shabd-logo

ओलंपिक्स में भारत के निराशजनक प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह ?

14 अगस्त 2016

638 बार देखा गया 638

अगर हम  भारत  की जनसँख्या को ओलंपिक्स में जीते हुये पदको से तुलना करे तो पूरी दुनिया में भारत से बुरा प्रदर्शन करने वाला कोई दूसरा देश  नहीं है. ये सुनकर थोड़ा अजीब लगता है की  1. 2 अरब लोगो का देश खेल ो में औसतन एक पदक से भी कम  जीत पाया है| एक  स्वर्ण  एवम 2 कांस्य पदको  के साथ बीज़िंग 2008 का ओलिंपिक भारत के लिए अब तक सबसे सफल ओलिंपिक रहा है |   


ये कहना बिलकुल भी  गलत होगा की भारत अच्छे खिलाडी प्रस्तुत / पैदा नहीं कर पाया है  क्योंकि सचिन तेंदुलकर एवम ध्यानचंद  जैसे  महान

 खिलाड़ियों  की  जन्मभूमि भारत ही है|भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम तो  एक दिवसीय खेलो  में अभी  नंबर एक पर है वही हॉकी पुरुष टीम ने 20 वी

शताब्दी में लगातार 6 ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीता था| ये सब तथ्य  साबित करते है की भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है कमी है तो प्रतिभा 

का आदर करने वालो की |  


article-image


स्थानीय खेलो के  विकास में बाधा की मुख्य वजह भारतीय संस्कृति भी है | आज के समय में लगभग सभी परिवार अपने बच्चो को डॉक्टर,वकील  इंजीनियर आदि बनाना चाहते है| जब कोई बच्चा किसी खेल में कुशल होता है तो रिश्तेदार एवम परिवार वाले उसे खेलो की बजाये पढाई पर ध्यान  देने के लिए  दबाव डालते है| सोचो अगर सचिन के साथ ऐसा होता तो क्या भारत कभी ऐसा  महानतम क्रिकेटर देख पाता ?


ओलंपिक्स में भारत के कमजोर प्रदर्शन की वजह 70 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या का 
ग्रामीण क्षेत्रो में रहना और गरीबी भी है | खेल तो दूर की बात कई परिवारों का समय तो दैनिक भोजन जुटाने एवम इसके बारे में सोचने में ही निकल जाता है 


गरीब अवसंरचना और शासन भी इस में अपनी भूमिका निभा रहे हैं|  जमीनी स्तर पर सुविधाओं का अभाव एक और समस्या है अगर कोई  खिलाड़ी एक गांव के अंतर्गत आता है तो वहाँ अभ्यास और आगे बढ़ने के लिए कोई रास्ता नहीं है । गरीब अवसंरचना और ऐसी कई बाधाये खिलाड़ियों का उत्साह कम कर रही है | 


इस विषय में शोधकर्ताओं ने कर्नाटक और राजस्थान के 300 से अधिक गाँवो में शोध किया और उनसे पूछा की " पिछले एक दशक में उन्होंने कोनसे सबसे अच्छे कामो के बारे में सुन रखा है ?" शोध के नतीजो के अनुसार इंजीनियरिंग ,डॉक्टर, वकील और अध्यापक गाँव वालो की नजरो में सबसे

अच्छे काम होते है | ओलंपिक्स तो दूर की बात उनके जवाबो में खेलो का जिक्र तक नहीं था | ये नतीजे दर्शाते है की सामाजिक गतिशीलता और गरीब बुनियादी ढांचा भी ओलंपिक में भारत के खराब प्रदर्शन के लिए कारण हैं।

                                                                                                                                                                                                     इन सबके साथ ओलंपिक्स में भारत के कमजोर प्रदर्शन की  एक मुख्य वजह क्रिकेट भी  है भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है     अगर कोई क्रिकेट के अलावा किसी और खेल में अच्छा है और उसे आजीविका  बनाना चाहता है तो उसे पागल समझा जाता है और हतोत्साहित  किया जाता है | कुछ हद तक लोगो का दूसरे  खेलो के  प्रति ऐसा व्यवहार सही भी है|  क्योंकि अमेरिका जैसे देश में खिलाडी व्यायाम जैसे छोटे  खेलो को जीविका बनाकर भी गुणवत्तापूर्ण जीवन जी सकते  है मगर भारत  में अगर कोई खिलाडी ओलंपिक जैसे बड़े दिवस में पदक भी जीत  जाता है तो कुछ सालो के बाद  गुणवत्तापूर्ण जीवन तो दूर की बात  मध्यम वर्ग ज़िन्दगी भी ठीक से  नहीं जी पाता  है उन्हें पूरी ज़िन्दगी भर जीने के लिए संघर्ष करना पड़ता है| असुरक्षा की ये  तस्वीर खिलाड़ियों को अपने सपने को  पनपने और उनको पूरा करने से रोकती है| यही कारण है की नवयुवक क्रिकेट के  अलावा दूसरे खेलो का प्रशिक्षण लेने से हिचकिचाते है  भारतीय क्रिकेट में बहुत  कुशल है लेकिन दुर्भाग्यवश क्रिकेट   ओलंपि का हिस्सा नहीं है |

 

लेकिन माता - पिता एवंम अध्यापको को अपने बच्चो के खेलो के प्रति झुखाव और उनके अच्छे प्रदर्शन करने की क्षमता की पहचान करनी चाहिए |

बच्चो को पढ़ाई के साथ -साथ खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।खेल सुविधाएं शहरों के साथ ही गांवों में भी  उपलब्ध करायी  जाना चाहिए। अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं  का स्कूल स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए। सरकार को  नवोदित खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए धन उपलब्ध कराने चाहिए।ओलिंपिक एवं अन्य खेलो के चयन के दौरान कोई भेदभाव या पक्षपाती राय नहीं 

होनी चाहिए | भारत में हर खेल क्रिकेट की तरह प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि खिलाडी  पूर्ण उत्साह के साथ खेल सके | 


विकास की अन्य किताबें

1

ओलंपिक्स में भारत के निराशजनक प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह ?

14 अगस्त 2016
0
2
0

अगर हम भारत की जनसँख्या को ओलंपिक्स में जीते हुये पदको से तुलना करे तो पूरी दुनिया में भारत से बुरा प्रदर्शन करने वाला कोई दूसरा देश  नहीं है. ये सुनकर थोड़ा अजीब लगता है की  1. 2 अरब लोगो का देश खेलो में औसतन एक पदक से भी कम  जीत पाया है| एक  स्वर्ण  एवम 2 कांस्य पदको  के साथ बीज़िंग 2008 का ओलिंपिक 

2

जानिए क्या है GST, और इसके फायदे

16 अगस्त 2016
0
6
3

जीएसटी विधेयक एक "कर" संबंधित बिल है जो देशवासियो पर कर लगायेगा | अब आप पूछोगे इसमें ऐसा क्या नया है जिसको राज्यसभा में पास होने पर  पुरे देशवासी इतनी खुशिया मना रहे है? आओ इसके बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते है |इस विधेयक में

3

बलूचिस्तान: इसके संघर्ष एवं आजादी की लड़ाई की दुखभरी कहानी

17 अगस्त 2016
0
2
0

सोमवार को, भारत के 70 वे स्वंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया है

4

क्या कश्मीर भारत के लिए बलुचिस्तान साबित हो रहा है ?

24 अगस्त 2016
0
0
0

जब हम कश्मीर शब्द सुनते है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले क्या विचार आता है सुन्दर घाटिया , चारो तरफ बिछी हुई बर्फ की सफ़ेद चादर ,पेड़ो से गिरते बर्फ के टुकड़े या फिर बंदूको से घिरे नवयुक , खून से लथफथ शवो को लिए उनके माता पिता या आज़ादी के नारे लगाते हुये छोटे बच्चे ? मेरे अनुमान के मुताबिक आपके दिमाग मे

5

नरेंद्र मोदी VS अटल बिहारी वाजपेयी :- कौन है बेहतर प्रधानमंत्री ?

29 अगस्त 2016
0
9
11

आज हम सब जानते है की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में कितने चर्चित है जब वो दूसरे देशो में जाकर भाषण देते है तो सेकड़ो लोगो उनको सुनने के लिए जमा हो जाते है | जब उन्होंने अमेरिका विधानसभा में कांग्रेस को सम्भोधित किया तो उनके भाषण पर 40 से भी ज्यादा बार तालिया एवं 9 बार स्टैंडिंग ओवेशन मि

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए