shabd-logo

लेख-- लोगों के माथे पर ग़रीब लिखना उचित नहीं

25 दिसम्बर 2017

161 बार देखा गया 161
वो राम की खिचड़ी भी खाता है, रहीम की खीर भी खाता है, वो भूखा है जनाब उसे, कहाँ मजहब समझ आता है। किसी न काफ़ी विचार-विमर्श के बाद इन लाइनों को गढ़ा होगा, लेकिन देश के सियासतदां तो धर्म औऱ मज़हबी राजनीति से ऊपर उठ सकें नहीं। तभी तो गरीबी अपने होने पर रो रही है। हमारा संविधान कहता है कि हम सब संविधान और कानून की नजर में एक समान और बराबर हैं , ऐसे में फिर शासन- प्रशासन कैसे संविधान की मूल भावना से हटकर काम करने लगता है? यह समझ में आता नहीं। मैं ग़रीब परिवार से हूँ, मैं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन लेता हूं। यह ख़बर अखबारों में छपी थी, जब राजस्थान के दौसा जिले के स्थानीय प्रशासन ने हुकुम दिया था, कि राशन के लिए वीपीएल कार्डधारकों को अपने घर पर उक्त बातें लिखना होगा। अब जब मध्यप्रदेश के शिवपुरी के विनेगा गांव में प्रशासन की तरफ़ से ग़रीब का मुहर लगाया गया। तो इससे कई यक्ष प्रश्न ख़ड़े होते हैं। क्या सरकारी व्यवस्था इतनी लचर और शिथिल पड़ गई है, जो गरीबी और अमीरी के बीच फ़र्क़ नहीं कर पा रहीं? क्या किसी के घर पर नाम के साथ ग़रीब लिखना लोकतंत्र और मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं? जो व्यवस्था अपने हितोउद्देश्य के लिए कुछ भी कर सकती है, वह यह कैसे पता नहीं कर सकती, कि किसे अन्न की सबसे सख़्त जरूरत है? या नहीं। इसके इतर क्या वै ज्ञान की औऱ डिजिटल युग में लोगों में विभेद का यहीं तरीका व्यवस्था के पास एकमात्र उपाय है? शायद राजनीति ने जाति-धर्म से आगे बढक़र कभी सोचा नहीं। तभी तो तारीख़ बदल गई, लेकिन तवारीख़ नहीं। कितनी सरकारें आई, और चली गई, लेकिन देश से गरीबी हटाओ का नारा दशकों पुराना होने के बाद भी गरीबी हटी नहीं। आजादी के 70 बरस बाद भी आज देश में 36 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। तो यह शर्मिंदगी का विषय है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा केन्द्र सरकार को अनाज सड़ने देने की बजाय गरीबों में मुफ्त बांट देने के निर्देश दिए जा चुके हैं , लेकिन शायद व्यवस्था भूख शांत करने की दिशा में इतने तेज़ी से कार्य कर नहीं पा रही। जितनी फ़ौरी कार्यवाही के रूप में लोगों के माथे पर ग़रीब लिखने को उतावली दिखती है। जनवरी 2010 में आरटीआई के माध्यम से पता चलता है, कि भारतीय खाद्य निगम गोदामों में 10,688 लाख टन खाद्यान्न सड़ा जाता है। यह देश की वास्तविक तस्वीर बयाँ करती है। तो पहली जरूरत किस दिशा में होनी चाहिए, इससे व्यवस्था अंजान है। ऐसे में यह गरीबी का मखौल उड़ाने से ज़्यादा कुछ समझ आता नहीं। यह देश की अजीब विडंबना है, कि एक ओर देश में लाखों टन अनाज सड़ रहा है, तो दूसरी ओर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली करोड़ों आबादी भुखमरी से लड़ रही है, साथ में शिवपुरी जैसे स्थानीय प्रशासन उनके साथ खेल खेल रहीं है। तमाम सरकारी कार्यक्रम और लोककल्याणकारी योजनाएं आज़ादी के बाद से चल रही हैं, लेकिन गरीबी देश का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं। तो ऐसे में घर पर गरीब लिखने से गरीबी मिटने वाली नहीं, और न फ़र्जी राशनकार्ड बनना। इस तरीक़े की घटना सिर्फ़ गरीबीयत का अपमान करना है, जिसपर लग़ाम लगाई जानी चाहिए। आज देश में एकीकृत बाल विकास योजना, विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, अन्नपूर्णा एवं अंत्योदय अन्न योजना, स्वर्ण जयंती ग्राम रोजगार योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना नाम से अनेकों कार्यक्रम चल रहें हैं। अगर इन योजनाओं का बजट प्रतिवर्ष बढ़ जाने के बावजूद भूख से मरने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है तो कारण साफ़ है। दोष सार्वजनिक वितरण प्रणाली में ही है। इसके लिए गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वालों की निश्चित संख्या और पहचान करना आवश्यक है, लेकिन व्यवस्था तो लोगों के घर पर ग़रीब लिखकर, लग्गी से घास खिलाने की कहावत चरितार्थ कर रहीं है। जिससे समस्या का निदान होने वाला नहीं। ऐसे में अगर सुरेश तेंदुलकर समिति के अनुसार 37 फ़ीसद जनसंख्या निर्धनता में जीवन जीने को विवश हैं। इसके अलावा अर्जुन सेनगुप्ता समिति के मुताबिक लगभग 80 फ़ीसद आबादी की प्रतिदिन बीस रुपये से कम में जीवन जी रही है। तो फ़िर सरकारी नीतियों में बदलाव की सख़्त जरूरत है। जिसे धर्म-जाति की राजनीति करने वाली व्यवस्था समझने को तैयार नहीं। ब्राजील ने 2003 में फोम जीरो करके एक योजना चलाती है, जिसका उद्देश्य भूख से निजात दिलवाना होता है। जिसके मुताबिक प्रतिदिन 1.25 डॉलर से कम में जीवन जीने वाले, परिवारों को प्रतिमाह 18 डॉलर का अनाज-कूपन दिया जाता है। ब्राजील सरकार ने इस योजना को भ्रष्टाचार, लालफीताशाही और राजनीतिक हस्तक्षेप से बचाकर समूचे विश्व में अपार प्रशंसा हासिल की। तो क्या अपने देश में योजनाओं को राजनीतिक हस्तक्षेप से नहीं बचाया जा सकता। उसके अलावा चमकदार इंडिया में अब भी करोड़ों लोग खुले आसमान के नीचे भूखे पेट सोने को विवश हैं। उस देश में शिवपुरी जैसी घटना गरीब औऱ निरीह लोगों पर तमाचा जड़ने के साथ प्रशासन की असंवेदनशीलता को व्यक्त करता है। जिस देश में निजता की बहस हो रही हो, तो ग़रीब लिखना भी मौलिक अधिकार का हनन होने से कम नहीं। जिसको लेकर मानवाधिकार आयोग ने नोटिस भी जारी किया है। यह लोकतंत्र का राजनीतिक मख़ौल ही है, कि समाज के वंचित तबके को उसका दाय आज़ादी से आज तक प्राप्त हुआ नहीं, फ़िर ऐसे में सामाजिक समरसता और समानता कहाँ से आ सकती है? जितनी तन्मयता गरीब लिखवाने की दिखी, अगर वह गरीबी को लेकर धूल फांक रहीं समितियों को लागू करने की देश में होती, तो 26 से 32 रूपये कमाने पर लोगों को गरीब की श्रेणी से बाहर न कर दिया जाता। शिवपुरी का स्थानीय प्रशासन जिस तरह से फ़र्जी राशन कार्ड बनने से रोकने की कोशिश कर रहा है, वह कतई लोकतांत्रिक लहज़े में उचित नहीं। डिजीटल इंडिया की आहे भरते देश में क्या कारण है, कि फ़र्जी राशन कार्ड बनने से रोकने के लिए लोगों के घर पर गरीब लिखना पड़ रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा लगातार अवगत कराने के बाद भी मध्यप्रदेश की व्यवस्था 20 लाख फ़र्जी बने राशन कार्ड की पहचान करने में दिलचस्पी नहीं ली। तो यह व्यवस्था की नाकामी है। इसके लिए सभी के माथे पर ग़रीब का तमगा लगाना आवाम की गरीबीयत और लोकतांत्रिक अधिकारों का मजाक बनाना है। यह सरकारी व्यवस्था को सोचना चाहिए, और गरीबी की सटीक परिभाषा तय करनी होगी, जिससे ज़रूरतमंद को सुविधा मिल सके, और धांधली करने वाले दण्डित हो सकें।

महेश तिवारी की अन्य किताबें

1

लेख-- हुज़ूर न्यू इंडिया की स्थितियों पर नज़र करके तो देखिए

28 अगस्त 2017
0
1
0

भारत को अब डिजिटल इंडिया और न्यू इंडिया का सपना दिखाया जा रहा है। वही भारत में जहां अभी भी गरीब, भुखमरी व्याप्त है। उसको राजनीति क लाभ की दृष्टि से उपयोग करने की रवायत हावी हो रही है। देश की समस्याओं पर राजनीति करके अपनी राजनीतिक

2

लेख-- बाबा न राम के हुए , न रहीम के

28 अगस्त 2017
0
0
0

आज की नजाकत में धर्म पर हावी विज्ञान है। फ़िर भी धर्मांधता का चश्मा समाज पर चढ़ा है। सत्ता का तख़्त सजाती जनमानस है। जनमानस और सियासी रणबाकुरों की फ़ौज लिपटी एक बाबा के चरणों में है। आज देश में न्यू इंडिया का तासा पीटा जा रहा है, क्या न्यू इंडिया में जनमानस धर्मांधता का दामन ओढ़कर और सत्ता बाबाओं की जूती

3

लेख-- खेल के मैदानों से दूर होता बचपन

29 अगस्त 2017
0
0
0

देश में तीव्र गति से बच्चों का झुकाव आक्रमक रवैये और अन्य असामाजिक कार्यों में लग रहा है। जिसका अहम कारण बच्चों की खेलों के प्रति बढ़ती दूरी भी है। आज के समाज में बच्चा जहां घर में माता-पिता की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अकेलेपन का एहसास करता है, वहीं खेलों से बढ़ती दूरी उसके मानसिकता के विकास को भी अवरुद

4

लेख--- अब तो सुधरो

29 अगस्त 2017
0
0
1

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से आई एक रिपोर्ट में विस्थापन को लेकर खुलासा हुआ हैं, वह देश की व्यवस्था और लोगों की सोच में बदलाव की तरफ़ इशारा करती है , कि अब प्राकृतिक संरक्षण के प्रति सचेत हो जाओ। इस रिपोर्ट के तहत यह पता चलता है, कि देश में पिछले वर्ष आपदाओं और पहचान के साथ जातीयता की जकड़न से आज़ादी के सा

5

चमकदार इंडिया की ग़रीब दास्ताँ

29 अगस्त 2017
0
4
2

राजनीति और जनता का प्रत्यक्ष मिलन अब मात्र चुनावी हल-चल के वक़्त दिखता है, जब उसके प्रत्याशी जनता रूपी मत को अपना भगवान और उसके साथ तमाम वे रिश्ते- नाते रचने की कोशिश करती है, जिसके जोड़ का धागा बहुत ही नाज़ुक होता है, और उसको बनाया भी इसलिए जाता है, कि क्षणिक उपयोग ह

6

लेख-- उच्च शिक्षा में सुधार का ये तरीका भी हो सकता है?

29 अगस्त 2017
0
0
0

आज एक बड़ी घटना बाज़ार का हिस्सा बनती जा रहीं है। वह है, पोर्टिबिलिटी। मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी, बैंक पोर्टिबिलिटी। क्या शिक्षा के स्तर पर भी पोर्टिबिलिटी की सुविधा से सकारात्मक असर दिख सकता है? जवाब उत्तरित नहीं, लेकिन आज गाड़ी मझधार में हो, तो सभी घोड़े खोल देने चाहिए। तो क्या हमारी हुक्मरानी व्यवस्था

7

एक देश , एक कानून पर अमल हो

30 अगस्त 2017
0
1
0

देश में आज के दौर में कोई सबसे बड़ा बदलाव दिख रहा है। तो वह 1400 वर्षों बाद देश में मुस्लिम महिलाओं की सुदृढ़ होती सामाजिक स्थिति की ओर बढ़ता क़दम। महिलाएं जो सामाजिक औऱ धार्मिक प्रथा के नाम पर सामाजिक बुराई रूपी तीन तलाक के दंश से पीड़ित थी, उस समस्या से निजात दिलाने का प्रयास सार्थक रहा। अब इस समस्या

8

लेख--- लोकतंत्र के प्रहरियों को तोड़ना होगा, परम्परागत राजनीति की रवायत

30 अगस्त 2017
0
0
0

लोकतांत्रिक व्यवस्था को विस्तार और परिभाषित करने की आज की व्यवस्था में कोई आवश्यकता नहीं हैं। अगर लोकतंत्र सात दशक आज़ादी की आबोहवा में पंख फड़फड़ाने के बाद भी वर्तमान दौर में जातिवाद, परिवारवाद, और तमाम सामाजिक कुरीतियों की साया से आज़ाद नहीं हो सका, तो उसके लिए जिम्मेवार लालफीताशाही भी हैं, क्योंकि अग

9

लेख- किस दिशा में जा रहा समाज

30 अगस्त 2017
0
1
0

इस सभ्यता को हुआ क्या है। कहीं हिंसात्मक माहौल है, कहीं बर्बरता की सीमा लांघा जा रहा है। क्या यहीं लोकतांत्रिक व्यवस्था है। जिस समाज की सभ्यता और संस्कृति के रग-रग में आपसी भाईचारा और वसुुधैव कुटुम्बकम की भावना समाहित है। अगर उस समाज में बर्बरता और हिंसात्मक परिवेश अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। फिर यह

10

लेख-- राजनीतिक उदासीनता के शिकार गांव और ग्रामीण

31 अगस्त 2017
0
2
1

भारत की दो तिहाई आबादी अगर जेल से भी कम जगह में रह रही है। तो ऐसे में निजता के मौलिक अधिकार बन जाने के बावजूद छोटे होते मकान और रहवासियों की बढ़ती तादाद प्रतिदिन की निजता को छीन रही है। जिस परिस्थिति में देश में सबको घर उपलब्ध कराने की बात सरकारें कह रही हैं। उस दौर में देश की आबादी का अधिकांश हिस्सा

11

लेख-- निजी हाथों में सौप कर कैसे सबको शिक्षा दे पाएगी सरकार?

1 सितम्बर 2017
0
0
0

हमारे देश की साक्षरता वर्तमान में लगभग 75 फीसद हैं, तो उसका कारण सरकार की सरकारी स्कूलों की अनदेखी के साथ निजी स्कूलों को बढ़ावा देना हैं। फिनलैंड, नार्वे, अजरबैजान ऐसे देश हैं, जो 100 प्रतिशत साक्षर हैं। यह देश के सामने विडंबना हैं, कि हम अजरबैजान जैसे देश की बराबरी साक्षरता के मामले में नहीं कर प

12

लेख--ये तो उत्तम प्रदेश बनने की निशानी नहीं

2 सितम्बर 2017
0
2
1

गोरखपुर के चर्चे सियासी गलियारों में तेज़ है। तो उसी गोरखपुर के चर्चे जनमानस के जुबां पर भी है। अगस्त महीने के शुरुआती दौर में 60 बच्चों की मौत ने लोंगो को अचंभित कर दिया था। अब जब महीने के आखिर में भी 42 मौत हो गई । तो जनता के पैर के नीचे से जमीं खिसक रहीं है। इसके अलावा वह हतप्रभ, और व्याकुल हो उठी

13

लेख-- आज़ादी के साथ अपने दायित्वों और संवैधानिक कर्तव्यों को समझें

3 सितम्बर 2017
0
0
0

भारत परम्पराओं और त्योहारों का देश है। हमारी संस्कृति के परिचायक यहीं तीज-त्यौहार हैं। आज त्योहारों की आड़ में हुलड़बाजी समाज में पनप रहीं है। गणेश पूजन की बात हो, या किसी अन्य त्यौहार की क्या उसकी मूल भावना समाज में जीवित है। इस पर गौर करना चाहिए। क्या गणेश उत्सव को

14

लेख-- राष्ट्र का उदय और अस्त गुरु के हाथों में

4 सितम्बर 2017
0
1
0

गुरुर ब्रह्मा गुरुर देवो महेश्वरा गुरुर साक्षात परब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः आज यह उक्ति हमारे शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों और छात्रों के बीच क्रियान्वित होती नहीं दिखती। आज शिक्षक और छात्रों के बीच खाई गहरी होती जा रहीं है। गुरु हमारे पुनर्जन्म का गर्भ होता है जहां से हमारा सही अर्थों में दोबारा ज

15

लेख-- ब्रिक्स में दिखी भारत की गर्जना

5 सितम्बर 2017
0
0
0

आर्थिक विशेषज्ञो की माने, तो ब्रिक्स देशों की आतंरिक व आर्थिक स्थिति के आधार पर भारत की स्थिति हर दृष्टिकोण से वर्तमान में सबल नज़र आती है। उसके साथ भारत वर्तमान दौर की विश्व व्यवस्था में सबसे मजबूत जनाधार की लोकतांत्रिक सरकार है। साथ-साथ अगर अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत तेज़ी से बढ़ रहा है, तो विश्

16

लेख-- व्यवस्था की टूटी चारपाई, मीडिया और हमारा समाज

7 सितम्बर 2017
0
0
0

संविधान में मीडिया को लोकतंत्र को चौथा स्तम्भ माना जाता है। इस लिहाज से मीडिया का समाज के प्रति उत्तरदायित्व और जिम्मदरियाँ बढ़ जाती हैं। मगर क्या वर्तमान वैश्विक दौर में जब कमाई का जरिया बनकर मीडिया रह गया है। वह समाज के प्रति अपने दायित्वों का सफल निर्वहन कर पा रहा है। उत्तर न में ही मिलेगा, क्योंक

17

लेख--- देश में असुरक्षित होता बचपन

10 सितम्बर 2017
0
0
0

आज समाज की स्थिति में असामाजिक तत्वों का समावेश अधिक होता जा रहा है, फिर हम नए भारत का निर्माण किसके लिए कर रहें हैं? जब देश के वर्तमान ही भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं, फ़िर क्या बात की जाए? किस संस्कृति और आचरण को महत्व दिया जाए? इस बाज़ार में सब नंगे नजऱ आ रहें हैं। आज समाज को हवशीपने का जो ज्वार लगा

18

लेख-- लोगों के माथे पर ग़रीब लिखना उचित नहीं

25 दिसम्बर 2017
0
1
0

वो राम की खिचड़ी भी खाता है, रहीम की खीर भी खाता है, वो भूखा है जनाब उसे, कहाँ मजहब समझ आता है। किसी न काफ़ी विचार-विमर्श के बाद इन लाइनों को गढ़ा होगा, लेकिन देश के सियासतदां तो धर्म औऱ मज़हबी राजनीति से ऊपर उठ सकें नहीं। तभी तो गरी

19

लेख-- सरकारें बदल जाती हैं, व्यवस्थाएं क्यों नहीं बदलतीं

27 दिसम्बर 2017
0
0
0

सरकारें बदल जाती है, व्यवस्थाएं क्यों नहीं बदलती। चुनावी मुलम्मा खड़ा किया जाता है, लेकिन जनतंत्र की आवाज़ को क्यों अनसुना कर दिया जाता है। सामाजिक पैरोकार बनने की बात होती है, लेकिन हकीकत से व्यवस्था मुँह क्यों मोड़ लेती है। तो क्या अब समय आ गया है, कि जनता उग्र हो

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए