shabd-logo

पुत्र तथा पति की सुख समृद्धि का पर्व : सकट व्रत पूजन

27 जनवरी 2016

872 बार देखा गया 872
featured image

पुत्र की दीर्घायु हेतु माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट व्रत के नाम से जाना जाता है I लोक प्रचलित भाषा में इसे सकट चौथ कहा जाता है। यह व्रत वक्रतुण्डी चतुर्थी, माही चौथ अथवा तिलकुटा चौथ के नाम से भी जाना जाता है I इस दिन विद्या-बुद्धि-वारिधि, संकट हरण गणेशजी तथा चन्द्रमा का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि यह व्रत संकटों तथा दुखों को दूर करने वाला तथा प्राणीमात्र की सभी इच्छाएं व मनोकामनाएं पूरी करने वाला है।

इस दिन स्त्रियां निर्जल व्रत करती हैं। भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है और कथा सुनने के बाद चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत खोला जाता है। सकट चौथ के दिन तिल को भूनकर गुड़ के साथ कूटकर तिलकुट की बकरानुमा आकृति बनाई जाती है I उसकी पूजा करके घर का कोई बच्चा उस आकृति को काटता है, फिर सबको प्रसाद दिया जाता है।

तिलकुटे से ही गणेशजी का पूजन किया जाता है तथा इसका ही बायना निकालते हैं और तिलकुट को भोजन के साथ खाते भी हैं। जिस घर में लड़के की शादी हो या पुत्र जन्मा हो, उस वर्ष सकट चौथ को सवा किलो तिल को सवा किलो शक्कर या गुड़ के साथ कूटकर इसके तेरह लड्डू बनाए जाते हैं। इन लड्डूओं को बहू बायने के रूप में सास को देती है।

कहीं-कहीं इस दिन व्रत रहने के बाद सायंकाल चंद्रमा को दूध का अर्ध्य देकर पूजा की जाती है। गौरी-गणेश की स्थापना कर उनका पूजन तथा वर्षभर उन्हें घर में रखा जाता है। तिल, ईख, गंजी, भांटा, अमरूद, गुड़, घी से चंद्रमा गणेश का भोग लगाया जाता है। यह नैवेद्य रात भर डलिया से ढककर रख दिया जाता है, जिसे 'पहार' कहते हैं। पुत्रवती माताएं पुत्र तथा पति की सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत करती हैं। उस ढके हुए 'पहार' को पुत्र ही खोलता है तथा उसे भाई-बंधुओं में बांटा जाता है।

 
6
रचनाएँ
devotional
0.0
इस आयाम के अंतर्गत आप अध्यात्म से सम्बंधित लेख पढ़ सकते हैं.
1

मन की शांति

13 अगस्त 2015
0
2
0

मन की शांति पथ है सृजन का, निर्माण का; और इसी के विपरीत अशांति द्वार है विनाश का, विध्वंश का I कुछ छोटे लेकिन कारगर उपायों पर अमल करके मन की शांति प्राप्त की जा सकती है। जीवन की बहुत सी चुनौतियों के मध्य, उलझनों और भटकावों से जूझते हुए मन अशांत रहने लगता है।मन की शांति पाने के लिए प्रयास इसलिए भी आव

2

सूक्ष्म जगत का आधार─ॐ कार

26 अगस्त 2015
0
6
0

ॐ = अ+उ+म ( ¡ )अर्ध तन्मात्रा। ॐ का अ कार स्थूल जगत का आधार है। उ कार सूक्ष्म जगत का आधार है। म कार कारण जगत का आधार है। अर्ध तन्मात्रा ( ¡ ) जो इन तीनों जगत से प्रभावित नहीं होता बल्कि तीनों जगत जिससे सत्ता-स्फूर्ति लेते हैं फिर भी जिसमें तिलभर भी अंतर नहीं पड़ता, उस परमात्मा का द्योतक है। ऐसा मान

3

22 सितम्बर 2015
0
2
0

ओम

4

यहाँ हर इंसान ढूंढता है अपना खुदा!

22 सितम्बर 2015
0
5
3

यहाँ हर इंसान ढूंढता है अपना खुदा,बीच-बाजार खोजता है अपना खुदा,मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे, गिरिजाघरों में देता है अर्जियां,रे इंसान! क्यों अपने अंदर नहीं ढूंढता हैं अपना खुदा!

5

मन की एकाग्रता

23 सितम्बर 2015
0
17
9

‘‘इन्द्रियाणि प्रमाथीनि हरन्ति प्रसभं मनः’’ अर्थात प्रयत्नशील व्यक्ति के मन को भी हमारी प्रमथनशील (भ्रमित करने वाली) इन्द्रियाँ बलात् हर लेती हैं। ध्यान में मन नहीं लगता । मन भागता है, बाहर भटकता है। कभी चीटियाँ काटती अनुभव होती हैं, कभी शरीर में कहीं दर्द उठता है, तो कभी हिलने- डुलने

6

पुत्र तथा पति की सुख समृद्धि का पर्व : सकट व्रत पूजन

27 जनवरी 2016
0
2
0

<!--[if gte mso 9]><xml> <w:WordDocument> <w:View>Normal</w:View> <w:Zoom>0</w:Zoom> <w:TrackMoves/> <w:TrackFormatting/> <w:PunctuationKerning/> <w:ValidateAgainstSchemas/> <w:SaveIfXMLInvalid>false</w:SaveIfXMLInvalid> <w:IgnoreMixedContent>false</w:IgnoreMixedContent> <w:AlwaysShowPlaceh

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए