पीटीआई- भाषा संवाददाता 15:55 हरष ईस्ट
बेंगलुरू , 16 मई ( भाषा ) कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राज्य में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए खरीद - फरोख्त को बढ़ावा देने का आज आरोप लगाया।
सिद्धरमैया ने कहा कि राज्यपाल व जुभाई वाला को जनता दल ( एस )- कांग्रेस को संयुक्त रूप से सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए क्योंकि उनके पास 117 विधायकों का समर्थन है।
उन्होंने कहा ,‘‘ राज्यपाल को हमें एक अवसर देना चाहिए। ’’
कांग्रेस नेता ने कहा ,‘‘ नरेन्द्र मोदी खरीद - फरोख्त को बढ़ावा दे रहे है। ’’
सिद्धरमैया ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि जेडी ( एस ) को समर्थन देने के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों के बीच मतभेद है। उन्होंने कहा ,‘‘ हम सब एकजुट हैं। ’’
कर्नाटक विधानसभा चुनावों के कल आये नतीजों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला और 224 सदस्यीय विधानसभा में 104 सीटों पर जीत दर्ज करके भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभरी लेकिन वह बहुमत के जादुई आकड़ें 112 से आठ सीटें दूर रह गई।
कांग्रेस ने 78 सीटों पर जीत दर्ज की और जेडी ( एस ) को 37 सीटें मिली है।