shabd-logo

क्या आप जानते हैं भारत की इन रोचक तथ्यों के बारे में

23 अगस्त 2016

477 बार देखा गया 477

क्या आप जानते हैं भारत की इन रोचक तथ्यों के बारे में

article-image

भारत तेजी से बदल रहा है | दुनिया में यह एक ऐसा देश है, जिसमे पूरी दुनिया की 20से 25% आबादी बसती है, यहाँ हर समाज, हर वर्ग के लोग मिलजुलकर एकसाथ रहते है… इस देश का इतिहास काफी पुराना है… और बहुत सारी जानकारीया है जो आपको जरूर पसंद आएंगे | जिन पर हम गर्व कर सकते हैं | और देश के लिये एक सकारात्‍मक सोच विकसित करने के लिये ही हम आपके लिए लेकर आये है |
जो हर किसी को नहीं पता.. हम यह भारत के बारे में कुछ रोचक तथ्य ( Some Amazing Facts About India) दे रहें है | जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे इस लिए अब हमारी वेबसाईट पर पढ़े और भारत देश की सभी रोचक जानकारीयों को देखे |


भारत के बारे में दिलचस्प तथ्य (Interesting Facts About India Bharat Ke Rochak Tathy)


भारत से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य
  • इंडिया शब्द की उत्पत्ति – ‘इंडिया’ नाम की उत्पत्ति इंड्यूस नाम की नदी से हुई है जो कि इंड्यूस वैली की घाटियों में बहा करती थी।
  • आकार – भारत विश्व में सबसे बड़े आकार वाले देशों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है .
  • विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र – दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में है। भारत में सबसे ज्‍यादा मतदाता है और चुनाव में होने वाले खर्चों के मामले में भी भारत सबसे आगे है।
  • सबसे अधिक हिन्दू जनसख्याँ – भारत में हिंदू धर्म के लोग ज्‍यादा है। सबसे ज्‍यादा त्‍योहार और छुट्ठियां भारत में ही मनाए जाते हैं।
  • विश्व के सबसे अधिक मुलिम – भारत में सबसे ज्‍यादा मस्जिद दुनिया में किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे ज्‍यादा मस्जिद हैं। इतना ही नहीं मुस्लिम आबादी में भारत दुनिया का दूसरा बड़ा देश है।
  • राष्ट्रीय भाषा – भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं हैं, हिंदी अधिकारिक भाषा है जो कि देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा अंग्रेजी भी देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा देश में तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम , मराठी ऐसी भाषाये हैं जो कि देश के 22 राज्यों में बोली जाती है। भारत में 1,652 बोलियां और भाषाओं का प्रयोग किया जाता है।
  • सर्वाधिक पर्वत श्रंखलाएं – भारत के हिमालय में विश्‍व की सबसे बड़ी चोटी एवरेस्‍ट है। इसके अलावा पर्वत श्रंखलाएं लगभग 1500 मील में फैली हुई हैं जो कि 23, 600 फीट तक ऊंची हैं।
  • सबसे ज्‍यादा श्रद्धालु – तिरूपति स्थित विष्‍णु मंदिर दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां सबसे ज्‍यादा श्रद्धालु आते हैं। यहां वेटिकन और मक्‍का से भी श्रद्धालु आते हैं।
  • दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला – हर 12 साल के बाद इलाहाबाद में कुंभ मेला का आयोजन होता है। कुंभ मेला दुनिया में एक मात्र ऐसा मेला है जहां सबसे ज्‍यादा लोग आते हैं।
  • दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर -बृहादेश्‍वर मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है जहां शिव भगवान की सवारी नंदी की सबसे बड़ी मूर्ति है। उसकी उंचाई जो 13 फिट की जगह में बनी हुई है। इस मंदिर का निर्माण कई हजार साल पहले हुआ था।
  • भारत ने अपने आखिरी 100000 वर्षों के इतिहास में किसी भी देश पर हमला नहीं किया है।
  • जब कई संस्कृतियों में 5000 साल पहले घुमंतू वनवासी थे, तब भारतीयों ने सिंधु घाटी (सिंधु घाटी सभ्यता) में हड़प्पा संस्कृति की स्थापना की।
  • भारत का अंग्रेजी में नाम ‘इंडिया’ इं‍डस नदी से बना है, जिसके आस पास की घाटी में आरंभिक सभ्‍यताएं निवास करती थी। आर्य पूजकों में इस इंडस नदी को सिंधु कहा।
  • ईरान से आए आक्रमणकारियों ने सिंधु को हिंदु की तरह प्रयोग किया। ‘हिंदुस्तान’ नाम सिंधु और हिंदु का संयोजन है, जो कि हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में प्रयुक्त होता है।
  • शतरंज की खोज भारत में की गई थी।
  • बीज गणित, त्रिकोण मिति और कलन का अध्‍ययन भारत में ही आरंभ हुआ था।
  • ‘स्‍थान मूल्‍य प्रणाली’ और ‘दशमलव प्रणाली’ का विकास भारत में 100 बी सी में हुआ था।
  • विश्‍व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में बृहदेश्‍वर मंदिर है। इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ों से बने हैं। यह भव्‍य मंदिर राजाराज चोल के राज्‍य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि में (1004 ए डी और 1009 ए डी के दौरान) निर्मित किया गया था।
  • भारत विश्‍व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्‍व का सातवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्‍यताओं में से एक है।
  • सांप सीढ़ी का खेल तेरहवीं शताब्‍दी में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था इसे मूल रूप से मोक्षपट कहते थे। इस खेल में सीढियां वरदानों का प्रतिनिधित्‍व करती थीं जबकि सांप अवगुणों को दर्शाते थे। इस खेल को कौडियों तथा पांसे के साथ खेला जाता था। आगे चल कर इस खेल में कई बदलाव किए गए, परन्‍तु इसका अर्थ वहीं रहा अर्थात अच्‍छे काम लोगों को स्‍वर्ग की ओर ले जाते हैं जबकि बुरे काम दोबारा जन्‍म के चक्र में डाल देते हैं।
  • दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्‍थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर 1893 में तैयार किया गया था।
  • भारत में विश्‍व भर से सबसे अधिक संख्‍या में डाक खाने स्थित हैं।
  • भारतीय रेल देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है। यह दस लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।
  • विश्‍व का सबसे प्रथम विश्‍वविद्यालय 700 बी सी में तक्षशिला में स्‍थापित किया गया था। इसमें 60 से अधिक विषयों में 10,500 से अधिक छात्र दुनियाभर से आकर अध्‍ययन करते थे। नालंदा विश्‍वविद्यालय चौथी शताब्‍दी में स्‍थापित किया गया था जो शिक्षा के क्षेत्र में प्राचीन भारत की महानतम उपलब्धियों में से एक है।
  • आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे आरंभिक चिकित्‍सा शाखा है। शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक में 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था।
  • भारत 17वीं शताब्‍दी के आरंभ तक ब्रिटिश राज्‍य आने से पहले सबसे सम्‍पन्‍न देश था। क्रिस्‍टोफर कोलम्‍बस भारत की सम्‍पन्‍नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया।
  • नौवहन की कला और नौवहन का जन्‍म 6000 वर्ष पहले सिंध नदी में हुआ था। दुनिया का सबसे पहला नौवहन संस्‍कृ‍त शब्‍द नव गति से उत्‍पन्‍न हुआ है। शब्‍द नौ सेना भी संस्‍कृत शब्‍द नोउ से हुआ।
  • भास्‍कराचार्य ने खगोल शास्‍त्र के कई सौ साल पहले पृथ्‍वी द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्‍कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्‍वी को 365.258756484 दिन का समय लगता है।
  • भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा ‘पाई’ का मूल्‍य ज्ञात किया गया था और उन्‍होंने जिस संकल्‍पना को समझाया उसे पाइथागोरस का प्रमेय करते हैं। उन्‍होंने इसकी खोज छठवीं शताब्‍दी में की, जो यूरोपीय गणितज्ञों से काफी पहले की गई थी।
  • बीज गणित, त्रिकोण मिति और कलन का उद्भव भी भारत में हुआ था। चतुष्‍पद समीकरण का उपयोग 11वीं शताब्‍दी में श्री धराचार्य द्वारा किया गया था। ग्रीक तथा रोमनों द्वारा उपयोग की गई की सबसे बड़ी संख्‍या 106 थी जबकि हिन्‍दुओं ने 10*53 जितने बड़े अंकों का उपयोग (अर्थात 10 की घात 53), के साथ विशिष्‍ट नाम 5000 बीसी के दौरान किया। आज भी उपयोग की जाने वाली सबसे बड़ी संख्‍या टेरा: 10*12 (10 की घात12) है।
  • वर्ष 1896 तक भारत विश्‍व में हीरे का एक मात्र स्रोत था। (स्रोत: जेमोलॉजिकल इंस्‍टी‍ट्यूट ऑफ अमेरिका)
  • बेलीपुल विश्‍व‍ में सबसे ऊंचा पुल है। यह हिमाचल पर्वत में द्रास और सुरु नदियों के बीच लद्दाख घाटी में स्थित है। इसका निर्माण अगस्‍त 1982 में भारतीय सेना द्वारा किया गया था।
  • सुश्रुत को शल्‍य चिकित्‍सा का जनक माना जाता है। लगभग 2600 वर्ष पहले सुश्रुत और उनके सहयोगियों ने मोतियाबिंद, कृत्रिम अंगों को लगना, शल्‍य क्रिया द्वारा प्रसव, अस्थिभंग जोड़ना, मूत्राशय की पथरी, प्‍लास्टिक सर्जरी और मस्तिष्‍क की शल्‍य क्रियाएं आदि की।
  • निश्‍चेतक का उपयोग भारतीय प्राचीन चिकित्‍सा विज्ञान में भली भांति ज्ञात था। शारीरिकी, भ्रूण विज्ञान, पाचन, चयापचय, शरीर क्रिया विज्ञान, इटियोलॉजी, आनुवांशिकी और प्रतिरक्षा विज्ञान आदि विषय भी प्राचीन भारतीय ग्रंथों में पाए जाते हैं।
  • भारत से 90 देशों को सॉफ्टवेयर का निर्यात किया जाता है।
  • भारत में 4 धर्मों का जन्‍म हुआ – हिन्‍दु, बौद्ध, जैन और सिक्‍ख धर्म और जिनका पालन दुनिया की आबादी का 25 प्रतिशत हिस्‍सा करता है।
  • जैन धर्म और बौद्ध धर्म की स्‍थापना भारत में क्रमश: 600 बी सी और 500 बी सी में हुई थी।
  • इस्‍लाम भारत का और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है।
  • भारत में 3,00,000 मस्जिदें हैं जो किसी अन्‍य देश से अधिक हैं, यहां तक कि मुस्लिम देशों से भी अधिक।
  • भारत में सबसे पुराना यूरोपियन चर्च और सिनागोग कोचीन शहर में है। इनका निर्माण क्रमश: 1503 और 1568 में किया गया था।
  • ज्‍यू और ईसाई व्‍यक्ति भारत में क्रमश: 200 बी सी और 52 ए डी से निवास करते हैं।
  • विश्‍व में सबसे बड़ा धार्मिक भवन अंगकोरवाट, हिन्‍दु मंदिर है जो कम्‍बोडिया में 11वीं शताब्‍दी के दौरान बनाया गया था।
  • तिरुपति शहर में बना विष्‍णु मंदिर 10वीं शताब्‍दी के दौरान बनाया गया था, यह विश्‍व का सबसे बड़ा धार्मिक गंतव्‍य है। रोम या मक्‍का धार्मिक स्‍थलों से भी बड़े इस स्‍थान पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु आते हैं और लगभग 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रति दिन चढ़ावा आता है।
भारत की रोचक जानकारियां
  • सिक्‍ख धर्म का उद्भव पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में हुआ था। यहां प्रसिद्ध स्‍वर्ण मंदिर की स्‍थापना 1577 में गई थी।
  • वाराणसी, जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन शहर है जब भगवान बुद्ध ने 500 बी सी में यहां आगमन किया और यह आज विश्‍व का सबसे पुराना और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है।
  • भारत द्वारा श्रीलंका, तिब्‍बत, भूटान, अफगानिस्‍तान और बांग्‍लादेश के 3,00,000 से अधिक शरणार्थियों को सुरक्षा दी जाती है, जो धार्मिक और राजनैतिक अभियोजन के फलस्‍वरूप वहां से निकल गए हैं।
  • माननीय दलाई लामा तिब्‍बती बौद्ध धर्म के निर्वासित धार्मिक नेता है, जो उत्तरी भारत के धर्मशाला में अपने निर्वासन में रह रहे हैं।
  • युद्ध कलाओं का विकास सबसे पहले भारत में किया गया और ये बौद्ध धर्म प्रचारकों द्वारा पूरे एशिया में फैलाई गई।
  • योग कला का उद्भव भारत में हुआ है और यह 5,000 वर्ष से अधिक समय से मौजूद है।
  • भारत, दुनिया की सबसे प्राचीन और विकसित सभ्यताओ वाला देश है.
  • तक़रीबन 17 वी शताब्दी तक भारत दुनिया का सबसे अमीर देश था.
  • चाइना और USE के बाद अब भारत के पास भी सबसे सशक्त आर्मी दल है.
  • वैटिकन सिटी और मक्का को देखने जितने लोग आते है, उन दोनों को मिलाकर उससे भी ज्यादा लोग तिरुपति बालाजी मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर देखने आते है.

भारत की मजेदार रोचक तथ्य

  • भारत में ही जीरो “0” की खोज की है.
  • कुम्भ मेले में आने वाले सभी धर्म के लोगो की संख्या इतनी अधिक होती है की उन्हें अंतराल में से भी देखा जा सकता है.
  • चाय भारत का राष्ट्रिय पेय है.
  • इंडस घाटी की सभ्यता दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता मानी जाती है.
  • दुनिया में वाराणसी आज एक सबसे प्राचीन और सबसे विकसित सिटी के रूप में जानी जाती है.
  • तक्षशिला को दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी माना जाता है, जिसे 700 BC में शुरू किया गया था.
  • आज विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए लखनऊ की द सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनिया की सबसे बड़ी स्कूल है. उस स्कूल में तक़रीबन 45000 बच्चे पढ़ते है.
  • भारतीयों रेलवे तक़रीबन 1.3 लाख लोगो को रोजगार दे रही है. जो किसी भी एक देश की जनसँख्या से कई ज्यदा है.
  • भारत में हर साल जन्म लेने वाले बच्चो की संख्या भी ऑस्ट्रेलिया और दुसरे देशो से ज्यादा है.
  • विश्व में सबसे ज्यादा इंग्लिश बोलने वाले लोग भारत में ही है.

भारत की रोचक बाते

  • एक अनुमान के अनुसार दुनिया का क़रीबन 25% वर्कफोर्स अगले साल से भारत में ही निर्मित किया जायेंगा.
  • भारत का पहला राकेट साइकिल और पहली सॅटॅलाइट बैल गाड़ी पर लायी गयी थी.
  • भारत का बजट शक्तिशाली न होने के बावजूद भी भारतीय स्पेस प्रोग्राम दुनिया के टॉप 5 स्पेस प्रोग्राम में शामिल है.
  • 2014 के चुनाव में तक़रीबन 54 करोड़ से भी ज्यादा लोगो ने वोटिंग की थी- जो USA, UK. आस्ट्रलिया और जापान की सांघिक जनसँख्या से भी ज्यादा है.
  • 2004 में, 200 महिलाओ ने कानून को अपने हातो में लेकर और सब्जी काटने का चाकू और लालमिर्च लेकर कोर्ट आई थी और एक सीरियल रेपिस्ट का मर्डर भी किया था. जिसका नाम अक्कू यादव था. उस समय हर-एक महिला को मर्डर का जिम्मेदार ठहराया गया था.
  • इंग्लिश कलाकार सर बेन किंग्सले का जन्म नाम कृष्णा पंडित भांजी है और वे भारतीय मूल के ही है.
  • भारत के महाराष्ट्र में स्थित लोनर सरोवर भारत में खारे पानी का सबसे बड़ा सरोवर है.
  • भारत के शनि शिंगनापुर में लोग बिना दरवाजो के अपने घरो में रहते है। क्योकि उनका ऐसा मानना है की जो भी शनि शिंगनापुर से चोरी करता है उसे शनि भगवान् बड़ी से बड़ी सजा देते है। यहाँ तक की शनि शिन्ग्नापुर में कोई पुलिस स्टेशन भी नही है।
  • भारत में लद्दाख के लेह के पास स्थित एक चुम्बकीय पहाड़ी एक गुरुत्वाकर्षण पहाड़ी के समान है। वह पहाड़ी आसानी से कारो को अपनी तरफ खींचती है और ऊपर चढाने में सहायता करती है।
  • हमने ही मापक की खोज की थी।

भारत की महत्वपूर्ण जानकारी और खोज

  • भारत में ही शैम्पू की खोज हुई है।
  • तीन अलग-अलग प्रारूपो में विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले विश्वनाथन आनंद दुनिया के पहले खिलाडी है, वे नाकआउट, टूर्नामेंट और मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।
  • चेस का अविष्कार भारत में ही हुआ था।
  • हमारे शर्ट के बटन की खोज भी भारत में ही हुई थी।
  • हीरा खनन की शुरुवात भी भारत में ही हुई।
  • चंद्रमा पर पानी भी सबसे पहले भारत ने हि खोजा था।
  • 1986 तक, सरकारी तौर पर सिर्फ और सिर्फ भारत में ही हीरा पाया गया था।
  • भारत में डॉलफिन को बैन किया हुआ था, ये कहकर की डॉलफिन इंसानों जैसी नही है।
  • भारतीय तंत्रज्ञान की राजधानी बंगलौर, ने 2006 से 6 गुना अपने ऑफिस की सप्लाई को बढ़ा दिया है और आज बंगलौर के ऑफिसर सिंगापुर में ग्रेड-A के पद पर कार्यरत है।
  • भारत दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म निर्माता है।
  • भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादन करने वाला देश है।
  • मर्डर के मामले में भारत शीर्ष पर है (32,719 मर्डर प्रति वर्ष), भारत के बाद में एशिया का 1 नंबर आता है (28,904 मर्डर प्रति वर्ष)।
  • प्रदुषण की समस्याओ को कम करने के उद्देश्य से Zoroastrianism के अनुयायी उनके शवो को जलाते नही है बल्कि वे उन्हें एक बिल्डिंग जिसका नाम “टावर ऑफ़ साइलेंस” है, उसमे रखते है। और शव पूरी तरह सुख जाने के बाद कुए में डाल देते है।
  • कर्मनासा नदी को भारत की शापित नदी कहा जाता है और और ऐसा कहा जाता है की उसके पानी को छूने से आपका विनाश हो सकता है। उस नदी के आस-पास रहने वाले लोग भी केवल सूखे फल ही खाते है क्योकि खाने बनाने के लिये भी पानी की ही जरुरत होती है।
  • भारत में दो मुख्य धर्म बुद्धिज़्म (बुद्ध) और जैनिज़्म (जैन) की स्थापना की गयी है।
  • भारत ने ही पाई pi (π) की वैल्यू को खोजा है।
  • भारत में ही ट्रिग्नोमेंट्री, अलजेब्रा और काल्चुस की खोज हुई ही।
  • मोहाली में हुए भारत-पकिस्तान के वर्ल्ड-कप सेमी-फाइनल मैच को दुनियाभर में तक़रीबन 150 मिलियन लोगो ने देखा था।
  • सचिन तेंदुलकर (क्रिकेट के भगवान-इन्हें तो आप अवश्य जानते हो!)
  • सुपरकंप्यूटर बनाने वाले तीन देशो में से एक भारत भी है। (दुसरे दो US और जापान है।)

Interesting Facts About India

  • भारत में हर साल 1.2 मिलियन टन आम की पैदावार होती है, और यह वजन 80000 ब्लू व्हेल के समान है।
  • मेघालय राज्य पृथ्वी के सबसे आद्र भाग पर बसने वाला राज्य है।
  • भारत ने ही दुनिया को योगा दिया, और भारतीय योगा तक़रीबन 5000 साल पुराना है।
  • प्लास्टिक सर्जरी की खोज भी भारत में ही हुई है।
  • आज, भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
  • 26 मई को स्विट्ज़रलैंड में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को सम्मान देते हुए उस दिन को वे हर साल साइंस डे के रूप में मानते है, क्योकि उसी दिन डॉ.कलाम स्विट्ज़रलैंड आये थे।
  • मार्शल आर्ट्स भी सबसे पहले भारत में ही आये थे।
  • दुनिया का सबसे बड़ा परीवार भारत में ही रहता है। जिसमे 1 इंसान, 39 पत्निया और 94 बच्चे रहते है। और 33 पोते और पोतियां हैं.
  • हथियारों का आयात करने वाला भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है।
  • दुनिया का सबसे बड़ा रोड-नेटवर्क भारत का है – तक़रीबन 1.9 मिलियन मिल रोड भारत में बने हुए है।
  • दुनिया में सबसे ज्यादा शाकाहारी भारत में ही है।
  • पिज़्ज़ा हट ने अपना पहला शाकाहारी रेस्टोरेंट भारत में ही खोला था।
  • KFC ने भी सिर्फ भारत के ही लिये “शाकाहारी” खाने को अपने मेनु में शामिल किया है।
  • कॉन्ट्रैक्ट सर्जरी की खोज भी भारत में ही हुई।
  • भारत ने अपने इतिहास में कभी किसी दुसरे देश पर शाषन नही किया |
  • Algebra, Trigonometry and Calculus की खोज भारत में हुयी थी
  • शून्य और दशमलव प्रणाली की खोज भी भारत में हुयी थी |
  • कुम्भ मेले की भीड़ को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है जिसमे 7 करोड़ से भी ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठे होते है | कुम्भ मेले की भीड़ को विश्व की सबसे बड़ा जनसमूह माना जाता है |
  • भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है
  • भारत से बाहर भारतीय मुद्रा ले जाना गैर कानूनी है |
  • विश्व के 70 प्रतिशत मसालों का उत्पादन भारत में होता है जिसे पुरे विश्व में निर्यात किया जाता है |
  • विश्व में सबसे ज्यादा बरसात मेघालय के मासिनराम में होती है

Facts About in India

  • विश्व में सबसे ज्यादा डाकघर भारत में है जिनकी संख्या डेढ लाख से भी ज्यादा है |
  • शक्कर निर्माण की तकनीक सबसे पहले भारत में हुयी थी |
  • लद्दाख घाटी में स्तिथ बैली पुल विश्व का सबसे उचा पुला है |
  • चार धर्मो हिन्दू ,बौद्ध ,जैन और सिख धर्म का जन्म भारत में हुआ था जो विश्व की 25 प्रतिशत आबादी है |
  • हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को जर्मनी ने अपने देश की नागरिकता देकर जर्मनी की तरफ से खेलने का न्यौता दिया था जिसे मेजर ध्यानचंद ने ठुकरा दिया था | अडोल्फ़ हिटलर ध्यानचंद का बहुत बड़ा फेन था |
  • भारत के तिरुपति बालाजी मन्दिर और काशी विश्वनाथ में वेटिकन सिटी और मक्का से ज्यादा यात्री आते है |
  • ऑस्कर विजेता बेन किंग्सले भारतीय मूल के है जिन्होंने फिल्मो में अपनी शूरूवात गांधीजी बनकर की थी |

मित्रो अगर आपको मेरी पोस्ट पसंद आई है | तो आप हमारी साईट को प्रतिदिन विजीट करते रहे और एसी अनेक जानकारी प्राप्त करते रहे और आपको भारतीय होने पर गर्व हो तो कमेंट में “भारत माता की जय” लिखना ना भूले और इसे शेयर जरुर करे ताकि पुरे विश्व को भारत की संस्कृति और सभ्यता की ताकत का पता चल सके |

Popular Topic On Rkalert

Interesting Facts about India Interesting Facts about India facts about indian history India never invaded any country ...
You Know Latest 10 Interesting Fact of Internet in... You Know Latest 10 Interesting Fact of Internet in Hindi You Know Latest 10 Interesting Fact of I...

article-image Share This On Whatsapp With Friends

More News Like Our Facebook Page Follow On Google+ And Alert on Twitter Handle

article-image

User Also Reading...
रक्षाबंधन IBPS Clerk Recruitment Rio Olympic 2016
JobAlert Android Apps Punjabi Video
HD Video Health Tips Funny Jokes
1

क्या बात क्या आप जानते हैं भारत की इन रोचक तथ्यों के बारे में

23 अगस्त 2016
0
0
0

BSNL Recruitment || IBPS 19243 Clerk Recruitment || Teachers Day शिक्षक दिवस || Shekhawati University PDSU || BSF Recruitment || Health Tips HindiAUGUST 23, 2016Facebook Twitter Google+ Youtube Feed Vk Rkalert.Com - Alert on Euaction Health Jobalert Tech Sports HOMEEDUCA

2

क्या आप जानते हैं भारत की इन रोचक तथ्यों के बारे में

23 अगस्त 2016
0
0
0

क्या आप जानते हैं भारत की इन रोचक तथ्यों के बारे में<!-- postbox -->(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});भारत तेजी से बदल रहा है | दुनिया में यह एक ऐसा देश है, जिसमे पूरी दुनिया की 20से 25% आबादी बसती है, यहाँ हर समाज, हर वर्ग के लोग मिलजुलकर एकसाथ रहते है… इस देश का इतिहास काफी पुराना

3

अपने देश से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य जिनसे आप रहें अबतक अपरिचित

23 अगस्त 2016
0
10
3

भारत से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य इंडिया शब्द की उत्पत्ति – ‘इंडिया’ नाम की उत्पत्ति इंड्यूस नाम की नदी से हुई है जो कि इंड्यूस वैली की घाटियों में बहा करती थी।आकार – भारत विश्व में सबसे बड़े आकार वाले देशों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है .विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र – दु

4

इंटरेस्टिंग फैक्ट्स अबाउट इंडिया

23 अगस्त 2016
0
0
0

इंटरेस्टिंग फैक्ट्स अबाउट इंडियाInteresting Facts about India

5

Rajasthan Ajmer 12th Board Arts Commerce Science Result 2019

31 मार्च 2019
0
0
0

Rajasthan Ajmer 12th Board Arts Commerce Science Result 2019How to Check Rajasthan Board RBSE 10th Result 2019First of all Login to the RBSE websites – rajeduboard.rajasthan.gov.inClick on news updateNow search Rajasthan Board 10th Class Result 2019Enter your Roll No. or Name & date of birth.Click o

6

RAJASTHAN BOARD 10TH CLASS RESULT 2019, RBSE 10TH RESULT 2019

31 मार्च 2019
1
0
0

RAJASTHAN BOARD 10TH CLASS RESULT 2019, RBSE 10TH RESULT 2019

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए