कुछ गीत न केवल देखने वरन सुनने में भी मजेदार होते हैं जो आप को गुदगुदा कर
गुनगुनाने और सराहने पर मजबूर कर जाते हैं | ऐसे ही गीतों में से एक है सन 1968 में रिलीज़ सुनील दत्त, सायरा बानो,
महमूद और किशोर कुमार अभिनीत बेहद सफल एवं मजेदार फिल्म “पड़ोसन” का मजेदार गीत “एक
चतुर नार”| मन्ना दा, किशोर कुमार और महमूद की आवाज़ में राजेंद्र कृष्ण द्वारा
लिखे तथा आर डी बर्मन द्वारा संगीतबद्ध इस गीत का म्यूजिक और चुटीला अंदाज़ आज भी
इसे सदाबहार बनाये हुए है| इसका विडियो देखिये और अपने तनाव को दूर कीजिये|