shabd-logo

जानिए हिन्दू धर्म के सोलह संस्कार – संस्कृति।

26 अप्रैल 2016

616 बार देखा गया 616

संस्कार मनुष्यों के लिए परम आवश्यक होते हैं। संस्कार ही एक साधारण मनुष्य तॉशास्त्रों के अनुसार मनुष्य जीवन के लिए कुछ आवश्यक नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना हमारे लिए आवश्यक माना गया है। मनुष्य जीवन में हर व्यक्ति को अनिवार्य रूप से सोलह संस्कारों का पालन करना चाहिए। यह संस्कार व्यक्ति के जन्म से मृत्यु तक अलग-अलग समय पर किए जाते हैं।
प्राचीन काल से इन सोलह संस्कारों के निर्वहन की परंपरा चली आ रही है। हर संस्कार का अपना अलग महत्व है। जो व्यक्ति इन सोलह संस्कारों का निर्वहन नहीं करता है उसका जीवन अधूरा ही माना जाता है।

ये सोलह संस्कार क्या-क्या हैं –

गर्भाधान संस्कार ( Garbhaadhan Sanskar) – यह ऐसा संस्कार है जिससे हमें योग्य, गुणवान और आदर्श संतान प्राप्त होती है। शास्त्रों में मनचाही संतान प्राप्त के लिए गर्भधारण संस्कार किया जाता है। इसी संस्कार से वंश वृद्धि होती है।

पुंसवन संस्कार (Punsavana Sanskar) – गर्भस्थ शिशु के बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए यह संस्कार किया जाता है। पुंसवन संस्कार के प्रमुख लाभ ये है कि इससे स्वस्थ, सुंदर गुणवान संतान की प्राप्ति होती है।

सीमन्तोन्नयन संस्कार ( Simanta Sanskar) – यह संस्कार गर्भ के चौथे, छठवें और आठवें महीने में किया जाता है। इस समय गर्भ में पल रहा बच्चा सीखने के काबिल हो जाता है। उसमें अच्छे गुण, स्वभाव और कर्म का ज्ञान आए, इसके लिए मां उसी प्रकार आचार-विचार, रहन-सहन और व्यवहार करती है।

जातकर्म संस्कार (Jaat-Karm Sansakar) – बालक का जन्म होते ही इस संस्कार को करने से शिशु के कई प्रकार के दोष दूर होते हैं। इसके अंतर्गत शिशु को शहद और घी चटाया जाता है साथ ही वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया जाता है ताकि बच्चा स्वस्थ और दीर्घायु हो।

नामकरण संस्कार (Naamkaran Sanskar)– शिशु के जन्म के बाद 11वें दिन नामकरण संस्कार किया जाता है। ब्राह्मण द्वारा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बच्चे का नाम तय किया जाता है।

निष्क्रमण संस्कार (Nishkraman Sanskar)  – निष्क्रमण का अर्थ है बाहर निकालना। जन्म के चौथे महीने में यह संस्कार किया जाता है। हमारा शरीर पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश जिन्हें पंचभूत कहा जाता है, से बना है। इसलिए पिता इन देवताओं से बच्चे के कल्याण की प्रार्थना करते हैं। साथ ही कामना करते हैं कि शिशु दीर्घायु रहे और स्वस्थ रहे।

अन्नप्राशन संस्कार ( Annaprashana) – यह संस्कार बच्चे के दांत निकलने के समय अर्थात 6-7 महीने की उम्र में किया जाता है। इस संस्कार के बाद बच्चे को अन्न खिलाने की शुरुआत हो जाती है।

मुंडन संस्कार ( Mundan Sanskar)– जब शिशु की आयु एक वर्ष हो जाती है तब या तीन वर्ष की आयु में या पांचवे या सातवे वर्ष की आयु में बच्चे के बाल उतारे जाते हैं जिसे मुंडन संस्कार कहा जाता है। इस संस्कार से बच्चे का सिर मजबूत होता है तथा बुद्धि तेज होती है। साथ ही शिशु के बालों में चिपके कीटाणु नष्ट होते हैं जिससे शिशु को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।

विद्या आरंभ संस्कार ( Vidhya Arambha Sanskar )– इस संस्कार के माध्यम से शिशु को उचित शिक्षा दी जाती है। शिशु को शिक्षा के प्रारंभिक स्तर से परिचित कराया जाता है।

कर्णवेध संस्कार ( Karnavedh Sanskar) –   इस संस्कार में कान छेदे जाते है । इसके दो कारण हैं, एक- आभूषण पहनने के लिए। दूसरा- कान छेदने से एक्यूपंक्चर होता है। इससे मस्तिष्क तक जाने वाली नसों में रक्त का प्रवाह ठीक होता है। इससे श्रवण शक्ति बढ़ती है और कई रोगों की रोकथाम हो जाती है।

उपनयन या यज्ञोपवित संस्कार (Yagyopaveet Sanskar) – उप यानी पास और नयन यानी ले जाना। गुरु के पास ले जाने का अर्थ है उपनयन संस्कार। आज भी यह परंपरा है। जनेऊ यानि यज्ञोपवित में तीन सूत्र होते हैं। ये तीन देवता- ब्रह्मा, विष्णु, महेश के प्रतीक हैं। इस संस्कार से शिशु को बल, ऊर्जा और तेज प्राप्त होता है।

वेदारंभ संस्कार (Vedaramba Sanskar) – यह संस्कार व्यक्ति के पाठन और पढ़न के लिए ही है। इसके अंतर्गत व्यक्ति को वेदों का ज्ञान दिया जाता है।

केशांत संस्कार (Keshant Sanskar) – केशांत संस्कार अर्थ है केश यानी बालों का अंत करना, उन्हें समाप्त करना। विद्या अध्ययन से पूर्व भी केशांत किया जाता है। मान्यता है गर्भ से बाहर आने के बाद बालक के सिर पर माता-पिता के दिए बाल ही रहते हैं। इन्हें काटने से शुद्धि होती है। शिक्षा प्राप्ति के पहले शुद्धि जरूरी है, ताकि मस्तिष्क ठीक दिशा में काम करें। पुराने में गुरुकुल से शिक्षा प्राप्ति के बाद केशांत संस्कार किया जाता था।

समावर्तन संस्कार   (Samavartan Sanskar)– समावर्तन संस्कार अर्थ है फिर से लौटना। आश्रम या गुरुकुल से शिक्षा प्राप्ति के बाद व्यक्ति को फिर से समाज में लाने के लिए यह संस्कार किया जाता था। इसका आशय है ब्रह्मचारी व्यक्ति को मनोवैज्ञानिक रूप से जीवन के संघर्षों के लिए तैयार किया जाना।

विवाह संस्कार ( Vivah Sanskar) – यह धर्म का साधन है। विवाह संस्कार सर्वाधिक महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। इसके अंतर्गत वर और वधू दोनों साथ रहकर धर्म के पालन का संकल्प लेते हुए विवाह करते हैं। विवाह के द्वारा सृष्टि के विकास में योगदान दिया जाता है। इसी संस्कार से व्यक्ति पितृऋण से मुक्त होता है।

अंत्येष्टी संस्कार (Antyesti Sanskar)– अंत्येष्टि संस्कार इसका अर्थ है अंतिम संस्कार। शास्त्रों के अनुसार इंसान की मृत्यु यानि देह त्याग के बाद मृत शरीर अग्नि को समर्पित किया जाता है। आज भी शवयात्रा के आगे घर से अग्नि जलाकर ले जाई जाती है। इसी से चिता जलाई जाती है। आशय है विवाह के बाद व्यक्ति ने जो अग्नि घर में जलाई थी उसी से उसके अंतिम यज्ञ की अग्नि जलाई जाती है।

कहने का एक तात्पर्य यह भी है कि सनातन धर्म एक मात्र ऐसा धर्म है जिसमें व्यक्ति को जन्म से लेकर मरण तक संस्कारो पर चलना ही सिखाया जाता है। सनातन धर्म अत्यंत प्रचीन होते हुए भी आज भी वैज्ञानितका से भरपूर है। 

पूनम शर्मा

पूनम शर्मा

बहुत ही शिक्षाप्रद लेख

27 अप्रैल 2016

1

स्वदेशीकरण

18 सितम्बर 2015
0
3
0

कृषि व्यवस्था का स्वदेशीकरणकृषि व्यवस्था का स्वदेशीकरण भारतीय खेती१) भारतीय ग्राम समाज में मिलने वाले गोबर, गौमूत्र और अन्य जैविक पदार्थो से सेंद्रीय खाद बनाना चाहिए फर्टिलाइजर के कारखानों को जो सहूलियत व सबसिडी मिलती है, वह बंद होनी चाहिए । पिछ्ले पचास सालों में रासानिक फर्टिलाइजर को प्रोत्साहित कर

2

गुड

18 सितम्बर 2015
0
3
2

गुड स्वास्थ के लिए अमृत है !गुड स्वास्थ के लिए अमृत है ! राजीव भाई चीनी को सफेद ज़हर कहा जाता है जबकि गुड़ स्वास्थ्य के लिए अमृत है क्योंकि गुड़ खाने के बाद यह शरीर में क्षार पैदा करता है जो हमारे पाचन को अच्छा बनाता है (इसलिये वागभट्टजी ने खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाने की सलाह दी है) जबकि चीन

3

हिचकी

18 सितम्बर 2015
1
2
3

हिचकीहिचकी राजीव भाई प्राणायाम :- 1) कपालभाति 2) व्रजासन 3) मण्डूकासन, गर्म पानी से स्नान प्रात: का भोजन:- 1) सादा भोजन 2) मूली के पत्तों का रस 3) नींबू + सेंधा नमक मिलाकर चाटना शाम का भोजन :- 1) पुराना चावल + मूंग की खिचड़ी (लहसुन + अदरक) के साथ 2) गाय / बकरी के दूध में 5 इलायची दाना मिलाकर पथ्य :-

4

THE COW IS A WONDERFUL LABORATORY

18 अक्टूबर 2015
1
4
2

अमेरिका के कृषि विभाग द्वारा प्रकाशित हुई पुस्तक ” THE COW IS A WONDERFUL LABORATORY ” के अनुसारप्रकृति ने समस्त जीव-जंतुओं और सभी दुग्धधारी जीवों में केवल गाय ही है जिसे ईश्वर ने 180 फुट (2160 इंच ) लम्बी आंत दी है जो की अन्य पशुओ में ऐसा नहीं है जिसके कारण गाय जो भी खाती-पीती है वह अंतिम छोर तक जा

5

अभिनेता शाहरुख़ खान के बढ़ती 'असहिष्णुता' के बयान पर जयपुर के कवि अब्दुल गफ्फार की ताजा रचना

7 नवम्बर 2015
0
3
1

"तूने कहा,सुना हमने अब मन टटोलकर सुन ले तूसुन सुन ओ शाहरुख खान,अब कान खोलकर सुन ले तूतुमको शायद इस हरकत पे शरम नहीं है आने कीतुमने हिम्मत कैसे की जोखिम में हमें बताने कीशस्य श्यामला इस धरती के जैसा जग में और नहींभारत माता की गोदी से प्यारी कोई ठोर नहींघर से बाहर जरा निकल के अकल खुजाकर के पूछोहम कितन

6

अभिनेता शाहरुख़ खान के बढ़ती 'असहिष्णुता' के बयान पर जयपुर के कवि अब्दुल गफ्फार की ताजा रचना

7 नवम्बर 2015
0
4
0

"तूने कहा,सुना हमने अब मन टटोलकर सुन ले तूसुन सुन ओ शाहरुख खान,अब कान खोलकर सुन ले तूतुमको शायद इस हरकत पे शरम नहीं है आने कीतुमने हिम्मत कैसे की जोखिम में हमें बताने कीशस्य श्यामला इस धरती के जैसा जग में और नहींभारत माता की गोदी से प्यारी कोई ठोर नहींघर से बाहर जरा निकल के अकल खुजाकर के पूछोहम कितन

7

अभिनेता शाहरुख़ खान के बढ़ती 'असहिष्णुता' के बयान पर जयपुर के कवि अब्दुल गफ्फार की ताजा रचना

7 नवम्बर 2015
0
3
0

"तूने कहा,सुना हमने अब मन टटोलकर सुन ले तूसुन सुन ओ शाहरुख खान,अब कान खोलकर सुन ले तूतुमको शायद इस हरकत पे शरम नहीं है आने कीतुमने हिम्मत कैसे की जोखिम में हमें बताने कीशस्य श्यामला इस धरती के जैसा जग में और नहींभारत माता की गोदी से प्यारी कोई ठोर नहींघर से बाहर जरा निकल के अकल खुजाकर के पूछोहम कितन

8

महौषधि है गौमूत्र ( केवल देशी गाय का )

22 दिसम्बर 2015
0
3
0

 ---गौमूत्र मनुष्य जाति तथा वनस्पति जगत को प्राप्त होने वाला अमूल्य अनुदान है। यह धर्मानुमोदित, प्राकृतिक, सहज प्राप्य हानिरहित, कल्याणकारी एवं आरोग्यरक्षक रसायन है। गौमूत्र- योगियों का दिव्यपान है। इससे वे दिव्य शक्ति पाते थे। गौमूत्र में गंगा ने वास किया है। यह सर्वपाप नाशक है। अमेरिका में अनुसंधा

9

जानिए हिन्दू धर्म के सोलह संस्कार – संस्कृति।

26 अप्रैल 2016
0
3
1

संस्कार मनुष्यों के लिए परम आवश्यक होते हैं। संस्कार ही एक साधारण मनुष्य तॉशास्त्रों के अनुसार मनुष्य जीवन के लिए कुछ आवश्यक नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना हमारे लिए आवश्यक माना गया है। मनुष्य जीवन में हर व्यक्ति को अनिवार्य रूप से सो

10

मदर टेरेसा: क्या वो संत थी???

5 सितम्बर 2016
1
2
1

मदर टेरेसा! यह नाम सुनते ही किसी के भी मस्तिष्क में एक नीले बॉर्डर वाली, सर तक ढकी हुई, सफ़ेद साड़ी पहनी हुई, वृद्ध महिला का झुरियों भरा चेहरा उभरता है, जिसने मानवता की सच्ची सेवा के लिए अपना मूल देश त्याग दिया। जो गरीबों की हमदर्द बनकर उभरी और जिसने हज़ारों अनाथों, दीनों

11

गणेश उत्सव और प्रथम स्वदेशी आंदोलन की कहानी जरूर पढ़ें - राजीव दिक्षित

5 सितम्बर 2016
0
2
0

1894 मे अंग्रेज़ो ने भारत मे एक बहुत खतरनाक कानून बना दिया !जिसे कहते हैं धारा 144 ! ये कानून आज आजादी के 67 साल बाद देश मे वैसा का वैसा चलता है! उस कानून मे ये था कि किसी भी स्थान 5 भारतीय से अधिक भारतीय इकट्ठे नहीं हो सकते ! समूह बनाकर कहीं प्रदर्शन नहीं कर सकते ! और अगर कोई ब्रिटिश पुलिस का अधिक

12

'मुश्किलों को धता बताने वाला सच्चा हीरो'

10 सितम्बर 2016
0
3
0

ब्राज़ील के रियो से सोना लाने के लिए की गईं भारतीयों की दुआ शुक्रवार रात रंग लाई. अगस्त के महीने में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने गया भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल भले ही सुनहरा तमगा न जीत सका हो, लेकिन तमिलन

13

ये है भारत का ऐसा प्रसिद्द मंदिर जहां पाकिस्तान के गिराए ३००० बम हुए बेअसर !

15 सितम्बर 2016
0
6
0

तनोट माता का मंदिर जैसलमेर से करीब 130 किलो मीटर दूर भारत – पाकिस्तान बॉर्डर के निकट स्थित है। यह मंदिर लगभग 1200 साल पुराना है। वैसे तो यह मंदिर सदैव ही आस्था का केंद्र रहा ह

14

आयुर्वेद_के_अनुसार_दूध_पीने_के_नियम

23 सितम्बर 2016
0
1
0

#आयुर्वेद_के_अनुसार_दूध_पीने_के_नियम कुछ लोगों को दूध पीने के बाद हजम नहीं हो पाता। उन्‍हें पेट फूलने या फिर बार खराब होने की समस्‍या से जूझना पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करने से आपको दूध हजम हो जाएगा। 1 आयुर्वेद में हैं दूध पीने के क

15

भारत के पास एक ऐसा हथियार है

23 सितम्बर 2016
0
3
3

जिससे वह पाकिस्तान को घुटने के बल पर ला सकता है।यह है इंडस वॉटर ट्रीटी अर्थात् सिंधु जल संधि। तब के इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन ऐंड डेवलपमेंट (अब विश्वबैंक) की मौजूदगी में 19 सितंबर 1960 को कराची में

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए