पीटीआई-भाषा संवाददाता 9:59 HRS IST
काहिरा , 15 मई ( एएफपी ) मिस्र की नई राजधानी में एक निर्माण स्थल पर आज एक बम विस्फोट में चार कर्मियों की मौत हो गई। यह बम पहले कभी हुई लड़ाई के दौरान यहां डाला गया था।
एक सुरक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
अधिकारी ने बताया कि पहले कभी हुए युद्ध के बाद से निष्क्रिय पड़े तोपखाने में यह बम पड़ा था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह जंग कब हुई थी।
देश की नई राजधानी का निर्माण कार्य चल रहा है , जो वर्तमान राजधानी काहिरा से 45 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।
यहां प्रेसिडेंशियल पैलेस, संसद, 32 मंत्रालय और विदेशी दूतावास बनाए जाएंगे।
एएफपी
कृष्ण नोमान मानसी मानसी 1505 0958 काहिरा