shabd-logo

ईबुक के रूप में श्रव्या का अफेयर उपलब्ध

23 जून 2016

244 बार देखा गया 244
featured image

श्रव्या का अफेयर नामक हिन्दी उपन्यास श्री पी.एल.गौतम द्वारा रचित है और इसको डेली हन्‍ट ने ईबुक्‍स के रूप में प्रस्‍तुत किया हैा। लेखक का यह सामाजिक उपन्यास एक प्रेम कहानी को प्रस्तुत करने के साथ-साथ हमारी समकालीन समस्या को भी वर्णित करता है। हमारे सम्मुख विश्वस्तरीय रूप से प्रमुख ज्वलन्त समस्या आतंकवाद और पर्यावरण से संबंधी है। लेखक ने इन दोनों समस्‍याओं को अपनी कहानी का मुख्य केन्द्र-बिन्दु बना दिया है। लेखक ने इन गम्भीर समस्याओं को श्रव्या के अफेयर के ताने-बाने में बुनकर रुचिकर बना दिया है। श्रव्या के अफेयर के चक्कर में बेचारा पाठक ऐसा फंसता है कि वह उसकी कहानी जानने के चक्कर में यह भूल ही जाता है कि उसे लेखक इस कहानी के साथ- साथ इन गम्भीर सम्स्याओं की चटनी चटा रहा है। पाठक श्रव्या के प्रेम की कहानी के साथ साथ गम्भीर समस्याओं की चटनी को पचा जाता है। वरना तो वह इन समस्याओं के विषय में कभी कुछ सुनना ही नहीं चाहता है। लेखक ने अनेक प्रशासनिक निर्बलताओं को भी दर्शाया है। कुल मिलाकर उपन्यास की संवाद व भाषा-शैली आकर्षक और प्रभावशाली है। सैक्स को भी उपन्यास में सामान्य संबंधों के रूप में स्थान दिया गया है और यह वर्णन पाठकों को चुभता नहीं है और कहने का ढंग अश्लीलता प्रस्तुत नहीं करता है और पात्रों के जीवन में सहज में घुलमिल गया है। लेखक की यह विशेषता है कि उसने गम्भीर समस्याओं को प्रेम की चासनी में लिपटाकर पाठकों के अन्तः में उसका स्वाद डाल दिया है। श्रव्या एक प्रकार से मध्यम वर्ग की लड़की है जोकि अपने प्रेम औश्र कैरियर के जाल में फंसकर छटपटाती हुई अन्त में अपनी प्रेमलीला को सफल बनाकर मुक्त हो जाती है। कहानी इतनी रुचिकर है कि पाठक पुस्तक प्रारमभ करके उसे बीच में छोड़ना ही नहीं चाहता है और पूरा पढ़कर ही दम लेता है। आशा है कि उपन्यास आने वाली पीढ़ी के अन्तः को अवश्य झिंझोड़ेगा।
इस ईबुक को आप अपने मोबाईल या टैब पर पढ़ने के लिए इस यूआरएल से खरीद कर पढ़ सकते हैं-http://m.dailyhunt.in/Ebooks/…/shravya-ka-affair-book-196520 यदि आप पुस्‍तक के रूप में पढ़ना चाहते हैं तो डॉयमन्‍ड पब्लिेकशन नई दिल्‍ली से खरीद कर पढ़ सकते हैं।


6
रचनाएँ
pustaksameeksha
0.0
ज्ञानवर्धक एवं जीवनोपयोगी पुस्तकों की समीक्षा प्रस्तुत करेंगे जिससे आप पुस्तक रूपी अच्छे मित्र पा सकें!
1

ज्ञानेश्वर राशिफल 2016 पठनीय

26 मई 2016
0
3
0

         समाचार पत्र आते ही अधिकांश लोग सर्वप्रथम अपनी राशि का राशिफल देखते हैं। ज्ञानेश्वर राशिफल 2016 डाॅ. उमेश पुरी ‘ज्ञानेश्वर’ द्वारा रचित है और 19 वर्षों से निरन्तर रणधीर प्रकाशन, हरिद्धार से प्रकाशित हो रहा है। इसमें द्वादश राशिओं का प्रत्येक माह का वर्ष 2016 का राशिफल दिया गया है। इसके अतिरि

2

श्रव्या का अफेयर

27 मई 2016
0
2
0

         श्रव्या का अफेयर नामक हिन्दी उपन्यास श्री पी.एल.गौतम द्वारा रचित एवं डायमंड बुक्स  दिल्ली द्वारा प्रकाशित है।  लेखक का यह सामाजिक उपन्यास एक प्रेम कहानी को प्रस्तुत करने के साथ-साथ हमारी समकालीन समस्याओं को भी वर्णित करता है। हमारे सम्मुख विश्वस्तरीय रूप से प्रमुख ज्वलन्त समस्या आतंकवाद और 

3

ईबुक के रूप में श्रव्या का अफेयर उपलब्ध

23 जून 2016
0
2
0

श्रव्या का अफेयर नामक हिन्दी उपन्यास श्री पी.एल.गौतम द्वारा रचित है और इसको डेली हन्‍ट ने ईबुक्‍स के रूप में प्रस्‍तुत किया हैा। लेखक का यह सामाजिक उपन्यास एक प्रेम कहानी को प्रस्तुत करने के साथ-साथ हमारी समकालीन समस्या को भी वर्णित करता है। हमारे सम्मुख विश्वस्तरीय रूप से प्रमुख ज्वलन्त समस्या आत

4

अनोखा प्यार ई बुक के रूप में उपलब्ध

14 अगस्त 2016
0
3
0

यह उपन्‍यास अनोखा प्‍यार एक सुन्‍दर लड़की और बदसूरत लड़के बादल की अनोखी प्रेम कहानी है। इस अनोखी प्रेम कहानी के लिए मैं क्‍या कहूं नायिका वसुन्‍धरा के शब्‍दों को ही यहां अंकित कर रहा हूं-'आज मुझे यह कटु अनुभव हुआ कि किसी को भी न तो अपने से अधिक सुन्दरता और न ही अधिक कुरूपता की ओर आकर्षित होना चाहिए।

5

बोधामृत पुस्तक ईबुक के रूप में उपलब्ध

2 सितम्बर 2016
0
2
0

बोध कथाएं प्रेरक होती हैं और वे एक सीख देती हैं। उस सीख को जीवन में अपनाने से जीवनपथ उन्नति की ओर अग्रसर होता है। वस्तुतः बोध कथाओं की सीख को जीवन में व्यवहार में लाने पर वे सार्थक हो जाती हैं और पढ़ने वाले का जीवन सार्थक हो जाता है। बोधामृत नामक पुस्तक में प्रेरक व जीवनोपयोगी 101 बोधकाथाएं आपके उपय

6

मेरी प्रकाशित पुस्तकें

2 सितम्बर 2016
0
2
0

मेरी प्रकाशित पुस्तकें आप अमेजाॅन व रणधीर प्रकाशन से खरीद सकते हैं। पुस्तकें खरीदने के लिए नीचे लिखे दोनों लिंक पर क्लिक कर सकते हैं - Amazon.in: DR. UMESHPURI GYANESHWAR: Books RANDHIR PRAKASHAN, HARIDWAR, RANDHIR BOOKS SALES

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए