shabd-logo

लेख-- सरकारें बदल जाती हैं, व्यवस्थाएं क्यों नहीं बदलतीं

27 दिसम्बर 2017

99 बार देखा गया 99
सरकारें बदल जाती है, व्यवस्थाएं क्यों नहीं बदलती। चुनावी मुलम्मा खड़ा किया जाता है, लेकिन जनतंत्र की आवाज़ को क्यों अनसुना कर दिया जाता है। सामाजिक पैरोकार बनने की बात होती है, लेकिन हकीकत से व्यवस्था मुँह क्यों मोड़ लेती है। तो क्या अब समय आ गया है, कि जनता उग्र हो जाए, अपने अधिकारों के लिए, कि बहुत हुई वादों की बरसात, अब करो तुम जनता के हित की बात। दुःखद स्थिति शायद यहीं है, जो अधिकार जनता को मिलते भी है, उनका सकल प्रयोग आवाम करती नहीं। इसलिए लोकतांत्रिक व्यवस्था जनता के साथ फ़रेब और छलावा करना सीख गई ही नहीं। इस कला में लोकशाही व्यवस्था शत- प्रतिशत निपुण और पारंगत हो गई है। ऐसे में व्यवस्था परिवर्तन सिर्फ़ और सिर्फ़ सत्ता के केंद्र में राजनीति क दल और राजनीतिक रंग में परिवर्तन भर का नाम निरीक्षण करने पर पता चलता है। देश का दुर्भाग्य तो देखिए व्यवस्था ने लोगों की समस्याओं को हरने से पहले अपने हितोउद्देश्य के लिए राजनीतिक दल को भी रंगों के फ़ेर में उलझा दिया है। संवैधानिक शब्द हम की भावना भ्रष्टाचार और राजनीतिक हित के लिए मैं की अवधारणा से प्रेरित दिखने लगी है। राजनीति पर चुनावी रणनीति हावी हो रहीं है। व्यवस्था शायद अपाहिज हो चली है, लेकिन सुधार की बात न होकर सारी बात जांच और न्याय दिलाने पर आकर अटक जाती है, यह तरीका सियासतदानों और प्रशासनिक सिपहसलारों को आसान इसलिए लगता है, क्योंकि न्याय दिलवाने और जांच का अंजाम लोकतंत्र के नाक तले किस हश्र तक पहुँचता है, उससे अनभिज्ञ कोई है नहीं। जब समस्याओं को हर लेने की संजीवनी हाथ मे होने का दावा करके कोई सत्ता में आता है, तो जनतंत्र की अपेक्षाओं की आस भी बढ़ जाती है, लेकिन अगर परिणाम ढाक के तीन पात ही हो, फ़िर दूर के ढ़ोल सुहावने वाली कहावत ही सटीक लगती है। आज लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन का असर उतना ही दिखता है, जितना कोई आदमी नया चोला ओढ़ लेता है। सियासतदां के चोले बदल जाते हैं, लेकिन नीतियों और व्यवस्था में परिवर्तन शायद दिखता नहीं। रही बात सुधार की तो वह कोई चांद से तारे तोड़ने जितना मुश्किल भी नहीं, लेकिन जब दिल्ली में कोई सरकार आम आदमी के नाम से आए, औऱ तमाम जुमलों और चुनावी वादों की बरसात करके आए, फ़िर पानी के दामों में फेरबदल की बात साबित करती है, सरकारे जरूर लोकतंत्र में बदल रहीं हैं, लेकिन कार्यप्रणाली उसी ढ़र्रे पर रेंगने को मजबूर है। जब देश की आज़ादी के सत्तर साल बीत गए, और राजनीति अपने लिए सत्ता की जुगत में करोड़ों- अरबों रुपए फूंक सकती है। ऐसे में यह नौबत क्यों आती है, कि डॉक्टर को टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन करना पड़ता है? क्यों भूख के कारण बच्चों की मौत हो जाती है? ग़रीब की मौत पर उसका शव उठाने के लिए विकसित अवस्था की तरफ़ बढ़ते देश में एम्बुलेंस उपलब्ध क्यों नहीं हो पाती? पीने के लिए स्वच्छ पानी रहनुमाई व्यवस्था उपलब्ध क्यों नहीं करा पाती? इन समस्याओं के लिए दोषी कोई एक राजनीतिक परिपाटी नहीं है। जन महत्वकांक्षाओं से ज़ुड़े मुद्दों पर कार्य करने की नीति और साफ़ नियत की कमी लोकतंत्र का हिस्सा बन चुकी है, वरना इन मुसीबतों से टक्कर लिया जा सकता है, और शायद व्यवस्था इससे उभर भी जाती। पर फ़िक्र तो मंदिर मस्जिद औऱ जाति-धर्म से आगे बढ़ पाती नहीं। बात किसी भी सियासी रंग की हो, वह चाहें भगवा, लाल सलाम औऱ अपने को धर्मनिरपेक्ष बताने की फ़िक्र रखने वालों की हो, शायद सभी ने अपने लिए एक सुरक्षित जोन चुनने की कोशिश है, जिससे जनतंत्र में मत को साधा जा सकें, फ़िर ऐसे में भले ही जनता अभी तक इस व्यवस्था के रहते हुए अपने जीवन को सुरक्षित जोन उपलब्ध न करा सकी हो। किसी के पास रहने के लिए घर नहीं, कोई दाने के लिए मोहताज है, फ़िर भी सियासतदानों को नाज लोकतंत्र पर है। सभी के वादे जनता को सुविधाएं दिलवाने के रहता है, उस परिस्थितियों में अगर बाज़ार में नमक भी लगभग सौ रुपए की कीमत का आ जाएं, और पानी भी ख़रीदकर पीने की नौबत आ जाएं, फ़िर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है, जनतंत्र और लोकतंत्र की आड़ में चुनावी तंत्र आवाम की भलाई के लिए किस स्तर तक सक्रिय है। जिस बिजली, पानी को मुद्दा बनाकर आम आदमी की सरकार दिल्ली में आई थी, उसी दिल्ली में जल बोर्ड ने पानी की दरों में बढ़ोतरी को पारित कर दिया है। अब इस फैसले के बाद एक महीने में 20 हजार लीटर से ऊपर पानी के इस्तेमाल पर 20 प्रतिशत बढ़ा हुआ मूल्य जनता को चुकाना होगा। इसके अलावा अगर उन्नाव जिले की नवाबगंज सीएचसी में 32 मरीजों की आंख का ऑपरेशन टार्च की रोशनी में करने का मामला सामने आया है। साथ में ऑपरेशन के बाद मरीजों को बेड की बजाय जमीन पर लिटा दिया गया और उन्हें दवाइयां भी नसीब नहीं हुई। फ़िर सुधार की कैसी रवायत देश मे पनप रहीं है। उसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में प्रश्न यही, इस तरीक़े की दिल दहला देने वाली स्थिति उत्पन्न ही क्यों होती है, कि डॉक्टर्स को टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन करने पड़ें। सरकारें बदल रहीं हैं, व्यवस्थाएं क्यों नहीं बदल रही? ऐसे बदलावों से आखिर बदल क्या रहा है। सिर्फ चेहरे, तो इन चेहरों में बदलाव से तो देश का भला होना नहीं, अगर काम करने की नीयत नहीं बदली। तो कोई निष्कर्ष निकलने वाला नहीं। देश में नारों से सरकारें बदल जाती हैं , लेकिन सरकारी व्यवस्था नही। तभी तो कहीं सरकारी एम्बुलेंस में शराब मंगवाई जाती है , तो कहीं एम्बुलेंस और सुविधाओं के अभाव में प्रसूता सड़क पर बच्चें को जन्म देने को विवश हो जाती हैं। डॉक्टर को मोटी फ़ीस चाहिए, और तीमारदार लाश कंधो पर ढोता है। जिसे भगवान का दर्जा दिया जाता है, वहीं शैतान का रूप तब धारण कर लेता है, जब उसके हड़ताल की वजह से मरीज दम तोड़ता है। शायद यहीं बदलते हिन्दुस्तान का सच है। इस स्थिति में बदलाव तभी आएगा, जब सियासतदारों की सोच और कार्यप्रणाली में आएगा, जो बेहतर लोकतंत्र और जनतंत्र की भलाई के लिए आवश्यक है। रहीं बात अगर पैसों की कमी की वजह से देश की आवाम के साथ खिलवाड़ हो रहा है, तो क्यों न चुनावी ख़र्च और अन्य सरकारी ख़र्च पर नीति-नियंत्रणकर्ता कटौती करके समुदायिक व्यवस्था में सुधार की दिशा में निवेश किया जाए।

महेश तिवारी की अन्य किताबें

1

लेख-- हुज़ूर न्यू इंडिया की स्थितियों पर नज़र करके तो देखिए

28 अगस्त 2017
0
1
0

भारत को अब डिजिटल इंडिया और न्यू इंडिया का सपना दिखाया जा रहा है। वही भारत में जहां अभी भी गरीब, भुखमरी व्याप्त है। उसको राजनीति क लाभ की दृष्टि से उपयोग करने की रवायत हावी हो रही है। देश की समस्याओं पर राजनीति करके अपनी राजनीतिक

2

लेख-- बाबा न राम के हुए , न रहीम के

28 अगस्त 2017
0
0
0

आज की नजाकत में धर्म पर हावी विज्ञान है। फ़िर भी धर्मांधता का चश्मा समाज पर चढ़ा है। सत्ता का तख़्त सजाती जनमानस है। जनमानस और सियासी रणबाकुरों की फ़ौज लिपटी एक बाबा के चरणों में है। आज देश में न्यू इंडिया का तासा पीटा जा रहा है, क्या न्यू इंडिया में जनमानस धर्मांधता का दामन ओढ़कर और सत्ता बाबाओं की जूती

3

लेख-- खेल के मैदानों से दूर होता बचपन

29 अगस्त 2017
0
0
0

देश में तीव्र गति से बच्चों का झुकाव आक्रमक रवैये और अन्य असामाजिक कार्यों में लग रहा है। जिसका अहम कारण बच्चों की खेलों के प्रति बढ़ती दूरी भी है। आज के समाज में बच्चा जहां घर में माता-पिता की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अकेलेपन का एहसास करता है, वहीं खेलों से बढ़ती दूरी उसके मानसिकता के विकास को भी अवरुद

4

लेख--- अब तो सुधरो

29 अगस्त 2017
0
0
1

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से आई एक रिपोर्ट में विस्थापन को लेकर खुलासा हुआ हैं, वह देश की व्यवस्था और लोगों की सोच में बदलाव की तरफ़ इशारा करती है , कि अब प्राकृतिक संरक्षण के प्रति सचेत हो जाओ। इस रिपोर्ट के तहत यह पता चलता है, कि देश में पिछले वर्ष आपदाओं और पहचान के साथ जातीयता की जकड़न से आज़ादी के सा

5

चमकदार इंडिया की ग़रीब दास्ताँ

29 अगस्त 2017
0
4
2

राजनीति और जनता का प्रत्यक्ष मिलन अब मात्र चुनावी हल-चल के वक़्त दिखता है, जब उसके प्रत्याशी जनता रूपी मत को अपना भगवान और उसके साथ तमाम वे रिश्ते- नाते रचने की कोशिश करती है, जिसके जोड़ का धागा बहुत ही नाज़ुक होता है, और उसको बनाया भी इसलिए जाता है, कि क्षणिक उपयोग ह

6

लेख-- उच्च शिक्षा में सुधार का ये तरीका भी हो सकता है?

29 अगस्त 2017
0
0
0

आज एक बड़ी घटना बाज़ार का हिस्सा बनती जा रहीं है। वह है, पोर्टिबिलिटी। मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी, बैंक पोर्टिबिलिटी। क्या शिक्षा के स्तर पर भी पोर्टिबिलिटी की सुविधा से सकारात्मक असर दिख सकता है? जवाब उत्तरित नहीं, लेकिन आज गाड़ी मझधार में हो, तो सभी घोड़े खोल देने चाहिए। तो क्या हमारी हुक्मरानी व्यवस्था

7

एक देश , एक कानून पर अमल हो

30 अगस्त 2017
0
1
0

देश में आज के दौर में कोई सबसे बड़ा बदलाव दिख रहा है। तो वह 1400 वर्षों बाद देश में मुस्लिम महिलाओं की सुदृढ़ होती सामाजिक स्थिति की ओर बढ़ता क़दम। महिलाएं जो सामाजिक औऱ धार्मिक प्रथा के नाम पर सामाजिक बुराई रूपी तीन तलाक के दंश से पीड़ित थी, उस समस्या से निजात दिलाने का प्रयास सार्थक रहा। अब इस समस्या

8

लेख--- लोकतंत्र के प्रहरियों को तोड़ना होगा, परम्परागत राजनीति की रवायत

30 अगस्त 2017
0
0
0

लोकतांत्रिक व्यवस्था को विस्तार और परिभाषित करने की आज की व्यवस्था में कोई आवश्यकता नहीं हैं। अगर लोकतंत्र सात दशक आज़ादी की आबोहवा में पंख फड़फड़ाने के बाद भी वर्तमान दौर में जातिवाद, परिवारवाद, और तमाम सामाजिक कुरीतियों की साया से आज़ाद नहीं हो सका, तो उसके लिए जिम्मेवार लालफीताशाही भी हैं, क्योंकि अग

9

लेख- किस दिशा में जा रहा समाज

30 अगस्त 2017
0
1
0

इस सभ्यता को हुआ क्या है। कहीं हिंसात्मक माहौल है, कहीं बर्बरता की सीमा लांघा जा रहा है। क्या यहीं लोकतांत्रिक व्यवस्था है। जिस समाज की सभ्यता और संस्कृति के रग-रग में आपसी भाईचारा और वसुुधैव कुटुम्बकम की भावना समाहित है। अगर उस समाज में बर्बरता और हिंसात्मक परिवेश अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। फिर यह

10

लेख-- राजनीतिक उदासीनता के शिकार गांव और ग्रामीण

31 अगस्त 2017
0
2
1

भारत की दो तिहाई आबादी अगर जेल से भी कम जगह में रह रही है। तो ऐसे में निजता के मौलिक अधिकार बन जाने के बावजूद छोटे होते मकान और रहवासियों की बढ़ती तादाद प्रतिदिन की निजता को छीन रही है। जिस परिस्थिति में देश में सबको घर उपलब्ध कराने की बात सरकारें कह रही हैं। उस दौर में देश की आबादी का अधिकांश हिस्सा

11

लेख-- निजी हाथों में सौप कर कैसे सबको शिक्षा दे पाएगी सरकार?

1 सितम्बर 2017
0
0
0

हमारे देश की साक्षरता वर्तमान में लगभग 75 फीसद हैं, तो उसका कारण सरकार की सरकारी स्कूलों की अनदेखी के साथ निजी स्कूलों को बढ़ावा देना हैं। फिनलैंड, नार्वे, अजरबैजान ऐसे देश हैं, जो 100 प्रतिशत साक्षर हैं। यह देश के सामने विडंबना हैं, कि हम अजरबैजान जैसे देश की बराबरी साक्षरता के मामले में नहीं कर प

12

लेख--ये तो उत्तम प्रदेश बनने की निशानी नहीं

2 सितम्बर 2017
0
2
1

गोरखपुर के चर्चे सियासी गलियारों में तेज़ है। तो उसी गोरखपुर के चर्चे जनमानस के जुबां पर भी है। अगस्त महीने के शुरुआती दौर में 60 बच्चों की मौत ने लोंगो को अचंभित कर दिया था। अब जब महीने के आखिर में भी 42 मौत हो गई । तो जनता के पैर के नीचे से जमीं खिसक रहीं है। इसके अलावा वह हतप्रभ, और व्याकुल हो उठी

13

लेख-- आज़ादी के साथ अपने दायित्वों और संवैधानिक कर्तव्यों को समझें

3 सितम्बर 2017
0
0
0

भारत परम्पराओं और त्योहारों का देश है। हमारी संस्कृति के परिचायक यहीं तीज-त्यौहार हैं। आज त्योहारों की आड़ में हुलड़बाजी समाज में पनप रहीं है। गणेश पूजन की बात हो, या किसी अन्य त्यौहार की क्या उसकी मूल भावना समाज में जीवित है। इस पर गौर करना चाहिए। क्या गणेश उत्सव को

14

लेख-- राष्ट्र का उदय और अस्त गुरु के हाथों में

4 सितम्बर 2017
0
1
0

गुरुर ब्रह्मा गुरुर देवो महेश्वरा गुरुर साक्षात परब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः आज यह उक्ति हमारे शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों और छात्रों के बीच क्रियान्वित होती नहीं दिखती। आज शिक्षक और छात्रों के बीच खाई गहरी होती जा रहीं है। गुरु हमारे पुनर्जन्म का गर्भ होता है जहां से हमारा सही अर्थों में दोबारा ज

15

लेख-- ब्रिक्स में दिखी भारत की गर्जना

5 सितम्बर 2017
0
0
0

आर्थिक विशेषज्ञो की माने, तो ब्रिक्स देशों की आतंरिक व आर्थिक स्थिति के आधार पर भारत की स्थिति हर दृष्टिकोण से वर्तमान में सबल नज़र आती है। उसके साथ भारत वर्तमान दौर की विश्व व्यवस्था में सबसे मजबूत जनाधार की लोकतांत्रिक सरकार है। साथ-साथ अगर अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत तेज़ी से बढ़ रहा है, तो विश्

16

लेख-- व्यवस्था की टूटी चारपाई, मीडिया और हमारा समाज

7 सितम्बर 2017
0
0
0

संविधान में मीडिया को लोकतंत्र को चौथा स्तम्भ माना जाता है। इस लिहाज से मीडिया का समाज के प्रति उत्तरदायित्व और जिम्मदरियाँ बढ़ जाती हैं। मगर क्या वर्तमान वैश्विक दौर में जब कमाई का जरिया बनकर मीडिया रह गया है। वह समाज के प्रति अपने दायित्वों का सफल निर्वहन कर पा रहा है। उत्तर न में ही मिलेगा, क्योंक

17

लेख--- देश में असुरक्षित होता बचपन

10 सितम्बर 2017
0
0
0

आज समाज की स्थिति में असामाजिक तत्वों का समावेश अधिक होता जा रहा है, फिर हम नए भारत का निर्माण किसके लिए कर रहें हैं? जब देश के वर्तमान ही भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं, फ़िर क्या बात की जाए? किस संस्कृति और आचरण को महत्व दिया जाए? इस बाज़ार में सब नंगे नजऱ आ रहें हैं। आज समाज को हवशीपने का जो ज्वार लगा

18

लेख-- लोगों के माथे पर ग़रीब लिखना उचित नहीं

25 दिसम्बर 2017
0
1
0

वो राम की खिचड़ी भी खाता है, रहीम की खीर भी खाता है, वो भूखा है जनाब उसे, कहाँ मजहब समझ आता है। किसी न काफ़ी विचार-विमर्श के बाद इन लाइनों को गढ़ा होगा, लेकिन देश के सियासतदां तो धर्म औऱ मज़हबी राजनीति से ऊपर उठ सकें नहीं। तभी तो गरी

19

लेख-- सरकारें बदल जाती हैं, व्यवस्थाएं क्यों नहीं बदलतीं

27 दिसम्बर 2017
0
0
0

सरकारें बदल जाती है, व्यवस्थाएं क्यों नहीं बदलती। चुनावी मुलम्मा खड़ा किया जाता है, लेकिन जनतंत्र की आवाज़ को क्यों अनसुना कर दिया जाता है। सामाजिक पैरोकार बनने की बात होती है, लेकिन हकीकत से व्यवस्था मुँह क्यों मोड़ लेती है। तो क्या अब समय आ गया है, कि जनता उग्र हो

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए