जमशेदपुर : रथ यात्रा महोत्सव पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को बिष्टुपुर राममंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा की. उन्होंने झारखंड की उन्नति की कामना की। मौके पर कहा कि भगवान जगन्नाथ से झारखंड की गरीबी दूर करने, विकसित राज्य बनाने और अच्छी बारिश की कामना की है, जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान आए। अच्छी बारिश होने से राज्य में फसल बढ़िया होगी। लोग कामना करें कि हमारे किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट आए।
सीएम ने कहा- झारखंड की गोद में गरीबी पल रही है। इसे दूर करने और सबल झारखंड बनाने के लिए भगवान से शक्ति मांगी है। आने वाले वर्षों में झारखंड विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा होगा। उन्होंने शहरवासियों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं भी दी और लगे हाथ मंच से लोगों को सोमवार को ईद त्योहार में भी आपसी भाईचारा खुशी के साथ मनाने का संदेश दिया।