नई दिल्लीः जैसे ही सिविल सर्विसेज परीक्षा का परिणाम आया, उसी दिन बेटियों के अरबपति पिता सक्रिय हो उठे। लिस्ट निकालकर अपनी जाति के लड़कों को खोजकर घर का एड्रेस मालुम करने में जुट गए। इन्हीं लोगों में शामिल रहे एसके सिंह। जिनकी बेटी फिलहाल सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। एसके सिंह खुद बिजनेस करते हैं। आईएएस दामाद की खोज में जुट गए।
Iपता चला कि अपनी बिरादरी का आईएएस लड़का बिहार के पटना से ताल्लुक रखता है। घर गए तो परिवारवालों ने पूरे दस करोड़ दहेज की डिमांड रख दी। जिसमें दो करोड़ तो कैश की बात। चूंकि एसके सिंह की माली हालत अच्छी-खासी है, सो उन्हें इस पर कोई एतराज भी नहीं है। उनका मानना है कि एक बार आईएएस से शादी हो जाने के बाद उनकी बेटी की कई पुश्तों को कोई दिक्कत नहीं होगी। ऐसे में पैसा खर्च करने में कोई दिक्कत नहीं है।
जी हां, सिविल सर्विसेज की परीक्षा में सफल होकर आईएएस-आईपीएस बने युवाओं को दामाद बनाने के लिए अरबपति ससुर बेताब हैं। सूची में अपनी जाति के लड़कों को खोजकर उनका नाम-पता मालुम कर घर की परिक्रमा करना शुरू कर दिए हैं। दूर-दूर के रिश्ते निकालकर युवाओं के मां-बाप को मनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिए हैं।
घरवाले मांग रहे फ्लैट
बेटी के लिए रिश्ते खोज रहे कुछ लोगों से इंडिया संवाद ने बातचीत की तो पता चला कि लोगों ने दहेज के लिए अपने-अपने तरीके खोज रखे हैं। इसमें तमाम परिवार प्रापर्टी की डिमांड कर रहे हैं। मसलन जमीन या फिर फ्लैट। वहीं कुछ परिवार तो कैश की जगह जेवरात की डिमांड कर रहे। उनका मानना है कि सोने में निवेश कहीं ज्यादा फायदेमंद है। जो भविष्य में कहीं ज्यादा फायदेमंद है।
और क्या चल रहा दहेज में
दहेज में लड़कों के परिवार वाले लग्जरी कारों की भी डिमांड कर रहे हैं। इसमें दो से पांच करोड़ रुपये तक की कारें भी शामिल हैं। इस लिस्ट में ब्रिटिश कंपनी एस्टन मार्टिन की कार भी शामिल है। इसकी कीमत 3.8 करोड़ रुपये है। बेंटले बेंटायगा की कीमत 3.85 करोड़ रुपये है। इस लग्जरी कार की भी डिमांड है। इसके अलावा 3.43 करोड़ रुपये की लैंबोर्गिनी हुराकैन भी ऑन डिमांड है।