बाजरा खाओ, सेहत बनाओ
अ+अ-
हाथरस। भले ही लोग बाजरा खाने से कतराते हों, लेकिन शायद वह इस बात से बेखबर हैं कि अन्य अनाजों की अपेक्षा बाजरा में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होती है। इसमें वह सभी गुण होते हैं, जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। ग्रामीण इलाकों में बाजरा से बनी रोटी व टिक्की को सबसे ज्यादा जाड़ो में पसंद किया जाता है।
बाजरा खाओ, सेहत बनाओ यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे हैं। डॉक्टर भी इस बात को मानते हैं कि अन्य अनाजों की अपेक्षा बाजरा में प्रोटीन, आयरन, जिंक, कैल्सीयम कीमात्रा सबसे ज्यादा होती है। स्वस्थ्य शरीर के लिए बाजरा में सारे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए आप अगर बाजरा की रोटी खाना पसंद नहीं करते हैं तो अब पंसद करना शुरू कर दीजिए क्योंकि इससे आप के शरीर को कई पौषक तत्व मिलेंगे, जिनसे आप स्वस्थ रहते हैं।
फोटो— 30/ कृषि वैज्ञानिक डॉ.एके सिंह जिले के 47 हजार हैक्टेअर में होती है बाजरा की खेती जिला कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वयक डॉ.एके सिंह का कहना है कि जिले में 47 हजार हैक्टेअर में बाजरा की खेती होती है। बाजरा में शरीर को स्वस्थ रखने वाले सबसे अधिक पौषक तत्व पाए जाते हैं, जो अन्य अनाजों की अपेक्षा सबसे अधिक होते हैं। बाजरा का उपयोग अन्य उत्पादों में भी किया जा रहा है। आलू उत्पादक क्षेत्र में बाजरा की सबसे अधिक फसल की जाती है।
बाजरा की फसल अब साल में दो बार भी ली जा सकती है। बाजरा में पाए जाने वाले आवश्यक तत्व 1. मैग्नीशियम2. कैल्शियम3. मैग्नीज4. ट्रिप्टोफेन5. फास्फोरस6. फाइबर (रेशा)7. विटामिन—बी8. एण्टीआक्सीडेण्ट बाजरा के लाभ1. यह आसानी ने पच जाता है। 2. शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है। 3. मैग्नीशियम सिर दर्द एवं हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। 4. नियासिन (विटामिन बी 3) कोलेस्ट्राल की मात्रा को कम करता है। 5. फास्फोरस वसा के पाचन, ऊतकों की मरम्मत एवं ऊर्जा पैदा करता है।
6. मधुमेह (टाइप 2) के खतरे को कम करता है। 7. बाजरे में पाया जाने वाला फाइबर, कैंसर (मुख्यतया स्तन कैंसर) के खतरे को कम करता है। 8. छोटे बच्चों में होने वाले अस्थमा रोक की सम्भावना को कम करता है। 9. बड़ी आंतों में पानी की कमी नहीं होने देता है। बाजरा व अन्य अनाजों का तुलनात्मक विभाजन।