shabd-logo

सूर्योपनिषद् - 1

25 जून 2016

334 बार देखा गया 334
featured image

    सूर्योपनिषद अथर्ववेदीय परम्परा से संबंध रखता है। इस उपनिषद में आठ श्लोकों में ब्रह्मा और सूर्य की अभिन्नता वर्णित है और बाद में  सूर्य  व  आत्मा  की अभिन्नता प्रतिपादित की गई है। इस उपनिषद के पाठ के लिए हस्त नक्षत्र स्थित सूर्य का समय अर्थात् आश्विन मास सर्वोत्तम माना गया है।  इसके पाठ  से व्यक्ति  मृत्यु पर विजय प्राप्त कर लेता है।     

अथ सूर्याथर्वागिंरसं व्याख्यास्यामः। ब्रह्मा ऋषिः। गायत्री छन्दः। आदित्यो देवता। हंसः सोऽहमग्निनारायणयुक्तं  बीजम्। हृल्लेखा शक्तिः।  वियदादिर्ससंयुक्तं  कीलकं। चतुर्विधपुरुषार्थसद्धियर्थे विनियोगः। षट्स्वरारूढेन बीजेन षडअंग रक्ताम्बुजसंस्थितम्।सप्ताश्वरथिनं  हिरण्यवर्णं   चतुर्भुजं  पद्मद्वयाभयवरदहस्तं कलचक्रप्रणेतारं श्रीसूर्यनारायणं य एवं वेद स वै ब्राह्मण।। 1।।  

अब सूर्यदेव से संबंधित अथर्ववेद के मन्त्रों की व्याख्या करेंगे। इस मन्त्रों के ऋषि ब्रह्मा, छन्द गायत्री और आदित्य देवता हैं। ‘हंस’ ‘सोऽहम्’ अग्निनारायण  से युक्त बीज तथा हृल्लेखा(उत्सुकता)शक्ति है। वियत्(आकाश )सृष्टि से संबंधित कीलक हैं। इस  मन्त्र  का  विनियोग चारों  पुरुषार्थों की सिद्धि हेतु  किया  जाता है।  षट् स्वरों पर बीज के साथ प्रतिष्ठित,  षडअंगयुक्त, लालकमल पर अवस्थित,  सात  अश्व  वाले रथ पर  आरूढ़ , हिरण्यवर्ण, चतुर्भुजधारी,  चारों  हाथों में  से दो में कमल तथा दोमें वरमुद्रा  और अभयमुद्रा धारण करने  वाले, कालचक्र  के  प्रेरक भगवान् सूर्यदेव  को जो इस रूप में जानता है, वही  ब्राह्मण अर्थात् ब्रह्मवेत्ता है। 

 
डाॅ कंचन पुरी

डाॅ कंचन पुरी

अच्छा प्रयास

25 जून 2016

10
रचनाएँ
upnishedonkaamrit
0.0
उपनिषदों का अमृत चखाएंगे!
1

सूर्योपनिषद् - 1

25 जून 2016
0
2
1

    सूर्योपनिषद अथर्ववेदीय परम्परा से संबंध रखता है। इस उपनिषद में आठ श्लोकों में ब्रह्मा और सूर्य की अभिन्नता वर्णित है और बाद में  सूर्य  व  आत्मा  की अभिन्नता प्रतिपादित की गई है। इस उपनिषद के पाठ के लिए हस्त नक्षत्र स्थित सूर्य का समय अर्थात् आश्विन मास सर्वोत्तम माना गया है।  इसके पाठ  से व्यक्

2

सूर्योपनिषद् - 2

27 जून 2016
0
2
0

    ॐ भूर्भुवः सुवः। ॐ तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमिहि। धियो यो नः प्रचोदयात् ।।2।।    जो प्रणव रूप में सच्चिदानन्द परमात्मा भूः, भुवः, स्वः रूप त्रिलोक में संव्याप्त है। समस्त सृष्टि के उत्पादन करने  वाले उन  सवितादेव  के सर्वोत्तम  तेज का  हम ध्यान करते हैं, जो(वे सविता देवता)हमारी बुद्धियों

3

सूर्यापनिषद् - 3

28 जून 2016
0
2
0

सूर्य आत्मा जगतस्तस्थुषश्च। सूर्याद्वै खल्विमानि भूतानि जायन्ते। सूर्याद्यज्ञः  पर्जन्योऽन्नमात्मा।।3।।  सूर्यदेव समस्त जड़ और चेतन जगत् की आत्मा हैं। सूर्य से सभी प्राणियों की उत्पत्ति होती है। सूर्य से ही यज्ञ, पर्जन्य, अन्न एवं आत्मा(चेतना) का  प्रादुर्भाव  होता  है।  नमस्त आदित्य। त्वमेव प्रत्यक

4

सूर्योपनिषद् - 4

29 जून 2016
0
3
0

आदित्याद्वायुर्जायते। आदित्याद्भूमिर्जायते। आदित्यादापो जायन्ते।आदित्याज्ज्योतिर्जायते।आदित्याद्व्योम दिशो जायन्ते।आदित्याद्देवा जायन्ते। आदित्याद्वेदाजायन्ते। आदित्यो वा एष एतन्मंडलं तपति । असावादित्यो ब्रह्म।आदित्योऽन्तःकरणमनोबुद्धिचित्ताहंकाराः।आदित्यो वै व्यानः समा- नोदानोऽपानः प्राणः। आदित्यो व

5

सूर्योपनिषद् - 5

30 जून 2016
0
3
0

नमो मित्राय भानवे मृत्योर्मा पाहि। भ्राजिष्णवे विश्वहेतवे नमः। सूर्याद्भवनित भूतानि सूर्येण पालितानि तु। सूर्ये लयं प्राप्नुवन्ति यः सूर्यः सोऽहमेव च। चक्षुर्नो देवः सविता चक्षुर्न उत पर्वतः। चक्षुर्धाता दधातु नः। आदित्याय विद्महे सहस्त्रकिरणाय धीमहि।तन्नः सूर्यः प्रचोदयात्।  सविता पश्चात्तत्सविता 

6

सूर्योपनिषद् - 6 -

1 जुलाई 2016
0
4
0

ॐ इत्येकाक्षरं ब्रह्म। घृणिरिति द्वे अक्षरे। सूर्य इत्यक्षरद्वयम्। आदित्य इति त्रीण्यक्षराणि। एतस्यैव सूर्य स्याष्टाक्षरो मनुः।।7।। ॐ यह प्रणव एकाक्षर ब्रह्म है। घृणि और सूर्य यह दो दो अक्षरों के मन्त्र हैं तथा आदित्यः इसमें तीन अक्षर हैं। इन सबके सहयोग से सूर्यदेव  का आठ अक्षरों वाला महामन्त्र बनता

7

सूर्योपनिषद - 7

2 जुलाई 2016
0
4
0

यः सदाऽहरहर्जपति स वै ब्रह्मणो भवति स वै ब्रह्मणो भवति। सूर्याभिमुखो जप्त्वा  महाव्याधिभयात्प्रमुच्यते।  अलक्ष्मीर्नश्यति। अभक्ष्य-  भक्षणात्पूतो भवति। अगम्यागमनात्पूतो भवति।  पतितसंभाषणात्पूतो भवति। असत्संभाषणात्पूतो भवति।  मध्याह्ने सूर्याभिमुखः पठेत्।  सद्योत्पन्न्पंचमहापातकात्प्रमुच्यते। सैषां स

8

मुफ्त में सूर्योपनिषद् पुुस्तक रूप में अपने मेल पर प्राप्त करे!!!

3 जुलाई 2016
0
3
0

पूर्व में सात भाग में सूर्योपनिषद् की चर्चा की गई है। इस चर्चा में सूर्योपनिषद् के अमृत का रसास्वादन कराया गया था। यदि आप  सूर्योपनिषद् को पुस्तक रूप में अपने मेल पर मुफ्त में पाना चाहते हैं तो  मित्रता का अनुरोध करते हुए उपनिषदों का अमृत वेबपेज का अनुसरण करें और मुझे मेरे अधोलिखित मेल पर उक्त पुस्त

9

सूर्योपनिषद् मुफ्त में डाॅउनलोड करके अपने मोबाईल पर पढ़ें!

16 जुलाई 2016
0
2
0

  आप सूर्योपनिषद को एक साथ एक स्थान पर अपने मोबाईल पर पढ़ना चाहते हैं तो इसे नीचे लिखे लिंक से डाॅउनलोड करके पढ़ सकते हैं।  Smashwords – Suryopanishada – a book by Umesh Puri

10

चाक्षुषोपनिषत् स्वस्थ नेत्रों के लिए रामबाण है।

4 अगस्त 2016
0
3
0

हमारे शरीर में नेत्रों का स्थान सर्वोपरि होने के कारण ही इसे अनमोल कहा जाता है। आगे पढ़ें- चाक्षुषोपनिषत् स्वस्थ नेत्रों के लिए रामबाण है हमारे शरीर में नेत्रों का स्थान सर्वोपरि होने के कारण ही इसे अनमोल कहा जाता है। नेत्रों में पीड़ा हो या उसमें रोशनी न हो तो वे व्यर्थ हैं। नेत्र नीरोग रहें उसमे

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए