shabd-logo

महिला सुरक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रयास: वूमन पावर लाइन १०९०

18 सितम्बर 2015

867 बार देखा गया 867
featured imageउत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा की दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए वूमन पावर लाइन १०९० कॉल सेंटर शुरू कर दिया गया हैं। प्रदेश में महिला सुरक्षा की चिंताजनक हालत देखते हुए, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वूमन पावर लाइन १०९० कॉल सेंटर की शुरुवात की है। इस वूमन पावर लाइन १०९० के जरिये, महिलाएं इस नम्बर पर अपनी अश्लील मैसेज व फोन कॉल सम्बन्धित शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। इस वूमन पावर लाइन १०९० कॉल सेंटर में, महिलाएं ही फ़ोन रिसीव करने का कार्यभार संभालेंगी तथा शिकायतकर्ता को पुलिस स्टेशन या अन्य कार्यालय में नहीं बुलाया जायेगा। शिकायतकर्ता की गोपनीयता का हर संभव ध्यान रखा जायेगा। तथा छेड़खानी में लिप्त तत्वों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वूमन पावर लाइन के प्रभारी, वर्तमान समय में लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत सिकेरा है। इस वूमन पावर लाइन १०९० कॉल सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए नवनीत सिकेरा कहते हैं कि महिला के शिकायत करने पर पहले चरण में उस युवक को चेतावनी दी जायेगी। फिर भी, यदि वह व्यक्ति आपत्तिजनक फोन करना या एसएमएस करना जारी रखता है तो उसके परिवार वालों को सूचित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ये नंबर कुछ तकनीकी वजहों से टोल फ्री नहीं किया जा सका है। परन्तु इस वूमन पावर लाइन १०९० को टोल फ्री करने के प्रयास जारी हैं। इस योजना का कार्य-भार पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत सिकेरा संभालेंगे। इसके अतिरिक्त रेडियो मेन्टीनेंस आफिसर राघवेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह और पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना) शची घिल्डियाल भी वूमन पावर लाइन से जुड़े रहेंगे।
वर्तिका

वर्तिका

धन्यवाद ओम प्रकाश जी!

18 सितम्बर 2015

ओम प्रकाश शर्मा

ओम प्रकाश शर्मा

महिला सुरक्षा की दिशा में प्रदेश सरकार का सराहनीय प्रयास ! जानकारी हेतु धन्यवाद !

18 सितम्बर 2015

3
रचनाएँ
order-order
0.0
इस आयाम के अंतर्गत आप देश के नियम-क़ानून से सम्बंधित लेख पढ़ सकते हैं.
1

अब सरकारी स्कूलों के दिन बहुरेंगे

19 अगस्त 2015
0
2
1

सरकारी स्कूलों के दिन फिर से बहुरेंगे इसकी हक़ीक़त से हम आगामी शैक्षणिक सत्र से रूबरू होंगे जब माननीयों और उनके मातहत नौकरशाहों के बच्चे सरकारी स्कूलों में बिना भेद-भाव के शिक्षा प्राप्त करेंगे I यदि सरकारी स्कूलों में माननीयों व नौकरशाहों के बच्चे नहीं पढ़ते हैं तो माननीयों के मानदेय और नौकरशाहों के व

2

हेल्पलाइन नंबर के जरिए लीजिए निशुल्क कानूनी सलाह

24 अगस्त 2015
0
15
8

जरुरतमंदों की विधिक सहायता के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण आगे आया है। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन हेल्पलाइन नंबर के जरिए आप कहीं से भी निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बस आपको अपने मोबाइल या लैंडलाइन फोन नंबर से टोल फ्री नंबर '18004190234' तथा '15100' प

3

महिला सुरक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रयास: वूमन पावर लाइन १०९०

18 सितम्बर 2015
0
2
2

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा की दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए वूमन पावर लाइन १०९० कॉल सेंटर शुरू कर दिया गया हैं। प्रदेश में महिला सुरक्षा की चिंताजनक हालत देखते हुए, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वूमन पावर लाइन १०९० कॉल सेंटर की शुरुवात की है। इस वूमन पावर लाइन १०९० के जरिये, महिलाएं इस नम्बर पर अ

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए