shabd-logo

शोर

1 जनवरी 2016

159 बार देखा गया 159
मुझे लगता तो नहीं के कह देने से मन की बात शोर कम हो जायेगा मगर कहने की कोशिश में, शायद शोर में छिपे शब्दों को मैं खुद कुछ तो सुन पाऊँ जान पाऊँ समझ पाऊँ के शोर क्यों है.... क्या हुआ है ....! शांत क्यों नहीं मेरा मन एक बहोत लम्बे अरसे से......... शायद लिख के खुद को कह पाऊँ के आखिर बात क्या है शायद उलझन कम हो जाये कुछ साफ़ सुनाई दे.... दिखाई दे शायद कुछ तो के आखिर यह पर्दा पड़ा क्या है...! शोर बहोत गहरा हो गया है, अब समझना ज़रूरी है..... शब्दों के जाल से मेरा अब निकलना बहोत ज़रूरी है...... उस पार की शान्ति तक, अब जल्दी से मेरा पहुंचना ज़रूरी है...... बहोत ज़रूरी है....... बहोत ज़्यादा ज़रूरी है.......!

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए