बच्चों को विद्यारम्भ के 3 वर्ष तक केवल मातृभाषा, गणित तथा वनस्पति विज्ञान की शिक्षा खेल खेल में दी जा सकती है। कक्षा के पिछले भाग में 10 या 15 गमलों में से प्रत्येक में एक पौधा लगाया जाय जैसे गेंदा, चमेली, गिलोय, गेंहूँ, चना, सेम, तुलसी, हल्दी आदि आदि। बच्चों को पौधों के नाम तथा उन्हें गिनना सिखाया जाय। पौधों को पहचानना सिखाया जाय। इससे बच्चे खेल खेल में गणित, बनस्पति विज्ञान सीखेंगे। गणित के लिए मिटटी की गोलियां तथा लकड़ी की तीलियों का प्रयोग किया जाय। 10-10 तीलियों को रबर बैंड द्वारा बण्डल बना दिए जाएँ। उन बंडलों की सहायता से दहाई ले जाना तथा हासिल लेना सिखाया जा सकता है।..