shabd-logo

क्या दिल्ली की गलती को बिहार में दोहरा रही भाजपा?

13 अक्टूबर 2015

216 बार देखा गया 216

गिरिजा नंद झा

क्या बिहार भाजपा के हाथ से खिसकती जा रही है? क्या नीतिश कुमार के विकास पुरूष की छवि पर पलीता लगाने की भाजपा की रणनीति फ्लाॅप हो गई? क्या बिहार में ‘जंगल राज’ एक बार फिर से कायम हो जाएगा? क्या नीतिश कुमार बिहार में विकास की बयार नहीं बहा पाएंगे? क्या केंद्र और राज्य के बीच का संबंध चरमरा जाने वाला है? क्या भाजपा बिहार में संभावित शिकस्त को नहीं पचा पाएगी? क्या भाजपा बिहार के लोगों के फैसले का वैसे ही कद्र करेगी, जैसा वह दिल्ली के लोगों के साथ कर रही है? क्या अब बिहार के लोगों को ठहर कर भाजपा के मौजूदा इतिहास को पढ़ना जरूरी हो गया है? क्या भाजपा का यह कहना कि केंद्र और राज्यों के बीच का संबंध मजबूत बना रहे, इसके लिए दोनों ही जगहों पर भाजपा की सरकार होनी चाहिए-कुछ इसी तरह का इशारा नहीं है? सवाल कई हैं और इसका जवाब जल्दी ही पार्टियों को मिल जाएगा। 8 नवंबर में अब दिन ही कितने बचे हैं!

पहले चरण के मतदान हो चुके हैं। परिणामों को ले कर भाजपा में बेचैनी बढ़ गई है। अपने ही गढ़े पुराने नारों पर मिट्टी डाला जा रहा है। नए नारे गढ़े जा रहे हैं और बात बिगड़ती देख, मतदाताओं को धमकी भरे लहजे़ में जानकारी दी जा रही है कि बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए उसे भाजपा को ही चुनना पड़ेगा? मगर, क्यों? मत मेरा, मतदान का अधिकार मेरा-फिर फैसला किसी के पार्टी के कहने पर कोई क्यों ले? देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था में चाहे जितना बदलाव आया हो, मगर बिहार के लोग-जब एक बार फैसला कर लेते हैं तो फिर अपनी भी नहीं सुनते। 

जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, भाजपा हवा-हवाई हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी चुनाव के समय ही देश मंे मौजूद होते हैं, वरना विदेश में होते हैं। विदेशी हवा-पानी के बीच प्रधानमंत्री मोदी जितनी जमीनी हकीकत से दूर होते चले गए हैं, उतने ही दूर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह हो गए हैं। जेड-प्लस सुरक्षा के बीच वे पार्टी नेताओं से मिलते हैं। चुनिंदा लोगों पर यकीन करते हैं और जो एक नज़र में नहीं जमता, उसे दूर भगा देते हैं। विरोधी स्वर उन्हें स्वीकार नहीं। खुद को इस तरह से पेश करते हैं जैसे कार्यकर्ताओं और उनमें वैसा ही संबंध है जैसे रजवाड़ों में होता है। अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं से कटे हुए हैं और प्रधानमंत्री मोदी को तो उनके मंत्री तक टीवी पर ही उनका दर्शन कर पाते हैं। 

पार्टी का आधार कार्यकर्ता होते हैं, जो जनाधार तैयार करते हैं। पार्टी और उसके नेताओं की छवि को बेहतर बनाते हैं। जब कार्यकर्ता सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर देते हैं, तब जा कर नेता भारी भीड़ को देख कर कहते हैं कि मुझे तो आज ही चुनाव का परिणाम मिल गया। भीड़ से मोदी-मोदी की आवाज पर पार्टी के नेता गद्गद होते हैं। मगर, जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होती है, उस पार्टी की रैली में भी भीड़ होती है। जिंदाबाद के नारे उसमें भी लगते हैं लेकिन, वोट डालते वक़्त गिनती गड़बड़ा जाती है। यही भाजपा के साथ हो रहा है। अब चुनाव महज़ नारों पर नहीं जीते जा सकते। ठोस परिणाम चाहिए लोगों को-वह चाहे बिहार हो, पश्चिम बंगाल, राजस्थान या फिर गुजरात। 

बिहार में जिस तरह से महिलाएं सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका में नज़र आ रही हैं, उससे भाजपा नेताओं के होश फाख़्ता हैं। वह इसलिए भी क्योंकि महिलाओं के बीच नीतिश कुमार की लोकप्रियता अच्छी खासी है। माना जा रहा है कि महिलाओं का एक भी वोट इधर से उधर नहीं होने जा रहा है। वोट प्रतिशत में इज़ाफे को ले कर जो उम्मीद थी, उस पर भी पानी फिर गया है। यही स्थिति रही तो चुनाव जीतना भाजपा के लिए टेढ़ी खीर साबित हो जाएगा। पार्टी नेताओं को भी इस बात का अंदाजा हो गया है। जिस तरह से आनन-फानन में अपने चुनावी नारों को वह बदल रही है, उससे उसकी हड़बड़ी का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ इसी तरह की स्थितियां दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी पैदा हो गई थी और आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई। सीटें तो अभी बहुत बची है जिस पर मतदान होने हैं। मगर, क्या है न कि एक बार गिनती गड़बड़ा जाए तो हड़बड़ी इतनी हो जाती है कि गड़बड़ी बढ़ती चली जाती है। 


गिरिजा नन्द झा

गिरिजा नन्द झा

माफ़ कीजियेगा, मैंने सिर्फ यही कहा है की चुनाव जीतने के लिए भाजपा के पास ठोश रणनीति नहीं है.

13 अक्टूबर 2015

सतीश शुक्ला

सतीश शुक्ला

वो भारतीय फौजियों का LOC पर खात्मा करते रहे और हम👉 ‪#‎अरविन्द_केजड़ी_वाल‬ ‪#‎सुधीर_कुलकर्णी‬ उनका आदर सत्कार,किताब विमोचन करते रहे,मोदी जी हमे काम करने दो।।

13 अक्टूबर 2015

1

कुछ नया, कुछ बेहतर चाहिए लोगों को

10 फरवरी 2015
0
2
2

गिरिजा नंद झा दो बातें साफ हो गई है। एक तो यह कि भाजपा को दिल्ली में जगह नहीं मिली और आम आदमी पार्टी को जरूरत से ज़्यादा मिल गई। मगर, इस नतीज़े को इस नजरिए से देखा जाना गलत होगा कि इसका असर दूर तलक पड़ेगा। दरअसल, मतदाताओं का मिज़ाज तेज़ी से बदल रहा है। यह बदलाव नयेपन का है। जो पुराने से कुछ बेहतर न

2

बिजली पर बिजली गिरा रहे हैं मोदी

16 फरवरी 2015
0
3
0

गिरिजा नंद झा बहुत पुरानी बात नहीं है। प्याज की बढ़ी कीमत पर कांग्रेसी कानून मंत्री कपिल सिब्बल कहते थे, प्याज सरकार नहीं बेचती। सिब्बल पहली बार इस जानकारी को लोगों से ‘शेयर’ कर रहे थे, क्योंकि लोगों को तो यही पता था कि प्याज सरकार बेचती है! अब वे कहीं दिखाई नहीं देते। उन्हंे सुने तो महीनों गुजर गए

3

पुराने जुमले से ‘जमीन’ पाटने में जुटी भाजपा सरकार

24 फरवरी 2015
0
3
1

गिरिजा नंद झा आपकी कमीज़ मैली है। नहीं, आपकी मुझसे ज़्यादा मैली है। जमीन अधिग्रहण अध्यादेश पर विपक्ष के आरोप से निपटने में केंद्र की भाजपा सरकार कुछ ऐसे ही जुमलों का इस्तेमाल कर रही है। अध्यादेश पर विपक्ष के आरोप का जवाब भाजपा इस तरह से दे रही है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के

4

चटखने की आवाज़ पर ख़ामोशी के मायने

5 मार्च 2015
0
2
2

गिरिजा नंद झा योगेंद्र यादव बाहर कर दिए गए। प्रशांत भूषण को भी ठिकाने लगा दिया गया। अब मयंक गांधी की बारी होगी। इसी तरह से एक के बाद एक विरोध के स्वर मुखर होंगे और बाद में बचेंगे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह। एकाध और बच जाएं तो बच जाएं, बहुत ज्यादा नहीं बचेंगे, गिनती के लिहाज़ से। जिस

5

‘न्याय’ पर हाशिमपुरा के लोगों की चीत्कार

24 मार्च 2015
0
2
0

गिरिजा नंद झा 22 मई 1987 की बात है। उस दिन शायद हाशिमपुरा में इतनी उदासी नहीं थी, इतनी खामोशी भी नहीं और इतना गम भी नहीं था। मगर, 27 साल बाद जब अदालत का फैसला आया, तो 42 लोगों की मौत पर लोग चीत्कार उठे। बरसों से खामोश लोगों की जिंदगी में भूचाल आ गया। जिंदगी ठहर सी गई लगने लगी लोगों को। बेबसी और लाच

6

ख़बरदार, नहीं गिरने चाहिए आंसू के एक बूंद भी

16 अप्रैल 2015
0
2
2

गिरिजा नन्द झा बंद कीजिए, संवेदनशील होने का ढ़ोंग। मरने दीजिए, किसानों को अपनी मौत। कोई जरूरत नहीं है, उनकी बेबसी और लाचारी पर या फिर उनकी मौत पर आंसू बहाने की। नहीं जरूरत है, उन्हें आपकी सहानुभूति की। नहीं जरूरत है, आपके ढंाढस की। नहीं चाहिए, उन्हें आपसे कोई मुआवज़ा। जिन आंखों के आंसू सूख चुके हैं

7

आसान नहीं है मौत

18 अप्रैल 2015
0
2
2

गिरिजा नंद झा आसान नहीं है मौत। आसान होती तो लोग मर खप गए रहते। कहंा मर रहे हैं? इंतज़ाम तो पुख़्ता है मगर जिंदगी ही इतनी अक्खड़ है कि मौत आती ही नहीं। पानी तो लोहे को भी सड़ा गला देता है। मगर, हाड़ मांस का यह शरीर गलने में इतना समय क्यों ले रहा? एक हफ्ता गुजर चुका है। पानी का असर तो अब तक नह

8

मैगी के सच से सचमुच डर गए क्या?

5 जून 2015
0
4
4

गिरिजा नंद झा अचानक से हो गया है कि सेहत को ले कर इतने फिक्रमंद हो गए हैं हम? हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाले हैं हम? और नहीं तो क्या? क्या हम यह नहीं जानते कि बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू और दारु जानलेवा है? जानते हैं। अच्छी तरह से जानते हैं। यह भी कि इन चीजों के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होती

9

योग के लिए भोजन का अर्थशास्त्र

24 जून 2015
0
3
3

गिरिजा नंद झा योग एक सामान्य शारीरिक यौगिक क्रिया है और इसे करने से हमारे शरीर की शिथिलता दूर होती है। शरीर चुस्त दुरुस्त और तंदुरूस्त रहता है। इस बात को वे लोग भी स्वीकार करते हैं जिन्हें इसके किए जाने पर ऐतराज है। मगर, योग उनके लिए जरूरी है जो सांसरिक सुखों का ‘भोग’ करते हैं। भोग का संबंध हमारे खा

10

राजनैतिक भूचाल पैदा करने में फिसड्डी साबित हुए मोदी

26 जून 2015
0
3
3

गिरिजा नंद झा ललित मोदी विवादास्पद ‘खेल’ को हास्यास्पद बनाने की मुद्रा में आ गए है। दरअसल, मोदी के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि वह खुद को सबसे बड़ा खिलाड़ी मानते हैं। उन्हें लगता है कि वे खेल के नतीज़े को आखि़री पल में पलट सकते हैं। उन्हें अपने खेल कौशल से ज़्यादा खु़द पर यकीन है और इसी यकीन ने पहल

11

जुमलों की सरकार

25 अगस्त 2015
0
2
2

गिरिजा नंद झाअभी तक तो लोगों को यही पता था कि देश मंे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार है। मगर, जैसे जैसे दिन, महीने और साल गुजरते जा रहे हैं, यह भ्रम टूटता जा रहा है और जो तस्वीर उभड़ कर सामने आ रही है वह यह कि असल में यह सरकार जुमलों की सरकार है। भाजपा एतद् द्वारा घोषणा करती है कि

12

शिक्षित होने का अर्थ, नहीं होने का अनर्थ

16 सितम्बर 2015
0
3
3

गिरिजा नंद झाहम नाहक ही इस बात को ले कर हकलान होते रहे हैं कि यह देश निरक्षरों का देश है। अनपढ़ और गंवारों का देश है। देश को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि यहां के ‘उच्चतम’ शिक्षा प्राप्त नौजवानों में किसी काम के छोटे या बड़े होने में भेद नहीं करते। शिक्षा अपनी जगह और काम अपनी जगह। शिक्षा इंसान को समझ

13

हर हाल में हारेगा बिहार का मतदाता

1 अक्टूबर 2015
0
2
0

गिरिजा नंद झाबिहार के मतदाताओं के साथ एक और बड़ा मज़ाक। भारतीय जनता पार्टी अगर सत्ता में आएगी तो गरीबों, यहां पर गरीबों से मतलब दलितों से है, को टीवी और स्कूली बच्चों को लैपटाॅप देगी। नीतिश कुमार नारों से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। मगर, लालू प्रसाद यादव आरक्षण पर आक्रामक मुद्रा अपना कर फिलहाल अपनी पीठ

14

आरक्षण-राजद के लिए आॅक्सीजन, भाजपा के लिए ‘प्वाॅयजन’

2 अक्टूबर 2015
0
5
2

गिरिजा नंद झाबिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव के दांव ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के चुनावी रणनीति पर कुठाराघात कर दिया है। आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष जिस तरह से सफाई देने में जुटे हैं उससे सवर्णों के वोट बैंक में सेंघ लग चुका है। भाजपा पर सवर्णों की पार्टी होने का ठप्पा पहले से लगा है

15

बिहार के मतदाताओं को नहीं जानते प्रधानमंत्री मोदी?

3 अक्टूबर 2015
0
4
0

गिरिजा नंद झाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली चुनावी रैली को रैला बता बता कर अघाए जा रहे थे, मगर यह रैला उनकी पार्टी को कितना फायदा दिला पाएगा, इस पर संदेह गहराता जा रहा है। बिहार के लोगों को विकास चाहिए या विनाश, के सवाल ने मतदाताओं को उलझा दिया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दो

16

मोदी की करिश्माई छवि पर भाजपा को नहीं यकीन!

7 अक्टूबर 2015
0
5
2

गिरिजा नंद झादिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को जो शिकस्त मिली, उसके बाद से उसका खुद पर से जो भरोसा उठा, वह अब तक बहाल नहीं हो पाया है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भाजपा की गिनती को इतना कम कर दिया कि गिनती शुरू होने के साथ ही ख़त्म हो जाती है। अरविंद केजरीवाल के सामने ना तो नरें

17

‘मुंगेरीलाल’ की तरह रामविलास के हसीन सपने

9 अक्टूबर 2015
0
5
2

गिरिजा नंद झारामविलास पासवान गद्गदाए हुए हैं। गद्गद होने की उनके पास वज़हें भी हैं। भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए घटक को अगर बिहार में जीत हासिल होती है तो कोई दलित ही वहां का मुख्यमंत्री होगा। ऐसा भाजपा वालों ने ही कह रखा है। रामविलास पासवान बिहार में दलितों के ‘स्वयंभू’ नेता हैं और दलितों के बीच वह अपन

18

कुर्सी पर दावा करने वालों के लिए भाजपा में नहीं जगह!

10 अक्टूबर 2015
0
1
0

गिरिजा नंद झारामविलास पासवान अपने मियां मिट्ठू बने हुए हैं। गिरिराज सिंह जरूरत से ज़्यादा लोगों का ज्ञान-विज्ञान बढ़ाने में जुटे हैं। दैनिक आधार पर ट्वीट करने में वे जितना शब्द खर्च कर रहे हैं उतने तो उन्होंने शिक्षण काल में प्रश्नों का उत्तर लिखने में शब्दों को खर्च नहीं किया होगा। रविशंकर प्रसाद ख

19

क्या दिल्ली की गलती को बिहार में दोहरा रही भाजपा?

