shabd-logo

सबसे खतरनाक देशों की नई लिस्ट

27 सितम्बर 2016

381 बार देखा गया 381

इंटरनेशनल डेस्क.पाकिस्तान दुनिया का 5वां सबसे खतरनाक देश बन गया है। यह खुलासा अमेरिकी इंटेलीजेंस थिंकटैंक इंटेलसेंटर के सोमवार को जारी ‘कंट्री थ्रेट इंडेक्स’ यानी सीटीआई में हुआ है। नवंबर 2015 में पाक 10वें स्थान पर था। नाइजीरिया, यमन और मिस्र जैसे देश टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। अमेरिका पहली बार टॉप-10 में शामिल हुआ है और 8वें नंबर पर है। रिपोर्ट 18 सितंबर तक विभिन्न देशों में आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के आधार पर बनाई गई है। 10 महीने में 10 से 5 पर आया PAK...

नवंबर 2015 में सीटीआई में शामिल टॉप-10 देशों में से सिर्फ पाकिस्तान और अफगानिस्तान का स्कोर बढ़ा है। बाकी सभी देशों के स्कोर में 3 से 6 गुना तक की गिरावट रही। महज 10 माह में पाकिस्तान तीन पायदान बढ़कर सबसे खतरनाक शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया है।

टॉप-10 में अमेरिका भी
अमेरिका और फिलीपींस की टॉप-10 में एंट्री। अमेरिका 8वां सबसे खतरनाक देश।

- भारत का स्कोर 16 है। इस हिसाब से पाक में हमसे 10 गुना ज्यादा खतरा है।
- चीन का सीटीआई 1 और बांग्लादेश का सीटीआई 7 है।
- सभी देशों का औसत सीटीआई 47 रहा है। जबकि ग्लोबल सीटीआई 2,622 रहा है।
- चीन, जापान समेत 18 देशों का सीटीआई 6 या इससे कम रहा है।
- 56 से ज्यादा देशों का सीटीआई शून्य से थोड़ा ज्यादा रहा है।

तीन देश टॉप-10 से बाहर
सबसे ज्यादा सुधार नाइजीरिया में। 140 अंकों की गिरावट से उसका स्कोर 24 रहा है। यमन में 100 और मिस्र में 126 अंकों का सुधार हुआ है।

देश20162015
नाइजीरिया24164
यमन45145
मिस्र28154

इन पैमानों के आधार पर बनता है कंट्री थ्रेट इंडेक्स

इंटेलसेंटर किसी भी देश में आतंकी, विद्रोही गतिविधियों और उनसे हुई मौतों या घायलों की संख्या के आधार पर कंट्री थ्रेट इंडेक्स (सीटीआई) तय करता है। इसमें मैसेजिंग ट्रैफिक, वीडियो, फोटो और घटनाओं के आधार पर भी इंडेक्स बनाया जाता है।


रवि कुमार

रवि कुमार

पकिस्तान है भी इसी लायक ...

28 सितम्बर 2016

1

सबसे खतरनाक देशों की नई लिस्ट

27 सितम्बर 2016
0
4
1

इंटरनेशनल डेस्क.पाकिस्तान दुनिया का 5वां सबसे खतरनाक देश बन गया है। यह खुलासा अमेरिकी इंटेलीजेंस थिंकटैंक इंटेलसेंटर के सोमवार को जारी ‘कंट्री थ्रेट इंडेक्स’ यानी सीटीआई में हुआ है। नवंबर 2015 में पाक 10वें स्थान पर था। नाइजीरिया, यमन और मिस्र जैसे देश टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। अमेरिका पहली बार टॉप-

2

दिल नहीं दिमाग से सोचिये

29 सितम्बर 2016
0
0
0

लोग कितने भावुक और मूर्ख हैं। जिधर हवा चली, उधर होलिए। मीडिया ने जो कहा वही मान लिए। कुंडा में गांववालों ने डीएसपी की हत्या की, तो लोगों ने राजा भैया कोदोषी ठहरा दिया। बिना यथास्थिति जाने हवाबाजी करनेलगे। मीडिया ने भी अपना फैसला सुना दिया। हर तरफएक ही राग अलापा जाने

3

मैं चंडी सी बन जाऊं, अपनी तलवार मुझे दे दे

29 सितम्बर 2016
0
0
0

महिलाएं हमें और माफ नहीं करेंगी। वे सारे देश का उफान देख रही हैं। संसद की बहस उनके कानों में सीसा भर रही है। महिला आयोगों का सच उनके सामने आ रहा है। देशवासियों की उनके प्रति चिंता से वे चिंतित भी हो रही हैं। किन्तु भीतर ही भीतर वे कुछ अलग ही तय कर रही हैं। धधक रही हैं। हो चुका क्रंदन। अब कठोर कार्रव

4

गुरु तो गुरु है!!!!

29 सितम्बर 2016
0
0
0

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए