shabd-logo

मुझे चाँद चाहिए

13 नवम्बर 2017

305 बार देखा गया 305
featured image

तोड़ लूँ,...

उस नक्षत्र को जिस ओर कोई इंगित करे,

मुझे वो उड़ान चाहिए,

हाँ - हाँ मुझे चाँद चाहिए |


नीले क्षितिज पे टंगी छिद्रों वाली,

उस काली चादर का वो सबसे बड़ा सुराख़ चाहिए,

हाँ - हाँ मुझे चाँद चाहिए |


व्यथित हूँ, अक्लान्त हूँ ,

परेशाँ हूँ, इस शोर से मैं,

वो चाँदनी रात में,

पर्वत के पीछे का,

सरिता के निकट का,

दीवार की खूंटी पे टंगा,... वो एकांत चाहिए |

हाँ - हाँ मुझे चाँद चाहिए|


माना हूँ ,... क्षुद्र मोती,

नहीं चौकसी को सर्प दो-चार मेरे पास,

फिर भी मगर . . .

उसके केशों से टूटकर,

उसके अधरों पे रुका, वो स्थान चाहिए,

हाँ-हाँ मुझे चाँद चाहिए |



(मनोज कुमार खंसली "अन्वेष " )


शब्दार्थ/भावार्थ विवेचन :-

1. काली चादर : काली चादर का भावार्थ यहाँ "रात" से, छिद्रों का तात्पर्य "तारों " से एवं बड़े सुराख़ का अर्थ "शशि " से है | क्या आपने कभी नक्षत्रों वाली रात को देखते हुए ऐसा महसूस किया है कि जैसे किसी ने प्रकाश पुञ्ज को छिद्रों वाली काली चादर से ढक रखा है, जिसका हर छेद एक तारे सा तथा बड़ा सुराख़ चाँद सा प्रतीत होता है |


2. शोर का अर्थ यहाँ शहर की रोजाना की भाग-दौड़ भरा अत्यंत व्यस्त जीवन, उस पर टीवी,डी 0 जे 0 , ट्रैफिक इत्यादि से है |


3. दीवार की खूँटी पर टंगा से मतलब खूबसूरत तस्वीर से है जो अपनी अवर्णनीय, अभिभूत कर देने वाली सुन्दर प्राकृतिक छटा / दृश्यों को अपने में समाहित किए हुए है | किंतु कवि के पास वहाँ तक जाने का समय ही नहीं, इसी बेबसी के कारन वह सिर्फ दीवारों में तस्वीर के रूप में टंगे इन प्राकृतिक दृश्यों को देखकर ही अपना मन बहला लेता है |


4. क्षुद्र मोती से मतलब है हीरे/ माणिक्य के समान बहुमूल्य न होना , जिनकी प्राचीन ग्रंथो अथवा कथनों के अनुसार रक्षा/चौकसी स्वयं इच्छाधारी सर्प किया करते थे |


यहाँ पर कवि खुद को क्षुद्र मोती बता अर्थात प्रेयसी के नहाकर निकलने के उपरांत उसके भीगे केशों के नीर को क्षुद्र मोती (अर्थात कवि स्वयं ) की उपमा देते हुए पानी की बूंदों सा उसके बालों से टूटकर , उसके अधरों पर रुकने की कामना कर रहा है | जैसे कोई शिशु चाँद को खिलौना जान / समझ उसके लिए मचलता है |


मनोज कुमार खँसली-" अन्वेष" की अन्य किताबें

ध्रुव सिंह  -एकलव्य-

ध्रुव सिंह -एकलव्य-

आदरणीय / आदरणीया आपके द्वारा 'सृजित' रचना ''लोकतंत्र'' संवाद मंच पर 'सोमवार' २२ जनवरी २०१८ को लिंक की गई है। आप सादर आमंत्रित हैं। धन्यवाद "एकलव्य" https://loktantrasanvad.blogspot.in/

21 जनवरी 2018

उमा शंकर  -अश्क-

उमा शंकर -अश्क-

दिल को छू रही है सर .. क्या बात है है अद्द्भुत कृति मनोज जी गुड लक

27 नवम्बर 2017

कुसुम लता

कुसुम लता

उस काली चादर का वो बड़ा सुराख़ चाहिए एवं माना हूँ क्षुद्र मोती| वाह वाह वाह क्या बात है आपकी मनोज जी बहुत खूब | दिल को छूती बड़ी ही रोमांटिक रचना |

24 नवम्बर 2017

नीरज चंदेल

नीरज चंदेल

अतुलनीय रचना

20 नवम्बर 2017

रेणु

रेणु

प्रिय मनोज ------- मन में छुपी बहुत ही सरल सी मनोकामना का सुंदर शब्दांकन एक प्यारी सी रचना में ढल मन को छु जाता है ये प्रतीकात्मक रचना आपकी दुसरी रचनाओं से अलग है | आलोक जी ने सही कहा एकदम कसी हुई रचना है शब्दों के साथ प्रतीकों को भी आपने परिभाषित कर अपनी रचना को सरलतम बना दिया है | गरिमा युक्त भावों से भरी रचना पर आपको बहुत बधाई और शुभकामनायें ---------

17 नवम्बर 2017

आलोक सिन्हा

आलोक सिन्हा

बहुत ही सुगठित सरस रचना है | बहुत बहुत बधाई , शुभ कामनाएं | ऐसी ही कुछ और रचनाएँ भविष्य में और लिखने का प्रयास करो | सच यह आपका एक बहुत ही सफल प्रयास है |

15 नवम्बर 2017

आलोक सिन्हा

आलोक सिन्हा

बहुत ही सुगठित सरस रचना है | बहुत बहुत बधाई , शुभ कामनाएं |

15 नवम्बर 2017

कुमार आशू

कुमार आशू

आंतरिक कामना का उदघोष करती उच्चकोटि की रचना है 👌👌👌....

13 नवम्बर 2017

1

अजन्मा रुदन (बालिका भ्रूण हत्या पर)

23 जून 2017
0
4
5

अजन्मा रुदन(बालिका भ्रूण हत्या) वर्तमान आधुनिक भारतीय समाज में घर - घर में भीतर तक व्याप्त बेटे प्राप्त करने की

2

मैं कहाँ गज़ल लिखता हूँ ???

26 जून 2017
0
4
4

मैंने कब कहा मैं गज़ल लिखता हूँ ?मैं तो जो भी जीता हूँ , बस वही हर पल लिखता हूँ ! आज फिर शहीदों की गर्दन में घोंप कर कलम,

3

किस्साग़ोई

6 जुलाई 2017
0
4
4

अन्वेष .....किस्सा-दास्ताँ हूँ ,... किस्सागोई का मज़ा लेता हूँ | जो भी ज़ख़्म दिखते हैं , उन्हें अपनी रचना में सजा लेता हूँ | पहले ख़ुद खोदता हूँ कब्र अपनी, फिर खुद को ही काँधे पे उ

4

बाज़ार (भारतीय उप-महाद्वीप के सेक्स वर्करों का रोज़नामचा)

11 जुलाई 2017
0
5
2

खनकते है घुँघरू,रोती हैं आँखें,तबले की थाप पे ,फिर सिसकती हैं साँसें| हर रूह प्यासी,हर शह पे उदासी,यहाँ रोज़ चौराहे पे, बिकती हैं आँहें| ना बाबा,ना चाचा ,ना ताऊ,ना नाना,ना भाई यहाँ है,ना कोई अपना,...!?!... बस एक रिश्ता ,बस एक सौद

5

विडम्बना

14 जुलाई 2017
0
8
5

भूमिका : यह रचना मेरे हृदय के बहुत निकट है| यह कविता मैंने अपनी स्नातक (ग्रेजुएशन) के दौरान नवभारत टाइम्स में छपी ख़बर से

6

झोपड़े का मॉनसून

31 जुलाई 2017
0
8
9

सौंधी - सौंधी सी महक है मिट्टी के मैदानों में| मॉनसून की पहली बारिश है फूस के कच्चे मकानों में| उसके बदन से चिपकी साड़ी,माथे से बहकर फैले कुमकुम,या केशों से टूटकर गिरते मोतियों क

7

कहना चाहता हूँ कुछ ऐसा

11 अगस्त 2017
0
0
0

कहना चाहता हूँ कुछ ऐसा ,...

8

कहना चाहता हूँ कुछ ऐसा

11 अगस्त 2017
0
5
4

भावार्थ - यहाँ रचियता अपनी प्रेयसी के हृदय में अपना घर करने की चाह में नाना प्रकार की उपमाओं का प्रयोग कर रहा है| कभी वह उससे चाँद, तारों, स्वप्नों, कल्पनाओं की बात कर उसके मन म

9

बलि

30 अगस्त 2017
0
6
5

भावार्थ : - भारत में आज भी बलि-प्रथा ब- दस्तूर जारी है एवं जारी है आज के शिक्षित वर्ग का उसम

10

मुझे चाँद चाहिए

13 नवम्बर 2017
0
4
8

तोड़ लूँ,... उस नक्षत्र को जिस ओर कोई इंगित करे, मुझे वो उड़ान चाहिए,हाँ - हाँ मुझे चाँद चाहिए | नीले क्षितिज पे टंगी छिद्रों वाली,उस काली चादर का

11

अस्तित्व

9 फरवरी 2018
0
8
6

क्या हूँ?रोजगारों के मेले में बेरोजगार!?! क्या हूँ ?बिल्डिंगों के बीच गिरी इमारत का मलबा!?! या हूँ? उसमें दबी इच्छाओं , आशाओं और उम्मीदों की ख़ाक !?! कौन हूँ मैं ?क्यूँ हूँ मैं ?क्या हूँ मैं ?क्या अस्तित्व है मेरी इस बेबस सी खीझ का ?...क्या हूँ ?भीड़ भ

12

कहाँ से लाऊँ ???

5 मार्च 2018
0
2
4

13

संध्या

4 अगस्त 2018
0
3
2

जवाँ हूँ , जवाँ रहने को हूँ , मचलता, शाम होते ही,मैं अगली सुबह को करवटें बदलता| मालूम है रही ज़िन्दगी ,तो नई सुबह खींच देगी, मेरे चेहरे पे एक और लकीर, गफलत में हूँ, पुरानी मिटाने को,मैं रातों को सँवरता| देर-सवेर ही सही | एक रोज़ तो उसे आना है| फिर,...कहीं ...???भर,...

14

दर्द

15 फरवरी 2019
1
1
0

दर्द जाने क्या दर्द से मेरा रिश्ता है!?!जब भी मिलता है बड़ी फ़ुर्सत से मिलता है||

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए