shabd-logo

लेख--- देश में असुरक्षित होता बचपन

10 सितम्बर 2017

306 बार देखा गया 306
आज समाज की स्थिति में असामाजिक तत्वों का समावेश अधिक होता जा रहा है, फिर हम नए भारत का निर्माण किसके लिए कर रहें हैं? जब देश के वर्तमान ही भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं, फ़िर क्या बात की जाए? किस संस्कृति और आचरण को महत्व दिया जाए? इस बाज़ार में सब नंगे नजऱ आ रहें हैं। आज समाज को हवशीपने का जो ज्वार लगा है, उसमें नैतिकता और सामाजिकता को खोखला साबित कर दिया है। आखिर इस समाज को कौन सी कुदृष्टि लग गई है, कि वह सुधरने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन एक नई घटना होती है, लेकिन यह हमारे समाज की विडंबना है कि वह उससे सबक लेता हुआ प्रतीत नहीं होता। बीते दिनों हमारे देश में आजकल स्कूलों को निजी करण के जिस भेंट चढ़ाया जा रहा है, उसी निजीकरण के दुष्चक्र में पीसकर गुरूग्राम के एक स्कूल में मासूम बच्चे पर समाज की हवस टूट पड़ती है वही उसके चंद दिन बाद दिल्ली में एक दिल दहलाने वाली घटना और देखने को मिलती है जिसमें 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आती है। क्या यही हमारे समाज का नया रूप है ? क्या यही विश्व विजेता और विश्व जगत कहलाने वाले भारत देश की सच्चाई बनकर रह गया है ? हम बड़े-बड़े वादों और सुधारों की परिकल्पना तो व्यक्त करते हैं लेकिन हमें ऐसा लगता है कि हमारे समाज की मानसिकता को ही ज्वार लग गया है जिसमें सुधार की कोई परिपाटी नजर नहीं आती । क्या ऐसे में हम नए भारत का निर्माण करेंगे? जिसमें पुष्पित पल्लवित होते जीवन रूपी बचपन का कोई वजूद इन असामाजिक हवशी लोगों के समक्ष नहीं होगा? आज एक असामाजिक दरिंदे को जेल हो गई, लेकिन क्या मात्र जेल होने से समाज इन हरक़तों से निज़ात पा लेगा? क्या इसके बाद मासूमियत अब स्वतंत्रता पूर्वक रह सकेगी? या फ़िर इस समाज में इंसानियत की कोई क़ीमत नहीं बचेगी? यह कुछ चंद सवाल हैं, जो इन घटनाओं के बाद उभरते हैं। आज अगर हम विश्व गुरु और जगतगुरु बनने को लालायित हैं, तो हमे सोचना होगा, कि हम अपने बच्चों के लिए कोई जगह नही छोड़ पा रहें हैं, फ़िर हम खाक विश्व का नेतृत्व करेंगे? आज हम आधुनिकता की चादर तो ओढ़ लिए हैं, लेकिन हम अपने बच्चों को आत्मरक्षा और शोषण के प्रति सचेत करने का ज्ञान देने में हिचकते हैं। फ़िर इसे आधुनिकता की कौन सी रूढ़िवादी व्यवस्था कही जाए, जिसके कारण ख़ुद के बच्चे अपना कल आने वाला नहीं बचा पाते। हम ऐसे देश में रहते हैं। जिसकी आत्मा संस्कृति और सभ्यता में निवास करती है। वर्तमान अवस्था में हमनें उस संस्कृति और सभ्यता को चुल्लू भर पानी में डुबो दिया है। तभी तो जिन बच्चों को हमारी संस्कृति में भगवान का दर्जा दिया जाता रहा है। उसके ही आबरू और शरीर के साथ खेल खेला जा रहा है। समाज ने अपनी आबरू और इज्जत को आधुनिकता की चोली में रखकर बेच दिया है। हवस, और वासना ने सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। आज एक सभ्य समाज के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा है। आज की स्थिति में हमारा समाज इतना निकृष्ठ हो जाएगा, इसकी परिकल्पना शायद किसी ने की हो। जिस देश में युवाओं को आगे बढ़ाने की बात खुद देश के प्रधानमंत्री करते हो, उस देश में बच्चों के साथ बढ़ती दुष्कर्म की खबरें, सभ्य समाज को आहत, और चिंतित करती हैं, कि आखिर हमारे समाज को ऐसा कौन सा रोग लग गया है। जिससे वह अपनी मानवता को शर्मसार कर रहा है। इन घटनाओं ने समाज का एक विकृत स्वरूप पैदा किया है, जिसका स्थान सभ्य समाज में कभी नहीं हो सकता। इस तरीके की औछी मानसिकता ने समाज को झकझोर दिया है। आज पश्चिमी संस्कृति और आधुनिकता की चादर ने सामाजिक मूल्यों के पतन को बढ़ावा दिया है। भारतीय समाज में बाल यौन शोषण एक सबसे ज्यादा उपेक्षित बुराई है। पिछले कुछ वर्षों में भारत में बाल यौन शोषण से सम्बंधित घटनाएं बहुत तेज़ी से तस्दीक़ दे रहीं हैं। सरकार और समाज दोनों को इस दिशा में ध्यान देने की पहल शुरू करनी होगी। उससे पहले आवश्यकता यह है, कि बच्चों के माँ- बाप जागरूकता दिखाए। अगर माँ-बाप सजग हों जाए तो बहुत हद तक वे आपने बच्चों को यौन शोषण का शिकार होने से बचा सकते हैं। यह समाज को दहला देने वाली खबर है, कि देश के भीतर बच्चों के साथ यौन शोषण करने वाला 93 फ़ीसद घटनाओं में कोई न कोई उनका अपना, करीबी,या फ़िर रिश्तेदार होता है। फ़िर इसको किस चश्मे से देखा जाए। सामाजिकता को कलंकित और बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने में जब अपनो का ही हाथ हो। फ़िर तो यही कहा जा सकता है। मानवता और सामाजिकता इससे ज्यादा ओर कलंकित और अपमानित नहीं हो सकती। विडम्बना इस बात की है की माँ-बाप ही बच्चों को सिखाते हैं की बड़ों की आज्ञा माने। फ़िर अगर बड़े ही उनकी आबरू और जिंदगी से खेल खेलते हैं, फ़िर बच्चों के लिए जगह बची कहाँ है? यह उक्ति सुना था, एक दिन कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना, कौआ मोती खाएगा। लेकिन इस तरीके की हबस और कुकृत्यों के प्रति समाज अग्रसर हो जाएगा, इसकी कल्पना शायद किसी ने न की हो। सरकारी सर्वेक्षण के आकंड़ेे कहते हैं, कि भारत में हर ढाई घण्टे में एक लड़की का बलात्कार होता है। हर तेरह घंटे में 10 साल से कम उम्र की लड़की के साथ बलात्कार होता है। इसके इतर वर्ष 2015 में दस हज़ार से अधिक बच्चियों के साथ ज्यादती हुई। फ़िर आख़िर हम कैसा समाज बना रहे हैं, जिसमें बहन-बेटियां और साथ में छोटे नाबालिग बच्चे भी महफ़ूज नहीं हैं। क्या यहीं हमारे महापुरुषों और महान आत्मओं के सपनो का भारत होगा। जिसमें आदमी दूसरों से कम अपने पास-पड़ोस से ज्यादा भयभीत और डरा हुआ होगा। शायद आज हमारा देश भटक गया है। उसने अपनी मर्यादा और लाज को खो दिया है। जो उसके विनाश का कारण भी है। आज हमारे समाज में बच्चे अगर हबशीपने का शिकार हो रहें हैं, तो उसके कुछ वैधानिक कारण भी हैं। जब विधान ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे यौन शोषण अपराध के खिलाफ भारतीय दंड संहिता में धारा 376 और 354 का प्रावधान है , और पुरुषों और महिलाओं के खिलाफ हों रहे अप्राकृतिक यौन संबंध रूपी आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए धारा 377 का ज़िक्र है। फ़िर अफ़सोस इसी बात का होता है, कि बच्चों के खिलाफ हों रहे यौन उत्पीड़न के लिये कोई विशेष वैधानिक प्रावधान क्यों नही? और अगर सरकारें 2012 में संसद में बच्चों को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा दिलाने के लिए अधिनियम पॉस्को एक्ट बना कर अपनी नैतिक जिम्मेदारी से बच रहीं हैं, तो उनको सोचना चाहिए, बच्चों के साथ ये अपराध अभी की देन नहीं है। यह पहले से चला आ रहा है, फ़िर इस को रोकने की सक्रियता इतनी देर बाद क्यों हुई? नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक देश में बच्चों के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। हमारे समाज की सबसे बड़ी दुखती रग यह भी है, कि सामाजिक लोक-लाज की ख़ातिर ऐसे अपराध होने पर मासूमों को ही चुप करा दिया जाता है। जिससे यह समस्या समाज में औऱ घिनोने आकार को धारण करती जा रहीं है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक देश में नौनिहालों की सुरक्षा की स्थिति काफ़ी चिंताजनक है। 2010 में जहां बलात्कार के लगभग 5400 मामले दर्ज हुए, वहीं 2014 में यह संख्या बढ़कर 13,000 हो गई। बच्चों के प्रति बलात्कार के सबसे अधिक मामले मध्यप्रदेश में दर्ज हुए। जिस गति से कानून होने के पश्चात भी बच्चों के साथ दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है, वह यह बयाँ करती है, कि हमारा सामाजिक ढांचा ही चरमरा चुका है। जिसमें संस्कृति और सभ्यता की चिंगारी न बचकर सिर्फ़ हवस और नँगापन ही बचा है। जिसको दूर करने के लिए सभ्य समाज को लाठी चलानी होगी। झूठी प्रतिष्ठा और लज्जा के लिए हमारा समाज अपने बच्चों के खिलाफ होने वाले दंश को झेल रहा है। इस प्रवृत्ति को हमारे समाज की दूर करना होगा। तभी नन्हें बच्चे असमाजिक कुदृष्टि से कुछ हद तक बच सकते हैं। अभिवावकों की जागरूकता नपुंसक सोच वाले दरिंदों से पालय का जीवन बच सकता है, इसलिए उन्हें खुलकर इन मुद्दों पर अब विमर्श का वक़्त आ गया है।

महेश तिवारी की अन्य किताबें

1

लेख-- हुज़ूर न्यू इंडिया की स्थितियों पर नज़र करके तो देखिए

28 अगस्त 2017
0
1
0

भारत को अब डिजिटल इंडिया और न्यू इंडिया का सपना दिखाया जा रहा है। वही भारत में जहां अभी भी गरीब, भुखमरी व्याप्त है। उसको राजनीति क लाभ की दृष्टि से उपयोग करने की रवायत हावी हो रही है। देश की समस्याओं पर राजनीति करके अपनी राजनीतिक

2

लेख-- बाबा न राम के हुए , न रहीम के

28 अगस्त 2017
0
0
0

आज की नजाकत में धर्म पर हावी विज्ञान है। फ़िर भी धर्मांधता का चश्मा समाज पर चढ़ा है। सत्ता का तख़्त सजाती जनमानस है। जनमानस और सियासी रणबाकुरों की फ़ौज लिपटी एक बाबा के चरणों में है। आज देश में न्यू इंडिया का तासा पीटा जा रहा है, क्या न्यू इंडिया में जनमानस धर्मांधता का दामन ओढ़कर और सत्ता बाबाओं की जूती

3

लेख-- खेल के मैदानों से दूर होता बचपन

29 अगस्त 2017
0
0
0

देश में तीव्र गति से बच्चों का झुकाव आक्रमक रवैये और अन्य असामाजिक कार्यों में लग रहा है। जिसका अहम कारण बच्चों की खेलों के प्रति बढ़ती दूरी भी है। आज के समाज में बच्चा जहां घर में माता-पिता की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अकेलेपन का एहसास करता है, वहीं खेलों से बढ़ती दूरी उसके मानसिकता के विकास को भी अवरुद

4

लेख--- अब तो सुधरो

29 अगस्त 2017
0
0
1

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से आई एक रिपोर्ट में विस्थापन को लेकर खुलासा हुआ हैं, वह देश की व्यवस्था और लोगों की सोच में बदलाव की तरफ़ इशारा करती है , कि अब प्राकृतिक संरक्षण के प्रति सचेत हो जाओ। इस रिपोर्ट के तहत यह पता चलता है, कि देश में पिछले वर्ष आपदाओं और पहचान के साथ जातीयता की जकड़न से आज़ादी के सा

5

चमकदार इंडिया की ग़रीब दास्ताँ

29 अगस्त 2017
0
4
2

राजनीति और जनता का प्रत्यक्ष मिलन अब मात्र चुनावी हल-चल के वक़्त दिखता है, जब उसके प्रत्याशी जनता रूपी मत को अपना भगवान और उसके साथ तमाम वे रिश्ते- नाते रचने की कोशिश करती है, जिसके जोड़ का धागा बहुत ही नाज़ुक होता है, और उसको बनाया भी इसलिए जाता है, कि क्षणिक उपयोग ह

6

लेख-- उच्च शिक्षा में सुधार का ये तरीका भी हो सकता है?

29 अगस्त 2017
0
0
0

आज एक बड़ी घटना बाज़ार का हिस्सा बनती जा रहीं है। वह है, पोर्टिबिलिटी। मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी, बैंक पोर्टिबिलिटी। क्या शिक्षा के स्तर पर भी पोर्टिबिलिटी की सुविधा से सकारात्मक असर दिख सकता है? जवाब उत्तरित नहीं, लेकिन आज गाड़ी मझधार में हो, तो सभी घोड़े खोल देने चाहिए। तो क्या हमारी हुक्मरानी व्यवस्था

7

एक देश , एक कानून पर अमल हो

30 अगस्त 2017
0
1
0

देश में आज के दौर में कोई सबसे बड़ा बदलाव दिख रहा है। तो वह 1400 वर्षों बाद देश में मुस्लिम महिलाओं की सुदृढ़ होती सामाजिक स्थिति की ओर बढ़ता क़दम। महिलाएं जो सामाजिक औऱ धार्मिक प्रथा के नाम पर सामाजिक बुराई रूपी तीन तलाक के दंश से पीड़ित थी, उस समस्या से निजात दिलाने का प्रयास सार्थक रहा। अब इस समस्या

8

लेख--- लोकतंत्र के प्रहरियों को तोड़ना होगा, परम्परागत राजनीति की रवायत

30 अगस्त 2017
0
0
0

लोकतांत्रिक व्यवस्था को विस्तार और परिभाषित करने की आज की व्यवस्था में कोई आवश्यकता नहीं हैं। अगर लोकतंत्र सात दशक आज़ादी की आबोहवा में पंख फड़फड़ाने के बाद भी वर्तमान दौर में जातिवाद, परिवारवाद, और तमाम सामाजिक कुरीतियों की साया से आज़ाद नहीं हो सका, तो उसके लिए जिम्मेवार लालफीताशाही भी हैं, क्योंकि अग

9

लेख- किस दिशा में जा रहा समाज

30 अगस्त 2017
0
1
0

इस सभ्यता को हुआ क्या है। कहीं हिंसात्मक माहौल है, कहीं बर्बरता की सीमा लांघा जा रहा है। क्या यहीं लोकतांत्रिक व्यवस्था है। जिस समाज की सभ्यता और संस्कृति के रग-रग में आपसी भाईचारा और वसुुधैव कुटुम्बकम की भावना समाहित है। अगर उस समाज में बर्बरता और हिंसात्मक परिवेश अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। फिर यह

10

लेख-- राजनीतिक उदासीनता के शिकार गांव और ग्रामीण

31 अगस्त 2017
0
2
1

भारत की दो तिहाई आबादी अगर जेल से भी कम जगह में रह रही है। तो ऐसे में निजता के मौलिक अधिकार बन जाने के बावजूद छोटे होते मकान और रहवासियों की बढ़ती तादाद प्रतिदिन की निजता को छीन रही है। जिस परिस्थिति में देश में सबको घर उपलब्ध कराने की बात सरकारें कह रही हैं। उस दौर में देश की आबादी का अधिकांश हिस्सा

11

लेख-- निजी हाथों में सौप कर कैसे सबको शिक्षा दे पाएगी सरकार?

1 सितम्बर 2017
0
0
0

हमारे देश की साक्षरता वर्तमान में लगभग 75 फीसद हैं, तो उसका कारण सरकार की सरकारी स्कूलों की अनदेखी के साथ निजी स्कूलों को बढ़ावा देना हैं। फिनलैंड, नार्वे, अजरबैजान ऐसे देश हैं, जो 100 प्रतिशत साक्षर हैं। यह देश के सामने विडंबना हैं, कि हम अजरबैजान जैसे देश की बराबरी साक्षरता के मामले में नहीं कर प

12

लेख--ये तो उत्तम प्रदेश बनने की निशानी नहीं

2 सितम्बर 2017
0
2
1

गोरखपुर के चर्चे सियासी गलियारों में तेज़ है। तो उसी गोरखपुर के चर्चे जनमानस के जुबां पर भी है। अगस्त महीने के शुरुआती दौर में 60 बच्चों की मौत ने लोंगो को अचंभित कर दिया था। अब जब महीने के आखिर में भी 42 मौत हो गई । तो जनता के पैर के नीचे से जमीं खिसक रहीं है। इसके अलावा वह हतप्रभ, और व्याकुल हो उठी

13

लेख-- आज़ादी के साथ अपने दायित्वों और संवैधानिक कर्तव्यों को समझें

3 सितम्बर 2017
0
0
0

भारत परम्पराओं और त्योहारों का देश है। हमारी संस्कृति के परिचायक यहीं तीज-त्यौहार हैं। आज त्योहारों की आड़ में हुलड़बाजी समाज में पनप रहीं है। गणेश पूजन की बात हो, या किसी अन्य त्यौहार की क्या उसकी मूल भावना समाज में जीवित है। इस पर गौर करना चाहिए। क्या गणेश उत्सव को

14

लेख-- राष्ट्र का उदय और अस्त गुरु के हाथों में

4 सितम्बर 2017
0
1
0

गुरुर ब्रह्मा गुरुर देवो महेश्वरा गुरुर साक्षात परब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः आज यह उक्ति हमारे शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों और छात्रों के बीच क्रियान्वित होती नहीं दिखती। आज शिक्षक और छात्रों के बीच खाई गहरी होती जा रहीं है। गुरु हमारे पुनर्जन्म का गर्भ होता है जहां से हमारा सही अर्थों में दोबारा ज

15

लेख-- ब्रिक्स में दिखी भारत की गर्जना

5 सितम्बर 2017
0
0
0

आर्थिक विशेषज्ञो की माने, तो ब्रिक्स देशों की आतंरिक व आर्थिक स्थिति के आधार पर भारत की स्थिति हर दृष्टिकोण से वर्तमान में सबल नज़र आती है। उसके साथ भारत वर्तमान दौर की विश्व व्यवस्था में सबसे मजबूत जनाधार की लोकतांत्रिक सरकार है। साथ-साथ अगर अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत तेज़ी से बढ़ रहा है, तो विश्

16

लेख-- व्यवस्था की टूटी चारपाई, मीडिया और हमारा समाज

7 सितम्बर 2017
0
0
0

संविधान में मीडिया को लोकतंत्र को चौथा स्तम्भ माना जाता है। इस लिहाज से मीडिया का समाज के प्रति उत्तरदायित्व और जिम्मदरियाँ बढ़ जाती हैं। मगर क्या वर्तमान वैश्विक दौर में जब कमाई का जरिया बनकर मीडिया रह गया है। वह समाज के प्रति अपने दायित्वों का सफल निर्वहन कर पा रहा है। उत्तर न में ही मिलेगा, क्योंक

17

लेख--- देश में असुरक्षित होता बचपन

10 सितम्बर 2017
0
0
0

आज समाज की स्थिति में असामाजिक तत्वों का समावेश अधिक होता जा रहा है, फिर हम नए भारत का निर्माण किसके लिए कर रहें हैं? जब देश के वर्तमान ही भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं, फ़िर क्या बात की जाए? किस संस्कृति और आचरण को महत्व दिया जाए? इस बाज़ार में सब नंगे नजऱ आ रहें हैं। आज समाज को हवशीपने का जो ज्वार लगा

18

लेख-- लोगों के माथे पर ग़रीब लिखना उचित नहीं

25 दिसम्बर 2017
0
1
0

वो राम की खिचड़ी भी खाता है, रहीम की खीर भी खाता है, वो भूखा है जनाब उसे, कहाँ मजहब समझ आता है। किसी न काफ़ी विचार-विमर्श के बाद इन लाइनों को गढ़ा होगा, लेकिन देश के सियासतदां तो धर्म औऱ मज़हबी राजनीति से ऊपर उठ सकें नहीं। तभी तो गरी

19

लेख-- सरकारें बदल जाती हैं, व्यवस्थाएं क्यों नहीं बदलतीं

27 दिसम्बर 2017
0
0
0

सरकारें बदल जाती है, व्यवस्थाएं क्यों नहीं बदलती। चुनावी मुलम्मा खड़ा किया जाता है, लेकिन जनतंत्र की आवाज़ को क्यों अनसुना कर दिया जाता है। सामाजिक पैरोकार बनने की बात होती है, लेकिन हकीकत से व्यवस्था मुँह क्यों मोड़ लेती है। तो क्या अब समय आ गया है, कि जनता उग्र हो

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए