormatting/> <w:PunctuationKerning/> <w:ValidateAgainstSchemas/> <w:SaveIfXMLInvalid>false</w:SaveIfXMLInvalid> <w:IgnoreMixedContent>false</w:IgnoreMixedContent> <w:AlwaysShowPlaceh

29

आज का शब्द (28)

8 अक्टूबर 2015
0
4
0

<!--[if gte mso 9]><xml> <w:WordDocument> <w:View>Normal</w:View> <w:Zoom>0</w:Zoom> <w:TrackMoves/> <w:TrackFormatting/> <w:PunctuationKerning/> <w:ValidateAgainstSchemas/> <w:SaveIfXMLInvalid>false</w:SaveIfXMLInvalid> <w:IgnoreMixedContent>false</w:IgnoreMixedContent> <w:AlwaysShowPlaceh

30

आज का शब्द (२९)

17 अक्टूबर 2015
0
6
2

<!--[if gte mso 9]><xml> <w:WordDocument> <w:View>Normal</w:View> <w:Zoom>0</w:Zoom> <w:TrackMoves/> <w:TrackFormatting/> <w:PunctuationKerning/> <w:ValidateAgainstSchemas/> <w:SaveIfXMLInvalid>false</w:SaveIfXMLInvalid> <w:IgnoreMixedContent>false</w:IgnoreMixedContent> <w:AlwaysShowPlaceh

31

आज का शब्द (30)

17 अक्टूबर 2015
0
5
0

<!--[if gte mso 9]><xml> <w:WordDocument> <w:View>Normal</w:View> <w:Zoom>0</w:Zoom> <w:TrackMoves/> <w:TrackFormatting/> <w:PunctuationKerning/> <w:ValidateAgainstSchemas/> <w:SaveIfXMLInvalid>false</w:SaveIfXMLInvalid> <w:IgnoreMixedContent>false</w:IgnoreMixedContent> <w:AlwaysShowPlaceh

---

किताब पढ़िए