shabd-logo

चमकदार इंडिया की ग़रीब दास्ताँ

29 अगस्त 2017

476 बार देखा गया 476
featured image

राजनीति और जनता का प्रत्यक्ष मिलन अब मात्र चुनावी हल-चल के वक़्त दिखता है, जब उसके प्रत्याशी जनता रूपी मत को अपना भगवान और उसके साथ तमाम वे रिश्ते- नाते रचने की कोशिश करती है, जिसके जोड़ का धागा बहुत ही नाज़ुक होता है, और उसको बनाया भी इसलिए जाता है, कि क्षणिक उपयोग हो सके। आज देश में गरीबों की थाली के साथ यह खेल व्यापक स्तर पर खेला जा रहा है। तो ये बातें लिखनी पड़ रहीं है। आज के वैश्विक परिवेश में जब आधुनिकता का क्रेज़ चहुँओर छाया है, उस परिवेश में अगर आज गांव, गरीब, किसान, सभी उपेक्षित हैं। तो उसके उपेक्षित होने की रूपरेखा में महती योगदान किसका है। उत्तर सब के समीप है, देने की हिमाक़त किसी दल और राजनीतिक विचारधारा जो प्रपंच रचने वाला है, देने को तैयार नहीं है। आज देश में जो राजनीतिक दल करोड़ों एक छड़ में गटक जाते हैं, उनके द्वारा गठित कमेटी गरीबीयत का मज़ाक और खिल्ली उड़ाती दिखती हैं। 32 और 26 रुपये तय करने वाले किस मुँह से अपने लिए वेतन में वृद्धि की सिफारिश कर लेते हैं, यह बात आज तक हमारे पल्ले नहीं पड़ी। अगर एक शहरी गरीब 30- 40 रुपये दिन कमाकर अमीर की श्रेणी में मान लिया जाता है, फिर क्या कारण है, कि उसी स्तर से संसद तक पहुँचते ही विधायक या सांसद को हज़ारों रुपये की भूख लग जाती है।


इसका कारण देश में क्षीण होती सामाजिक विकास और सरोकारिता का विचार है, उसके साथ स्वार्थ, अपने हित और महत्वाकांक्षाओं की बढ़ती राजनीतिक प्रवृत्ति है। देश का रहनुमा तो अपने बच्चों के लिए सितारा होटल देखता है, वहीं ग़रीब बच्चों की उसे सुध नहीं रहती, कि उसे सुखी रोटी भी नसीब हो रहीं हैं, या नहीं। यह रवायत और दो धड़ों वाला विचार स्वास्थ्य लोकतंत्र में सही नहीं है। अगर जिस जनता ने अर्स से फर्स पर लाया है, तो उसको नहीं भूलना चाहिए, लेकिन भूलने की यह परिपाटी तो आज काफ़ी दूरी तय कर चुकी है। आज़ादी के बाद से ही राजनीति ने आवाम की आवाज को सुनना बंद कर दिया, तभी तो कागजों में जनहितकारी कार्य होते रहें, और जनता उपेक्षा की शिकार होती रहीं। गरीबी हटाओ बहुत पुरानी बात है, देश से हटी, नहीं। महात्मा गांधी ने जिस ग्राम स्वराज की बात की थी, राजनीतिक विचारधारा की कलुषित मनःस्थिति से वह विचार आज पीड़ित दिख रहा है। आज़ादी के बाद कांग्रेस उनके विचारों से असहजता का अनुभव करने लगी, और उनके विचारों को तिलांजलि देना उचित समझा। आज के युग में जब न्यू इंडिया, शाइनिंग इंडिया, डिजिटल इंडिया पर जोर है, फिर उड़ीसा के तीस जिलों में 5 रुपए में भोजन, तमिलनाडु में अम्मा कैंटीन पर 10 रुपये में पेट भर खाना, राजस्थान में 2016 में पांच रुपए में भरपेट भोजन के लिए शुरू की गई अन्नपूर्णा रसोई योजना, और आंध्रप्रदेश में एन टी आर अन्ना केंटीन , मध्यप्रदेश के 49 जिलों में 5 रुपए में भरपेट भोजन, दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल में सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए आम आदमी केंटीन की शुरुआत की गई। इसके इतर अभी हाल में बंगलुरू से शुरू की गई इन्द्रा कैंटीन के क्या अर्थ निकाले, क्या यही डिजिटल इंडिया का भविष्य है? शाइनिंग इंडिया का यहीं चमकता कल है? यही न्यू इंडिया जो 2022 तक आने वाला है, उसकी वर्तमान स्थिति बयां कर रहीं है? या फ़िर सत्ता के प्यासे जनता के पेट से अपनी राजनीतिक बिसात साधने का सलीका ढूढ लिए है? जिस कांग्रेस ने पंजाब में वादा किया था , गरीबों को सस्ता खाने खिलाने का , वह पंजाब में तो सत्ता मिलते ही मुकर गई। तो क्या 5 - 10 रुपए में खाना उपलब्ध कराने को सरकारी मज़ाक समझे? या फ़िर गरीबों की थाली पर भी वोटबैंक खिंचने की कोशिश? क्योंकि जिस देश मे आज भी 25 फ़ीसद आबादी भूखे पेट सोती हैं, और भूखे देशों की कतार में 118 देशों में 97 वें स्थान पर है, फ़िर फ़लसफ़ा तो यहीं निकलता है, कि गरीबी को दूर न जाने का षड्यंत्र भी राजनीति ने ही रचा, क्योंकि आज जो ग़रीबो की थाली के नाम पर वोट बैंक की राजनीति खेली जा रही है, वह बंद हो जाती। आज लोकतंत्र ऐसी रवायत के कारण विश्व स्तर पर अपमानित और लज्जित हो रहा है।


इसलिए अब इन रवायत को त्याग कर गरीबी को दूर करने का सार्थक प्रयास होना चाहिए। इसके साथ अगर देश में जनता की स्थिति सुदृढ़ होगी, तो देश वैसे ही शाइनिंग करेगा, और न्यू इंडिया अपने आप आवाम के जीवन में उतर जाएगा, इसलिए समाज मे व्याप्त समस्या को दूर करने की जहमत दिखाई जाए, फ़िर मत के लिए वोटबैंक की राजनीति भी नहीं बिछानी पड़ेंगी। देश में एक अनुमान के मुताबिक तकरीबन 1.3 अरब टन अनाज बर्बाद कर दिया जाता है, इसके अलावा करोड़ों लोग भूखे पेट सोने के लिए विवश हैं। भारत में एक अनुमान के अनुसार खाद्य अपव्यय से होने वाली क्षति बहुदेशीय है और इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को लगभग 750 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान होता है जो कि स्विट्जरलैंड के सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है। फ़िर हमारे देश में अनाज भंडारण को लेकर अगर सरकारें लापरवाही भरा तौर-तरीका अपनाती आ रहीं हैं, तो यह गरीब के पेट के साथ लोकतांत्रिक भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके साथ अगर देश भोजन के अपव्यय के मामले में विश्व में अव्वल नंबर पर है। तो यह समझ में आता है, कि हमारे लोकतंत्र में लोगों के अन्तर्मन में अधिकार के लिए तो उद्धरण निकल रहें हैं, लेकिन सामाजिक जिम्मेवारियों और सामाजिक कर्तव्यों से जी चुरा रहें हैं। विश्व खाद्य संगठन के एक प्रतिवेदन के मुताबिक देश में प्रति वर्ष पचास हजार करोड़ का भोजन बर्बाद चला जाता है, जो कि देश के कृषि उत्पादन का चालीस फीसद हिस्सा होता है।


फिर अगर समस्या की जड़ समाज और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जानकार दोनों की देन है। फ़िर देश के सियासतदां के द्वारा मात्र चुनावी एजेंडा तैयार करने के लिए गरीब की थाली और पेट पर राजनीति क्यों चमकाई जा रहीं है? बदलाव की बहार न तो सत्ता के सारथि की ओर से निकल रही , न जनमानस की सोच में बदलाव आ रहा है, फ़िर ऐसे में शाइनिंग इंडिया के सामने भूखे और नंगो की बारात निकलने वाली है, जिसके रथ पर सवार होकर अगर देश के सियासतदां न्यू इंडिया में राजनीति करना चाहते हैं, तो यह देश का दुर्भाग्य और देश की व्यवस्था का अपमान है, जिसमें सबको बराबरी का हक प्रदान किया गया है। इसके अलावा जिस देश की 37 फ़ीसद जनता विकास तले न्यू इंडिया के स्वगतम के लिए गरीब रेखा से नीचे खड़ी है, फ़िर राजनीति अपने राजनीतिक चाहत की पूर्ति के लिए इंद्रा केंटीन और सस्ता खाने के नाम पर मज़ाक उड़वा रहीं है। आज राजनीति में शुचिता और ईमानदारी का कोई मोल नहीं बचा है, क्योंकि जिस देश की लगभग 80 करोड़ आबादी बनिस्बत 20 रुपये प्रतिदिन की कमाई पर गुजर- बसर कर रहीं है, फिर ये राजनीतिक दल करोड़ का चंदा लेकर किसका पेट भरते हैं, यह आज कि व्यवस्था में ज़िक्र करने की आवश्यकता नहीं है। आधुनिक भारत और एनएसजी में शामिल होने वाले भारत की विडंबना यह है , कि खाद्यान्न सुरक्षा कानून लागू होने के बाद भी लाखों लोग देश में भूखे पेट सोने को विवश हैं |


इसके साथ ग्रामीण परिवेश आज भी न्यू इंडिया और शाइनिंग इंडिया के जुमले वाले दिनों में भी स्वच्छ जल, बिजली, और सड़क के लिए मोहताज़ है। फ़िर हमारी हुक्मरानी व्यवस्था अपने दिवास्वपन से उठ कर यह क्यों नहीं सोच रहीं कि देश को वर्तमान में असल जरूरत किस चीज़ की है?

महेश तिवारी की अन्य किताबें

आस्तिक

आस्तिक

यही तो इस देश का दुर्भाग्य है कि नेता लोग जिम्मेदारी पूर्ण पद परपहुँचने के बाद आम जनता को भूल जाते स

31 अगस्त 2017

आलोक सिन्हा

आलोक सिन्हा

अच्छा लेख है , पूरी तरह सच्चाई पर आधारित |

29 अगस्त 2017

1

लेख-- हुज़ूर न्यू इंडिया की स्थितियों पर नज़र करके तो देखिए

28 अगस्त 2017
0
1
0

भारत को अब डिजिटल इंडिया और न्यू इंडिया का सपना दिखाया जा रहा है। वही भारत में जहां अभी भी गरीब, भुखमरी व्याप्त है। उसको राजनीति क लाभ की दृष्टि से उपयोग करने की रवायत हावी हो रही है। देश की समस्याओं पर राजनीति करके अपनी राजनीतिक

2

लेख-- बाबा न राम के हुए , न रहीम के

28 अगस्त 2017
0
0
0

आज की नजाकत में धर्म पर हावी विज्ञान है। फ़िर भी धर्मांधता का चश्मा समाज पर चढ़ा है। सत्ता का तख़्त सजाती जनमानस है। जनमानस और सियासी रणबाकुरों की फ़ौज लिपटी एक बाबा के चरणों में है। आज देश में न्यू इंडिया का तासा पीटा जा रहा है, क्या न्यू इंडिया में जनमानस धर्मांधता का दामन ओढ़कर और सत्ता बाबाओं की जूती

3

लेख-- खेल के मैदानों से दूर होता बचपन

29 अगस्त 2017
0
0
0

देश में तीव्र गति से बच्चों का झुकाव आक्रमक रवैये और अन्य असामाजिक कार्यों में लग रहा है। जिसका अहम कारण बच्चों की खेलों के प्रति बढ़ती दूरी भी है। आज के समाज में बच्चा जहां घर में माता-पिता की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अकेलेपन का एहसास करता है, वहीं खेलों से बढ़ती दूरी उसके मानसिकता के विकास को भी अवरुद

4

लेख--- अब तो सुधरो

29 अगस्त 2017
0
0
1

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से आई एक रिपोर्ट में विस्थापन को लेकर खुलासा हुआ हैं, वह देश की व्यवस्था और लोगों की सोच में बदलाव की तरफ़ इशारा करती है , कि अब प्राकृतिक संरक्षण के प्रति सचेत हो जाओ। इस रिपोर्ट के तहत यह पता चलता है, कि देश में पिछले वर्ष आपदाओं और पहचान के साथ जातीयता की जकड़न से आज़ादी के सा

5

चमकदार इंडिया की ग़रीब दास्ताँ

29 अगस्त 2017
0
4
2

राजनीति और जनता का प्रत्यक्ष मिलन अब मात्र चुनावी हल-चल के वक़्त दिखता है, जब उसके प्रत्याशी जनता रूपी मत को अपना भगवान और उसके साथ तमाम वे रिश्ते- नाते रचने की कोशिश करती है, जिसके जोड़ का धागा बहुत ही नाज़ुक होता है, और उसको बनाया भी इसलिए जाता है, कि क्षणिक उपयोग ह

6

लेख-- उच्च शिक्षा में सुधार का ये तरीका भी हो सकता है?

29 अगस्त 2017
0
0
0

आज एक बड़ी घटना बाज़ार का हिस्सा बनती जा रहीं है। वह है, पोर्टिबिलिटी। मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी, बैंक पोर्टिबिलिटी। क्या शिक्षा के स्तर पर भी पोर्टिबिलिटी की सुविधा से सकारात्मक असर दिख सकता है? जवाब उत्तरित नहीं, लेकिन आज गाड़ी मझधार में हो, तो सभी घोड़े खोल देने चाहिए। तो क्या हमारी हुक्मरानी व्यवस्था

7

एक देश , एक कानून पर अमल हो

30 अगस्त 2017
0
1
0

देश में आज के दौर में कोई सबसे बड़ा बदलाव दिख रहा है। तो वह 1400 वर्षों बाद देश में मुस्लिम महिलाओं की सुदृढ़ होती सामाजिक स्थिति की ओर बढ़ता क़दम। महिलाएं जो सामाजिक औऱ धार्मिक प्रथा के नाम पर सामाजिक बुराई रूपी तीन तलाक के दंश से पीड़ित थी, उस समस्या से निजात दिलाने का प्रयास सार्थक रहा। अब इस समस्या

8

लेख--- लोकतंत्र के प्रहरियों को तोड़ना होगा, परम्परागत राजनीति की रवायत

30 अगस्त 2017
0
0
0

लोकतांत्रिक व्यवस्था को विस्तार और परिभाषित करने की आज की व्यवस्था में कोई आवश्यकता नहीं हैं। अगर लोकतंत्र सात दशक आज़ादी की आबोहवा में पंख फड़फड़ाने के बाद भी वर्तमान दौर में जातिवाद, परिवारवाद, और तमाम सामाजिक कुरीतियों की साया से आज़ाद नहीं हो सका, तो उसके लिए जिम्मेवार लालफीताशाही भी हैं, क्योंकि अग

9

लेख- किस दिशा में जा रहा समाज

30 अगस्त 2017
0
1
0

इस सभ्यता को हुआ क्या है। कहीं हिंसात्मक माहौल है, कहीं बर्बरता की सीमा लांघा जा रहा है। क्या यहीं लोकतांत्रिक व्यवस्था है। जिस समाज की सभ्यता और संस्कृति के रग-रग में आपसी भाईचारा और वसुुधैव कुटुम्बकम की भावना समाहित है। अगर उस समाज में बर्बरता और हिंसात्मक परिवेश अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। फिर यह

10

लेख-- राजनीतिक उदासीनता के शिकार गांव और ग्रामीण

31 अगस्त 2017
0
2
1

भारत की दो तिहाई आबादी अगर जेल से भी कम जगह में रह रही है। तो ऐसे में निजता के मौलिक अधिकार बन जाने के बावजूद छोटे होते मकान और रहवासियों की बढ़ती तादाद प्रतिदिन की निजता को छीन रही है। जिस परिस्थिति में देश में सबको घर उपलब्ध कराने की बात सरकारें कह रही हैं। उस दौर में देश की आबादी का अधिकांश हिस्सा

11

लेख-- निजी हाथों में सौप कर कैसे सबको शिक्षा दे पाएगी सरकार?

1 सितम्बर 2017
0
0
0

हमारे देश की साक्षरता वर्तमान में लगभग 75 फीसद हैं, तो उसका कारण सरकार की सरकारी स्कूलों की अनदेखी के साथ निजी स्कूलों को बढ़ावा देना हैं। फिनलैंड, नार्वे, अजरबैजान ऐसे देश हैं, जो 100 प्रतिशत साक्षर हैं। यह देश के सामने विडंबना हैं, कि हम अजरबैजान जैसे देश की बराबरी साक्षरता के मामले में नहीं कर प

12

लेख--ये तो उत्तम प्रदेश बनने की निशानी नहीं

2 सितम्बर 2017
0
2
1

गोरखपुर के चर्चे सियासी गलियारों में तेज़ है। तो उसी गोरखपुर के चर्चे जनमानस के जुबां पर भी है। अगस्त महीने के शुरुआती दौर में 60 बच्चों की मौत ने लोंगो को अचंभित कर दिया था। अब जब महीने के आखिर में भी 42 मौत हो गई । तो जनता के पैर के नीचे से जमीं खिसक रहीं है। इसके अलावा वह हतप्रभ, और व्याकुल हो उठी

13

लेख-- आज़ादी के साथ अपने दायित्वों और संवैधानिक कर्तव्यों को समझें

3 सितम्बर 2017
0
0
0

भारत परम्पराओं और त्योहारों का देश है। हमारी संस्कृति के परिचायक यहीं तीज-त्यौहार हैं। आज त्योहारों की आड़ में हुलड़बाजी समाज में पनप रहीं है। गणेश पूजन की बात हो, या किसी अन्य त्यौहार की क्या उसकी मूल भावना समाज में जीवित है। इस पर गौर करना चाहिए। क्या गणेश उत्सव को

14

लेख-- राष्ट्र का उदय और अस्त गुरु के हाथों में

4 सितम्बर 2017
0
1
0

गुरुर ब्रह्मा गुरुर देवो महेश्वरा गुरुर साक्षात परब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः आज यह उक्ति हमारे शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों और छात्रों के बीच क्रियान्वित होती नहीं दिखती। आज शिक्षक और छात्रों के बीच खाई गहरी होती जा रहीं है। गुरु हमारे पुनर्जन्म का गर्भ होता है जहां से हमारा सही अर्थों में दोबारा ज

15

लेख-- ब्रिक्स में दिखी भारत की गर्जना

5 सितम्बर 2017
0
0
0

आर्थिक विशेषज्ञो की माने, तो ब्रिक्स देशों की आतंरिक व आर्थिक स्थिति के आधार पर भारत की स्थिति हर दृष्टिकोण से वर्तमान में सबल नज़र आती है। उसके साथ भारत वर्तमान दौर की विश्व व्यवस्था में सबसे मजबूत जनाधार की लोकतांत्रिक सरकार है। साथ-साथ अगर अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत तेज़ी से बढ़ रहा है, तो विश्

16

लेख-- व्यवस्था की टूटी चारपाई, मीडिया और हमारा समाज

7 सितम्बर 2017
0
0
0

संविधान में मीडिया को लोकतंत्र को चौथा स्तम्भ माना जाता है। इस लिहाज से मीडिया का समाज के प्रति उत्तरदायित्व और जिम्मदरियाँ बढ़ जाती हैं। मगर क्या वर्तमान वैश्विक दौर में जब कमाई का जरिया बनकर मीडिया रह गया है। वह समाज के प्रति अपने दायित्वों का सफल निर्वहन कर पा रहा है। उत्तर न में ही मिलेगा, क्योंक

17

लेख--- देश में असुरक्षित होता बचपन

10 सितम्बर 2017
0
0
0

आज समाज की स्थिति में असामाजिक तत्वों का समावेश अधिक होता जा रहा है, फिर हम नए भारत का निर्माण किसके लिए कर रहें हैं? जब देश के वर्तमान ही भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं, फ़िर क्या बात की जाए? किस संस्कृति और आचरण को महत्व दिया जाए? इस बाज़ार में सब नंगे नजऱ आ रहें हैं। आज समाज को हवशीपने का जो ज्वार लगा

18

लेख-- लोगों के माथे पर ग़रीब लिखना उचित नहीं

25 दिसम्बर 2017
0
1
0

वो राम की खिचड़ी भी खाता है, रहीम की खीर भी खाता है, वो भूखा है जनाब उसे, कहाँ मजहब समझ आता है। किसी न काफ़ी विचार-विमर्श के बाद इन लाइनों को गढ़ा होगा, लेकिन देश के सियासतदां तो धर्म औऱ मज़हबी राजनीति से ऊपर उठ सकें नहीं। तभी तो गरी

19

लेख-- सरकारें बदल जाती हैं, व्यवस्थाएं क्यों नहीं बदलतीं

27 दिसम्बर 2017
0
0
0

सरकारें बदल जाती है, व्यवस्थाएं क्यों नहीं बदलती। चुनावी मुलम्मा खड़ा किया जाता है, लेकिन जनतंत्र की आवाज़ को क्यों अनसुना कर दिया जाता है। सामाजिक पैरोकार बनने की बात होती है, लेकिन हकीकत से व्यवस्था मुँह क्यों मोड़ लेती है। तो क्या अब समय आ गया है, कि जनता उग्र हो

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए