1992 की बेहद सफल फिल्म थी दीवाना
जिसमें ऋषि कपूर, दिव्या भारती और शाहरुख़ खान की मुख्य भूमिकाएं थीं| यह फिल्म
म्यूजिकल हिट भी थी जिसके सभी गीत लाजवाब हैं| इसी फिल्म का गीत “तेरी उम्मीद तेरा
इंतज़ार करते हैं” मेलोडी के दीवानों को आज भी बेहद पसंद है जिसे गीतकार समीर ने बहुत
सुन्दर और सहजता से लिखा है| ज्ञातव्य है कि इस गीत के लिए समीर को फिल्मफेयर का
सर्वश्रेष्ठ गीतकार का अवार्ड भी मिल चुका है| इस गीत को मिठास भरी धुनों से सजाया
है नदीम-श्रवण ने और इसे गाया है कुमार सानू और साधना सरगम जी ने| जबकि फ़िल्मी
पर्दे पर ऋषि कपूर के साथ इस गीत को जीवंत और सुन्दर बनाया है बेहद ख़ूबसूरत
अदाकारा दिव्या भारती जिनकी खूबसूरती की आज भी मिसाल दी जाती है| इस गीत का विडियो
देखिये और संगीत के सदाबहार सुकून का सहज ही अहसास कीजिये...