13 अक्टूबर 2015
0
1
2

गिरिजा नंद झाक्या बिहार भाजपा के हाथ से खिसकती जा रही है? क्या नीतिश कुमार के विकास पुरूष की छवि पर पलीता लगाने की भाजपा की रणनीति फ्लाॅप हो गई? क्या बिहार में ‘जंगल राज’ एक बार फिर से कायम हो जाएगा? क्या नीतिश कुमार बिहार में विकास की बयार नहीं बहा पाएंगे? क्या केंद्र और राज्य के बीच का संबंध चरमरा

20

भूख से मरने वालों का सच नहीं जानते हम

15 अक्टूबर 2015
0
2
3

गिरिजा नंद झाहालांकि, इस तथ्य को जानने में अपनी कोई दिलचस्पी नहीं होनी चाहिए, लेकिन सामान्य ज्ञान बढ़ाना हो तो इस पर एक नज़र डालने में कोई हजऱ् नहीं है। बहुत बड़ा आंकड़ा नहीं है और इसीलिए इसे याद रखने के लिए बहुत ज़्यादा माथापच्ची भी नहीं करनी होगी। तथ्य यह है कि मौत अब तक का आखिरी सच है और इस सच क

21

बिहार के मतदाताओं के ‘रवैये’ से आहत प्रधानमंत्री मोदी

17 अक्टूबर 2015
0
3
4

गिरिजा नंद झाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारी भीड़ से कहा था कि मैं बिहार आऊंगा। जबर्दस्ती आऊंगा। अगर हवा से नहीं आने देंगे तो पैदल चल कर आऊंगा। मगर, आऊंगा जरूर। दिल्ली से बिहार की दूरी ही कितनी है। दूर भी हो तो नरंेद्र मोदी के लिए कोई चिंता की बात नहीं है। बिहार के लोगों के साथ किसी तरह का ‘अन्याय

22

भाजपा से ‘शत्रुता’ साध रहे शत्रुघ्न सिन्हा?

20 अक्टूबर 2015
0
2
1

गिरिजा नंद झाभारतीय जनता पार्टी का आखिरी वार भी निरर्थक साबित होता जा रहा है। भाजपा ने दो चरणों के मतदान के बाद बिहार को बिहार के नेताओं के हवाले तो कर दिया मगर, महंगाई मार गई। पहले संघ परिवार के आरक्षण ने और अब भोजन भात से ‘गायब’ हो रही दाल ने भाजपा गठबंधन की गांठ को ढ़ीली कर दी है। चीज़ों की आसमान

23

दलित नाराज, बचे हैं तीन चरण के मतदान

23 अक्टूबर 2015
0
2
1

गिरिजा नंद झाक्या भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष अमित शाह का दबदबा खत्म होता जा रहा है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘अनुशासनप्रियता’ को जिस तरह से तार-तार किया जा रहा है, उससे तो इसी बात की पुष्टि होती है। मंत्रियों और सांसदों की बढ़ रही ‘बदजुबानी’ से भाजपा की साख मटियामेट होती जा रही है। बिहार विध

24

हारी हुई पार्टी की तरह बिहार में हारी भाजपा

9 नवम्बर 2015
0
2
1

गिरिजा नंद झाबिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की कसौटी नहीं है। यह परिणाम इस बात का भी प्रमाण नहीं है कि मतदाताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास के  विज़न को नकार दिया। यह इस बात की भी पुष्टि नहीं है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह में जीत को सुनिश्चित करने की ‘काबिलिय

25

चुनावी नतीजों के बहाने राजनीति का अंकशास्त्र

10 नवम्बर 2015
0
2
1

गिरिजा नंद झाएक बात नोट कर लीजिए। लोगों की सोच एक दिन में नहीं बदलती। अब लोग दिन, महीने और साल का बही खाता साथ में रखते हैं। कौन क्या कर रहा है और किसे क्या करना चाहिए-इसकी पूरी जानकारी लोगों को है। ऐसे में यह कह देने से कि पिछले हिसाब किताब में गड़बड़ है और मेरा हिसाब किताब पाक-साफ है, बात खत्म नही

26

नए अवतार में मैगी-स्वाद के साथ सेहत की गारंटी!

12 नवम्बर 2015
0
3
1

गिरिजा नंद झाअब ना खाने के दौरान किचकिच होगी और ना ही तैयार करने में आनकानी की जाएगी। आखि़र दो मिनट में तैयार होने वाली मैगी बाजार में दाखिल हो चुकी है। महीनों का इंतज़ार लोगों को थकाया जरूर लेकिन, लोग खाना पकाते-पकाते पक पाते, उससे पहले मैगी बाजार में आ गई। हालांकि, नेस्ले की मैगी से पहले रामदेव बा

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए