shabd-logo

लेख--- लोकतंत्र के प्रहरियों को तोड़ना होगा, परम्परागत राजनीति की रवायत

30 अगस्त 2017

379 बार देखा गया 379
लोकतांत्रिक व्यवस्था को विस्तार और परिभाषित करने की आज की व्यवस्था में कोई आवश्यकता नहीं हैं। अगर लोकतंत्र सात दशक आज़ादी की आबोहवा में पंख फड़फड़ाने के बाद भी वर्तमान दौर में जातिवाद, परिवारवाद, और तमाम सामाजिक कुरीतियों की साया से आज़ाद नहीं हो सका, तो उसके लिए जिम्मेवार लालफीताशाही भी हैं, क्योंकि अगर देश ने आज़ादी के इन वर्षों के दरमियान भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने का कार्य किया। देश को ऐसे समय से भी टकराना पड़ा, जब देश का पहिया रुक से गया। देश अभी भी उसी क्षेत्रीय वाद, स्थानीयता के दर्द को महसूस कर रहा हैं। देश ऐसा भी नहीं, की आज़ादी के आंगन में मात्र क्षेत्रवाद की बेड़ी में उलझा रहा। उसके दामन को दागदार करने के लिए धार्मिकता की अतिवाद ने भी अपना रंग खूब दिखाया। वहीं धर्म, सम्प्रदायवाद की बांसुरी पुनः देश में अपनी जड़ मजबूत करती दिख रहीं हैं। जिसका रूप तनिक मंदिर, मस्जिद की लड़ाई से बदलकर अल्पसंख्यकवाद, बहुसंख्यकवाद और राष्ट्रवाद और राष्ट्रद्रोह पर आकर अटक गया हैं। आज की नजाकत यह नहीं सोच रहीं, क्या भारत का भला इस राष्ट्रवाद के दिखावे से होगा? राष्ट्र की उन्नति और विकास किसी भी देश का विश्व स्तर पर इन समस्याओं के बने रहने पर हुआ हो, तो उसका उदाहरण शून्य समझ मे आता हैं, लेक़िन हमारे देश में आज विचारधारा के नाम पर सियासत में भी ख़ूनी खेल चल रहा हैं। उदाहरण के लिए केरल का नाम अब विश्व प्रसिद्धि प्राप्त करने की दिशा में आगे क़दम बढ़ा चुका हैं। विचारधारा और सिद्धांतों को तराजू पर रखकर देखा जाए, तो उसका मोल बस इतना होता हैं, कि किसी व्यक्ति-विशेष के विचारों के अनुरूप देश के साँचे को ढालना होता हैं, लेक़िन विकास के लिए तो विचारधारा तेल लेने चली गई हैं, और अपनी एकछत्र व्यवस्था ज़माने के लिए ख़ूनी रंग दिखा रहीं हैं, क्या इससे देश का भला होगा? देश विकसित राष्ट्र की श्रेणी में क्या आपसी टकराव और वैमनस्यता से होगा, लेक़िन राजनीति '> राजनीति अंधी हो चली हैं। उससे भी गूंगी, बहरी और निष्क्रिय सोच का आदी हमारा समाज भी हो रहा हैं, जो आज़ादी की हवा में रहना तो चाहता हैं, लेकिन आज़ादी का असल अर्थ उसे सात दशक बाद भी पता नहीं चल सका हैं, इसका कारण भी हैं, हमारी व्यवस्था ने कभी चाहा भी नहीं, कि आज़ादी का असल फ़लसफ़ा होता क्या हैं, उसको आवाम जान-समझ सकें। अगर ऐसा होता, तो उनकी आज़ादी के बाद आज के दौर में दुकानदारी सातवें आसमान पर है। उस पर आंच आनी स्वाभाविक और निश्चित था, इसलिए देश को धर्म, जाति, क्षेत्र की बिसात पर नचाते रहें। इच्छा हुई तो चुनावों में दारू और क़बाब पर भी नचाया, लेकिन यह अहसास नहीं होने दिया, कि जो परतंत्रता आज़ादी के पूर्व थी, उसकी जड़ अभी भी व्याप्त हैं। बस नए शतरंज के खिलाड़ियों ने उसकी गोटियां बदल दी हैं। आज के वक्त में देश के समक्ष सबसे बड़ी दुश्वारियां पैदा कर रहा हैं, तो वह हैं, धर्म-संप्रदाय की राजनीति का एकसार हो जाना, जो हमारे आज़ादी के पूर्व उत्पन्न हुए राजनीतिक कलाकारों ने अपने राजनीतिक फायदे की जमीन तैयार करने के लिए बीज रोपण किया, जो आज के वक्त में पुष्पित और पल्लवित होकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक ढांचे को ही धत्ता बता रहा हैं। धर्म-संप्रदाय और राजनीति का संवैधानिक दृष्टि से कोई मेलजोल नहीं है। फ़िर आज धर्म की राजनीति को ज़ोर क्यों दिया जा रहा हैं। धर्म विशेष के लिए पार्टियों की स्थापना पर जोर देना लोकतंत्र की जड़ को काटना हैं। हमारी व्यवस्था को ऐसी मानसिकता को राजनीति के साथ समाज से दूर करने के लिए सार्थक प्रयास करने होंगे। और अगर धर्म से ही देश के विकास की यात्रा गुज़रती, तो संविधान द्वारा देश को धर्म प्रधान बनाया जाता, न कि पंथनिरपेक्ष। संविधान में सभी धर्मों को समान दर्जा दिया गया, लेकिन राजनीतिक दुश्चक्रों में उलझकर इस भावना को मटिया-मेट करने की पूरी कोशिश की गई , जिसका ही परिणाम हैं, कि देश आज भी धर्म और जाति के दंश में सांस लेने को मजबूर है। इसके साथ आज भी देश में धर्म और जाति के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा हैं। हमको और हमारे समाज को अब सोचना होगा, कि कौन सा धर्म सबसे बड़ा है, वह धर्म जिसके नाम पर राजनीतिक हितपूर्ति के नाम पर लोगों का नरसंहार कर दिया जाता हैं। या फ़िर वह मानवतावादी धर्म जिसके लिए भी आदमी अपना सर्वस्व त्याग की भावना रखता है, लेकिन इन दोनोक रंग अलग-अलग है। अब समाज को खुद सोचना होगा, कि उसे किस धर्म को लेकर चलना है, जो हमारी राजनीतिक व्यवस्था बेच रहीं हैं, या जिससे समाज की भलाई हो सकती है। आज देश में राष्ट्रवाद की भावना काफी प्रबल हो रहीं हैं, लेकिन राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाने वाले यह क्यों भूल जाते हैं, कि राष्ट्रवाद का सकल अर्थ ही यहीं होता हैं, कि देश के सभी धर्मों के लोगों का कल्याण और न्याय मिले, ऐसी व्यवस्था हो। फ़िर साम्प्रदयिक ताकतों का जमावड़ा क्यों उत्पन्न होने लगता हैं, राष्ट्रवाद का नाम आते ही? सर्वधर्म समभाव वाले देश में किसी एक धर्म को लेकर पिपहरी बजाना उचित नहीं हो सकता। अगर आज देश में साम्प्रदायिक ताकतों का जमावड़ा लगता हैं, फ़िर देश को एक सूत्र में पिरोने की बात अधूरी रह सकती हैं, क्योंकि देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक विभिन्न धर्म-सम्प्रदाय हैं, जिन सभी को एकता के धागे में पिरोकर ही राष्ट्रवाद की परिकल्पना को साकार रूप दिया जा सकता हैं। अगर आज देश की राजनीति में लगभग सभी राजनीतिक दल सांप्रदायिकता, जाति और क्षेत्र विशेष का झंडा बुलंद कर रहें हैं, फ़िर देश कि एकता अखण्डता पर आंच आना स्वाभाविक है। आज देश में राजनीति के नाम पर पाखंड रचने का खेल सभी ओर चल रहा है। अगर देश सांप्रदायिक तत्त्वों की जद में पीस रहा है, तो उसके वाहक कौन हैं। यह सोलह आने का सवाल है, कि इसके लिए जिम्मेवार कौन है? फ़िर उत्तर, दक्षिण, मध्य किधर भी नजऱ घुमाओ, शोषण कर्ता और शोषित दोंनो मिल जाएंगे। आज देश में व्यक्ति, परिवार केंद्रित राजनीति हावी हो चली है। जिस रवायत को समाज से दूर करना होगा। देश की नैया इन व्यक्ति वादी, परिवारवादी राजनीति से पार नहीं होने वाली । उसके लिए स्वच्छ विचारधारा वाली पार्टियों की सख़्त आवश्यकता हैं। जो दूर-दूर तक परिलक्षित नहीं होती। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की प्रगति के लिए भारतीयों से जातिवाद और सांप्रदायिकता के जहर को छोड़ने और एकता को गले लगाने की अपील की। तो कहीं ऐसा तो नहीं कि मोदी जी यह भूल गए, कि देश मे यह जहर तो आज़ादी से लेकर आजतक देश के हुक्मरानों ने ही किया है। फिर यह अपील तो देश की बिगड़ती राजनीतिक शैली के लिए होना चाहिए। आज़ादी के अवसर पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शर्म की बात है कि आजादी के 70वर्षों के बाद भी जातिवादी और सांप्रदायिक राजनीति जारी है। और यह कब तक रहेगी। फ़िर अब वक्त की नजाकत को देखते हुए मोदी अपने पार्टी द्वारा शासित राज्यों और देश स्तर पर कानूनी प्रक्रिया द्वारा ऐसे नियम जरूरी करें, कि ये बीमारी देश से दूर हो, लेकिन इस अपील के सार्थक परिणाम भविष्य के गर्भ में ही है, क्योंकि आजतक स्वच्छ संसद के लिए ठोस क़दम नहीं दिखा है। मोदी की बातें बताती है, कि समाज का चीरहरण धर्म, जाति से बहुत हो चुका हैं, फ़िर देश से ये रवायत जो सामाजिक बुराई की जड़ है, उसको 10 वर्ष के लिए नहीं हमेशा के लिए तिलांजलि देना होगा। उसके लिए सकारात्मक राजनीतिक दृष्टिकोण और मनोबल की आवश्यकता है। जिससे देश की राजनीतिक परिपाटी को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, लेक़िन जनता और देश की भलाई के लिए यह प्रयास होना चाहिए।

महेश तिवारी की अन्य किताबें

1

लेख-- हुज़ूर न्यू इंडिया की स्थितियों पर नज़र करके तो देखिए

28 अगस्त 2017
0
1
0

भारत को अब डिजिटल इंडिया और न्यू इंडिया का सपना दिखाया जा रहा है। वही भारत में जहां अभी भी गरीब, भुखमरी व्याप्त है। उसको राजनीति क लाभ की दृष्टि से उपयोग करने की रवायत हावी हो रही है। देश की समस्याओं पर राजनीति करके अपनी राजनीतिक

2

लेख-- बाबा न राम के हुए , न रहीम के

28 अगस्त 2017
0
0
0

आज की नजाकत में धर्म पर हावी विज्ञान है। फ़िर भी धर्मांधता का चश्मा समाज पर चढ़ा है। सत्ता का तख़्त सजाती जनमानस है। जनमानस और सियासी रणबाकुरों की फ़ौज लिपटी एक बाबा के चरणों में है। आज देश में न्यू इंडिया का तासा पीटा जा रहा है, क्या न्यू इंडिया में जनमानस धर्मांधता का दामन ओढ़कर और सत्ता बाबाओं की जूती

3

लेख-- खेल के मैदानों से दूर होता बचपन

29 अगस्त 2017
0
0
0

देश में तीव्र गति से बच्चों का झुकाव आक्रमक रवैये और अन्य असामाजिक कार्यों में लग रहा है। जिसका अहम कारण बच्चों की खेलों के प्रति बढ़ती दूरी भी है। आज के समाज में बच्चा जहां घर में माता-पिता की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अकेलेपन का एहसास करता है, वहीं खेलों से बढ़ती दूरी उसके मानसिकता के विकास को भी अवरुद

4

लेख--- अब तो सुधरो

29 अगस्त 2017
0
0
1

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से आई एक रिपोर्ट में विस्थापन को लेकर खुलासा हुआ हैं, वह देश की व्यवस्था और लोगों की सोच में बदलाव की तरफ़ इशारा करती है , कि अब प्राकृतिक संरक्षण के प्रति सचेत हो जाओ। इस रिपोर्ट के तहत यह पता चलता है, कि देश में पिछले वर्ष आपदाओं और पहचान के साथ जातीयता की जकड़न से आज़ादी के सा

5

चमकदार इंडिया की ग़रीब दास्ताँ

29 अगस्त 2017
0
4
2

राजनीति और जनता का प्रत्यक्ष मिलन अब मात्र चुनावी हल-चल के वक़्त दिखता है, जब उसके प्रत्याशी जनता रूपी मत को अपना भगवान और उसके साथ तमाम वे रिश्ते- नाते रचने की कोशिश करती है, जिसके जोड़ का धागा बहुत ही नाज़ुक होता है, और उसको बनाया भी इसलिए जाता है, कि क्षणिक उपयोग ह

6

लेख-- उच्च शिक्षा में सुधार का ये तरीका भी हो सकता है?

29 अगस्त 2017
0
0
0

आज एक बड़ी घटना बाज़ार का हिस्सा बनती जा रहीं है। वह है, पोर्टिबिलिटी। मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी, बैंक पोर्टिबिलिटी। क्या शिक्षा के स्तर पर भी पोर्टिबिलिटी की सुविधा से सकारात्मक असर दिख सकता है? जवाब उत्तरित नहीं, लेकिन आज गाड़ी मझधार में हो, तो सभी घोड़े खोल देने चाहिए। तो क्या हमारी हुक्मरानी व्यवस्था

7

एक देश , एक कानून पर अमल हो

30 अगस्त 2017
0
1
0

देश में आज के दौर में कोई सबसे बड़ा बदलाव दिख रहा है। तो वह 1400 वर्षों बाद देश में मुस्लिम महिलाओं की सुदृढ़ होती सामाजिक स्थिति की ओर बढ़ता क़दम। महिलाएं जो सामाजिक औऱ धार्मिक प्रथा के नाम पर सामाजिक बुराई रूपी तीन तलाक के दंश से पीड़ित थी, उस समस्या से निजात दिलाने का प्रयास सार्थक रहा। अब इस समस्या

8

लेख--- लोकतंत्र के प्रहरियों को तोड़ना होगा, परम्परागत राजनीति की रवायत

30 अगस्त 2017
0
0
0

लोकतांत्रिक व्यवस्था को विस्तार और परिभाषित करने की आज की व्यवस्था में कोई आवश्यकता नहीं हैं। अगर लोकतंत्र सात दशक आज़ादी की आबोहवा में पंख फड़फड़ाने के बाद भी वर्तमान दौर में जातिवाद, परिवारवाद, और तमाम सामाजिक कुरीतियों की साया से आज़ाद नहीं हो सका, तो उसके लिए जिम्मेवार लालफीताशाही भी हैं, क्योंकि अग

9

लेख- किस दिशा में जा रहा समाज

30 अगस्त 2017
0
1
0

इस सभ्यता को हुआ क्या है। कहीं हिंसात्मक माहौल है, कहीं बर्बरता की सीमा लांघा जा रहा है। क्या यहीं लोकतांत्रिक व्यवस्था है। जिस समाज की सभ्यता और संस्कृति के रग-रग में आपसी भाईचारा और वसुुधैव कुटुम्बकम की भावना समाहित है। अगर उस समाज में बर्बरता और हिंसात्मक परिवेश अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। फिर यह

10

लेख-- राजनीतिक उदासीनता के शिकार गांव और ग्रामीण

31 अगस्त 2017
0
2
1

भारत की दो तिहाई आबादी अगर जेल से भी कम जगह में रह रही है। तो ऐसे में निजता के मौलिक अधिकार बन जाने के बावजूद छोटे होते मकान और रहवासियों की बढ़ती तादाद प्रतिदिन की निजता को छीन रही है। जिस परिस्थिति में देश में सबको घर उपलब्ध कराने की बात सरकारें कह रही हैं। उस दौर में देश की आबादी का अधिकांश हिस्सा

11

लेख-- निजी हाथों में सौप कर कैसे सबको शिक्षा दे पाएगी सरकार?

1 सितम्बर 2017
0
0
0

हमारे देश की साक्षरता वर्तमान में लगभग 75 फीसद हैं, तो उसका कारण सरकार की सरकारी स्कूलों की अनदेखी के साथ निजी स्कूलों को बढ़ावा देना हैं। फिनलैंड, नार्वे, अजरबैजान ऐसे देश हैं, जो 100 प्रतिशत साक्षर हैं। यह देश के सामने विडंबना हैं, कि हम अजरबैजान जैसे देश की बराबरी साक्षरता के मामले में नहीं कर प

12

लेख--ये तो उत्तम प्रदेश बनने की निशानी नहीं

2 सितम्बर 2017
0
2
1

गोरखपुर के चर्चे सियासी गलियारों में तेज़ है। तो उसी गोरखपुर के चर्चे जनमानस के जुबां पर भी है। अगस्त महीने के शुरुआती दौर में 60 बच्चों की मौत ने लोंगो को अचंभित कर दिया था। अब जब महीने के आखिर में भी 42 मौत हो गई । तो जनता के पैर के नीचे से जमीं खिसक रहीं है। इसके अलावा वह हतप्रभ, और व्याकुल हो उठी

13

लेख-- आज़ादी के साथ अपने दायित्वों और संवैधानिक कर्तव्यों को समझें

3 सितम्बर 2017
0
0
0

भारत परम्पराओं और त्योहारों का देश है। हमारी संस्कृति के परिचायक यहीं तीज-त्यौहार हैं। आज त्योहारों की आड़ में हुलड़बाजी समाज में पनप रहीं है। गणेश पूजन की बात हो, या किसी अन्य त्यौहार की क्या उसकी मूल भावना समाज में जीवित है। इस पर गौर करना चाहिए। क्या गणेश उत्सव को

14

लेख-- राष्ट्र का उदय और अस्त गुरु के हाथों में

4 सितम्बर 2017
0
1
0

गुरुर ब्रह्मा गुरुर देवो महेश्वरा गुरुर साक्षात परब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः आज यह उक्ति हमारे शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों और छात्रों के बीच क्रियान्वित होती नहीं दिखती। आज शिक्षक और छात्रों के बीच खाई गहरी होती जा रहीं है। गुरु हमारे पुनर्जन्म का गर्भ होता है जहां से हमारा सही अर्थों में दोबारा ज

15

लेख-- ब्रिक्स में दिखी भारत की गर्जना

5 सितम्बर 2017
0
0
0

आर्थिक विशेषज्ञो की माने, तो ब्रिक्स देशों की आतंरिक व आर्थिक स्थिति के आधार पर भारत की स्थिति हर दृष्टिकोण से वर्तमान में सबल नज़र आती है। उसके साथ भारत वर्तमान दौर की विश्व व्यवस्था में सबसे मजबूत जनाधार की लोकतांत्रिक सरकार है। साथ-साथ अगर अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत तेज़ी से बढ़ रहा है, तो विश्

16

लेख-- व्यवस्था की टूटी चारपाई, मीडिया और हमारा समाज

7 सितम्बर 2017
0
0
0

संविधान में मीडिया को लोकतंत्र को चौथा स्तम्भ माना जाता है। इस लिहाज से मीडिया का समाज के प्रति उत्तरदायित्व और जिम्मदरियाँ बढ़ जाती हैं। मगर क्या वर्तमान वैश्विक दौर में जब कमाई का जरिया बनकर मीडिया रह गया है। वह समाज के प्रति अपने दायित्वों का सफल निर्वहन कर पा रहा है। उत्तर न में ही मिलेगा, क्योंक

17

लेख--- देश में असुरक्षित होता बचपन

10 सितम्बर 2017
0
0
0

आज समाज की स्थिति में असामाजिक तत्वों का समावेश अधिक होता जा रहा है, फिर हम नए भारत का निर्माण किसके लिए कर रहें हैं? जब देश के वर्तमान ही भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं, फ़िर क्या बात की जाए? किस संस्कृति और आचरण को महत्व दिया जाए? इस बाज़ार में सब नंगे नजऱ आ रहें हैं। आज समाज को हवशीपने का जो ज्वार लगा

18

लेख-- लोगों के माथे पर ग़रीब लिखना उचित नहीं

25 दिसम्बर 2017
0
1
0

वो राम की खिचड़ी भी खाता है, रहीम की खीर भी खाता है, वो भूखा है जनाब उसे, कहाँ मजहब समझ आता है। किसी न काफ़ी विचार-विमर्श के बाद इन लाइनों को गढ़ा होगा, लेकिन देश के सियासतदां तो धर्म औऱ मज़हबी राजनीति से ऊपर उठ सकें नहीं। तभी तो गरी

19

लेख-- सरकारें बदल जाती हैं, व्यवस्थाएं क्यों नहीं बदलतीं

27 दिसम्बर 2017
0
0
0

सरकारें बदल जाती है, व्यवस्थाएं क्यों नहीं बदलती। चुनावी मुलम्मा खड़ा किया जाता है, लेकिन जनतंत्र की आवाज़ को क्यों अनसुना कर दिया जाता है। सामाजिक पैरोकार बनने की बात होती है, लेकिन हकीकत से व्यवस्था मुँह क्यों मोड़ लेती है। तो क्या अब समय आ गया है, कि जनता उग्र हो

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए